29/09/2025
#पटना_समाहरणालय_की_मिंकी_सिन्हा_ एवं _ गया_ के_प्रकाश_भारद्वाज_को_पटना_ कलेक्टरेट_सातवीं_बालकेश्वर_प्रसाद_स्मृति_ओपन_शतरंज_का_खिताब
***********************************************
अकर्ष आनंद _अमम मोदी _हरमन सलुजा_कुशाग्र रवि_ शौर्य अर्जुन_ बने बालक कैटेगरी पुरष्कार के विजेता
***********************************************
परी श्री_ चेतना लक्ष्मी_ आनया_ आकृति प्रकाश_ ऐश्वर्या लक्ष्मी बने बालिका कैटेगरी पुरष्कार के विजेता
************************************************
अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त एम. वी. पी. चेस क्लब, पटना एवं पटना कलेक्ट्रेट के संयुक्त तत्वाधान में खेली जा रही सातवीं बालकेश्वर प्रसाद स्मृति ओपन चेस टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग का खिताब अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी प्रकाश भारद्वाज एवं महिला वर्ग का खिताब पटना समाहरनालय की मिंकी सिन्हा ने जीत लिया ।
प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबले में गया के प्रकाश भारद्वाज ( 5.5 अंक )ने मधेपुरा के विष्णु देव के साथ मुकाबला ड्रा कर खिताब अपने नाम किया जबकि महिला वर्ग में भी प्रिया रानी (4.5) और मिंकी सिन्हा (4.5अंक)के बीच मुकाबला भी ड्रा रहा । बेहतर ट्राई ब्रेक के आधार पर मिंकी सिन्हा को विजेता घोषित किया गया ।
बालक ओपन वर्ग में 5 अंकों के साथ रहे मधेपुरा के विष्णुदेव, पटना के मुहम्मद अली हमज़ा, पटना के जश्न रंजन, पटना के अमन श्रीवास्तव तथा पटना के प्रज्ञान्न नयन को टाई ब्रेक अंकों के आधार पर क्रमशः उपविजेता, तीसरा , चौथा , पाँचवा एवं छठें स्थान पर रहे ।
बालिका ओपन वर्ग में प्रिया रानी (4.5 अंक ) को टाई ब्रेक के आधार पर उपविजेता की ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। 4 अंको के साथ रही पटना की पम्मी रानी, पाखी बागीशा, अदिति निष्ठा, ऋषिका सिन्हा को क्रमशः तीसरा,चौथा, पाँचवा एवं छठा स्थान प्राप्त हुआ ।
श्री समीर सौरभ (आईएएस), उप विकास आयुक्त ( DDC, Patna) के अध्यक्षता में आयोजित इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन पटना जिला खेल पदाधिकारी श्री ओम प्रकाश ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं शतरंज खेल कर किया l इस अवसर पर जिला कला संस्कृति पदाधिकारी कृति नैनम,, पटना ट्रेजरी के ए टी ओ शैलेश कुमार,, श्रीमती रीमा राज एवं अरुण कुमार सिंह ,,जितेंद्र कुमार ,,राज किशोर सिंहl एवं सतीश कुमार, डायरेक्टर अंजन दत्ता, स्वर्गीय बlलकेश्वर प्रसाद जी की पत्नी श्रीमती सावित्री सिंहl,, गीता कुमारी समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे l
अंतिम चक्र की समाप्ति के उपरांत प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री राजा बाबू , डिप्टी कमिश्नर ऑफ स्टेट ,, विशिष्ट अतिथि डॉ. गोपाल प्रसाद, उपाध्यक्ष , पटना जिला शतरंज संघ, श्री राजन कुमार, पटना समाहरनालय, ने विजेता खिलाड़ियो को ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। एम वी पी चेस क्लब के अध्यक्ष डॉ.अरविंद कुमार ,,
एवं क्लब के उपाध्यक्ष श्रीमती मिताली मित्रा ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान शॉल एवं स्मृति चिन्ह से किया । इस अवसर पर पटना कलेक्ट्रेट स्पोर्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषि राज कश्यप ,, सचिव नीरज पांडे,, कन्हैया कुमार, शुभाशीष बनर्जी, शिखा सोनिया पटना समाहरनालय के दर्जनों अधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी गण उपस्थित रहे ।
मंच का संचालन वंशा सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन नेहा रानी के द्वारा किया गया ।
पुरुष वर्ग में मुख्य छः पुरस्कार इस प्रकार हैं:-
1. प्रकाश भारद्वाज, गया
2. विष्णुदेव, मधेपुरा
3. मोहम्मद अली हमजा, पटना
4. जश्न रंजन, पटना
5. अमन कुमार श्रीवास्तव, पटना
6. प्रज्ञा नयन, पटना
महिला वर्ग में मुख्य छः पुरस्कार किस प्रकार है:-
1. मिकी सिन्हा
2. प्रिया रानी
3. पम्मी रानी
4. पाखी बागीशा
5. अदिति निष्ठा
6. रिशिका सिन्हा
कैटेगरी पुरस्कार
*************
बालक अंडर 7
1.शौर्य अर्जुन
2. शिवांश मेंसी
3. सोडांश रोनाल्डो
बालक अंडर 9
1. अकर्ष आनंद
2. सार्थक कृष्णा
3. अनिकेत सिवा
बालक अंडर 11
1.अमम मोदी
2. प्रियांशु शेखर
3. हर्ष भारती
बालक अंडर 13
1. हरमन सलूजा
2. अंस आर्यन
3. विष्णु ओमकेश
बालक अंडर 15
1. कुशाग्र रवि
2. रिश्तित सिन्हा
3. सुशान जायसवाल
बालिका अंडर 7
1. परी श्री
बालिका अंडर 9
1. चेतना लक्ष्मी
बालिका अंडर 11
1.आन्या
2. अस्सी अतीश
बालिका अंडर 13
1. आकृति प्रकाश
बालिका अंडर 15
1. ऐश्वर्य लक्ष्मी
उत्कृष्ट खिलाड़ी का खिताब सूरज कुमार तथा कहकशां प्रवीण के नाम रहा ।
अन्य सभी खिलाड़ियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया ।
इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया l
Ved Prakash
Hony. Secretary
MVP Chess Club
01/10/2023
30/09/2023
21/09/2023
31/01/2023
08/12/2022
07/12/2022
06/12/2022
06/12/2022
05/12/2022
30/11/2022