10/06/2026
आज दिनांक 10 जून 2026 को अशोक सिं्घल सेवा धाम, वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद में विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के अंतर्गत संचालित संस्कार शालाओं का मासिक दक्षता वर्ग श्रद्धा, अनुशासन एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस दक्षता वर्ग में सभी संस्कार शालाओं की बहनों एवं शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं प्रार्थना के साथ किया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सकारात्मक भावों से ओत-प्रोत हो उठा। इस अवसर पर माननीय श्री अजेय कुमार पारीक जी (अखिल भारतीय सेवा प्रमुख, विश्व हिंदू परिषद) एवं श्री प्रदीप मिश्रा जी (प्रबंधक, वात्सल्य वाटिका) का मार्गदर्शन एवं सान्निध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कार शालाएं समाज में नैतिक मूल्यों, राष्ट्रभाव एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का सशक्त माध्यम हैं।
संस्कार शालाओं की प्रशिक्षिका कुमारी मानसी भार्गव ने सभी शिक्षिकाओं को आचार संहिता, दैनिक दिनचर्या, संस्कार गीत, प्रार्थना, श्लोक एवं मंत्रों के अभ्यास का प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से प्रार्थना, श्लोक एवं मंत्रों का अभ्यास बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण, चरित्र विकास तथा सांस्कृतिक चेतना के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
दक्षता वर्ग में उपस्थित शिक्षिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए तथा संस्कार शालाओं के प्रभावी संचालन एवं बालकों में संस्कार जागरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम के उपरांत सभी ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया।
इस अवसर पर संजय धीमान जी (प्रकल्प अधीक्षक), श्री दीपक धीमान जी (प्रधानाचार्य), कार्तिक सैनी (छात्रावास प्रमुख), आकांशु चौहान (कार्यालय प्रमुख) सहित संस्थान के समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
30/05/2026
रुड़की में संस्कार शालाओं का मासिक दक्षता वर्ग संपन्न
दिनांक 27 मई 2026 को वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद (हरिद्वार) द्वारा संचालित विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के अंतर्गत संस्कारशालाओं का मासिक दक्षता वर्ग होटल सेंटर प्वाइंट, सिविल लाइंस, रुड़की में संपन्न हुआ। बैठक में संस्कारशालाओं की सभी बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
बैठक में आगामी जून एवं जुलाई माह की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही स्वावलंबन विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। संस्कारशालाओं के नियमित संचालन, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
संस्कारशाला प्रशिक्षिका कुमारी मानसी भार्गव ने सभी बहनों का मार्गदर्शन किया तथा संस्कारशालाओं के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक विषयों पर चर्चा की। उपस्थित बहनों ने अपने अनुभव साझा किए तथा निर्धारित योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कुमारी मानसी भार्गव, श्री दिलीप मेहंदीरत्ता जी (रुड़की संस्कारशाला प्रमुख) एवं श्री कार्तिक सैनी जी (संपूर्ण छात्रावास प्रमुख, वात्सल्य वाटिका) की विशेष उपस्थिति रही।
13/05/2026
आज विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री माननीय आनंद हरबोला जी, माननीय अजय जी प्रान्त संगठन मंत्री, मेरठ क्षेत्र के संगठन मंत्री श्री मुकेश जी एवं संयुक्त क्षेत्र सेवा प्रमुख उत्तराखंड उत्तर प्रदेश श्री राधे श्याम त्रिवेदी जी का वात्सल्य वाटिका में आगमन हुआ। इस दौरान वात्सल्य वाटिका के प्रबंधक श्री प्रदीप कुमार मिश्रा द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठजनों से संगठन, सेवा एवं संस्कार से संबंधित विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने सेवा कार्यों को समर्पण एवं अनुशासन के साथ निरंतर आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया।
उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताया।
02/05/2026
🌼 संस्कारों से सशक्त होता समाज 🌼
आज दिनांक 2 मई 2026 को अशोक सिंघल सेवा धाम, वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद में विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के अंतर्गत संचालित संस्कार शालाओं का मासिक दक्षता वर्ग अत्यंत श्रद्धा, अनुशासन एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं प्रार्थना के साथ किया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा। इस अवसर पर माननीय कोषाध्यक्ष श्री नरेश वर्मा जी ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि संस्कार ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं।
संस्कार शालाओं की प्रशिक्षिका कुमारी मानसी भार्गव ने सभी शिक्षिकाओं को आचार संहिता, दैनिक दिनचर्या, तथा बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास हेतु विभिन्न संस्कारों एवं मंत्रों के अभ्यास का प्रशिक्षण दिया।
इस दक्षता वर्ग में सभी संस्कार शालाओं की शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा अपने-अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम के उपरांत संस्कार शालाओं को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई एवं सभी ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया।
इस अवसर पर श्री दिलीप मेहंदी रत्ता जी (रुड़की संस्कार शाला प्रमुख), आशा जी, कार्तिक सैनी (छात्रावास प्रमुख), संजय धीमान जी (प्रकल्प अधीक्षक) एवं आकांशु चौहान (कार्यालय प्रमुख) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
28/04/2026
वात्सल्य वाटिका संस्कारशालाओं का मासिक दक्षता वर्ग रुड़की में भव्य रूप से सम्पन्न
रुड़की। वात्सल्य वाटिका द्वारा संचालित संस्कारशालाओं का मासिक दक्षता वर्ग रुड़की में अत्यंत उत्साह, उमंग एवं गरिमामय वातावरण में भव्य रूप से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस गौरवपूर्ण अवसर पर 9 संस्कारशालाओं की अनुभवी शिक्षिकाओं, 2 नवीन संस्कारशालाओं की समर्पित शिक्षिकाओं, गणमान्य नागरिकों एवं आसपास के क्षेत्रों से जुड़े अनेक जागरूक नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री रमेश जी (ब्रांड एंबेसडर, नगर निगम रुड़की, “टॉयलेट मैन ऑफ उत्तराखंड”), श्री बृजमोहन मौर्य जी (प्रमुख, श्री राम सेवा समिति), श्री दीपाकर गुप्ता जी (जिला सेवा प्रमुख, रुड़की), श्री प्रवीण राणा जी (जिला सह-मंत्री), श्रीमती कमलेश दीदी (जिला उपाध्यक्ष, विहिप), श्री मोहित जी (प्रखंड संयोजक, बजरंग दल, रामनगर), श्री श्यामलाल जी (अध्यक्ष, विहिप आईआईटी), श्री दलीप मेहंदीरत्ता जी (जिला उपाध्यक्ष, विहिप एवं जिला प्रमुख, वात्सल्य वाटिका संस्कारशाला), कुमारी मानसी भार्गव जी (संस्कारशाला प्रमुख, वात्सल्य वाटिका) तथा श्री कार्तिक सैनी जी (छात्रावास प्रमुख, वात्सल्य वाटिका) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा प्रदान की।
कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 5 सदस्यों की एक सक्रिय एवं उत्तरदायी समिति के गठन पर विचार-विमर्श के साथ हुआ। इसके पश्चात स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु बुनाई, कढ़ाई एवं मेहंदी जैसी कौशल आधारित गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
संस्कारशालाओं में बच्चों की बढ़ती संख्या, उनकी नियमित उपस्थिति एवं उनके सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए शिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया। इस दौरान शुद्ध एवं स्पष्ट पाठन पर जोर दिया गया तथा अभ्यास सत्र भी आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सेवा समिति के माध्यम से सभी संस्कारशालाओं के बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर, बोर्ड आदि आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई, जिससे बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह और भी अधिक बढ़ा।
समग्र रूप से यह दक्षता वर्ग अत्यंत प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक एवं संगठनात्मक दृष्टि से सशक्त सिद्ध हुआ, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
28/04/2026
मेरठ के प्रमुख डॉक्टरों, उद्योगपतियों एवं समाजसेवी संस्थाओं के सम्मानित सदस्यों का हमारे प्रकल्प में आगमन हुआ। सभी अतिथियों ने प्रकल्प के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की, जो हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
प्रबंधक श्री प्रदीप मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष श्री नरेश वर्मा ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया तथा वात्सल्य प्रसून पुस्तिका भेंट की। इस अवसर पर डॉ. विनोदानंद जी भी उपस्थित रहे।
विशेष रूप से बच्चों को ताइक्वांडो और फुटबॉल खेलते हुए देखकर सभी अतिथि अत्यंत प्रसन्न हुए। बच्चों का उत्साह, अनुशासन और ऊर्जा सच में देखने लायक थी।
आप सभी का स्नेह और समर्थन हमें निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
🚩 जय श्री राम 🚩
23/04/2026
आज वात्सल्य वाटिका में भगवान शिव जी की मूर्ति स्थापना का पावन कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर वात्सल्य वाटिका के बच्चों ने घोष बजाया और कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बन गया।
23/04/2026
आज वात्सल्य वाटिका में The Art of Living मेरठ की महिला सदस्याओं का आगमन हुआ। इस अवसर पर सभी अतिथियों का तिलक लगाकर एवं पटका डालकर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सुंदर गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का मन मोह लिया।
तत्पश्चात वात्सल्य वाटिका के प्रबंधक श्री प्रदीप कुमार मिश्रा जी ने संस्थान की विभिन्न उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया।
इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य श्री नरेश वर्मा जी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
साथ ही स्टाफ सदस्य श्री संजय धीमान, श्री दीपक धीमान, श्रीमती सोनी राणा, श्री कार्तिक सैनी, श्री आकांशु चौहान, श्री अमन राजपूत सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
19/04/2026
वात्सल्य वाटिका, हरिद्वार की फुटबॉल टीम ने दिनांक 18/04/2026 से 19/04/2026 को रामलीला मैदान, सेक्टर-1/2, हरिद्वार में आयोजित 7-A-Side फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में अंडर-13 वर्ग के अंतर्गत कुल 16 टीमों ने भाग लिया, जिसमें वात्सल्य वाटिका की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान (Runner-Up) प्राप्त किया।
टीम के साथ कोच श्री दानीराजा उपस्थित रहे, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया।
इस उपलब्धि पर संस्था के प्रबंधक श्री प्रदीप कुमार मिश्रा जी एवं समस्त स्टाफ द्वारा टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
18/04/2026
वात्सल्य वाटिका के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि हरियाणा में आयोजित ताइक्वांडो नेशनल ओपन चैंपियनशिप में हमारे बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम रोशन किया।
इस प्रतियोगिता में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड एवं मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
🥇 स्वर्ण पदक विजेता (7 बच्चे):
अमन क्रो, राईसोंग, सरकंगहोन, लारलोंग, सामेल, सूरज एवं बिर्तीमोन
🥈 रजत पदक विजेता (3 बच्चे):
हारलोंगबी, ऋतिक एवं विराट
इस उपलब्धि पर वात्सल्य वाटिका के प्रबंधक श्रीमान प्रदीप कुमार मिश्रा जी ने सभी बच्चों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच अमन राजपूत एवं टीम मैनेजर कार्तिक सैनी बच्चों के साथ उपस्थित रहे और उनका उत्साहवर्धन किया।
शाम की आरती के अवसर पर वात्सल्य वाटिका के प्रबंधक महोदय श्री प्रदीप कुमार मिश्रा जी द्वारा बच्चों को पटका व मेडल पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया और उन्हें हार्दिक बधाई दी गई। इस दौरान आकांशु चौहान (कार्यालय प्रमुख) एवं कार्तिक सैनी (छात्रावास प्रमुख) भी उपस्थित रहे।
✨ वात्सल्य वाटिका परिवार को अपने सभी प्रतिभाशाली बच्चों पर गर्व है। ✨