Latehar District Cricket Association

Latehar District Cricket Association

Share

Latehar District Cricket Association is a Affiliated Unit of jharkhand State Cricket Association

Photos from Latehar District Cricket Association's post 18/02/2018

JSCA के तत्वाधान में आयोजित सीनियर रणधीर वर्मा ट्रॉफी के चौथे लीग मैच मे गुमला ने गढ़वा को 8 विकेट से हराया । पहले बैटिंग करते हुए गढ़वा ने 164 रन बनाएं , गढ़वा की ओर से अंकित और अभिनव ने उनचालीस रन बनाए । 165 रन का लक्ष्य लेकर उतरी गुमला 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली गुमला की ओर से अविनाश कुजूर ने 66, अंकुर 37 रन बनाए । मैच के दौरान गुमला की ओर से बेहतर प्रदर्शन करने वाले अमर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया । झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के आजीवन सदस्य कल्याण कुमार ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया । मौके पर एलडीसीए के अध्यक्ष पंकज सिंह , एलडीसीए के सचिव चंद्रप्रकाश सिंह, जेएससीए के पर्यवेक्षक कुलदीप शर्मा, अंपायर मोहम्मद उज्जैर , संतोष कुमार , एलडीसीए के अनिल सिंह ,विष्णु गुप्ता ,सतीश कुमार ,आशीष शाहदेव संजय सिंह ,पवन कुमार ,दिलीप कुमार ,अयोध्या चंद्रवंशी सहित कई लोग उपस्थित थे ।

16/02/2018

लातेहार जिला खेल स्टेडियम में ग्रुप डी के दूसरे मैच मे गिरिडीह ने लातेहार को 9 विकेट से हराया, टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी लातेहार की पूरी टीम 64 रन पर आल आउट हो गई, लातेहार की ओर से कुश ने सबसे अधिक 17 रन बनाए, गिरिडीह की ओर अजय ने 6 रन देकर 4 विकेट लिए, आसान लछ्य लेकर उतरी गिरिडीह ने 1 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली, गिरिडीह की ओर से अनुज ने 36 तथा मंजीत ने 22 रन बनाए, चार विकेट लेने वाले अजय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एलडीसीए के अध्यक्ष पंकज सिंह ने दिया, मौके पर सचिव चंद्र प्रकाश सिंह, जेएससीए के परवेचक कुलदीप शर्मा, अम्पायर, एम डी ओजेर, एम डी अजमल, अयोध्या चंद्रवंशी, अनिल सिंह, विस्नु गुप्ता, पपन्न कुमार, छोटू सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे

Photos 26/04/2016

आम जनता की तकलीफों को देखते हुए , इस निर्णय की जितनी प्रशंसा की जाय उतनी कम है । हमारे हरदिल अज़ीज़ अध्यक्ष अमिताभ सर , राँची और झारखण्ड की जनता को हो रही तकलीफ़ के साथ खड़े होने के लिए आपको हार्दिक बधाई...............

Photos 16/12/2015
Mobile uploads 10/10/2015

JSCA( पूर्ववर्ती BCA) के पूर्व अध्यक्ष और BCCI के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अरुण नारायण सिंह के निधन पर लातेहार जिला क्रिकेट संघ अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करता है । ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें । उनके निधन की खबर सुनकर सभी सदस्य मर्माहत हैं ।
- पंकज कुमार सिंह ( अध्यक्ष, लातेहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन)

Mobile uploads 15/08/2015

आप सभी को स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामना......

Mobile uploads 28/07/2015

Latehar District Cricket Association mourns the sad demise of former President of India, Bharat Ratna Dr. A.P.J. Abdul Kalam, a Teacher, Scientist, Motivator, Visionary and true Patriot. May his soul rest in peace.

Photos from Latehar District Cricket Association's post 27/07/2015

आज LDCA के सदस्यों ने HEC Ranchi के तानाशाही रवैये के खिलाफ एकदिवसीय धरना दिया ।

Mobile uploads 26/07/2015

खुश तो बहुत हुए होंगे कुछ लोग...........झारखंड की क्रिकेटप्रेमी जनता को रुलाकर........

Mobile uploads 22/07/2015

T-20 वर्ल्ड कप भारत में ! आठ शहरों में होगा आयोजन ! इसमें राँची शामिल नहीं !!!! अविश्वश्नीय !!!! घोर आश्चर्य !!!! पहले T-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान के शहर को मेजबानी का मौका नहीं !! धोनी के गृहनगर और गृहराज्य के लोग T-20 वर्ल्ड कप का आनन्द लेने से रह जाएंगे वंचित !! कौन है जिम्मेदार ? व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के कारण हमारे विश्वस्तरीय स्टेडियम को विवादों में घेर देने वाले, झारखण्ड की क्रिकेटप्रेमी जनता आपको कभी माफ़ नहीं करेगी । कामधेनु गाय जैसी सरकारी उपक्रमों को बीमारू और बदहाल संस्थानों में तब्दील कर देने की कला में माहिर प्रबंधकों की कार्यशैली को यहाँ की जनता बखूबी समझती है । झूठ की बुनियाद पर जबरदस्ती का विवाद खड़ा करके राँची और झारखंड को वर्ल्ड कप जैसे विश्वस्तरीय आयोजन से वंचित करवा कर खुश होने वालों की असली फ़ितरत को यहाँ की क्रिकेटप्रेमी जनता समझती है । अपने आपको राँची और झारखंड की मिट्टी का पुत्र बताकर गर्व करने वालों की इस शर्मनाक हरक़त से पुरे झारखंड की क्रिकेटप्रेमी जनता हतप्रभ है !

Mobile uploads 20/07/2015

व्यक्तिविशेष : श्री अमिताभ चौधरी

अमिताभ चौधरी होना आसान नहीं है । उसके लिए एक बड़ा दिल चाहिए, खिला हुआ चेहरा, चिर परिचित मुस्कान, कठोर प्रशासक, त्वरित निर्णयक्षमता, विषम परिस्थितियों में भी बिना तनाव के सही राह चुनना, ये अमिताभ चौधरी होने की जरूरी शर्त है । BCCI का संयुक्त सचिव निर्वाचित होकर हम सबके हरदिल अज़ीज अमिताभ सर आपने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के 80 वर्षों के सफ़र में इतिहास रच दिया है । BCCIमें हमारा राज्य संघ आज आपके नेतृत्व में जिस प्रभावकारी भूमिका में है, ऐसा विगत वर्षों में कभी भी नहीं रहा है ।आपको झारखंड के सर्वाधिक पिछड़े जिलों में से एक लातेहार के इस सदस्य की हार्दिक बधाई । आपकी इस उपलब्धि से JSCA का प्रत्येक सदस्य अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है ।
आपकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से इतर जब आपने JSCA के बन्द दरवाजे को, जिनमें सिर्फ एक ख़ास शहर के अभिजात्य वर्ग का वर्चस्व था, झारखंड के सभी जिलों के लिए खोलकर हर जिले से 20-20 सदस्य बनाने का निर्णय लिया था, इतिहास तो आपने तब भी रच दिया था । आज JSCA में यदि सुदूर साहेबगंज, पाकुड़, दुमका से लेकर पिछड़े हुए लातेहार, गढ़वा तक की आवाज़ बराबर सुनी जाती है तो ये सिर्फ और सिर्फ आपकी देन है । इन सभी सुदूरवर्ती और संसाधन रहित जिलों के वे भूतपूर्व क्रिकेटर जो उचित मौका नहीं मिलने के कारण प्रतिभाशाली रहते हुए भी आगे नहीं बढ़ पाए, वे आज आपके नेतृत्व में झारखंड के कोने कोने में हो रहे क्रिकेट के आधारभूत विकास से काफ़ी प्रसन्न और आह्लादित हैं ।
इतिहास तो आपने तब भी बना दिया था जब कीनन में मैच रद्द होने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से क्षुब्ध होने की बजाय चट्टानी प्रेरणाशक्ति ग्रहण कर रिकॉर्ड समय में राँची में इंटरनेशनल स्टेडियम का निर्माण कर एक नई लकीर स्थापित कर दी । 19 जनवरी 2013 को जब JSCA International Stadium में भारत और इंगलैंड का मैच हुआ और विश्व के ख्यातिलब्ध क्रिकेटरों ने एक स्वर में इसे विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्टेडियमों में शुमार किया , हम सब का सीना गर्व से चौड़ा हो गया ।
सारे दबावों, विचारों और सुझावों को विनम्रतापूर्वक खारिज़ करते हुए जब आपने AGM में इस स्टेडियम को JSCA के सभी सदस्यों को समर्पित करते हुए इसका नामकरण JSCA International Stadium करने का ऐलान किया, हम सभी सदस्यों का मस्तक ऊँचा हो गया ।
हम जैसे कस्बाई तथा मध्यमवर्गीय परिवेश से आने वाले सदस्य जो कभी राँची क्लब और जिमखाना क्लब को हसरत भरी निगाहों से देखते हुए गुज़र जाया करते थे, उन्हें आपने हमारे स्टेडियम में उच्च स्तरीय क्लब की स्थापना कर और नाममात्र के शुल्क में उसकी आजीवन सदस्यता प्रदान कर हमे अभिभूत कर दिया है ।
कुछ वैसे लोग जिन्होंने झारखंड क्रिकेट और JSCA को अपनी निज़ी जाग़ीर समझ लिया था, अपने आपको अभिजात्य समझते थे और सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों को हेय दृष्टि से देखा करते थे, उन्हें अधिकार बंटते देखना कैसे बरदाश्त होता, वे अपनी असली रंगत दिखाने लगे । सोशल मीडिया के इस दौर में वे जहाँ इसका दुरूपयोग अनर्गल, बेतुकी तथा बेहद निज़ी आक्षेपों और आरोप लगाने में कर रहे हैं, वहीं हम सभी लोग आपके नेतृत्व में इस सोशल मीडिया का सदुपयोग सकारात्मक, रचनात्मक तथा क्रिकेट के विकास को प्रदर्शित करने में कर रहे हैं ।
विगत सालों में आपके सान्निध्य और आपकी कार्यशैली से अवगत होकर हम सभी सदस्य आश्वश्त हैं की विगत वर्षों की उपलब्धियाँ सिर्फ मील का पत्थर हैं, मन्ज़िल ऊँची बहुत ऊँची है । और आपके कुशल नेतृत्व में झारखंड क्रिकेट उत्तरोत्तर प्रगति के नए आयाम स्थापित करता रहेगा ।

- कल्याण कुमार
सदस्य, झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Latehar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Mr. Pankaj Kumar Singh, President. C. A. Near Electricity Office
Latehar
829206