26/09/2026
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार शाम दिल्ली में आयोजित 'भजन क्लबिंग' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी युवाओं (जेन-जी) के साथ पहली पंक्ति में बैठे नजर आए और भक्ति गीतों के दौरान उन्होंने खुद खंजरी भी बजाई।
कार्यक्रम में मंच पर मौजूद गायकों और संगीतकारों ने 'मच गया शोर सारी नगरी रे', 'आरती कुंज बिहारी की' और 'गले में बैजंती माला' जैसे भजन प्रस्तुत किए, जिन पर वहां मौजूद युवा झूमते दिखे। इस दौरान प्रधानमंत्री का खंजरी बजाते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। 'भजन क्लबिंग' के तहत पारंपरिक भजनों और कीर्तनों को आधुनिक अंदाज में पेश किया जाता है।