Pedal Power

Pedal  Power

Share

Pedal Power is a Cycling Club of Doctors , Army personals and other elite class in Bhopal

Photos from Pedal  Power's post 11/03/2025

पैडल पॉवर ग्रुप के प्यारे सदस्यगण ,
कल मुझे जो भोपाल साइकिलिंग लीग BCL कॉम्पीटिशन में *किंग्स ऑफ क्लाइम* का खिताब मिला
ये सिर्फ और सिर्फ पेडल पॉवर की बदौलत संभव हो पाया और मैं ये टाइटल समर्पित भी आप सभी को करता हूँ । *किंग्स ऑफ क्लाइम* के बारे में बताने से पहले आपको भोपाल साइकिलिंग लीग के बारे में बताना जरूरी है , जिसका कि ये दूसरा संस्करण था । यह अपने आप में एक अद्भुत प्रतियोगिता है और अपने फॉर्मेट के कारण ही या सिर्फ दो साल में पूरे देश में इतनी सफल और लोकप्रिय होती जा रही है ।
इसमें पुरुष और महिला वर्ग में अलग अलग उम्र वर्ग में प्राइज केटेगरी रखी जाती है और प्रतिदिन लीडरबोर्ड प्रकाशित किए जाते है जिससे ये प्रतियोगिता दिलचस्प बनी रहती हैं ।इसमें महिला/पुरुष वर्ग में 18-30 वर्ष , 30-50 वर्ष , 50-70 वर्ष की केटेगरी निर्धारित है ।
१५ दिनों की यह प्रतियोगिता में जो सबसे ज्यादा दूरी तय करता है उसे नवाज़ा जाता है , जो अपनी राइड में सबसे अधिक एलिवेशन प्राप्त करता है उसे किंग ऑफ़ क्लाइंब्स के ख़राब से नवाज़ा जाता है और जो फ़ास्टेस्ट फिफ्टी राइड करता है उसे नवाज़ा जाता है । महिलाओ के लिए क्वीन ऑफ़ क्लाइंब्स होता है जबकि पुरुष वर्ग में यह किंग ऑफ़ क्लाइंब्स नाम से जाना जाता हैं जो इस बार रिसॉएक्टिवली ८ मार्च और ९ मार्च को संपन्न हुआ ।
किंग्स ऑफ़ क्लाइम्ब्स के लिए इस बार कड़ा मुक़ाबला था क्योंकि पिछले साल कोई १६०० मीटर एलिवेशन गेन कर चुका था और इस बार कम से कम २००० मीटर पर ही ख़िताब की कल्पना की जा सकती थी । इस बार बीसीएल एक मार्च को चालू हुआ और ख़त्म १५ मार्च को हो रहा है ,मैंने इस बार बीसीएल में रजिस्ट्रेशन के बाद ज़्यादा साइकिलिंग नहीं की थी क्योंकि काम के लिए मुझे बीच में अहमदाबाद जाना पड़ा । वापस आया तो सोचा अंडर ५० के लिए ट्राय करता हूँ और सात मार्च को ५० किलोमीटर साइकिलिंग की आठ मार्च को कुछ २५ km ride की और राइड करते करते रात के १२ बजने वाले थे दूसरे दिन रविवार था तो ज़्यादा चिंता नहीं थी । पिछले दिन की राइड ११:५९ मिनिट पर ख़त्म करके मैंने मेरे दोस्त वरुण के साथ १२:०१ मिनिट पर फिर से साइकिलिंग शुरू की ।
हमने सुबह चार बजे तक राइड की और पता चला की मैंने अनजाने में वरुण के साथ लगभग १००० मीटर का एलिवेशन गेन किया है ।
तब वरुण ने मुझे मोटीवेट किया कि आप थोड़ा और ट्राय करें तो टॉप ३ में आ सकते है । वरुण पहले भी रिकॉर्ड एवरेस्टिंग राइड कर चुका है और उससे अच्छा गाइड कोई और नहीं हो सकता था इस विधा के लिए तो मैंने वापस घर जा कर सुबह ७ बजे फिर से लालघाटी , ईदगाह हिल्स, कोहफ़ीज़ा में एलिवेशन राइड शुरू कर दी जो दिन में एक बजे पाउस की उसके बाद ऐसा लगा की में टाइटल के क़रीब तो नहीं लेकिन टॉप थ्री में आ चुका हूँ । सामने धर्म संकट भी था क्योंकि इंडिया का फाइनल मैच भी था सोचा क्या करूँ शरीर भी थक चुका था लेकिन फिर लगा की इतना पास आने के बाद ट्राय कर ही लिया जाये और शाम को ६ बजे निकल पड़ा अपने फाइनल पड़ाव पर जो रात में ११:५९ पर ख़त्म होना था । मैंने कॉलर स्पीकर लगाया और साइकिल मोबाइल स्टैंड पर जिओ हॉटस्टार पर क्रिकेट मैच और बाणगंगा से बाल भवन के रिपीटेशन मारना शुरू कर दिया ।
मैं भी उतार चढ़ाव में उलझा था और क्रिकेट मैच भी, फाइनली हम जीत गए और मेरा मैक्सिमम एलिवेशन गेन भी हो गया ।
फाइनल स्कोर रहा

१-संजय तिवारी २१३० मीटर
२-डॉ.उत्कर्ष मिश्रा २०६० मीटर
३-वरुण नामदेव १९८८ मीटर

धन्यवाद

संजय तिवारी

Pedal  Power 04/11/2021

Happy Deepawali 🪔

Pedal Power Pedal Power is a Cycling Club of Doctors , Army personals and other elite class in Bhopal

Photos from Pedal  Power's post 26/09/2021

Junior member of Pedal Power rocking on his 1st Century ride

Pedal  Power 15/07/2021

Pedal Power Pedal Power is a Cycling Club of Doctors , Army personals and other elite class in Bhopal

Photos from Pedal  Power's post 25/11/2020

First Group Jersey 2020

16/11/2020

Pedal Power’s New Logo

Photos from Pedal  Power's post 26/07/2020

Ride with young man Arjun

Photos from Pedal  Power's post 26/07/2020

Ride to Unlock

Photos from Pedal  Power's post 31/03/2019

Sunday ride with group

Photos from Pedal  Power's post 27/01/2019

Goa Tour

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Bhopal?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address

Bhopal
462030