10/01/2024
इन्दौर स्पोर्ट्स अकेडमी के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर टी -शर्ट प्रदान की गई जिसमे कृष्णा खत्री, शिवम पुरोहित को बेस्ट बैटिंग और सारांश को बेस्ट फील्डिंग के लिये सम्मानित किया गया
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from indore_sports_academy, Sports, Depalpur Road, Indore.
10/01/2024
इन्दौर स्पोर्ट्स अकेडमी के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर टी -शर्ट प्रदान की गई जिसमे कृष्णा खत्री, शिवम पुरोहित को बेस्ट बैटिंग और सारांश को बेस्ट फील्डिंग के लिये सम्मानित किया गया
30/12/2023
नेपाल यूथ स्पोर्ट्स डेवलोपमेन्ट फोरम द्वारा आयोजित 1st International Indo-nepal Sports- Culture Meet Festival & Excellence Award - 2023 सम्पन हुई जिसमे इन्दौर स्पोर्ट्स अकेडमी के खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया,नेपाल के अंतराष्ट्रीय रंगशाला स्टेडियम मे भारत की प्रतिभाओ ने अपने हुनर को दिखाया जिसमे फुटबॉल मे कप्तान राजवीर अवस्थी, गोलकीपर हर्षवर्धन चौहान, पार्थ मवाने, प्रियांश योगी के शानदार प्रदर्शन से भारत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वॉलीबॉल बालिका वर्ग मे कप्तान कशिश, पूजा, मनस्वी, मलिका और मनीषा के शानदार प्रदर्शन से प्रथम स्थान प्राप्त किया अन्य मुकाबले मे पॉवर लिफ्टिंग मे ईशान कल्याणे और लखन तम्बोली ने अपनी अपनी वैट केटेगरी मे गोल्ड मेडल हासिल किया, क्रिकेट स्पर्धा मे संघर्षपूर्ण मुकाबले मे कुलदीप रावत, कृष्णा खत्री, अनंत जैन, वेदांत कश्यप का अच्छा प्रदर्शन रहा लेकिन सीरीज पर कब्जा नहीं जमा पाए, कल्चर प्रोग्राम मे फैशन शो मे किड्स इंडिया गर्ल मे आरना जोशी ने किड्स इंडिया का क्राउन हासिल किया, डांस कम्पटीशन मे सिंगल डांस मे नेपाल के रोनित थापा और ड्यूट डान्स मे भारत के नीत, नित्या चिंतामण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,क्लोज़िंग और अवार्ड सेरेमनी मे मुख्य अतिथि शारजहा (दुबई ) से पधारे उमेश गुप्ता जी और नेपाल खेल अधिकारी प्रदीप राउत जी के मुख्य आतिथ्य मे संपन्न हुई , जिसमे डॉ. मिनाक्षी जोशी जी को एजुकेशन फिल्ड, कला साहित्य, संगीत के क्षेत्र मे विशेष कार्य करने पर एक्सीलेंस एजुकेशनिस्ट के अवार्ड से सम्मानित किया इस अवसर पर इन्दौर स्पोर्ट्स अकेडमी के (डायरेक्टर ) नितिन चिंतामण, (एडमिनिस्ट्रेटर) श्री मति गोल्डी चिंतामण, (मैनेजिंग डायरेक्टर ) विपिन चिंतामण, (जॉइंट सेक्रेटरी )गोविन्द शर्मा शुभम धौलपुरे, राहुल चौहान उपस्थित थे
सभी खिलाड़ियों को संस्था समृद्ध के संरक्षक एवं इन्दौर स्पोर्ट्स अकेडमी के अध्यक्ष लोकेश अवस्थी, मुकेश चिंतामण, मनोज कल्याणे, देवेश खोड़े और (टीम ISA गुडविल इंडिया) की दीप्ती लोट,समता जैन, योगिता जोशी, उषा मकवाना ने बधाई दी
24/11/2023
इन्दौर स्पोर्ट्स अकेडमी के शानदार ऑल राउंडर खिलाडी उर्वील जैन को अंडर 14 इन्दौर डिवीज़न "SGFI" क्रिकेट टीम मे शामिल होने पर बहुत बहुत शुभकामनायें
17/11/2023
"ISA खेल परिसर" नरिमन सिटी मे 26 नवंबर 2023 से प्रारम्भ
12/11/2023
Wishing you a very happy and prosperous Diwali! May the light of the diyas guide you towards the path of happiness and success.😁
15/10/2023
*पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता संपन्न*
प्रथम इंटरनेशनल इंडो-नेपाल स्पोर्ट्स एन्ड कल्चर फेस्टिवल मीट 2023 के लिये इन्दौर स्पोर्ट्स अकेडमी द्वारा पॉवर लिफ्टिंग क़्वालिफाई प्रतियोगिता आयोजित की जिसमे विभिन्न खिलाड़ियों ने बालक और बालिका वर्ग मे भाग लिया जिसमे से 15 खिलाड़ियों का विभिन्न समूह मे अंतराष्ट्रीय नेपाल दौरे हेतु चयन हूआ इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के तौर पर मनीष जी थनवार (बॉक्सर ), देवेश जी खोड़े, आकाश जी गौड़ उपस्थित थे तथा विशेष अतिथि के रूप मे मुकेश जी चिंतामण,कैलाश जी परछईया,आनंद जी सिंदल, मनोज जी कल्याणे, अशोक जी मनावत, नितिन जी काले, ब्रांड अम्बासोडोर समता जैन उपस्थित थे सभी अतिथियों का सम्मान संस्था के अध्यक्ष लक्की अवस्थी जी ने किया इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्य एडमिनिस्ट्रेटर श्री मती गोल्डी चिंतामण, मैनेजिंग डायरेक्ट गौरव सनोटिया,वर्किंग प्रेसिडेंट विपिन चिंतामण, जॉइंट सेकेट्री शुभम धौलपुरे, इवेंट एडमिनिस्ट्रेटर साहिल आदिवाल उपस्थित थे आयोजन का संचालन डायरेक्ट नितिन चिंतामण ने किया सभी का आभार जतिन चिंतामण ने माना