IPL Latest News

IPL Latest News

Share

All news Please like my page and share

25/03/2022

IPL 2022 ki sabse best team konsi hai....???

25/03/2022

आप IPL 2022 मे किस टीम के साथ हैं प्लीज कॉमेंट्स फास्ट ... ऑनलाइन वोटिंग लास्ट तारीख कल शाम तक

22/03/2022

Jay mahakal

06/03/2022
07/02/2022

Jay mahakal.....🙏♥️

30/03/2018

1:25 PM 29/3/2018 ((( )))
:-
इस टूर्नामेंट के प्रारंभ होते ही दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों की निगाहें भारत के इस टूर्नामेंट पर केंद्रित हो जाएंगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से आयोजित इस टी20 लीग में कई रिकॉर्ड बनने और टूटने की पूरी संभावना है. हालांकि इस बार दर्शकों को ऑस्‍ट्रेलिया के दो धाकड़ खिलाड़ि‍यों स्‍टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की कमी खल सकती है. बॉल टैम्‍परिंग विवाद के बाद क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने इस दोनों क्रिकेटर पर एक-एक साल का बैन लगाया है. इन दोनों खिलाड़ि‍यों पर लगे बैन के बाद उन्‍हें आईपीएल 2018 सीजन से बाहर कर दिया गया है.

वैसे तो IPL में अब तक गेंदबाजी और बल्‍लेबाजी के कई रिकॉर्ड बन चुके हैं लेकिन कुछ रिकॉर्ड अपने आप में बेहद खास हैं. दाएं हाथ के लेग स्पिनर #अमित #मिश्रा के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज है. मिश्रा आईपीएल में अब तक तीन हैट्रिक हासिल कर चुके हैं. क्रिकेट में एक हैट्रिक (लगातार तीन गेंद पर तीन विकेट) हासिल करना ही बेहद मुश्किल होता है लेकिन मिश्रा ने यह कमाल तीन बार करते हुए अपना नाम खास खिलाड़ि‍यों की श्रेणी में लिखा लिया है. मजे की बात यह है कि मिश्रा ने ये तीन हैट्रिक अलग-अलग टीमों की ओर से खेलते हुए ली हैं. #अमित #मिश्रा इस समय टीम इंडिया से बाहर हैं.

29/03/2018

ार_फिर_बदला ा_शेड्यूल, #हो_गए_2_बड़े_बदलाव::::-----
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के चलते बीसीसीआई का फैसला

कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के दो मैचों में बदलाव हुआ है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी.

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते आईपीएल-2018 के दो मैचों में बदलाव किया गया है. इसमें 21 अप्रैल को दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के बीच दिल्ली में खेले जाने वाला 19वां मैच अब बेंगलुरू में इसी तारीख (21 अप्रैल) को खेला जाएगा." इसके साथ ही बेंगलुरू में दिल्ली और बेंगलोर के बीच 12 मई को खेले जाने वाला 45वां मैच इसी तारीख को दिल्ली में खेला जाएगा.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीफों का ऐलान हाल ही में हुआ है जबकि आईपीएल की तारीफों के ऐलान को महीनाभर बीत गया है. 12 मई को कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, जिसके चलते आईपीएल मैचों के दौरान सुरक्षा नहीं दी जा सकेगी. विधानसभा चुनाव के नतीजे 15 मई को निकलेंगे ऐसे में इस दौरान बैंगलोर में कोई आईपीएल मैच नहीं होगा.

आपको बता दें इस सीजन के लिए पहले भी मैचों के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है. चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मरम्मत का काम चल रहा है जिसकी वजह से पंजाब के मैचों का कार्यक्रम बदला गया है. बदले हुए कार्यक्रम के तहत उसके लीग के पहले तीन मैच अब मोहली स्टेडियम में खेले जाएंगे और इसके बाद बाकी के 4 मैच पंजाब की टीम इंदौर में खेलेगी. आईपीएल के 11वें सीजन का आगाज 7 अप्रैल से हो रहा है....

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Ajmer?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Ajmer