नव युवक मंडल खनेवली

नव युवक मंडल खनेवली Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from नव युवक मंडल खनेवली, Rampur Bushahr.

🤝नव युवक मंडल खनेवली 🤝
✨ एकता – सेवा – सद्भावना
💪 गाँव के विकास और युवाओं की प्रगति के लिए समर्पित
🌱 सामाजिक कार्य | जागरूकता अभियान | सांस्कृतिक कार्यक्रम
🤝 “हम साथ हैं, गाँव साथ है”
📍 खनेवली

पूर्व सचिव हमारे भाई कुशल ठाकुर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान से प्रार्थना है कि आपको सदैव स्वस्थ, सुखी और ...
19/08/2026

पूर्व सचिव हमारे भाई कुशल ठाकुर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान से प्रार्थना है कि आपको सदैव स्वस्थ, सुखी और प्रसन्न रखें तथा जीवन में निरंतर सफलता और समृद्धि प्रदान करें। 🎂💐

मैं दिल से माफी चाहता हूँ कि कल व्यस्तता के कारण हम आदरणीय श्री आत्मा राम मेहता जी का जन्मदिन याद नहीं रख पाए।आदरणीय आत्...
16/08/2026

मैं दिल से माफी चाहता हूँ कि कल व्यस्तता के कारण हम आदरणीय श्री आत्मा राम मेहता जी का जन्मदिन याद नहीं रख पाए।
आदरणीय आत्मा राम मेहता जी, आप हमारे लिए केवल एक सम्मानित व्यक्ति ही नहीं, बल्कि हमारी प्रेरणा हैं। आपको देखकर हमें गर्व महसूस होता है। आपके अनुभव, आपकी सोच और समाज के प्रति आपका समर्पण हमें हमेशा कुछ नया सीखने और बेहतर करने की प्रेरणा देता है।

हम हमेशा आपको देखकर सीखने का प्रयास करते हैं। 🙏
भगवान से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सदैव खुशियों से भरा जीवन प्रदान करें।

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं सादर नमन, 🎂💐🙏

बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ! 🎉💐
16/08/2026

बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ! 🎉💐

श्री सुरेश मेहता जी को हार्दिक बधाई

ग्राम खनेवली के श्री सुरेश मेहता जी को पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (Sub-Inspector) के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

यह उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प, ईमानदारी और कर्तव्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। पुलिस विभाग में अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए उन्होंने अपनी मेहनत और कर्तव्यपरायणता से एक मिसाल कायम की है।

श्री सुरेश मेहता जी एक सम्मानित, ईमानदार, सरल एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी हैं। उनके द्वारा अपनी नौकरी के प्रति दिखाई गई मेहनत, अनुशासन और समर्पण वास्तव में प्रशंसनीय है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि वे भविष्य में भी इसी ईमानदारी और लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहें तथा अपने परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करें।

एक बार पुनः श्री सुरेश मेहता जी को पदोन्नति पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।

नव युवक मंडल के प्रधान श्री मुलराज जाकटू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🎂💐आपकी सकारात्मक सोच, दूरदर्शी विचार और सह...
16/08/2026

नव युवक मंडल के प्रधान श्री मुलराज जाकटू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🎂💐

आपकी सकारात्मक सोच, दूरदर्शी विचार और सही मार्गदर्शन हमेशा युवाओं को प्रेरणा देता है। गाँव के विकास और समाज के लिए कुछ बेहतर कर गुजरने का आपका जज़्बा वास्तव में सराहनीय है।

भगवान से कामना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें और इसी ऊर्जा व समर्पण के साथ गाँव और समाज के लिए अपना योगदान देते रहें।

जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई! 🎉🎂🙏

— नव युवक मंडल खनेवली

15 अगस्त के इस खास अवसर पर रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं की टीम B ने शानदार प्रदर्शन करते हु...
15/08/2026

15 अगस्त के इस खास अवसर पर रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं की टीम B ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। 🇮🇳💪 महिला B टीम को बहुत-बहुत बधाई!

15/08/2026

आज के कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ 🇮🇳✨

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस 2026 — एकता, सम्मान और देशभक्ति के साथ 🇮🇳इस वर्ष हमने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को अपने गाँववासियों के...
15/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस 2026 — एकता, सम्मान और देशभक्ति के साथ 🇮🇳

इस वर्ष हमने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को अपने गाँववासियों के साथ मिलकर बड़े उत्साह, आनंद और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। ❤️🇮🇳

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर की गई। इसके बाद देश की सेवा कर चुके हमारे पूर्व सैनिकों (Ex-Army), पुलिस एवं अन्य विभागों से सेवानिवृत्त/सेवा दे चुके सम्मानित व्यक्तियों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। 🫡

इसके साथ ही गाँव के युवाओं महिला और बच्चों ने मिलकर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया और पूरे कार्यक्रम को उत्साह से भर दिया। 🏆🏃‍♂️🏐

और अंत में, पहाड़ी संस्कृति की पहचान नाटी के साथ इस यादगार कार्यक्रम का समापन हुआ। 💃🕺

यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि गाँव की एकता, देशभक्ति, आपसी भाईचारे और हमारी संस्कृति को साथ लेकर चलने का एक खूबसूरत प्रयास था। ❤️

🇮🇳 जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳
वंदे मातरम्!

#स्वतंत्रतादिवस #15अगस्त िंद #देशभक्ति #गाँव_की_एकता #पूर्वसैनिक #नाटी

विक्रांत मेहता जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🎉💐
08/08/2026

विक्रांत मेहता जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🎉💐

शिमला/खनेवली। स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब खनेवली के सचिव एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी विक्रांत मेहता ने शूलिनी विश्वविद्यालय, सोलन से विधि (एल.एल.बी.) की शिक्षा पूर्ण करने के उपरांत हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकन प्राप्त किया है। इसके पश्चात उन्होंने माननीय हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में अपने पद एवं कर्तव्यों की शपथ ली।

​उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हम उन्हें हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब खनेवली के माध्यम से युवाओं और समाज की सेवा करने के बाद, अब न्याय के क्षेत्र में उनका यह नया कदम पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

​हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे कानून की गरिमा को बनाए रखते हुए सफलता के नए आयाम छुएं। विक्रांत मेहता जी को एक सफल, निष्पक्ष एवं उज्ज्वल अधिवक्ता जीवन के लिए ढेरों शुभकामनाएं!

पूर्व में नव युवक मंडल के प्रधान एवं वर्तमान में स्पोर्ट्स एंड कल्चर क्लब के प्रधान आदरणीय श्री भीषम मेहता जी को जन्मदिन...
07/08/2026

पूर्व में नव युवक मंडल के प्रधान एवं वर्तमान में स्पोर्ट्स एंड कल्चर क्लब के प्रधान आदरणीय श्री भीषम मेहता जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🎉🎂
भगवान से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं निरंतर सफलता प्रदान करें। आप सदैव समाज, युवाओं और खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र की सेवा करते रहें तथा आपके नेतृत्व में समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।

आदरणीय श्री Vikas Badrak जी को नव युवक मंडल की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।भगवान से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस...
02/08/2026

आदरणीय श्री Vikas Badrak जी को नव युवक मंडल की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।

भगवान से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, मस्त, सुखी और दीर्घायु रहें। आपके जीवन में सुख, समृद्धि, सफलता और खुशियों का सदैव वास रहे।

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🎉🎂💐

Address

Rampur Bushahr

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when नव युवक मंडल खनेवली posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share