Anmoladityacricket LIVE

Anmoladityacricket LIVE

Share

Get set start

06/01/2026

प्रतिस्पर्धा कप 2026
त्रिवेणीगंज vs करजाइन 2nd Inning
करजाइन 138 / 10 , त्रिवेणीगंज की 55 रनों से जीत।

06/01/2026

प्रतिस्पर्धा कप 2026
त्रिवेणीगंज vs करजाइन 1st Inning
त्रिवेणीगंज 193 / 10

08/12/2024
05/12/2024

*जोकी सुपर किंग्स ने साकिब इलेवन बेलवा को 71 रन से हराया, कप्तान नुरुल्लाह नसीम डिक्का बने हीरो।*

अररिया।
अररिया प्रीमियर लीग सीजन 3 के एलिमिनेटर मुकाबले में जोकी सुपर किंग्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए साकिब इलेवन बेलवा को 71 रन से पराजित कर दिया।

मैच में जोकी सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 158 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। टीम के लिए नेवल (26), मनोवर (17) और कप्तान नुरुल्लाह नसीम डिक्का (38) ने बेहतरीन शुरुआत दी। अंतिम ओवरों में तौसीफ (13), रोहन (17) और उत्सव गोलू ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। उत्सव गोलू ने सिर्फ 9 गेंदों में 24 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

साकिब इलेवन बेलवा की ओर से गेंदबाज अभिषेक मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि अभिजीत, आलोक और राहुल को एक-एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए साकिब इलेवन बेलवा की शुरुआत खराब रही। टीम ने शुरुआती 10 ओवर में सिर्फ 40 रन पर 7 विकेट गंवा दिए। उप कप्तान साकिब (28) ने संघर्ष करते हुए टीम को 87 रनों तक पहुंचाया, लेकिन टीम 15वें ओवर में ऑल आउट हो गई।

जोकी सुपर किंग्स के कप्तान नुरुल्लाह नसीम डिक्का ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में सिर्फ 6 रन देकर 2 मेडन ओवर के साथ 2 विकेट झटके। उनके साथ अनस जमाल ने 3 विकेट, जबकि शानु और उत्सव को 2-2 विकेट मिले। डिक्का को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

अब शुक्रवार को दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें इशु इलेवन का सामना जोकी सुपर किंग्स से होगा। शुक्रवार के विजेता का मुकाबला रविवार को फाइनल में टिंकू इलेवन ओम नगर से होगा।

04/12/2024

*अररिया प्रीमियर लीग सीजन 3: टिंकू 11 ने पहले क्वालीफायर में रोमांचक जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंची।*

अररिया: अररिया प्रीमियर लीग सीजन 3 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में टिंकू 11 ने इशू 11 को 3 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना लिया।

पहली पारी में टिंकू 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, शुरुआत में टीम लड़खड़ाती नजर आई और 58 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए। लेकिन इसके बाद माही (39 रन) और जितेंद्र सोरेन (37 रन) की बेहतरीन साझेदारी ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टीम ने 20 ओवर में 139 रन बनाए। इशू 11 के कप्तान भास्कर सिंह ने 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि नंदन, पिंटू यादव, आनंद और आतिफ जमाल ने 1-1 विकेट हासिल किए।

140 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इशू 11 की शुरुआत खराब रही। दूसरे ही ओवर में राजा (4) का विकेट गिर गया। लेकिन मुन्नू मिलर (28 रन) और शरीम अकरम (48 रन) की साझेदारी ने टीम को मजबूती दी। बावजूद इसके, मध्यक्रम के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। आतिफ जमाल के खराब खेल और सुजल, भास्कर सिंह के बल्ले से फ्लॉप रहने के कारण इशू 11 तीन रनों से मुकाबला हार गई।

गेंदबाजी में टिंकू 11 का जलवा
टिंकू 11 की ओर से सौरभ, नवनीत और अरविंद यादव ने शानदार गेंदबाजी की। अरविंद यादव ने अपने 4 ओवरों में 26 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार के रूप में उन्हें एडवोकेट सैफुल इस्लाम की ओर से नगद इनाम के साथ ट्रॉफी दिया गया।

आगे का कार्यक्रम
अब गुरुवार को एलिमिनेटर ममुकाबला जोकी सुपर किंग्स और साकिब 11, बलवा के बीच खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम शुक्रवार को क्वालीफायर 2 में इशू 11 का सामना करेगी। फाइनल 8 दिसंबर रविवार को खेला जाएगा।

Photos from Anmoladityacricket LIVE's post 28/11/2024

CHAMPION VIDYA VIHAR CRICKET ACADEMY
🏆 🥇 🥳🔥

पूर्णिया के डी.एस.ए खेल मैदान में चल रहे स्वर्गीय मंटु दा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज फाइनल मुकाबला खेला गया । टूर्नामेंट की दो सबसे सशक्त टीमें फाइनल में थी एक तरफ थी ए.एस.स्पोर्ट्स विराटनगर दूसरी तरफ थी विद्या विहार क्रिकेट अकादमी पूर्णिया ।
टॉस पर जब सिक्का उछला तो एक बार फिर से गिरा मेहमान टीम के पक्ष में और विराटनगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । जब कुछ टूटा ना हो तो फिर जोड़ने की कोशिश क्यों करें इस सोच के साथ विराटनगर की टीम बिना किसी बदलाव के उतरी बीच मैदान पर वहीं दूसरी तरफ विद्या विहार ने अपने स्क्वाड में बाएं हाथ के शानदार पेसर वाचस्पति को इस फाइनल मुकाबले के लिए अपनी टीम में शामिल किया ।
वाचस्पति के शामिल होते ही विद्या विहार की टीम एक अलग अंदाज में नजर आई और विराटनगर के दोनों सलामी बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी में इस बाएं हाथ के शानदार गेंदबाज ने सस्ते में चलता कर दिया । विराटनगर की तरफ से उनके अनुभवी बल्लेबाज मिनाश थापा ने रन बनाने की कोशिश जरूर की लेकिन वह भी कुछ खास कर नहीं पाए ।
फिर सुमन गतराज ने 36 गेंदों में नाबाद 47 रन और समीर करकी ने 19 गेंदों में नाबाद 23 रनों की पारी खेली और निर्धारित 20 ओवरों में ए.एस.स्पोर्ट्स विराटनगर ने 6 विकटों के नुकसान पर 123 रन बना दिए । गेंदबाजी में विद्या विहार की तरफ से वाचस्पति ने 2 , भास्कर दुबे ने 2 , शाहनवाज अली ने 1 और आनंद ने 1 विकेट प्राप्त किए।
124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विद्या विहार ने धमाकेदार शुरुआत की , दोनों सलामी बल्लेबाजों की ( मोनू ने 31 गेंदों में नाबाद 61 रन और नितिन साह ने 36 गेंदों में 57 रन ) ताबड़तोड़ पारीयों की बदौलत विद्या विहार क्रिकेट अकादमी ने एक तरफे अंदाज में 12.3 ओवरों में ही 9 विकेटों से इस फाइनल मुकाबले को अपने नाम किया ।
नितिन साह को फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बैटर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया ।
विराटनगर टीम के युवा तेज गेंदबाज मनीष मंडल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया
विद्या विहार के कप्तान भास्कर दुबे को पूरे टूर्नामेंट में उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

25/11/2024

पूर्णिया के डी.एस.ए खेल मैदान में चल रहे स्वर्गीय मंटु दा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला विद्या विहार क्रिकेट अकादमी और जिला क्रिकेट अकादमी अररिया के बीच खेला गया। टॉस जीतकर अररिया के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया , हालांकि उनका यह फैसला एकदम विपरीत साबित हुआ। 16-16 ओवरों के इस मुकाबले में अररिया की टीम 68 के कुल योग पर ही सिमट गई । विद्या विहार की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान भास्कर दुबे ने 4 विकेट , शाहनवाज अली ने 2 विकेट और आनंद ने 1 विकेट चटकाए । 69 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विद्या विहार की टीम ने नवे ओवर में ही 6 विकेटों से मुकाबला जीत लिया और सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बनी । बल्लेबाजी में कप्तान भास्कर दुबे ने 22 गेंदों में 29 रन और हजरत अली ने 14 गेंदों में नाबाद 23 रनों की पारी खेली । इस मुकाबले के प्लेयर ऑफ द मैच रहे विद्या विहार के कप्तान भास्कर दुबे।

25/11/2024

आज पूर्णिया के डी.एस.ए खेल मैदान में स्वर्गीय मंटु दा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पहला मुकाबला विराटनगर और एमएमएससीसी पूर्णिया के बीच खेला गया। विराटनगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया , दोनों सलामी बल्लेबाजों को जल्दी गवाने के बाद विराटनगर की ओर से मिनास थापा 42 गेंदों में 43 रन और कप्तान अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों में 36 रनो की बदौलत 66 रनों के साझेदारी कर पारी को संभाला । आखिरी के ओवर में नितेश यादव के नाबाद 11 गेंदों में 25 रनों की तेज पारी की बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकटों के नुकसान पर 146 रन बनाए । 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएमएससीसी पूर्णिया की टीम ने अपने 2 विकेट आकिब राजा और अभिषेक चौधरी के रूप में बहुत जल्दी गवा दिए । सक्षम सिंह ने एक छोर से तेज गति से रन बनाने की कोशिश जरूर की लेकिन विफल रहे। फिर बल्लेबाजी करने आए रितेश यादव , उन्होंने कुछ अच्छे शॉट दिखा कर टीम के लिए थोड़ी सी जीत की उम्मीदें जगाई लेकिन उस उम्मीद पर गेंदबाज मनीष मंडल ने पूरी तरह से पानी फेर दिया । 4 ओवरों के अपने स्पैल में मनीष मंडल ने 3 मेडन ओवर और मात्र 4 रन खर्च करके 6 विकेट हासिल किया । विराटनगर की टीम ने इस मुकाबले को 13 रनों से अपने नाम कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया । इस मुकाबले के प्लेयर ऑफ द मैच रहे मनीष मंडल ।

Photos from Anmoladityacricket LIVE's post 24/11/2024

LATE MANTU DA MEMORIAL T20 CRICKET TOURNAMENT

02/09/2024

यह खबर बताते हुए बहुत ही खुशी हो रही है कि हमारे ढ़ेर सारे होनहार प्लेयर सिलीगुड़ी प्रीमियर लीग के ऑक्शन में चुने गए हैं । अभी ऑक्शन चल ही रहा है इसलिए धीरे धीरे सभी खिलाड़ियों के बारे में अपडेट देता रहूँगा ।

सबसे पहले बात करते हैं चोट के बाद मैदान पर वापसी कर रहे अनुभव सिंह राजपूत चटनी की तो उनको DFUC की टीम ने 6000 में खरीदा । वही स्टाइलिश प्लेयर बिट्टू मैक्सी का भी प्रभाव काफ़ी रहा । उनको कूच विहार की टीम ने 3900 में खरीदा । मुजफ्फरपुर के स्टार आलराउंडर और ASR कप के दूसरे सीजन में प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट रहे राजा डेंजर को भी कूच विहार ने ही 5500 में खरीदा । मॉनसून कप के विजेता टीम के हिस्सा रहे भागलपुर के विष्णु को असम ने 4800 में खरीदा ।

अफाफुल अंसारी की भी तारीफ करना बनता है क्योंकि जिस जोश और जुनून से वो ऑक्शन करवा रहे हैं सराहनीय है । बिहार के प्लेयर को उनके निक नाम से बुलाना भी यह बताता है कि वो बिहार से कितने गहराई से जुड़े हुए हैं । आपको बता दें कि ASR कप में ऐज ए कमेंटेटर आपने इनको देखा होगा 🏏🏆🎈🎤









Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Purnea?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Chopra Bazar Jankinagar
Purnea
854102