02/02/2026
पंचायती क्रिकेट टूर्नामेंट में लालगांव ग्राम पंचायत की टीम ने आदर्श पाण्डेय की अगुआई में लगातार 2 टूर्नामेंट जीते , बीते दिनों संपन्न हुए भौखरी प्रीमियर लीग सीजन-3 के आयोजक आर. के. मोदी और राझौही प्रीमियर लीग के आयोजक अमित बहेलिया को सफल आयोजन के लिए एवं टूर्नामेंट की विजेता और उपविजेता टीमों को बहुत-बहुत बधाई 💐 🏏
भौखरी प्रीमियर लीग सीजन 3-
विजेता टीम-लालगांव(राशि -11000+ट्रॉफी)और उपविजेता टीम -खरहरी(राशि -5100+ट्रॉफी)
मैन ऑफ दी सीरीज - देवेश शुक्ला Devesh Shukla
राझौही प्रीमियर लीग में-
विजेता -लालगांव (राशि -11000+ट्रॉफी)
उपविजेता -सरई (राशि -6000+ट्रॉफी)
मैन ऑफ दी सीरीज - अमित बहेलिया Amit KB
18/12/2025
IPL क्रिकेटर्स की कहानियां : कार्तिक शर्मा के पिता ने ₹26 लाख का कर्ज लिया, मां ने गहने बेचे... मंगेश यादव के पिता ट्रक ड्राइवर थे, पैसे नहीं थे फिर भी परिवार साथ रहा.
#दैनिकभास्कर
10/12/2025
ISPL सीजन-3 में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी 🏏
ISPL - Indian Street Premier League 🇮🇳
07/12/2025
वॉलीबॉल के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सोरहिया (लालगांव) के निवासी पुष्पेंद्र सिंह (मुन्नू ) जी की छोटी पुत्री अंकिता सिंह परिहार ने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है,खेलो इंडिया गेम्स कबड्डी में थर्ड प्लेस हासिल की,अंकिता को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं 🎉💐👏
28/11/2025
Abhishek Singh Bhadouriya त्यौंथर निवासी अभिषेक सिंह, एक शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी की एक भीषण सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया है, अभिषेक LPL के शुरुआती सीजन में कटरा टीम खेला करते थे अपने शानदार खेल से वो मैन ऑफ दी मैच जैसे पुरस्कार से भी सम्मानित हुए, भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं उनके परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की क्षमता प्रदान करें ॐ शांति 😔💐🙏
17/11/2025
साउथ अफ्रीका से कोलकाता टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं, कहीं पिच की चर्चा, खिलाड़ियों की तकनीक तो कहीं कोचिंग पर सवाल, गौतम गंभीर के कोचिंग में ये घर पर चौथी हार है जो कि पिछले 3 कोच में सबसे ज़्यादा है पिछले साल ही टीम गंभीर की कोचिंग में घर पर 3-0 से हारी थी और अब ये हार उन सवाल को और पुख़्ता करती है
16/11/2025
WTC का फाइनल जीतने वाला छोटी कद का यह 5 फिट 4 इंच हाइट का ये साउथ अफ्रीकन अजेय कप्तान टेस्ट मैचों में बड़ी-बड़ी टीमों की नींद हराम कर रखा है, 10 टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले टेम्बा बाबुमा ने 9 मैचों में जीत और 1 मैच ड्रा हुआ है, हालिया में भारत दौरे में आई अफ्रीकन टीम ने पहले टेस्ट मैच आज कोलकता मेजबान भारत को 30 रनों से हरा दिया,3 दिन में खत्म हुए टेस्ट मैच में भारत अपनी खुद की बनाई स्पिन पिच में फस गया,अगर कप्तान शुभमन गिल की मैच में हुई इंजरी जिसके कारण वो पहली पारी में रिटायर्ड हर्ट हुए और दूसरी पारी में बैटिंग करने भी नहीं आए को छोड़ दे भारत के बाकी बल्लेबाज 124 रन का स्कोर सफल रन चेस नहीं कर पाए, अब इस सीरीज में देखने वाली बात यह रहेगी क्या गिल अगले मैच के लिए फिट हो पाएगे? क्या भारत बाबुमा का विजयरथ रोक पाने कामयाब होगा ? 🤔
#क्रिकेट
#टेस्ट
06/11/2025
यह बालकृष्ण सोनी पुत्र कौड़ी सोनी लालगांव का निवासी है इसकी आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है और पिछले कुछ दिन पहले इसका एक रोड एक्सीडेंट हो गया जिसमें इसके सर पर गंभीर चोट लगी है जिसके कारण इनकी स्थिति मरणासन्न है और जबलपुर में एडमिट है किसी निजी अस्पताल में इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि आप सभी जो हो सके वह आर्थिक मदद करें और सहयोग करें बेचारे की एक बच्ची भी है और आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है सब लोग मदद करने की कृपा करें
Phone pe no. 9685669532
Arjun soni ke naam se account or phone pe me naam ayega Jo ki uska Chhota Bhai hai or scanner bhi hai please 🙏 support kare
04/11/2025
लालगांव प्रीमियर लीग सीजन-7 सबसे चर्चित और पॉपुलर चेहरे विजेता टीम रायपुर रॉयल्स के खिलाड़ी मऊगंज जिले के बाबा भोलेनाथ की नगरी देवतालाब के रहने वाले लोहा सिंह जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अपने बल्ले का जौहर जम कर दिखाया चाहे गेंदबाज कोई भी उसकी परवाह किए बिना,नेशनल लेवल के गेंदबाज Ispl खेल चुके नवनीत सिंह परिहार के खिलाफ फाइनल मैच में 1 ओवर में 3 छक्के लगाकर लोहा ने ये भी साबित कर दिया कि वो केवल कमजोर गेदबाजी बस ही नहीं अच्छे गेंदबाजों पर भी कोई रहम नहीं करते, पूरे सीजन में जब भी लोहा बल्लेबाजी करने आते LpL का ग्राउंड लोहा -लोहा शोरगुल से गुंज उठता,LpL -7 में लोहा स्टार खिलाड़ी बन कर आए थे रायपुर रॉयल्स की टीम की तरफ से, लेकिन LPL ने लोहा को सुपर स्टार खिलाड़ी बना कर वापस भेजा.
लोहा सिंह पूरे टूर्नामेंट दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे,4 मैचों में 1 अर्धशतक सहित 130 रन 65 का एवरेज 232 के स्ट्राइक रेट से , ज्यादा पारियां लोहा ने तब खेली जब उनकी टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी चाहे सेमीफाइनल माैहरिया के खिलाफ 16 गेंदों पर 33 रनों की पारी हो या फाइनल में संजय मोबाइल के खिलाफ खेली गई 11 गेंदों पर 23 रनों की मैच जिताऊ नाबाद पारी हो.
🥇🏆🏏🔥
28/10/2025
लगातार हर वर्ष LPL आयोजन से जुड़े रहने वाले वॉइस ऑफ LpL कमेंटेटर महेश तिवारी जी को फाइनल मैच के मुख्यअतिथि मनगवा के लोकप्रिय विधायक श्री EngineerNarendra Prajapati जी एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्री Paramjeet Singh Dang जी के हाथों से सम्मानित किया गया, अपनी जादुई आवाज से ना सिर्फ ग्राउंड में बैठे दर्शकों का बल्कि Lalgaon Premier League के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल के दर्शकों सहित माइक से दूर-दूर जहां तक उनकी आवाज पहुंचती है हर कोई उनकी जादुई आवाज का प्रशंसक है.