Madhubani District Cricket Association

Madhubani District Cricket Association

Share

Madhubani District Cricket Association is the full member of Bihar Cricket Association which is affliated by BCCI Road, Ward No. 19, Station H.P.O.

Madhubani District Cricket Association
Head Office
Anand Kutir, Veena Kunj Anand Kutir, Veena Kunj Ward No. 19, Station H.P.O. Road,
Madhubani – 847211
Email ID – [email protected]

12/10/2024

आश्विनस्य सिते पक्षे दशम्यां तारकोदये । स कालो विजयो ज्ञेयः सर्वकार्यार्थसिद्धय े ।।" अधर्म पर धर्म की मंगल विजय के महापर्व “विजयादशमी" की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

नवीन कुमार
सचिव , मधुबनी जिला क्रिकेट संघ

Notification of Madhubani District Cricket Association 28/09/2022

सूचना

आज दिनांक 27-09-2022 की कार्यकारणी की बैठक मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र मिश्र के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमे निर्णय लिए गया की सभी क्लब का पंजीकरण 5 अक्टूबर 2022 से 15 अक्टूबर 2022 तक होगा। उसके पश्चात 17 अक्टूबर 2022 से ले के 30 अक्टूबर 2022 तक खिलाड़ियों के पंजीकरण होगा।

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री नवीन कुमार ने बताया कि सत्र 2022-23 के कुल 20 क्लब का पंजीकरण होगा जिसमे नन्हे क्रिकेट अकादमी को संघ से पूर्व अनुमति लेना होगा, अन्य क्लब पूर्व के भांति बैंक में पंजीयन शुल्क जमा कर सचिव और कोषाध्यक्ष को सूचित करेंगे। इसके अलावा मधुबनी जिला क्रिकेट लीग 2022-23 का A डिवीजन लीग का आरंभ नवंबर के दूसरे हफ्ते में होगा। इसके अलावा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पूर्व सचिव कालीचरण जी को भी आमंत्रण था वह नहीं आ सके, बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया एक बार पुनः पत्र लिखकर 1 सप्ताह के भीतर बैंक में हस्ताक्षर का अंत हस्तांतरण एवं उनके पास मधुबनी जिला क्रिकेट संघ की जो कागजात व अमानत है , उसे जमा करने का आग्रह किया जाए, ताकि संघ के क्रियाकलाप में कोई बंधन उत्पन्न ना हो।

बैठक में मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री विमल कुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार ,पूर्व संयुक्त सचिव श्री पंकज राठौर , पूर्व कोषाध्यक्ष श्री अजीत कुमार चौधरी ,के साथ उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, संयुक्त सचिव पंकज चौधरी , कोषाध्यक्ष श्री प्रवेश गुंजन, क्लब प्रतिनिधि श्रीमती वसुंधरा कुमारी उपस्थित थे।

Notification of Madhubani District Cricket Association Madhubani District Cricket Association

Photos from Madhubani District Cricket Association's post 06/09/2022

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ का चुनाव समापन।

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के 26 8 2022 को हुए चुनाव जिसमें 16 मत गिर चुकने के बाद जो अध्यक्ष सचिव के उम्मीदवार थे एवं उनके प्रस्तावक और समर्थक थे को वोट नहीं गिराने दिया गया और वहां से पर्यवेक्षक वापस चले गए कुछ देर के बाद चुनाव पदाधिकारी ने चुनाव रद्द कर दिया था बार-बार आग्रह करने पर कि 16 मत में ही आप मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित कर दीजिए उन्होंने एक न सुनी और गिर आए हुए 16 मतों को मत पेटी खोलकर मतपत्रों में आग लगा दी जिसका वीडियो इस ग्रुप पर पहले ही डाला जा चुका है

इस शर्मनाक घटना के बाद मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के अधिकांश सदस्यों क्लबों और उनके तीन तीन समर्थकों ने यह निर्णय लिया कि 10 दिन बाद एक विशेष आम सभा बुलाई जाए और आज हुए मत दान को उस दिन तक कोई बिहार क्रिकेट संघ से अगर सूचना नहीं आती है, तो गिरे हुए मतों का प्रकटीकरण किया जाए और यह बताया जाए कि मधुबनी जिला क्रिकेट संघ दो तिहाई से ज्यादा बहुमत से एकजुट होकर बिहार क्रिकेट संघ में मधुबनी जिला क्रिकेट संघ का नाम खराब नहीं होने देंगे

आज 6 सितंबर को निवर्तमान 5 पदाधिकारियों में से चार एवं मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के बीस क्लब सदस्यों में से 15 पूर्ण सदस्य क्लब के कम से कम तीन पदाधिकारियों के द्वारा अधिकृत किए गए एक पदाधिकारी के उपस्थित होकर सर्वसम्मति से अपने मत को प्रकट करते हुए 26 अगस्त के चुनाव में किए गए विभिन्न पदों पर नामांकन में से ही सभी पदो पर अपने दिए गए मत को प्रकट करते हुए निम्न पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से दो तिहाई से ज्यादा पूर्ण सदस्यों की उपस्थिति में निर्वाचित घोषित किया गया किया गया

अध्यक्ष पद पर श्री सुभाष चंद्र मिश्रा
उपाध्यक्ष पद पर श्री बृजेश कुमार सचिव पद पर नवीन कुमार संयुक्त सचिव पद पर पंकज कुमार चौधरी
कोषाध्यक्ष पद पर प्रवेश गुंजन एवं क्लब प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती वसुंधरा कुमारी को सर्वसम्मति से दो तिहाई से अधिक मतों से 20 में से 15 लोगों की उपस्थिति में निर्वाचित घोषित किया गया

Photos from Madhubani District Cricket Association's post 03/01/2022

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज जयनगर हाई स्कूल के मैदान पर जिला लिग का पाँचवा मैच खेला गया आज का टाउन क्रिकेट क्लब मधुबनी vs सदभावना क्रिकेट क्लब पंडौल के बीच खेला गया जिसमें सदभावना क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्ले बाजी करने का निर्णय लिया उनका ये निर्णय गलत साबित हुआ उनके बल्लेबाजों ने 21.5 ओवर में 10 विकेट खो कर 111 रन ही बना सकी। शुभम मिश्रा 34 नितिन चौधरी 19 मनीष यादव 10 वही टॉउन क्रिकेट क्लब मधुबनी के गेंदबाजों ने अरुण कुमार 4 विकेट सन्नी मिश्रा 2 विकेट प्रेम प्रियंक 2 विकेट जवाब में टॉउन क्रिकेट क्लब मधुबनी बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 1 विकेट खो कर जीत को अपने नाम कर लिया। अभिनव शांडिल्य 46 संजय यादव 45 शेखर झा 16 टॉउन क्रिकेट क्लब मधुबनी के बॉलर अरुण कुमार 6.5 ओवर 10 रन देकर 4 विकेट को मैन ऑफ द मैच के अवार्ड सम्मानित किया गया।आज के मैच में मधुबनी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव पंकज राठौर पूर्व क्रिकेटर गुलाब साह जी पंकज कुमार ,मो0 सगीर अहमद,विकास विकास चंद्र जी निर्णायक की भूमिका में राजकुमार साह जी एवं संजीव कुमार सुमन जी उपस्थित थे

Photos from Madhubani District Cricket Association's post 03/01/2022

*नारायण पट्टी क्रिकेट क्लब रोमांचक मुकाबले में डायमंड क्रिकेट क्लब पंडौल को 1 रनों से हराया*

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में पंडौल हाई स्कूल के मैदान पे जिला लीग का 9वाँ मैच नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब और डायमंड क्रिकेट क्लब पंडौल के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नारायण पट्टी ने अपने सभी विकेट खोकर130रनों के स्कोर खड़ा किया किया जिसमें करण ने 31 और सूरज ने 15 रनों के योगदान दिया। डायमंड के तरफ से चंदन ने 3 आयुष और विपुल ने 2 -2 विकेट लिए 130 रनों का पीछा करते हुए डायमंड रोमांचक मुकाबले में 1 रन से पीछे रह गयी डायमंड के तरफ से राकेश कुमार झा ने 46 रन विकाश सिंह ने 24 रनों के योगदान दिया नारायनपट्टी के तरफ से समीर ,उज्ज्वल , चंद्रेश तीनो ने 3-3 विकेट लिए उज्ज्वल के शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया आज के मैच में निर्णायक की भूमिका में रविन्द्र नारायण सिंह और प्रफुल जी उपस्थित थे।

Photos from Madhubani District Cricket Association's post 02/01/2022

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज जयनगर हाई स्कूल के मैदान पर जिला लिग का चौथा मैच खेला गया आज का मैच जानकी क्रिकेट क्लब जयनगर और हेमचंद्र स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब फुलपरास के बीच खेला गया जिसमें जानकी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्ले बाजी करने का निर्णय लिया उनके निर्णय को बल्लेबाजों ने सही साबित करते हुए 34.1 ओवर 9 विकेट खो कर 274 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया प्रभात चंद्रा 85 अंकित सिंह 72 और विक्की राज 54 वही हेमचंद्र सोर्ट्स क्लब फुलपरास के गेंदबाजों ने दीपक कुमार 4 विकेट आदित्य 2 विकेट देवराज 1 विकेट ऋषव 1 विकेट लिये। वही हेमचन्द्र स्पोर्ट्स क्लब बल्लेबाजी करते हुए 23.2ओवर में सभी विकेट खो कर मात्र 75 रन ही बना सकी। ऋषभ चौधरी 24 दुलार चंद्र 17 आदित्य 12 रन बाकी के बल्लेबाज सभी जल्दी-जल्दी आउट हो गये।जानकी क्रिकेट क्लब की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए प्रभात चंद्रा 3 विकेट प्रफुल 3 विकेट सचिन 2 नेहाल 1 विकेट विकेट लिये।जानकी क्रिकेट क्लब के प्रभात चंद्र 85 रन 3 विकेट को मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से मधुबनी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव पंकज राठौर ने सम्मानित किया।आज के मैच में गुलाब साह जी आशीष कुमार पूर्व क्रिकेटर दिलीप सिंह जी क चन्द्र जी डॉक्टर चंकी पांडेय सगीर कुमार विकास विकास चंद्र जी पंकज कुमार निर्णायक की भूमिका में राजकुमार साह जी एवं संजीव कुमार सुमन जी उपस्थित थे

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Madhubani?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address

Madhubani
847211