Bahadurgarh Runners Group

Bahadurgarh Runners Group

Share

Fit India� Hit India�

Bahadurgarh Runners Group(BRG- एक नई शरूआत)- Bahadurgarh's largest volunteers Running Community with people from all age groups and Backgrounds having a single objective to run together and become fitter.

24/05/2026

बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 स्थित बीआरजी पॉइंट पर रविवार सुबह आयोजित प्लैंकाथॉन क्वालिफिकेशन ट्रायल में 135 से अधिक खिलाड़ियों और फिटनेस प्रेमियों ने भाग लेकर दमखम दिखाया। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) की ओर से आयोजित इस ट्रायल में प्रतिभागियों को लगातार 70 सेकंड तक एल्बो प्लैंक होल्ड करना था, जिसे खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ पूरा किया।
एनईबी स्पोर्ट्स की देखरेख में हुए ट्रायल में सफल प्रतिभागियों का चयन 7 जून को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में होने वाले बजाज प्लैंकाथॉन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड इवेंट के लिए किया गया। बीआरजी के सभी प्रतिभागियों ने मुख्य इवेंट के लिए सफलतापूर्वक क्वालिफाई किया।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते हुए टीम भावना का परिचय दिया। बीआरजी टीम ने उम्मीद जताई कि बहादुरगढ़ के खिलाड़ी मुख्य इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर शहर और हरियाणा का नाम रोशन करेंगे।

Photos from Bahadurgarh Runners Group's post 18/05/2026

Today Hari Bhoomi and Amar ujala Newspaper coverage


#फिटबहादुरगढ.

17/05/2026
11/05/2026

Today Dainik Bhaskar Newspaper coverage


#फिटबहादुरगढ.

Photos from Bahadurgarh Runners Group's post 11/05/2026

Today Hari Bhoomi, Amar Ujala Newspaper coverage


#फिटबहादुरगढ.

Photos from Hr13- बहादुरगढ़'s post 11/05/2026
10/05/2026

मदर्स डे पर BRG धावकों और साइक्लिस्टों का शानदार प्रदर्शन, देशभर में लहराया बहादुरगढ़ का परचम

गुरुग्राम से शिमला तक BRG का दबदबा कायम, 22 पदक जीतकर बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान

बहादुरगढ़। मदर्स डे के अवसर पर रविवार को बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (BRG) के खिलाड़ियों ने रनिंग और साइक्लिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया। गुरुग्राम हाफ मैराथन, शिमला मशोबरा मैराथन 2026 और BRG साइक्लिंग राइड में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। गुरुग्राम हाफ मैराथन में BRG खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में 22 पोजीशन हासिल कीं। इस दौरान दिनेश जांगड़ा ने 21 किमी ओपन कैटेगरी और संदीप रोज्झवाल ने 10 किमी ओपन कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इकलाश ने 21 किमी 30+ वर्ग, प्रीति ने 10 किमी 30+ वर्ग, रोहतास कुमार ने 10 किमी 45+ वर्ग, राजेश कुमार व धर्मवीर ने 5 किमी 45+ वर्ग तथा नरेंद्र सिंह ने 5 किमी 55+ वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।

सोनपाल सिंह ने 21 किमी 30+ वर्ग में दूसरा, ब्रह्म प्रकाश मान ने 21 किमी 55+ वर्ग में दूसरा, संतोष बंसल ने 10 किमी महिला 55+ वर्ग में दूसरा और चंदन ने 5 किमी में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं किरण नरूला और अभिमन्यु हुड्डा ने अपने-अपने वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। संजू सैनी ने अंडर-18 वर्ग में पांचवां स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा सुदीप सिंह, बसंत सिंह, उरिरेई देवी, राजेश रघुवंशी, आशुतोष कुमार सिंह, रोहित कुमार, योगिता और अरुण विजारण ने भी सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की। BRG संस्थापक दीपक छिल्लर ने 10 किमी दौड़ में पेसर की भूमिका निभाते हुए धावकों का उत्साहवर्धन किया।

शिमला मशोबरा मैराथन 2026 में गुलाब सिंह ने 42 किमी मैराथन के 41-50 आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राजपाल ने 10 किमी में तीसरा स्थान हासिल किया। तेजस राज सिंह ने भी दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की।
वहीं अल्ट्रारनर परवीन कुमार सांगवान की अध्यक्षता में आयोजित 100 किमी BRG साइक्लिंग राइड में जैदेव राठी, जितेंद्र और नितिन अत्री ने सफलतापूर्वक दूरी पूरी की। कार्यक्रम के दौरान BRG को खेल भावना और फिटनेस जागरूकता के लिए सम्मानित भी किया गया।

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Bahadurgarh?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Https://g. Co/kgs/HxpG9q
Bahadurgarh