17/09/2023
टूट कर बिखर जाने के बाद बड़ा मुश्किल होता है किसी के लिए फिर से खड़े होना l
लेकिन...........
बाढ़ की भयानक तबाही के बाद और राजनीतिक और प्रशासनिक अनदेखी के बावजूद गांव राजपुर कलां, फरीदाबाद के खेल मैदान को फिर से खड़ा करते हुए कुछ पागल युवा l 👉
10/06/2023
राजपुर कलां यूथ्स एंड स्पोर्ट्स क्लब आप सभी का स्वागत करता है l ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध यह युवा संस्था आप सभी से नैतिक सहयोग की अपेक्षा करती है l आओ खेलें और स्वस्थ रहें l होम ग्राउंड आईपीएल आपका स्वागत करता है l
07/07/2022
सभी भाइयों को राम राम l हम सभी राजपुर गांव के युवा एवं खिलाड़ी हमारे खेल मैदान में पीने के लिए हैडपंप लगवा रहे हैं l काम लगभग समाप्ति की तरफ है l आपका सहयोग आपकी निजी इच्छा है l कोई जरूरी भी नहीं है l अगर कुछ इच्छा है तो कृपया सहयोग राशि नीचे दिए गए नंबर पर गूगल पे या फोन पे कर सकते हैं l
सोनू चौहान (कल्लू) - 9810656514
निवासी गांव राजपुर कलां
उसके बाद स्क्रीनशॉट या तो यहां या फिर कल्लू भाई को उपरोक्त नंबर पर व्यक्तिगत मैसेज भेज दें l पेटीएम करने के लिए उपरोक्त नंबर पर कॉल करके क्यूआर कोड मांग कर स्कैन कर सकते हैं l धन्यवाद 👍🙏
12/06/2022
आज राजपुर कलां क्रिकेट क्लब के मैदान 🥅 पर राजपुर मानसून प्रीमियर लीग 2022 🏆के शुरुआती मैच के साथ इस लीग का धमाकेदार ⚡आगाज हुआ l टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी 🏏 करते हुए राजपुर लेजेंड्स ने 167 रन का विशाल 🪜स्कोर खड़ा किया जिसमें उमेश और सुमित (कांवरा) की 103 रन की महत्वपूर्ण 👏 सांझेदारी रही l
शुरुआती झटकों 🥊 से उबरते हुए राजपुर वेरियस ने इस कांटेदार 🏹 मुकाबले में अंतिम गेंद तक हिम्मत 💪 नहीं हारी l आज के मैन ऑफ द मैच 🥉रहे सोनू चौहान उर्फ कल्लू ने ताबड़तोड़ 🏏 🏏🏏 27 गेंदों में 58 रन बनाकर अपनी टीम को विजय ⛳ दिलाई l और सबसे रोमांचक अंतिम गेंद ⚾पर 6 रन चाहिए थे वह भी छक्का 🏏 लगाकर पूरा किए l सभी क्रिकेट प्रेमियों 🤼♀️ ने इस रोमांचक 🤜🤛 मुकाबले का भरपूर आनंद उठाया l हम सभी क्रिकेट प्रेमियों 🤼♀️ 🏏 का इस मानसून लीग में रुचि दिखाने के लिए तहे दिल से धन्यवाद 🙏👍 करते हैं l आगे के रोमांचक मुकाबलों के लिए बने रहिए राजपुर मानसून प्रीमियर लीग 2022 के साथ l 🎯👍🙏
22/05/2022
We Welcome all Sports Lovers to encourage and support us for taking a small step for promoting sports at Village level. We are located at Village Rajpur Kalan, District Faridabad, Haryana.