Cricket liver

Cricket liver

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Cricket liver, Sports League, Gurgaon, Gurugram.

09/03/2026

भारत ने 3 साल में 3 ICC ट्रॉफी जीतीं: एक टी-20

वर्ल्डकप में 100+ सिक्स लगाने वाली टीम; संजू ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा भारत ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया।

अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 5 विकेट पर 255 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई।

इस जीत के साथ भारत ने तीन साल में तीसरी ICC ट्रॉफी अपने नाम कर ली। साथ ही टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाली पहली टीम बनी, जबकि संजू सैमसन ने टूर्नामेंट में एक एडिशन में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाकर विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

पढ़िए IND Vs NZ फाइनल के टॉप रिकॉर्ड्स...

1. भारत ने 3 साल में 2 टी-20 वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी जीती

भारत ने सिर्फ तीन साल के भीतर तीन ICC ट्रॉफियां अपने नाम कर ली। टीम ने 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर 17 साल बाद यह खिताब हासिल किया। इसके बाद 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर जीत की लय बरकरार रखी और अब 2026 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत ने तीन साल में तीसरी ICC ट्रॉफी हासिल कर ली।

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में दो-दो बार हारने वाली टीमों में पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूजीलैंड शामिल हैं। पाकिस्तान 2007 और 2022 में, श्रीलंका 2009 और 2012 में, जबकि न्यूजीलैंड 2021 और 2026 में फाइनल हार चुका है।

08/03/2026

T20 वर्ल्डकप

फाइनल आज IND vs NZ: भारत

जीता तो टाइटल डिफेंड करने वाली पहली टीम बनेगी, टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड से कभी नहीं जीती T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में आज (8 मार्च) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं। भारत के पास लगातार दूसरा (बैक-टू-बैक) और कुल तीसरा खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है, वहीं कीवी टीम के खिलाफ वर्ल्ड कप का 0-3 का शर्मनाक रिकॉर्ड तोड़ने की बड़ी चुनौती है।
इस वीडियो में देखिए, दोनों टीमें फाइनल में किस तरह के बदलावों के साथ उतरने वाली हैं: फाइनल के मुख्य बिंदु:
इतिहास का मौका: यदि भारत जीतता है, तो वह लगातार दो बार (2024 और 2026) खिताब जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी।
कीवी चैलेंज: भारत टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कभी भी न्यूजीलैंड से नहीं जीता है (0-3 का रिकॉर्ड)।
अहमदाबाद रिकॉर्ड: कीवी टीम अहमदाबाद में अब तक एक भी T20 नहीं जीती है।
पिच और मौसम: बैटिंग फ्रेंडली पिच होने की उम्मीद है और बारिश की संभावना नहीं है, मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है।
कप्तान: सूर्यकुमार यादव (भारत) और केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) अपनी-अपनी टीमों की अगुवाई कर रहे हैं।
इस वीडियो में दोनों टीमों के बीच अब तक के मुकाबलों और फाइनल की तैयारियों के बारे में बताया गया है:

03/03/2026

टी-20 वर्ल्डकप में IPL का दबदबाः सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों में 83% IPL प्लेयर्स, टीम इंडिया में 2 फ्रेंचाइजी के कप्तान IPL दुनिया की सबसे बड़ी लीग है और इसका दबदबा अब टी-20 वर्ल्ड कप पर भी दिखने लगा है। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में चल रहे वर्ल्ड कप की 4 सेमीफाइनलिस्ट टीमों के 60 खिलाड़ियों में से 50 IPL खेल चुके हैं। यानी नॉकआउट राउंड में पहुंचने वाले 83% खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग का चेहरा रह चुके हैं।

02/03/2026

पाकिस्तान की वर्ल्डकप टीम के प्लेयर्स पर 50-50 लाख जुर्मानाः टीम के खराब प्रदर्शन से PCB नाराज, बोला- हारने की सजा मिलनी चाहिएटी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड अपने खिलाड़ियों से जुर्माना वसूलने वाला है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपए (16.28 लाख भारतीय रुपए) का जुर्माना लगाया गया।

बोर्ड अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि अब खिलाड़ियों को आर्थिक फायदा केवल अच्छे प्रदर्शन के आधार पर ही मिलेगा।

भारत के मैच के बाद लगा दिया था जुर्माना

पाकिस्तानी फैंस के साथ बोर्ड अधिकारी भी टीम के प्रदर्शन से बेहद नाराज हैं। भारत के खिलाफ मैच हारने के बाद ही हर पाकिस्तानी खिलाड़ी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया गया था।

PCB ने कहा कि अगर अच्छे प्रदर्शन पर इनाम मिलता है, तो खराब प्रदर्शन पर सजा भी मिलेगी। भारत से हार के तुरंत बाद टीम को यह फैसला बता दिया गया था।

01/03/2026

भारत को सेमीफाइनल पहुंचने के लिए 196 रन का टारगेटः रोस्टन चेज ने 40, जेसन होल्डर ने 37 रन बनाए; बुमराह को 2 विकेट भारत को टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रन का टारगेट चेज करना होगा। टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही कैरेबियाई टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए।

15 ओवर में टीम का स्कोर 125/4 था। टीम ने आखिरी के 5 ओवर में 70 रन बनाए। रोवमन पॉवेल और जेसन होल्डर ने 5वें विकेट के लिए 35 बॉल पर नाबाद 76 रन की अहम साझेदारी की। इससे पहले कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज ने 53 बॉल पर 68 रन जोड़े।

22/02/2026

T20 वर्ल्डकप

तीसरा सुपर-8 मुकाबला आज IND

vs SA: दोनों टीमें पिछले बार की फाइनलिस्ट, भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव संभव
टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज का तीसरा मैच आज पिछले बार की दोनों फाइनलिस्ट भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा, टॉस 6:30 बजे होगा।

दोनों टीमों के बीच पिछला यानी 2024 एडिशन का फाइनल खेला गया था। इसमें भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 176 रन बनाए थे। टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन ही बना सकी। इस तरह भारत 7 रन से जीत दर्ज करते हुए 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बना।

भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें ग्रुप स्टेज में अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर रही थीं और सभी 4-4 मैच जीते थे। भारत ने अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया। वहीं, साउथ अफ्रीका ने कनाडा, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और UAE को हराकर ग्रुप-डी में टॉप किया था।

भारत ने 60% मुकाबले जीते

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में टीम इंडिया ने अपना पहला मैच ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। ये मैच 1 दिसंबर 2006 को खेला गया था। इस मैच को भारत ने 6 विकेट से जीता था।

इसके बाद इस फॉर्मेट में टीम इंडिया और प्रोटियाज के बीच अब तक 35 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान भारत ने 21 मैच जीते हैं और 13 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की है। जबकि 1 मैच का नतीजा नहीं निकल सका। वहीं, वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 7 बार आसने-सामने हुईं। इस दौरान 5 मैच टीम इंडिया ने और 2 साउथ अफ्रीका ने जीते।

17/02/2026

न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्डकप के सुपर-8 में पहुंचाः कनाडा को 8 विकेट से हराया, युवराज टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बैटर बने कनाडा के लिए युवराज समरा ने 65 बॉल पर 110 रन बनाए।

न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 31 वें मुकाबले में कनाडा को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में जगह पक्की कर ली। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 20 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम ने 15.1 ओवर में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर टारगेट हासिल कर लिया।

फिलिप्स-रचिन के अर्धशतक

174 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स और रचिन रवींद्र ने अर्धशतक लगाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए नाबाद 146 रन की साझेदारी हुई। फिलिप्स ने 36 बॉल पर नाबाद 76 रन बनाए। उन्होंने 3 कैच भी लिए। फिलिप्स को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, रचिन ने 39 बॉल पर नॉटआउट 59 रन की पारी खेली। कनाडा के लिए साद बिन जफर और दिलोन हेलिगर को 1-1 विकेट मिला।

17/02/2026

**T20 वर्ल्डकप*
*
*आज जिम्बाब्वे जीता तो ऑस्ट्रेलिया*

बाहरः श्रीलंका समेत 5 टीमें सुपर-8 में पहुंचीं; न्यूजीलैंड को अगले राउंड के लिए जीत चाहिए श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरा मैच जीतकर सुपर-8 में एंट्री कर ली। आज आयरलैंड के खिलाफ अगर जिम्बाब्वे जीत गई तो टीम सुपर-8 में एंट्री के साथ ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप स्टेज से ही बाहर भी कर देगी। न्यूजीलैंड भी आज कनाडा को हराकर अगले राउंड में एंट्री कर सकती है।

स्टोरी में वर्ल्ड कप का गणित...

ग्रुप-ए: पाकिस्तान को आखिरी मैच जीतना ही होगा

ग्रुप-ए में रविवार को 2 मैच खेले गए। अमेरिका ने नामीबिया को 31 रन से हराया। वहीं भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। 6 पॉइंट्स के साथ टीम इंडिया टॉप पर है और सुपर-8 में भी एंट्री कर ली। वहीं अमेरिका 4 पॉइंट्स लेकर नंबर-2 पर पहुंच गई, टीम के सभी मैच खत्म हो गए।

पाकिस्तान के भी 4 ही पॉइंट्स हैं, लेकिन खराब रन रेट के कारण टीम तीसरे नंबर पर है। उनका आखिरी मैच नामीबिया से है, टीम तीनों मुकाबले हारकर बाहर हो चुकी है। हालांकि, नामीबिया ने अगर पाकिस्तान को हरा दिया तो टीम 2009 की चैंपियन को ग्रुप स्टेज से ही बाहर कर देगी।ग्रुप-बीः जिम्बाब्वे जीता तो ऑस्ट्रेलिया बाहर

सोमवार को होम टीम श्रीलंका ने 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका ने सुपर-8 में जगह बना ली। वहीं दूसरी हार से ऑस्ट्रेलिया बाहर होने की कगार पर पहुंच गया। टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ भी हार मिली।

ऑस्ट्रेलिया को अब ओमान के खिलाफ आखिरी मैच में जीत के साथ जिम्बाब्वे के दोनों मैच हारने का इंतजार भी करना होगा। जिम्बाब्वे अगर श्रीलंका और आयरलैंड से हार जाए और ऑस्ट्रेलिया का रन रेट ग्रुप-बी में बेस्ट रहे, तभी कंगारू टीम क्वालिफाई कर पाएगी। वहीं जिम्बाब्वे ने आखिरी दोनों में से एक भी मैच जीत लिया तो टीम श्रीलंका के साथ सुपर-8 में जगह बना लेगी।

16/02/2026

ईशान किशन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 40 बॉल पर 77 रन की पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है।

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम लगातार 3 जीत के साथ ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है।

रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 176 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट झटके।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 बॉल पर 77 रन की पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। कप्तान सूर्यकुमार ने 32 रन बनाए। सईम अयूब ने 3 विकेट

12/02/2026

भारत का दूसरा मैच आज नामीबिया सेः

बीमार अभिषेक शर्मा को रिप्लेस कर सकते हैं सैमसन, जसप्रीत बुमराह भी वापसी करेंगे
टी-20 वर्ल्ड कप के 18वें मुकाबले में आज मेजबान भारत के सामने नामीबिया की चुनौती है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होना है, जिसका टॉस 6.30 बजे होगा।

भारत ने पहले मैच में अमेरिका को हराया था, वहीं नामीबिया को नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा। आज का मैच जीतकर टीम इंडिया ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है। वहीं नामीबिया के पास भी जीत के साथ नंबर-2 पर पहुंचने का मौका है। पाकिस्तान 4 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर है।

दैनिक भास्कर

टी-20 वर्ल्ड कप में नामीबिया का प्रदर्शन

मैच

16

जीत

4

हार

11

टाई

1

शेयर

श्रीलंका को हरा चुका है नामीबिया

नामीबिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में 16 मुकाबले खेले हैं। 4 में टीम को जीत और 11 में हार मिली। एक मैच टाई भी रहा। 2022 में टीम श्रीलंका को भी हरा चुकी है। वर्ल्ड कप में नामीबिया ने एक बार भारत का सामना भी किया, लेकिन 2021 में टीम को हार मिली थी।

11/02/2026

इंडियन ओपनर अभिषेक शर्मा दो दिन

से अस्पताल में भर्तीः पेट में इन्फेक्शन, नामीबिया के खिलाफ कल खेलना मुश्किल
भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में डिस्चार्ज हो गए हैं। उन्हें पेट में इन्फेक्शन की वजह से दो दिन तक अस्पताल में रहना पड़ा। हालांकि, कल नामीबिया के खिलाफ होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में उनके खेलने पर फैसला अभी बाकी है।

प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा ने कहा कि टीम एक दिन और इंतजार करेगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली पहुंचते ही अभिषेक जांच के लिए अस्पताल गए थे। अब उनकी हालत बेहतर है और टीम मैनेजमेंट कल ही उनकी फिटनेस पर अंतिम फैसला लेगा।

मुंबई में अमेरिका के खिलाफ मैच के दौरान अभिषेक बल्लेबाजी करने आए थे और पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। हालांकि वे फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे, तब भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने पुष्टि की थी कि वे पेट की परेशानी से उबर रहे हैं।

11/02/2026

वेस्टइंडीज की लगातार दूसरी जीत, इंग्लैंड 30 रन से हाराः गुडकेश मोती ने 3 विकेट झटके; रदरफोर्ड ने नाबाद 76 रन बनाए शेरफन रदरफोर्ड प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 42 बॉल पर नाबाद 76 रन की पारी खेली। इस पारी में 2 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को ग्रुप सी के मैच में 30 रन से हराया। कैरेबियाई टीम इस टूर्नामेंट में 10 साल बाद इंग्लैंड को हरा सकी है। उसे आखिरी जीत 2016 वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली थी। जब कॉर्लोस ब्रेथवेट ने बेन स्टोक्स की आखिरी ओवर में लगातार 4 छक्के मारकर जिताया था।

बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 197 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लिश टीम 18.5 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई। सैम करन ने नाबाद 43 रन बनाए। जैकब बेथेल ने 33 रन और फिल सॉल्ट ने 30 रन बनाए। गुडकेश मोती ने 3 विकेट झटके। दो विकेट रोस्टन चेज को मिले। अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड और शमार जोसेफ ने एक-एक विकेट लिया। 2 बैटर्स रनआउट हुए।

टॉस हारकर बैटिंग कर रही वेस्टइंडीज ने 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। शेरफन रदरफोर्ड ने 7 छक्के लगाकर 76 रन बनाए। आदिल रशीद और जैमी ओवरटन ने 2-2 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर और सैम करन को एक-एक विकेट मिला।

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Gurugram?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address

Gurgaon
Gurugram