02/10/2026
आज रैली का दूसरा दिन, मध्यप्रदेश के भिंड छतरपुर मुरैना जिलों के युवाओं ने अग्निवीर जी डी ट्रेड में अपना कौशल दिखाया। आज सेना भर्ती में कुल 843 युवाओं ने अपनी उपस्थिति दी और 628 उम्मीदवार दौड़ में सफल रहे। दौड़ में सफल उम्मीदवार इसके बाद शारीरिक प्रवीणता, कागजी कार्यवाही और मेडिकल जांच की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।