Ojas

Call Directions Website Contact the business

Ojas Ojas is a wellness startup whose mission is to spread spirituality and uplift society.

Ojas provides physical and emotional healing services such as Prana chikitsa and yoga-medication to people as well as teaches this technique to new students.

07/10/2026

AWGP- LITERATURE GURUDEV
ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्!
*जन्म शताब्दी पुस्तक माला*
*भाव ऊर्जा का सुनियोजन हो लक्ष्य*

एक प्रयोग पिछले दिनों हमने छत्तीसगढ़ के परिजनों को करने को दिया है। इसमें उनसे नियमित जप के साथ बस्तर सहित नेपाल से तिरुपति तक सक्रिय आतंकवादी संगठनों के व्यक्तियों के बुद्धिपरिवर्तन हेतु प्रतिदिन शाम ७ से ७.०५ तक जहाँ कहीं भी हों, ठहर कर गायत्री मंत्र का जप इस भाव से करने के लिए कहा है कि इससे एक संयुक्त शक्ति की ब्रह्मास्त्र चेतना उठ रही है और ऐसे व्यक्तियों की बुद्धि को बदल रही है। यदि यह प्रयोग पूरे भारत में किया जाता है, तो अति उत्तम होगा। पाँच मिनट के लिए सारा काम छोड़कर जहाँ कहीं भी हों वहीं रुक जाएँ एवं ध्यान कर अपने मस्तक पर पाँच बार गायत्री मंत्र बोलकर हाथ फिराकर भावना करें कि हम सभी करोड़ों व्यक्तियों ने देवताओं तक निवेदन पहुँचा दिया है। क्रूर व्यक्तियों की बुद्धि बदले—सकारात्मक कार्यों में उनकी ऊर्जा का नियोजन हो, सबके लिए भली सोच—भली चाह—उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना का यह क्रम मात्र पाँच मिनट के लिए हर कोई चला सकता है।

क्रमशः ........
-LITERATUREGURUDEV .

क्या आपको लगता है कि जीवन का सही समय निकल गया?एक वृद्ध अपनी पूरी बीती हुई जिंदगी याद करके रो रहा था—बचपन चला गया, जवानी ...
07/10/2026

क्या आपको लगता है कि जीवन का सही समय निकल गया?
एक वृद्ध अपनी पूरी बीती हुई जिंदगी याद करके रो रहा था—बचपन चला गया, जवानी चली गई, अपने लोग चले गए, अवसर चले गए। वह बार-बार कह रहा था—“हाय! समय निकल गया! जो बीत गया, वह वापस नहीं आएगा। लेकिन जो समय अभी बचा है, वह भी कम नहीं है। बदलने के लिए युगों की नहीं, एक क्षण की आवश्यकता होती है।”
याद रखिए—जब तक जीवन है, तब तक समय है। आज भी देर नहीं हुई है।

06/10/2026

AWGP- LITERATURE GURUDEV
ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्!
*जन्म शताब्दी पुस्तक माला*
*भारत भूमि के चप्पे चप्पे को साधनामय बनाना*

गायत्री महामंत्र में बड़ी शक्ति है। भाव पूर्वक यदि थोड़ा भी जप नियमित ध्यान के साथ प्रतिदिन लगातार चार वर्षों तक किया जाए, तो यह अगणित फल देता है। हम एक व्रत ले लें कि हम इस अवधि में दस नए साधकों को जोड़ेंगे, उन्हें गायत्री साधना संबंधी साहित्य देंगे एवं मंत्रलेखन भले ही वह न्यूनतम हो, के लिए प्रेरित करेंगे, तो एक बड़ी संख्या साधकों की खड़ी हो सकेगी। मंत्रशक्ति से, शब्दशक्ति की ऊर्जा से सूक्ष्म जगत का संशोधन किया जा सकता है। मानव जाति इन दिनों बर्बरता की चरम सीमा से गुजर रही है। अगणित निरपराध मासूम सताए जा रहे हैं। नरपिशाचों की बुद्धि को साधना के प्रभाव से ही बदला जा सकता है। तिहारी-नौएडा जैसे जघन्य काण्ड प्रकाश में आए, तो इन्होंने हर किसी के अंतरतम को प्रभावित किया है। ऐसी न जाने कितनी घटनाएँ संभव हैं, हुई हों, हो रही हों। देहज की बलिवेदी पर बहुओं को जलाया जा रहा है, क्या इन्हें प्रत्यक्ष के अतिरिक्त परोक्ष उपायों से नहीं रोका जा सकता? यदि उत्तर हाँ है, तो हमें संयुक्त प्रयास करना होगा एवं न्यूनतम २४००० गायत्री मंत्र का भाव पूर्वक जप प्रतिदिन करने हेतु स्वयं को संकल्पित करना होगा।

क्रमशः ........
-LITERATUREGURUDEV .

आप रोज पूजा करते हैं… लेकिन क्या आपकी उपासना आपको सच में बदल रही है?हमें स्वयं से पूछना चाहिए—क्या मैं सच में परमात्मा क...
06/10/2026

आप रोज पूजा करते हैं… लेकिन क्या आपकी उपासना आपको सच में बदल रही है?
हमें स्वयं से पूछना चाहिए—
क्या मैं सच में परमात्मा के निकट जा रही हूँ?
सच्ची उपासना वह है, जिसमें भगवान के गुण धीरे-धीरे हमारे जीवन में उतरने लगें।
जब हमारा स्वभाव बदलने लगे, तभी समझिए कि हमारी उपासना सच में शुरू हुई है।

“पहला पत्थर वही मारे, जिसने कभी पाप न किया हो।”दूसरों पर पत्थर उठाने से पहले… एक बार अपने जीवन को देखिए।पहले स्वयं को सु...
06/10/2026

“पहला पत्थर वही मारे, जिसने कभी पाप न किया हो।”
दूसरों पर पत्थर उठाने से पहले… एक बार अपने जीवन को देखिए।
पहले स्वयं को सुधारें, फिर संसार को।
जहाँ आत्मचिंतन आता है, वहाँ निंदा घटती है और क्षमा बढ़ती है।

Address

Leela Prestige Residency
Bangalore
560011

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ojas posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ojas:

Shortcuts

Share

Category