18/01/2024
विराट कोहली की जबरदस्त फील्डिंग की वजह से उन्हें मिला बेस्ट फिल्डर ऑफ द मैच का अवार्ड, अब बधाई रुकनी नहीं चाहिए 🔥🔥
cricket news
live cricket i love cricket
18/01/2024
विराट कोहली की जबरदस्त फील्डिंग की वजह से उन्हें मिला बेस्ट फिल्डर ऑफ द मैच का अवार्ड, अब बधाई रुकनी नहीं चाहिए 🔥🔥
15/01/2024
शाहरुख खान और प्रीति जिंटा एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त है। इसका नजारा सिर्फ फिल्मी पर्दे पर ही नहीं बल्कि क्रिकेट के मैदान में भी देखने को मिल चुका है। हाल ही में अब प्रीति जिंटा के बारे में यह बड़ी खबर सामने आई है कि उन्होंने शाहरुख खान से रिंकू सिंह को ट्रेड करने के लिए कहा है। रिंकू कोलकाता के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक है लेकिन प्रीति ने अपनी दोस्ती की खातिर शाहरुख से यह डिमांड रखी है। अब देखना यह है कि शाहरुख खान रिंकू को पंजाब किंग्स को सौंपते हैं या नहीं।
15/01/2024
भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने काफी लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट में वापसी की और उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी और फील्डिंग के लिए "स्मार्ट सेवर ऑफ द मैच" का अवार्ड जीता. रोहित शर्मा के बिना खाता खोले आउट होने के बाद टीम इंडिया पर दबाव आ गया. लेकिन विराट ने तेजी से रन बनाकर टीम इंडिया को दबाव से निकाला और उन्होंने एक महत्वपूर्ण पारी खेलकर प्रेशर रिलीज किया.
15/01/2024
प्रीति जिंटा कई मौकों पर आईपीएल में नीता अंबानी के साथ मुलाकात कर चुकी है। जब भी पंजाब और मुंबई इंडियंस का मुकाबला एक दूसरे से होता है तब इस दौरान प्रीति जिंटा और नीता अंबानी एक दूसरे के साथ जरूर नजर आती है। यह दोनों एक दूसरे के साथ खूब समय बिताती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर भी इसका नजारा देखने को मिला है। इन दोनों खूबसूरत हसीनाओं की अदाओं के ऊपर हर कोई अपना दिल हार बैठता है और लोग इन दोनों की जमकर तारीफ करते नजर आते हैं।
14/01/2024
सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या विराट कोहली की सबसे बड़ी दीवानी है। उन्होंने खुद यह बात कबूल की है कि अगर विराट कोहली उनकी टीम में शामिल हो जाए तो वह उसके लिए किसी भी रकम को चुकाने को तैयार है। काव्य का मानना है कि विराट कोहली ही उनकी टीम को चैंपियन बना सकते हैं और इसी वजह से वह उन्हें अपनी टीम में हर हालत में शामिल करना चाहती हैं। इसके आगे उन्होंने यह भी बताया कि विराट जब उनकी टीम के खिलाफ रन बनाते हैं तो उन्हें खुशी होती है क्योंकि विराट उनके पसंदीदा खिलाड़ी है और तब उन्हें अपनी टीम की हार से भी फर्क नहीं पड़ता।
09/01/2024
इंडियन क्रिकेट टीम के घातक गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड मिलने पर शुभकामनाएं
08/01/2024
भारत के खिलाफ T20 सीरीज खेलने के लिए अफगानिस्तान की टीम भारत पहुंच चुकी है. लेकिन अभी तक भारत की T20 टीम की घोषणा नहीं की गई है. इस बात को लेकर संशय बना हुआ है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा T20 सीरीज का हिस्सा होंगे या नहीं. अगर रोहित शर्मा बतौर कप्तान यह T20 सीरीज खेलते हैं तो यह स्पष्ट हो जाएगा की T20 वर्ल्ड कप में वही भारतीय टीम के कप्तानी करेंगे.।.
06/01/2024
मोहम्मद सिराज की दिखी सादगी!
जहां प्लेयर ऑफ द मैच बने सिराज जब पोस्ट मैच प्रेज़न्टैशन में दौरान स्टेज पर गए इंटरव्यू के लिए तो वह बुमराह को अनुवाद के लिए साथ लेकर गए , लेकिन वो भूल गए की वो बुमराह को लेकर आए हैं और खुद पहले इंग्लिश में जवाब देते दिखाई दिए ।
जब बुमराह ने कहा की मैं क्या जाऊ , तब उनसे एहसास हुआ और सिराज फिर हिन्दी में जवाब देने लगे और बुमराह उसे इंग्लिश में अनुवाद करते नजर आए ।
06/01/2024
आमतौर पर विकेट लेने के बाद जूता निकालकर फोन नम्बर डायल कर जश्न मनाने वाले तबरेज शम्सी को भारतीय प्रशंसकों ने इस बार इतना जलील किया कि आखिरकार उनको मीडिया में बयान देना पङा कि लोगों को जानवरों की तरह बर्ताव नही करना चाहिए। दरअसल दूसरे टी20आई मैच में 12 दिसम्बर को जब तबरेज शम्सी ने भारतीय बल्लेबाज और कप्तान सूर्यकुमार यादव का विकेट लिया तब उन्होंने जूता निकालकर नम्बर डायल करके जश्न मनाया था। इस बात से भारतीय क्रिकेट प्रशंसक यस समझे कि तबरेज सूर्यकुमार यादव का अपमान कर रहे हैं और इतने नाराज हुए कि उनपर जमकर भङास निकाली। हद तो तब हो गयी जब तबरेज की पत्नी पर भी उल्टे सीधे कमेंट किए गये। फिर मजबूर होकर तबरेज शम्सी ने सफाई दी कि आमतौर पर वह ऐसा जश्न मनाते ही हैं और इसमें उनका यह कत्तई इरादा नही होता कि बल्लेबाज को वह अपमानित कर रहे हैं।
दरअसल कुछ साल पहले धवन को आउट करने के बाद भी तबरेज ने ऐसे ही जश्न मनाया था। इस बार तबरेज शम्सी को इस बात का अहसास भी नही था कि सूर्यकुमार यादव के विकेट लेने पर उनके द्वारा मनाया गया यह जश्न इतना भारी पङेगा। तबरेज शम्सी के इस जश्न पर आप क्या सोचते हैं अपनी राय जरूर बताऐं? क्या भारतीय प्रशंसकों की प्रतिक्रिया जायज थी यह भी बताएं?
04/01/2024