Shaheed Bhagat Singh Fitness GYM

Shaheed Bhagat Singh Fitness GYM

Share

Special offer Monthly Fee 400/- Only

Photos from Shaheed Bhagat Singh Fitness GYM's post 04/11/2023
26/03/2022

आयुर्वेद के अनुसार समस्त रोगों की जड़ है रात्रि भोजन....
सुबह सूरज निकलने से ढाई घंटे तक यानि 9.30 बजे तक, ज्यादा से ज्यादा 10 बजे तक आपका भरपेट भोजन हो जाना चाहिए। और ये भोजन तभी होगा जब आप नाश्ता बंद करेंगे। यह नाश्ता का प्रचलन हिंदुस्तानी नहीं है।यह अंग्रेजो की देन है और रात्रि का भोजन सूर्य अस्त होने से आधा घंटा पहले कर लें। तभी बीमारियों से बचेंगे। सुबह सूर्य निकलने से ढाई घंटे तक हमारी जठराग्नि बहुत तीव्र होती है। हमारी जठराग्नि का सम्बन्ध सूर्य से है। हमारी जठराग्नि सबसे अधिक तीव्र स्नान के बाद होती है। स्नान के बाद पित्त बढ़ता है, इसलिए सुबह स्नान करके भोजन कर लें। तथा एक भोजन से दूसरे भोजन के बीच 4 से 8 घंटे का अंतराल रखें बीच में कुछ न खाएं, और दिन डूबने के बाद बिल्कुल न खायें।

22/12/2021
08/09/2019

वजन कम करने में सहायक है कपालभाति प्राणायाम

कपालभाति यह एक संस्कृत शब्द है। कपाल मतलब माथा और भाति मतलब प्रकाश होता है। रोज़ कपालभाति प्राणायाम करने से व्यक्ति के माथे और चेहरे पर कांति और चमक आ जाती है। चेहरे पर चमक होना स्वस्थ व्यक्ति की पहचान होती है। व्यायाम के माध्यम से आसानी से वजन को कम किया जा सकता है।

तो आइये जानते है

आधुनिक जीवन शैली में ज्यादातर लोग उनके वजन को लेकर परेशान रहते है। आज के समय में मोटापे से छुटकारा पाने के लिए हर कोई संभव कोशिश पूरी करता है। पर बहुत काम लोगो को इसका फायदा मिलता है। मोटापे को जल्द से जल्द कम करने के लिए आपको अपनी जीवन शैली में बदलाव करना बहुत जरुरी है। और जानिए Weight Loss Tips in Hindi.
कपालभाति की मदद से वजन को कम करना बहुत आसान है। नियमित रूप से कपालभाति प्राणायाम करने से आपको थोड़े ही दिनों में इसका फायदा दिखेगा और आप फ़र्क़ महसूस करने लगेंगे।
स्वस्थ और ताकतवर रहने के लिए योग से अच्छा कोई साधन नहीं है। योग और प्राणायाम करने से आप आसानी से स्वस्थ रह सकते है और बिना किसी रुकावट के सुखी जीवन व्यतीत कर सकते है।

जानिए कपालभाति किस प्रकार है वजन घटाने में मददगार
वजन घटने के लिए योग क्रिया सबसे आसान और सरल उपाय है। ऐसी ही एक क्रिया है कपालभाति, जिससे निश्चित तोर पर मोटापे से छुटकारा पाया जा सकता है।
कपालभाति को खड़े होकर या बैठ कर दोनों तरीको से किया जा सकता है। इस क्रिया में सांस लेने और छोड़ने की गति जितनी बढ़ती है आपको उतना ही फायदा होता है।
कपालभाति को निरंतर अभ्यास करने से मोटापा घटाने में तो मदद मिलती ही है साथ ही पेट के आस पास की चर्बी भी कम होती है।
जानिए कपालभाति के अनेकों लाभ

भारत में ऐसे कई लोग है जिन्होंने कपालभाति की मदद से ३० से ४० किलो वजन कम किया है।
पेट की अतिरिक्त बढ़ती हुई चर्बी के लिए यह बहतु फायदेमंद है। यह आपके कमर के आकर को फिर से सामान्य पोजीशन में लाने में मदद करता है।
चेहरे की झुर्रिया और आँखों के निचे का कालापन दूर करने में मदद करता है। और चेहरे पर दोबारा चमक लौटाता है।
गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या करने में कपालभाति बहुत फायदेमंद होता है।
शरीर को डिटॉक्स करता है।
याददाश्त को बढ़ाता है।
कपालभाति करने से पसीना अधिक आता है, जिससे शरीर स्वच्छ रहता है।
शरीर और मन के सारे नकारात्मक तत्व और विचारों को मिटा देता है।

इस आसन को करने की सही प्रक्रिया
एक समान, सपाट और स्वच्छ जगह पर जहाँ पर स्वच्छ हवा हो वहाँ पर कपडा लगाकर बैठ जाये।
आप सिद्धासन, वज्रासन या पद्मासन में बैठ जाये।
बैठने के बाद अपने पेट को ढीला छोड़ दे।
अब अपने नाक से सांस निकलने की क्रिया शुरू करे। सांस को बाहर छोड़ते समय पेट और अंदर की और धक्का दे।
सांस अंदर लेने की क्रिया करने की जरुरत नहीं है। इस क्रिया में सांस अपने आप अंदर लिया जाता है।
लगातार आपन जितने समय ऐसा कर सकते है उतनी देर करे।
आप चाहे तो बीच में कुछ समय का आराम भी ले सकते है।
ऊपर आपने जाने कपालभाति के फायदे जो आपको वजन काम करने में मदद करे। तो आप इस योग को नियमित रूप से करे देखे की आपको कितना फायदा मिलता है।

08/09/2019

*1. सुबह उठ कर कैसा पानी पीना चाहिए*?

उत्तर - हल्का गर्म

*2. पानी पीने का क्या तरीका होता है*?

उत्तर - सिप सिप करके व नीचे बैठ कर

*3. खाना कितनी बार चबाना चाहिए*?

उत्तर. - 32 बार

*4. पेट भर कर खाना कब खाना चाहिए*?

उत्तर. - सुबह

*5. सुबह का नाश्ता कब तक खा लेना चाहिए*?

उत्तर. - सूरज निकलने के ढाई घण्टे तक

*6. सुबह खाने के साथ क्या पीना चाहिए*?

उत्तर. - जूस

*7. दोपहर को खाने के साथ क्या पीना चाहिए*?

उत्तर. - लस्सी / छाछ

*8. रात को खाने के साथ क्या पीना चाहिए*?

उत्तर. - दूध

*9. खट्टे फल किस समय नही खाने चाहिए*?

उत्तर. - रात को

*10. आईसक्रीम कब खानी चाहिए*?

उत्तर. - कभी नही

*11. फ्रिज़ से निकाली हुई चीज कितनी देर बाद*
*खानी चाहिए*?

उत्तर. - 1 घण्टे बाद

*12. क्या कोल्ड ड्रिंक पीना चाहिए*?

उत्तर. - नहीं

*13. बना हुआ खाना कितनी देर बाद तक खा*
*लेना चाहिए*?

उत्तर. - 40 मिनट

*14. रात को कितना खाना खाना चाहिए*?

उत्तर. - न के बराबर

*15. रात का खाना किस समय कर लेना चाहिए*?

उत्तर. - सूरज छिपने से पहले

*16. पानी खाना खाने से कितने समय पहले*
*पी सकते हैं*?

उत्तर. - 48 मिनट

*17. क्या रात को लस्सी पी सकते हैं*?

उत्तर. - नहीं

*18. सुबह नाश्ते के बाद क्या करना चाहिए*?

उत्तर. - काम

*19. दोपहर को खाना खाने के बाद क्या करना*
*चाहिए*?

उत्तर. - आराम

*20. रात को खाना खाने के बाद क्या करना*
*चाहिए*?

उत्तर. - 500 कदम चलना चाहिए

*21. खाना खाने के बाद हमेशा क्या करना चाहिए*?

उत्तर. - वज्रासन

*22. खाना खाने के बाद वज्रासन कितनी देर*
*करना चाहिए.*?

उत्तर. - 5 -10 मिनट

*23. सुबह उठ कर आखों मे क्या डालना चाहिए*?

उत्तर. - ठंडा पानी।

*24. रात को किस समय तक सो जाना चाहिए*?

उत्तर. - 9 - 10 बजे तक

*25. तीन जहर के नाम बताओ*?

उत्तर.- चीनी , मैदा , सफेद नमक

*26. दोपहर को सब्जी मे क्या डाल कर खाना*
*चाहिए*?

उत्तर. - अजवायन

*27. क्या रात को सलाद खानी चाहिए*?

उत्तर. - नहीं

*28. खाना हमेशा कैसे खाना चाहिए*?

उत्तर. - नीचे बैठकर व खूब चबाकर

*29. चाय कब पीनी चाहिए*?

उत्तर. - कभी नहीं

*30. दूध मे क्या डाल कर पीना चाहिए*?

उत्तर. - हल्दी

*31. दूध में हल्दी डालकर क्यों पीनी चाहिए*?

उत्तर. - कैंसर ना हो इसलिए

*32. कौन सी चिकित्सा पद्धति ठीक है*?

उत्तर. - आयुर्वेद

*33. सोने के बर्तन का पानी कब पीना चाहिए*?

उत्तर. - अक्टूबर से मार्च (सर्दियों में)

*34. ताम्बे के बर्तन का पानी कब पीना चाहिए*?

उत्तर. - जून से सितम्बर(वर्षा ऋतु)

*35. मिट्टी के घड़े का पानी कब पीना चाहिए*?

उत्तर. - मार्च से जून (गर्मियों में)

*36. सुबह का पानी कितना पीना चाहिए*?

उत्तर. - कम से कम 2 - 3 गिलास।

*37. सुबह कब उठना चाहिए*?

उत्तर. - सूरज निकलने से डेढ़ घण्टा पहले।

08/09/2019

सुबह का ब्रेकफास्ट -
सुबह उठते ही1 गिलास गर्म पानी
6 बजे मेथी दाना का पानी
7 या 8 बजे अंकुरित मूंग, चना की सलाद/दलिया/ओट्स + लस्सी/छाछ/जूस +फल
दोपहर का लंच -
12 से 2 बजे की बीच - दाल 1 कटोरी +1 पतली रोटी+ हरी सब्जी + खीरे और टमाटर की सलाद
रात का डिनर -
7 बजेएक गिलास नींबू पानी (बिना नमक या चीनी के)
8 या 9 बजे1 प्रोटीन यानि ड्राई फ्रूट्स वाले लड्डू या फिर एक कटोरी दही (बिना नमक या चीनी के)
मोटापा कम करने के लिए अपनी पूरी हेल्थ डिटेल मुझे मेसेज कर दीजिए अभी

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in New Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address

G/1/13 Budh Vihar Phase/1
New Delhi
110086