12/05/2019
जीवन में स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाना कितना जरुरी है इसका सन्देश कोटा के निखिल पाल सिंह ने बेहतरीन तरीके से दिया है. 17 दिन, 17 घंटे एवं 17 मिनट साइकिल चलाकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक 3773 किलोमीटर साइकिल चलाकर निखिल और उनकी टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित तो किया ही है साथ ही लोगो को पर्यावरण को बचने के लिए सप्ताह में एक दिन साइकिल चलने का भी सन्देश दिया है. साइकिलिंग के लिए पुणे, असम, दिल्ली, गुजरात एवं मुंबई से 19 लोगों ने हिस्सा लिया जिसमे से 15 ही सफलतापूर्वक कन्याकुमारी पहुंच पाए. दल का नेत्तृव कोटा के निखिल पाल सिंह ने किया. 16 नवंबर को कश्मीर से रवाना हुए एवं हरियाणा, दिल्ली, जयपुर, कोटा, इंदौर, नाशिक, पुणे, बंगलौर, सालेम, मदुरई, कोविलपट्टी होते हुए कन्याकुमारी पहुंचे. हर व्यक्ति ने रोज़ लगभग 200 किलोमीटर साइकिल चलायी. इस दौरान साइकल्स पंक्चर भी हुयी कई बार दिन में 5-5 पंक्चर भी हुए. कश्मीर में भूस्खलन के चलते 27 घंटे फंसे रहने से सिक्लेइस्टो को सड़क पर ही रात गुजारनी पड़ी थी. निखिल पाल सिंह का अनुभव जाने तो उन्हें - 3 डिग्री से लेकर 35 डिग्री तक तापमान के साथ-साथ बर्फ़बारी तथा बारिश भी देखने को मिली. रस्ते में अलग-अलग तरह का खाना खाने से कई लोगो को तबियत भी बिगड़ी लेकिन इससे उनकी हिम्मत पर कोई फर्क नहीं पड़ा. दल का पूरे रस्ते में जगह-जगह पर स्वागत किया गया. भारत के इतिहास में साइकिल राइडिंग का ये एक अनोखा रिकॉर्ड है इसे लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किये जाने की संभावना है. दल के कप्तान निखिल पाल सिंह इससे पहले भी साइकिल राइड के कई रिकॉर्ड बना चुके है. 2018 में निखिल 12 दिनों में कोटा से गोवा 2160 किलोमीटर साइकिल चलाकर पेट्रोल बचने का सन्देश दे चुके है.
12/04/2019
11/29/2019
11/28/2019
11/28/2019
11/26/2019
11/24/2019
11/24/2019
11/22/2019