Chhattisgarh Basketball Player & Fans

Chhattisgarh Basketball Player & Fans

Share

This is the place where all basketball lovers n players from CHHATTISGARH can come together n discuss the game basketball..

The Chhattisgarh Basketball Player & Fans (CGBPF) - Join us to keep up with the latest upcoming basketball tournaments, latest results, news, features, and player updates from India Basketball. THE GAME OF THE GAME OF THE GAME
WHICH MAKES U MAD
PLAY WATCH ENJOY EAT DRINK SLEEP
AND LIVE BASKETBALL

Photos from Chhattisgarh Basketball Player & Fans's post 06/06/2026

*विधानसभा अध्यक्ष श्री रमन सिंह जी ने 76वी जूनियर नेशनल बास्केटबाल प्रतियोगिता की स्वर्ण पदक विजेता छत्तीसगढ़ बालिका टीम का सम्मान किया।*

रायपुर/छत्तीसगढ़। आज दिनाक 5/06/2026 को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय रमन सिंह जी के द्वारा विधानसभा अध्यक्ष निवास शंकर नगर में 76वी जूनियर नेशनल बास्केटबॉल की स्वर्णपदक विजेता बालिका बास्केटबॉल टीम के खिलाड़ी एवं प्रशिक्षको का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष जी ने सभी छत्तीसगढ़ के बालिका खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षको को बधाई दी एवं सभी खिलाड़ियों को अपने स्वेक्षा निधि से 15,000 रुपये देने की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि जब वो 15 वर्ष मुख्यमंत्री थे तब श्री राजेश पटेल जी ने हमेशा राज्य का मान बढ़ाया था और उनके रहते हुए छत्तीसगढ़ बालिका बास्केटबॉल टीम ने पूरे देश मे अपनी छाप छोड़ी थी,और अभी 11 वर्षो के बाद एक बार फिर से छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल बालिका टीम ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया है एवं इसी तरह छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल टीम नई ऊँचाई पर पहुचे।

उसके बाद छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव श्री विक्रम सिंह सिसोदिया जी ने भी छत्तीसगढ़ की बालिका टीम को बधाई दी एवं छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल को हर संभव मदद करने की बात कही।

छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल संघ से श्री अमर पारवानी जी के द्वारा सभी खिलाड़ियों को जीके मोटर्स की तरफ से 5100 रुपये देने की घोषणा की गयी।

छतीसगढ की बालिका टीम इस प्रकार है:- अंजली कोडापे (कप्तान), अदिति कोडापे, अंजनी, रूमी कोनवर, सोफी सिका, नंदनी माधो प्रधान, नताशा प्रजापति ( सभी राजनांदगांव) दिव्या रंगारी(महासमुंद), पारूल वर्मा और नित्या पांडे ( रायपुर), कलश झा एवं सारा सिंह (भिलाई). टीम के कोच अंतर्राष्ट्रीय कोच कालवा राजेश्वर राव, सहायक कोच लुमेन्द्र साहू (एस ई सी आर,बिलासपुर), मैनेजर अनिता तिर्की (सरगुजा जिला) है।

छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाली इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षको को शुभकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ से श्री अनिल पुसदकर जी, श्री अमर परवानी जी, श्री पीताम्बर गुप्ता जी, श्री राजेश पांडेय जी, श्री प्रमोद सिंह ठाकुर जी, श्री परविंदर सिंह ग्रेवाल, इक़बाल अहमद ख़ान जी, श्री आनंद सिंह जी, श्री राजेंद्र तंबोली जी, श्री राजेश प्रताप सिंह जी, श्री सुमित उपाध्याय जी, नामिताभ जैन जी,अमित मंडल जी,श्री उमेश सिंह ठाकुर जी, श्री सुधीर राजपाल जी, श्री प्रीतम दास जी, श्री आलोक गुप्ता जी, विष्णु पांडेय जी,श्री वीरेंद्र देशमुख,अमित तिवारी जी,श्री राजेंद्र यादव जी, विकाश पांडेय जी,नलिन शर्मा जी,दीप बंछोर जी, नितिन कश्यप जी,अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक राजेश्वर राव जी,लुमेन्द्र साहू जी,अब्बास आलम जी,हुमन राम यदु जी,अतुल मिश्रा जी ने छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल के विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।प्रदेश बास्केटबॉल संघ से एवं अन्य जिलों के पदाधिकारियों ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Photos from Chhattisgarh Basketball Player & Fans's post 29/05/2026

पॉन्डिचेरी में चल रही 76वी जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में छत्तीसगढ़ बालिका टीम पहुच गयी है
आज शाम 5 बजे छत्तीसगढ़ की बालिका टीम का मुकाबला फाइनल में केरल की टीम से होगा।
Ekalavyas
Basketball Federation of India

28/05/2026
KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ की बास्केटबॉल बालक टीम ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से किया सौजन्य मुलाका 17/05/2026

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ की बास्केटबॉल बालक टीम ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से किया सौजन्य मुलाकात

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ की बास्केटबॉल बालक टीम ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से किया सौजन्य मुलाका आज 16 मई को छत्तीसगढ़ की बास्केटबॉल अंडर-18 बालक टीम जो 76वी जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता पॉण्डिचेरी में 22 मई से ...

Photos from Chhattisgarh Basketball Player & Fans's post 16/05/2026

छत्तीसगढ़ की अंडर-18 बास्केटबॉल बालक टीम ने माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री रमन सिंह जी से मुलाकात की।

आज दिनांक 16 मई को छत्तीसगढ़ की बास्केटबॉल अंडर-18 बालक टीम जो 76वी जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता, जो कि पॉण्डिचेरी में दिनाक 22 मई से 29 मई 2026 तक भाग लेगी, बालक टीम का प्रशिक्षण शिविर रायपुर बास्केटबॉल अकादमी में दिनांक 13 मई से एनआईएस बास्केटबॉल कोच वीरेन्द्र देशमुख जी के द्वारा लिया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों के रहने एवं खाने की व्यवस्था रायपुर बास्केटबॉल अकादमी एवं क्रीड़ा भारती द्वारा की गई है।
माननीय विधानसभा अध्यक्ष महोदय रमन सिंह जी ने बालक टीम को अच्छे प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं एवं आशिर्वाद दिया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के सचिव श्री विक्रम सिंह सिसोदिया जी,छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ से संरक्षक श्री अनिल पुसदकर जी, अध्यक्ष श्री पिताम्बर गुप्ता जी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रमोद ठाकुर जी, महासचिव श्री सुमित उपाध्याय जी, कोषाध्यक्ष श्री उमेश सिंह ठाकुर जी एवं सह सचिव वीरेन्द्र देशमुख जी उपस्थित थे।

Photos from Chhattisgarh Basketball Player & Fans's post 15/05/2026

76वी जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की बालक एवं बालिका टीम के लिए श्री बालाजी विद्या मंदिर रायपुर में चयन ट्रायल्स का आयोजन दिनांक 9 मई एवं 10 मई को किया गया था।

बालक वर्ग का प्रशिक्षण कैम्प रायपुर बास्केटबॉल अकादमी में दिनांक 13 मई से एवं बालिका वर्ग का प्रशिक्षण कैम्प राजनांदगांव में लगा हुआ है।

इस चयन प्रक्रिया के लिए भारतीय बास्केटबॉल संघ के सेलेक्शन कमिटी के चेयरमैन श्री शक्ति सिंह गोहिल जी एवं मेजर ध्यानचंद अवार्डी श्री राम कुमार जी को भारतीय बास्केटबॉल संघ की तरफ से चयन प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी प्रदान की गई थी।
यह छत्तीसगढ़ के लिए बहुत गौरव की बात है की भारतीय बास्केटबॉल संघ ने इनको छत्तीसगढ़ टीम के चयन की जिम्मेदारी दी थी।





15/05/2026

76वी जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की बालक एवं बालिका टीम के लिए श्री बालाजी विद्या मंदिर रायपुर में चयन ट्रायल्स का आयोजन दिनांक 9 मई एवं 10 मई को किया गया था।

बालक वर्ग का प्रशिक्षण कैम्प रायपुर बास्केटबॉल अकादमी में दिनांक 13 मई से एवं बालिका वर्ग का प्रशिक्षण कैम्प राजनांदगांव में लगा हुआ है।

इस चयन प्रक्रिया के लिए भारतीय बास्केटबॉल संघ के सेलेक्शन कमिटी के चेयरमैन श्री शक्ति सिंह गोहिल जी एवं मेजर ध्यानचंद अवार्डी श्री राम कुमार जी को भारतीय बास्केटबॉल संघ की तरफ से चयन प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी प्रदान की गई थी।
यह छत्तीसगढ़ के लिए बहुत गौरव की बात है की भारतीय बास्केटबॉल संघ ने इनको छत्तीसगढ़ टीम के चयन की जिम्मेदारी दी थी।

Ekalavyas
Basketball Federation of India
Umesh Singh Thakur
Pintu Pitambar Gupta




11/03/2026

अनिता पटेल भाभी जी के पुण्यतिथि पर भाभी जी को विनम्र श्रद्धांजलि।💐💐💐💐💐

12/01/2026

Chhattisgarh Men’s Basketball Team Participates in 75th Senior National Basketball Championship 2025-26

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Raipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address

Raipur