Factory Premier League-FPL

Factory Premier League-FPL

Share

Night Cricket League (Rule out)

28/08/2023

*एफ पी एल महामुकाबला*
🏏🏏🏏🏏
THE HUNDRED
(100 Balls Match)

🏏🏏🏏🏏
मैच : 03

Dabang Stars vs Shakti Strikers

आज एक और अच्छा मैच होने की प्रबल सम्भावना........


*अपने पहले दोनों मैच हार चुकी दबंग पलटवार करने को तैयार*

आप सभी को ज्ञात होगा
FPL NIGHT CRICKET TOURNAMENT में चल रहे सभी मैच रोमांच से परिपूर्ण रहते है।
आज होने वाले मैच में शक्ति स्ट्राइकर्स की अगुवाई कर रहे दिनेश (दीना) जिन्हें लोग कैप्टन कूल के नाम से जानते है अपनी टीम को पुनः जीत की राह में ले जाते नजर आयेंगे। टीम में बड़े नाम जैसे की *ज्ञानू भैया, धर्मेंद्र, रतन, मनोज, ज़ैद के साथ साथ स्पीड स्टार विश्वनाथ जैसे दिग्गज खिलाड़ी है। जो हर मुमकिन कोशिश करेंगे टीम को जीत दिलवाने की,वही दूसरी ओर स्टार खिलाड़ियों से परिपूर्ण दबंग जिसमे खेलने वाले खिलाड़ी शायद परिचय के मोहताज नही है इस टीम में गोलू पांडेय जैसा कप्तान *राजन, शालू, प्रियम के साथ साथ मिस्ट्री बॉलर सम्राट जैसे प्रमुख एवं अनुभवी खिलाड़ी मौजूद है।

यह मैच दबंग के लिए करो या मरो की स्थिति में है

अब क्या होता है ये तो वक्त के गर्त में ही है दर्शको को एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।।

✍🏻✍🏻🏏🏏✍🏻✍🏻✍🏻

28/08/2023

*एफ पी एल महामुकाबला*
🏏🏏🏏🏏
THE HUNDRED
(100 Balls Game)
🏏🏏🏏🏏

Match : 2

Dabang Stars vs Planet Paltans

एक बार फिर Paltans ने बाज़ी मारी

*Dabang Stars की लगातार दूसरी हार*

*FPL NIGHT CRICKET TOURNAMENT* अब रोमांचक मैच का पर्याय बन गया है जिसमें प्रत्येक मैच साँस रोकदेने वाला होता है।

कल रात हुए मैच में दबंग के कप्तान गोलू पांडेय ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय किया लेकिन Paltans की शानदार बोलिंग के चलते यह निर्णय ग़लत ही साबित हुआ और टीम लगभग आधी इनिंग्स (44 गेंद) में 23 रन पर 04 wicket खो कर संघर्ष करती नज़र आयी जिसमें प्रशान्त दीक्षित ने लगातार 02 गेंदों में दबंग के स्टार बल्लेबाज़ शालू एवं कप्तान गोलू का विकेट चटकाया।।
हालाँकि उसके बाद स्टार ऑलराउंडर राजन (14 रन) एवं अभिषेक (21 रैन) ने पारी को सँभालते हुए टीम को सम्माजनक स्कोर (69) तक पहुँचाया।।

Paltans की तरफ़ से khatib ने अपनी 20 गेंदों में केवल 02 run खर्च किए।।

लक्ष्य का पीछा करते हुए Paltans की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और टीम पहली 33 गेंदों में मात्र 13 रन बना पायी और 03 महत्वपूर्ण विकेट भी गँवा दिये लेकिन अंत में khatib के 32 रनों की सहायता से 04 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और 03 विकेट से जीत हासिल की।।

दबंग की तरफ़ से कप्तान गोलू एवं राजन ने क्रमशः 06 तथा 09 रन देकर 02-02 विकेट प्राप्त किये।।

✍🏻✍🏻🏏🏏✍🏻✍🏻✍🏻

Photos from Factory Premier League-FPL's post 23/03/2021
Photos from Factory Premier League-FPL's post 22/03/2021

*एफ पी एल महामुकाबला*
🏏🏏🏏🏏

* आज से FPL के गौरवशाली एक वर्ष पूर्ण*

*आज 🏆 के लिए होगी अंतिम जंग*

* टीम white तथा टीम black के बीच फ़ाइनल मुक़ाबला*

* ग्राउंड की सभी सीटें फ़ुल।।सभी टिकट्स एक दिन पहले ही ख़त्म। कालाबाज़ारी की संभावना।।*

*FPL NIGHT CRICKET TOURNAMENT* की *PROVIT T20 Triangular Series* अब फ़ाइनल तक पहुँच चुकी है, और सबसे बेहतर खेलने वाली दो टीम Team Black एवं Team White आज शाम 7:00 बजे खेले जाने वाले फ़ाइनल में Trophy जीतने की पूरी कोशिश करेंगी।
दोनों ही टीमों में अनुभव एवं युवा जोश का अच्छा कॉम्बिनेशन है, आज जो भी टीम दबाव को पीछे छोड़कर अच्छा खेलेगी वही पहली FPL ट्रोफ़ी की हक़दार होगी।।

✍🏻✍🏻🏏🏏✍🏻✍🏻✍🏻

20/03/2021

*एफ पी एल महामुकाबला*
🏏🏏🏏🏏

*एक और साँस रोक देने वाला मैच*


* फ़ाइनल खेलने वाली दोनो टीमों का फ़ैसला अंतिम लीग मैच में निर्भर*

*FPL NIGHT CRICKET TOURNAMENT* की *PROVIT T20 Triangular Series* अब अपने अंतिम लीग मैच में पहुँच चुकी है, लेकिन अभी भी किसी भी टीम का स्थान 22 मार्च को होने वाले फ़ाइनल में पक्का नहीं हुआ है और यही से लीग का रोमांच है।
कल रात हुए मैच में एक बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय लगभग जीत के क़रीब पहुँचने के बाद हार का सामना करने वाली टीम ब्लैक 8 अंक लेकर टेबल के दूसरे स्थान पर खिसक गयी है।वहीं दूसरी तरफ़ टीम white दबाव भरे मैच में जीत कर टेबल टॉप कर रही है।
अब यदि tournament में तीसरे पायदान में मौजूद Team Red अपना अंतिम मैच बोनस अंक के साथ जीत जाती है तो नेट रन रेट के आधार पर उसका फ़ाइनल खेलना लगभग तय है, जिसके बाद टेबल में वर्तमान में पहले एवं दूसरे स्थान में मौजूद टीम ब्लैक तथा टीम white में बराबर अंको (8) के कारण किसी एक को निराशा हाथ लगेगी।
*वर्तमान में नेट रन रेट कुछ इस प्रकार से हैं-*
Team Black:: (-) 00.23
Team White:: (+) 00.04
Team Red. :: (+) 00.27

अब कौन सी टीम फ़ाइनल खेलेगी ये तो रविवार शाम को FPL Ground में ही मालूम होगा।
✍🏻✍🏻🏏🏏✍🏻✍🏻✍🏻

Photos from Factory Premier League-FPL's post 20/03/2021

Team Jersey inauguration.....

Photos from Factory Premier League-FPL's post 19/03/2021

*एफ पी एल महामुकाबला*
🏏🏏🏏🏏

आज एक बार फिर एक अच्छा मैच होने की प्रबल सम्भावना........


*दोनो Teams फ़ाइनल में अपना स्थान सुरक्षित करने की कोशिश करेंगी*

*FPL NIGHT CRICKET TOURNAMENT* की *PROVIT T20 Triangular Series* अब रोमांचक मैच का पर्याय बन गयी है जिसमें प्रत्येक मैच साँस रोकदेने वाला होता है।
पिछले मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए हार का सामना करने वाली टीम ब्लैक अभी भी टेबल टॉप कर रही है लेकिन यह उनका आख़िरी मैच है और फ़ाइनल में स्थान अभी पक्का नहीं हैं ।यदि टीम ब्लैक आज का मैच हार जाती है तो उनकी क़िस्मत का फ़ैसला अंतिम मैच पर निर्भर हो जाएगा।वहीं दूसरी तरफ़ टीम white भी अंतिम मैच से पहले ही फ़ाइनल में अपनी सीट सुरक्षित करने की फ़िराक़ में है।
आज का मैच जीत कर दोनो ही टीमें सभी अगर मगर को पीछे छोड़कर फ़ाइनल में स्थान पक्का करना चाहेगी।दोनो ही टीमों की बल्लेबाज़ी उनके पिछले मैच में अच्छी नहीं रही है ।
अनुभवी स्टार खिलाड़ियों से परिपूर्ण टीम ब्लैक जिसमे खेलने वाले खिलाड़ी *ज्ञानु भैया, राजन, बच्चा तिवारी ,गोलू, कमल,अभिषेक और शालू* आज कोई कसर बाक़ी नहीं रखना चाहेंगे।

वहीं दूसरी तरफ़ भी *कप्तान अनुपम, धर्मेंद्र, मनोज, प्रभाकर* जैसे युवा सितारों के साथ *संदीप भाइया, बबलू सर तथा अतर सिंह* जैसे बहुत अनुभवी खिलाड़ी भी विरोधी टीम को पस्त करने की पूरी कोशिश करेंगे।

अब मैच में क्या होता है ये तो शाम को FPL Ground में ही मालूम होगा। दर्शको को एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा इसकी पूरी उम्मीद है।

✍🏻✍🏻🏏🏏✍🏻✍🏻✍🏻

Photos from Factory Premier League-FPL's post 17/03/2021

*एफ पी एल महामुकाबला*
🏏🏏🏏🏏

आज एक अच्छा मैच होने की प्रबल सम्भावना........


*अपने पहले दोनो मैच हार चुकी Team Red के लिए करो या मरो की स्थिति*

*FPL NIGHT CRICKET TOURNAMENT* की *PROVIT T20 Triangular Series* में अभी तक खेले गए तीनो ही मैच रोमांच से परिपूर्ण रहे है।पिछले मैच में एक आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए नज़दीकी हार का सामना करने वाली टीम रेड Series से बाहर होने की कगार पर खड़ी है, लेकिन यदि टीम रेड आज का मैच जीत लेती है तो उनकी उम्मीदें भी ज़िंदा रहेंगी।वहीं दूसरी तरफ़ टीम ब्लैक अपने दोनो मैच जीत कर पहले ही टेबल टॉप कर रही है, जिससे उनका मनोबल भी ऊँचा है।आज का मैच जीत कर टीम ब्लैक भी सभी अगर मगर को पीछे छोड़कर फ़ाइनल में स्थान पक्का करना चाहेगी।टीम रेड की अगुवाई कर रहे दीना टीम को जीत की राह में ले जाने की पूरी कोशिश करेंगे । टीम की बल्लेबाज़ी अभी तक एक कमजोर कड़ी साबित हुई है ।टीम रेड में बड़े नाम जैसे की *आकाश, रतन, श्याम सलोने तिवारी, सम्राट जी जैसे दिग्गज खिलाड़ीयों को भी ज़िम्मेदारी निभानी होंगी* जो हर मुमकिन कोशिश करेंगे टीम को जीत दिलवाने की।।
वही दूसरी ओर अनुभवी स्टार खिलाड़ियों से परिपूर्ण टीम ब्लैक जिसमे खेलने वाले खिलाड़ी शायद परिचय के मोहताज नही है ।इस टीम में *ज्ञानु भैया, राजन, बच्चा तिवारी जैसे अत्यंत अनुभवी खिलाड़ियों के साथ गोलू और शालू जैसे ख़तरनाक allrounder मौजूद हैं*।
अब मैच में क्या होता है ये तो शाम को FPL Ground में ही मालूम होगा। दर्शको को एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा इसकी पूरी उम्मीद है।

✍🏻✍🏻🏏🏏✍🏻✍🏻✍🏻

Photos from Factory Premier League-FPL's post 15/03/2021

*एफ पी एल महामुकाबला*
🏏🏏🏏🏏

आज एक अच्छा मैच होने की प्रबल सम्भावना........


*अपना पहला मैच हार चुकी दोनों टीमे पलटवार करने को रहेंगी तैयार*

आप सभी को ज्ञात होगा
FPL NIGHT CRICKET TOURNAMENT में चल रहे सभी मैच रोमांच से परिपूर्ण रहते है।आज होने वाले मैच में टीम रेड की अगुवाई कर रहे दीना जिन्हें लोग कैप्टन कूल के नाम से जानते है अपनी टीम को जीत की राह में ले जाते नजर आयेंगे। टीम रेड में बड़े नाम जैसे की *जीत(जीतू जी) आकाश, रतन, श्याम सलोने तिवारी* जी जैसे दिग्गज खिलाड़ी है। जो हर मुमकिन कोशिश करेंगे टीम को जीत दिलवाने की,वही दूसरी ओर युवा जोश से परिपूर्ण टीम वाइट जिसमे खेलने वाले खिलाड़ी शायद परिचय के मोहताज नही है इस टीम में अनुपम जैसा कप्तान *धर्मेन्द्र मनोज* जैसे प्रमुख बल्लेबाज व *प्रभाकर,संदीप जी सर* जैसे अच्छे व अनुभवी गेंदबाज मौजूद है।
अब क्या होता है ये तो वक्त के गर्त में ही है दर्शको को एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।।

✍🏻✍🏻🏏🏏✍🏻✍🏻✍🏻

15/03/2021
Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Fatehpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address

102 Shivaji Nagar Radha Nagar Fatehpur
Fatehpur

Opening Hours

Monday 6pm - 10pm
Tuesday 6pm - 10pm
Wednesday 6pm - 10pm
Thursday 6pm - 10pm
Friday 6pm - 10pm
Saturday 6pm - 10pm
Sunday 6pm - 10pm