12/03/2026
बादली गांव की होनहार बेटी प्रख्या गुलिया ने यूपीएससी परीक्षा में 265वां रैंक हासिल कर परिवार व गांव का नाम रोशन किया है
बेटी प्रख्या गुलिया को हमारी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं।
Hey friend and buddies Hope you enjoying your stay in Bahadurgarh.
12/03/2026
बादली गांव की होनहार बेटी प्रख्या गुलिया ने यूपीएससी परीक्षा में 265वां रैंक हासिल कर परिवार व गांव का नाम रोशन किया है
बेटी प्रख्या गुलिया को हमारी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं।
12/03/2026
बहादुरगढ़ की बेटी राखी दलाल ने UPSC परीक्षा-2025 में हासिल की 65वीं रैंक
हैलो बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर 6 निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक यशवंत दलाल की सुपुत्री राखी दलाल (बजाड़) ने यूपीएससी परीक्षा-2025 में हासिल 65वीं रैंक हासिल की है। राखी का परिवार मूल रूप से बहादुरगढ़ के गांव मांडोठी के कबोसिया पाने से संबंधित है और पिछले 20 साल से सेक्टर 6 में निवास कर रहा है। राखी जो पहले बैंक में PO के पद पर कार्यरत थी, यह उनका आखिरी प्रयास था और उसमें उन्हें सफलता प्राप्त हुई। राखी का वर्ष 2019 में चंडीगढ़ में एक बैंक प्रबंधक से विवाह किया गया था। राखी की माताजी भी दिल्ली शिक्षा विभाग में शिक्षिका के तौर पर कार्यरत हैं और उनका भाई भी सरकारी जॉब पर विश्विद्यालय में कार्यरत है। इस उपलब्धि पर राखी दलाल बजाड़ को ढेरों बधाई!💐
01/07/2024
The last train of the day has left the platform. An old woman is sitting without having the idea that next train will be at tomorrow morning..A cooli noticed that and asked the mother - Maiji, where are you going? - I will go to Delhi to my son . - There is no train today, Maiji. The woman looked helpless . Coolie was kind enough to offer a shelter for the woman in the waiting room . She agreed. The coolie asked her about her son .. The mother replied that her son works in railway. - Tell me the name. See if contact is possible… coolie said - He is my Lal, Everyone calls him Lal Bahadur Shastri! (Mother replied) The son was then the Cabinet Minister of Indian Railways. In a moment, the whole station was in a frenzy. Soon the saloon car came. The old woman was surprised. Lal Bahadur Shastri knew nothing. All arrangements were made by Indian Railways. After meeting her son She asked the son - "beta tu rail me kya kaam karta hai?Elog pucha to maine kuch nehi bolpayi." Son said - "Chhot sa kaam hai Maa "
01/12/2023
बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले हरियाणा के छोरे रणदीप हुड्डा मणिपुरी मॉडल और अभिनेत्री लिन लैशराम के साथ 29 नवंबर को मणिपुर के इंफाल में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के बीच शादी के बंधन में बंध गए। उन्हे वैवाहिक गठबंधन की ढेरों शुभकामनाएं!
03/07/2023
क्या आप इन्हें जानते हैं?
देश कन्हय्या जैसे कुपात्र को जानता है पर इन्हें नहीं, यही विडंबना है।
अद्भुत अकल्पीय व्यक्तित्व....
आपसे कोई पूछे भारत के सबसे पढ़े लिखे व्यक्ति का नाम बताइए जो,
डॉक्टर भी रहा हो,
बैरिस्टर भी रहा हो,
IPS अधिकारी भी रहा हो,
IAS अधिकारी भी रहा हो,
विधायक,मंत्री, सांसद भी रहा हो,
चित्रकार, फोटोग्राफर भी रहा हो,
मोटिवेशनल स्पीकर भी रहा हो,
पत्रकार भी रहा हो,
कुलपति भी रहा हो,
संस्कृत,गणित का विद्वान भी रहा हो,
इतिहासकार भी रहा हो,
समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र का भी ज्ञान रखता हो,
जिसने काव्य रचना भी की हो !
अधिकांश लोग यही कहेंगे,"क्या ऐसा संभव है,आप एक व्यक्ति की बात कर रहे हैं या किसी संस्थान की?"
पर भारतवर्ष में ऐसा एक व्यक्ति मात्र 49 वर्ष की अल्पायु में भयंकर सड़क हादसे का शिकार हो,इस संसार से विदा भी ले चुका है !
उस व्यक्ति का नाम है श्रीकांत जिचकर ! श्रीकांत जिचकर का जन्म 1954 में संपन्न मराठा कृषक परिवार में हुआ था ! वह भारत के सर्वाधिक पढ़े-लिखे व्यक्ति थे,जो गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है !
श्रीकांत जी ने 20 से अधिक डिग्री हासिल की थीं !
कुछ रेगुलर व कुछ पत्राचार के माध्यम से ! वह भी फर्स्ट क्लास, गोल्डमेडलिस्ट,कुछ डिग्रियां तो उच्च शिक्षा में नियम ना होने के कारण उन्हें नहीं मिल पाई जबकि इम्तिहान उन्होंने दे दिया था !
उनकी डिग्रियां/ शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार थीं...
MBBS,MD gold medalist,
LLB, LLM,
MBA,
Bachelor in journalism ,
संस्कृत में डी.लिट. की उपाधि यूनिवर्सिटी टॉपर ,
M. A इंग्लिश,
M.A हिंदी,
M.A हिस्ट्री,
M.A साइकोलॉजी,
M.A सोशियोलॉजी,
M.A पॉलिटिकल साइंस,
M.A आर्कियोलॉजी,
M.A एंथ्रोपोलॉजी,
श्रीकान्तजी 1978 बैच के आईपीएस व 1980 बैच आईएएस अधिकारी भी रहे !
1981 में महाराष्ट्र में विधायक बने,
1992 से लेकर 1998 तक राज्यसभा सांसद रहे !
श्रीकांत जिचकर ने वर्ष 1973 से लेकर 1990 तक तमाम यूनिवर्सिटी के इम्तिहान देने में समय गुजारा !
1980 में आईएएस की केवल 4 महीने की नौकरी कर इस्तीफा दे दिया !
26 वर्ष की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के विधायक बने, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी बने,
14 पोर्टफोलियो हासिल कर सबसे प्रभावशाली मंत्री रहे !
महाराष्ट्र में पुलिस सुधार किये !
1992 से लेकर 1998 तक बतौर राज्यसभा सांसद संसद की बहुत सी समितियों के सदस्य रहे,वहाँ भी महत्वपूर्ण कार्य किये !
1999 में भयंकर कैंसर लास्ट स्टेज का डायग्नोज हुआ,डॉक्टर ने कहा आपके पास केवल एक महीना है !
अस्पताल पर मृत्यु शैया पर पड़े हुए थे...लेकिन आध्यात्मिक विचारों के धनी श्रीकांत जिचकर ने आस नहीं छोड़ी उसी दौरान कोई सन्यासी अस्पताल में आया उसने उन्हें ढांढस बंधाया संस्कृतभाषा,शास्त्रों का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया कहा तुम अभी नहीं मर सकते, अभी तुम्हें बहुत काम करना है।
चमत्कारिक तौर से श्रीकांत जिचकर पूर्ण स्वस्थ हो गए।
स्वस्थ होते ही राजनीति से सन्यास लेकर संस्कृत में डी.लिट. की उपाधि अर्जित की!
वे कहा करते थे संस्कृत भाषा के अध्ययन के बाद मेरा जीवन ही परिवर्तित हो गया है ! मेरी ज्ञान पिपासा अब पूर्ण हुई है।
पुणे में संदीपनी स्कूल की स्थापना की,
नागपुर में कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना की जिसके पहले कुलपति भी बने !
उनका पुस्तकालय किसी व्यक्ति का निजी सबसे बड़ा पुस्तकालय था जिसमें 52000 के लगभग पुस्तकें थीं!
उनका एक ही सपना बन गया था, भारत के प्रत्येक घर में कम से कम एक संस्कृत भाषा का विद्वान हो तथा कोई भी परिवार मधुमेह जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों का शिकार ना हो!
यूट्यूब पर उनके केवल 3 ही मोटिवेशनल हेल्थ फिटनेस संबंधित वीडियो उपलब्ध हैं!
ऐसे असाधारण प्रतिभा के लोग, आयु के मामले में निर्धन ही देखे गए हैं,अति मेधावी, अति प्रतिभाशाली व्यक्तियों का जीवन ज्यादा लंबा नहीं होता,शंकराचार्य महर्षि दयानंद सरस्वती, विवेकानंद भी अधिक उम्र नहीं जी पाए थे!
2 जून 2004 को नागपुर से 60 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र में ही भयंकर सड़क हादसे में श्रीकांत जिचकर का निधन हो गया।
संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार व Holistic health को लेकर उनका कार्य अधूरा ही रह गया।
ऐसे शिक्षक, चिकित्सक,विधि विशेषज्ञ,प्रशासक व राजनेता के मिश्रित व्यक्तित्व को शत शत नमन।
06/05/2023
यो हरियाणा है प्रधान।
भारत माता के लिए हमने अपना जीवन कुर्बान कर दिया।और कुछ लोग......
- भ्रष्टाचार करके देश को खोखला कर रहे है!!कहां लेकर जाओगे पैसा??
- गंदगी फैलाकर देश को गंदा कर रहे है!!अपने ही देश को कोई कैसे गंदा कर सकता है??
- हवा, पानी तक को नहीं छोड़ा।
मैं ऊपर से सब देख रहा हूं। मुझे अगर मानते हो तो ईमानदारी से देश के लिए जियो,उसकी सेवा करो।-तुम्हारा अपना भगत सिंह।
20/03/2023
*हर घर में शबरी*
🙏🙏
पति के लिए जूस बनाया और जूस पीने से पहले ही पति की आंख लग गई थी।
नींद टूटी,तब तक एक घंटा हो चुका था।
पत्नी को लगा कि इतनी देर से रखा जूस कहीं खराब ना हो गया हो।
उसने पहले जरा सा जूस चखा और जब लगा कि स्वाद बिगड़ा नहीं है, तो पति को दे दिया पीने को।
सवेरे जब बच्चों के लिए टिफिन बनाया तो सब्जी चख कर देखी।
नमक, मसाला ठीक लगा तब खाना पैक कर दिया।
स्कूल से वापस आने पर बेटी को संतरा छील कर दिया।
एक -एक परत खोल कर चैक करने के बाद कि कहीं कीड़े तो नहीं हैं,खट्टा तो नहीं है,
सब देखभाल कर जब संतुष्टि हुई तो बेटी को एक एक करके संतरे की फाँके खाने के लिए दे दीं।
दही का रायता बनाते वक्त लगा कि कहीं दही खट्टा तो नहीं हुआ और चम्मच से मामूली दही ले कर चख लिया।
"हां ,ठीक है ", जब यह तसल्ली हुई तब ही दही का रायता बनाया।
सासु माँ ने सुबह खीर खूब मन भर खाई और रात को फिर खाने मांगी तो झट से बहु ने सूंघी और चख ली कि कहीँ गर्मी में दिन भर की बनी खीर खट्टी ना हो गयी हो।
बेटे ने सेंडविच की फरमाईश की तो ककड़ी छील एक टुकड़ा खा कर देखा कि कहीं कड़वी तो नहीं है। ब्रेड को सूंघा और चखा की पुरानी तो नहीं दे दी दुकान वाले ने। संतुष्ट होने के बाद बेटे को गर्मागर्म सेंडविच बनाकर खिलाया।
दूध, दही, सब्जी,फल आदि ऐसी कितनी ही चीजें होती हैं जो हम सभी को परोसने से पहले मामूली-सी चख लेते हैं।
कभी कभी तो लगता है कि हर मां, हर बीवी, हरेक स्त्री अपने घर वालों के लिए शबरी की तरह ही तो है।
जो जब तक खुद संतुष्ट नहीं हो जाती, किसी को खाने को नही देती।
और यही कारण तो है कि हमारे घर वाले बेफिक्र होकर इस शबरी के चखे हुए खाने को खाकर स्वस्थ और सुरक्षित महसूस करते हैं।
हमारे भारतीय परिवारों की हर स्त्री शबरी की तरह अपने परिवार का ख्याल रखती है और घर के लोग भी शबरी के इन झूठे बेरों को खा कर ही सुखी, सुरक्षित,स्वस्थ और संतुष्ट रहते हैं।
हर उस महिला को समर्पित जो अपने परिवार के लिये *"शबरी"* है।
सादर प्रणाम है मातृशक्ति को...🙏🙏👏👏🎪
28/01/2023
1st time in Bahadurgarh.
01/12/2022
बड़े गुस्से से मैं घर से चला आया ..इतना गुस्सा था की गलती से पापा के ही जूते पहन के निकल गया मैं ,
आज बस घर छोड़ दूंगा, और तभी लौटूंगा जब बहुत बड़ा आदमी बन जाऊंगा ...
जब मोटर साइकिल नहीं दिलवा सकते थे, तो क्यूँ इंजीनियर बनाने के सपने देखतें है .....आज मैं पापा का पर्स भी उठा लाया था .... जिसे किसी को हाथ तक न लगाने देते थे ...मुझे पता है इस पर्स मैं जरुर पैसो के हिसाब की डायरी होगी ....पता तो चले कितना माल छुपाया है .....माँ से भी ...इसीलिए हाथ नहीं लगाने देते किसी को..
जैसे ही मैं कच्चे रास्ते से सड़क पर आया, मुझे लगा जूतों में कुछ चुभ रहा है ....मैंने जूता निकाल कर देखा .....मेरी एडी से थोडा सा खून रिस आया था ...जूते की कोई कील निकली हुयी थी, दर्द तो हुआ पर गुस्सा बहुत था ..और मुझे जाना ही था घर छोड़कर ...जैसे ही कुछ दूर चला ....मुझे पांवो में गीला गीला लगा, सड़क पर पानी बिखरा पड़ा था ....पाँव उठा के देखा तो जूते का तला टुटा था .....जैसे तेसे लंगडाकर बस स्टॉप पहुंचा, पता चला एक घंटे तक कोई बस नहीं थी .....मैंने सोचा क्यों न पर्स की तलाशी ली जाये ....मैंने पर्स खोला, एक पर्ची दिखाई दी, लिखा था..लैपटॉप के लिए 40 हजार उधार लिए पर लैपटॉप तो घर मैं मेरे पास है ?
दूसरा एक मुड़ा हुआ पन्ना देखा, उसमे उनके ऑफिस की किसी हॉबी डे का लिखा था उन्होंने हॉबी लिखी अच्छे जूते पहनना ......ओह....अच्छे जुते पहनना ???पर उनके जुते तो ...........!!!!माँ पिछले चार महीने से हर पहली को कहती है नए जुते ले लो ...और वे हर बार कहते "अभी तो 6 महीने जूते और चलेंगे .."मैं अब समझा कितने चलेंगे......
तीसरी पर्ची ..........पुराना स्कूटर दीजिये एक्सचेंज में नयी मोटर साइकिल ले जाइये ...पढ़ते ही दिमाग घूम गया.....पापा का स्कूटर .............ओह्ह्ह्ह मैं घर की और भागा........अब पांवो में वो कील नही चुभ रही थी ....मैं घर पहुंचा .....न पापा थे न स्कूटर ..............ओह्ह्ह नही मैं समझ गया कहाँ गए ....मैं दौड़ा .....और एजेंसी पर पहुंचा......पापा वहीँ थे ...............मैंने उनको गले से लगा लिया, और आंसुओ से उनका कन्धा भिगो दिया .......नहीं...पापा नहीं........ मुझे नहीं चाहिए मोटर साइकिल...बस आप नए जुते ले लो और मुझे अब बड़ा आदमी बनना है..वो भी आपके तरीके से ..।
"माँ" एक ऐसी बैंक है जहाँ आप हर भावना और दुख जमा कर सकते है...और"पापा" एक ऐसा क्रेडिट कार्ड है जिनके पास बैलेंस न होते हुए भी हमारे सपने पूरे करने की कोशिश करते है...
Always Love & Respect Your Parents
कहानी पुरानी है अपने पहले पढ़ी होगी लेकिन ये कहानी दिल के किसी कोने में चुभती बहुत है।
पापा की याद दिला जाती है।😥
16/11/2022
केएमपी के साथ ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर हेतु बहादुरगढ़ उपमंडल के गांवों की ज़मीन अधिग्रहण के रेट तय, देखें सूची