22/05/2026
दौसा में राजेश पायलट स्टेडियम में सीनियर और जूनियर टीम के प्रैक्टिस मैच चल रहे है इस अवसर पर डीसीए के सचिव श्री बृजकिशोर उपाध्याय जी और कोच महोदय ने खिलाड़ियों से चर्चा की और खिलाड़ियों को और अधिक सुधार करने हेतु प्रेरित किया ।
15/04/2026
जिला क्रिकेट संघ के ग्रीष्मकालीन शिविर का आगाज “
जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री बृज किशोर उपाध्याय ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला क्रिकेट संघ द्वारा बुधवार दिनांक 15 .4.2026 को राजेश पायलट राजकीय स्टेडियम में सुबह 7:00 से ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया जो अगले पंद्रह दिन चलेगा ,इस शिविर के पहले दिन 80 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया ।शिविर के अंतर्गत सीनियर एवं जूनियर दोनों कैटेगरी के खिलाड़ियों ने भाग लिया ।
जिला क्रिकेट संघ सचिव श्री बृज किशोर उपाध्याय द्वारा यह भी बताया गया कि शिविर के अंतर्गत फिटनेस टेस्ट, फील्डिंग प्रैक्टिस और क्रिकेट की बारीकी को बताया गया और कल दिनांक 16.04.2026 से सभी सीनियर प्लेयर्स की टीम बनाकर इनके प्रतिदिन प्रैक्टिस मैच करवाए जाएंगे जिससे खिलाड़ियों की परफॉरमेंस का सही मूल्यांकन और सुधार किया जा सके ।इन सभी मैच की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी जिससे खिलाड़ी अपनी गलती या कमी को दूर कर सके ।
श्री उपाध्याय ने खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों के साथ पिछले तीन टर्म में हुए मैचों और खिलाड़ियों की परफॉरमेंस पर डिस्कस किया गया ,टीम का सभी फॉर्मेट में प्रदर्शन निराशाजनक रहा इसके लिए सभी खिलाड़ियों को समझाया प्रेरित किया कि वे अपना प्रदर्शन सुधारे जिससे जिले का नाम हो यहां के खिलाड़ी और आगे के लिए चयनित हो ।अभी तक जिले से बाहर के खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं किया जाता है
यदि जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता है तो बाहर के प्रोफ़ेशनल खिलाड़ियों को खिलाने पर विचार किया जाएगा ।
शिविर में डीसीए द्वारा सभी खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को अल्पाहार की व्यवस्था की गई है ।
सभी खिलाड़ियों से जिला खेल अधिकारी श्री मनोज शर्मा ,डीसीए की अध्यक्ष श्रीमति शोभना गुर्जर आदि ने विस्तृत चर्चा की
इस शिविर में कोच विजय शर्मा ,श्री वेंकटेश्वर शर्मा,श्री प्रेम सिंह ,श्री सुखराम गुर्जर और योगा कोच श्री रामकेश शर्मा अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।
22/03/2026
दौसा की बेटी ने राजस्थान में साल की बेस्ट खिलाड़ी का खिताब जीतकर सनसनी मचा दी है इस खिताब के लिए तनिका को बधाई 🎉 साथ ही तनिका के माता पिता ,कोच को भी बधाई की उन्होंने तनिका को प्रेरित किया ।इस अवसर पर में जिला क्रिकेट संघ दौसा को भी बधाई देना चाहता हूँ की दौसा जिला क्रिकेट में निम्नतम पायदान पर था उसको सुधारने का प्रयास किया जा रहा है अभी यहाँ बहुत सुधार करने की आवश्यकता है ।
05/12/2025
दौसा की बेटी का राजस्थान टीम में चयन …..
बधाई और शुभकामनाएँ ।
22/08/2025
जयपुर में होगी सीनियर महिला चैलेंजर क्रिकेट...
दौसा टीम की खिलाड़ी याना वर्मा, तनिका शर्मा,...
19/08/2025
Dainik Bhaskar
सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता दौसा...