25/12/2025
*5वीं फिन स्वीमिंग राष्ट्रीय चैम्पियनशिप मे कुमकुम गुप्ता ने जीता कांस्य पदक*
प्रतियोगिता का आयोजन 19 दिसंबर से 22 दिसंबर तक एमकेरे इंटरनेशनल स्वीमिंग पूल मंगलूरु (मंगलौर) हुआ
कुमकुम गुप्ता ने 100 मीटर बाय फिंस् स्वीमिंग मे कांस्य पदक प्राप्त कर अपने मंडल आगरा का नाम रोशन किया है.उन्होंने इससे पहले हिमाचल, चंडीगढ़ व आगरा में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में ब्रेस्ट स्ट्रोक व फ्री स्टाइल स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं।
इसके अलावा 5वीं स्टेट अंडरवाटर फिन स्वीमिंग चैम्पियनशिप 22 से 24 अगस्त 2025 तक लखनऊ में आयोजित हुई थी, जिसमें आगरा मंडल से मास्टर्स वर्ग में कुमकुम गुप्ता ने 50 व 100 मीटर स्पर्धाओं में भाग लेकर फिन स्वीमिंग में दो स्वर्ण पदक जीते और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं।
इस अवसर पर राधे क्लब के प्रबंधक श्री राधे मोहन ने उन को शुभकामनाओं के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
28/06/2025
आज दिन्नांक 28/06/2025 को राधे क्लब मे तैराकी प्रतियोगिता एवं पूल पार्टी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं ओपन बालक एवं बालिका वर्ग मे हुई।जिसमे क्रमशः नेहल, पीहू प्रणवी अथर आरुष वैष्णवी आशना सिविल धैर्य सनाया रितिका रणवी आर्या भव्य नायशा परी अरुष नूतन इशिता विधि प्रणिका देवांश रहे।.मुख्य अतिथि के रूप में राधे क्लब की प्रबंधक श्री मती ममता गुप्ता एवं कविता गुप्ता उपस्थिति रही। प्रबंधक महोदया द्वारा प्रथम द्वितीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को मेडल पहनाए गए। बालक एवम बालिकाओ ने अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पूल पार्टी का आनंद लिया।खिलाडियों द्वारा अद्भुत प्रदर्शन की क्लब अध्यक्ष श्री राधे मोहन गुप्ता एवं तैराकी संघ के सयुक्त सचिव राजेश गुप्ता ने प्रशंशा कर सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता का संचालन तैराकी संघ की प्रमुख निर्णायक कुमकुम गुप्ता एवं अथर्वी गुप्ता द्वारा किया गया।मुख्य निर्णायक कार्तिक गुप्ता , गुनिका गुप्ता एवं मनिका गुप्ता रहे।
09/06/2025
Winners of the Internal Badminton Tournament held at Radhey Club, Balkeshwar, Agra on 1st June 2025.
Congratulations to all the Winners 🏆🎉
Keep it up! 👏👏
25/05/2025
*66 वीं सीनियर प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता हेतु, जनपदीय तैराकी टीम के गठन हेतु ट्रायल 26 को।*
जिला तैराकी संघ के सचिव उमेश शर्मा की सूचना के अनुसार के0 एन0 कपूर मेमोरियल, 66 वीं सीनियर प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 31 मई 2025 से 01 जून 2025 तक के0 डी0 सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में होना है। उक्त प्रतियोगिता हेतु जनपद की तैराकी टीम का गठन दिनांक 26 मई 2025 को अपराहन 03 से 04 बजे तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल पर होगा। उपरोक्त ट्रायल में वर्ष 2011 व 2011 से पूर्व में जन्मे पुरुष व महिला खिलाड़ी ही भाग लेंगे ।खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड की छाया प्रति, व स्विमिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया का रजिस्ट्रेशन नंबर( यू आई डी नंबर ) साथ लाएंगे । ट्रायल हेतु सभी खिलाड़ी जिला तैराकी संघ के संयुक्त सविव राजेश गुप्ता को दिनांक 26 मई 2025 को अपराह्न 2:30 बजे एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम स्टेडियम, सदर आगरा पर रिपोर्ट कर सकते हैं।