Bihat Taekwondo Academy -BTA 2.0

Bihat Taekwondo Academy -BTA 2.0

Share

This is the best plateform for Taekwondo Athelete.

26/01/2024

सभी भारतवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं 🇮🇳
हमारा गणतंत्र श्रेष्ठ लोकतांत्रिक मूल्यों व आदर्शों का पोषक है।
आइए,आज के महान अवसर पर हम सभी अपने अमर स्वाधीनता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर उनके सपनों का भारत बनाने हेतु संकल्पित हों।
जय हिंद 🇮🇳

🇮🇳गणतंत्रदिवसस्य शुभाशया।🇮🇳

26/01/2024

🇮🇳गणतंत्रदिवसस्य शुभाशया।🇮🇳

06/06/2023

बेगूसराय स्थित जुबिली हॉल रिफाइनरी टाउनशीप में 03 से 04 जून तक 21 वी जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।इस आयोजन में 13 क्लबों के कुल 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
इस आयोजन में बीहट ताइक्वांडो एकेडमी के 8 बालिका तथा 28 बालक सहित कुल 36 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।जिसके से 10 स्वर्ण,7 रजत व 12 कांस्य सहित कुल 29 पदकों के साथ तीसरे स्थान प्राप्त किया।

29/05/2023

*बीहट के बेटी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हेतु चयनित*
दिनांक 28 मई 2023 को लखीसराय में आयोजित विद्यालय राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेगूसराय से 10 बालक व 10 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
इस प्रतियोगिता में बीहट के गुरुदासपुर टोला की श्री मति रूबी देवी व श्री सुरेश भगत की पुत्री मुस्कान कुमारी ने अन्य जिले के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित हुई।

Photos from Bihat Taekwondo Academy -BTA 2.0's post 26/03/2023

36वीं नेशनल सब–जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे बीहट के उदित कुमार करेंगे प्रतिनिधित्व

36वीं सब–जूनियर नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2022-23 का आयोजन दिनांक 25मार्च से 27मार्च तक कटक(ओडिसा) के जे एन इंडोर स्टेडियम मे किया जा रहा है।
ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान मे आयोजित इस प्रतियोगिता मे देश भर के खिलाडी सब–जूनियर वर्ग मे भाग ले रहे है ।

*बिहार के ओर से बेगूसराय के 5 बालिका व 4 बालक खिलाड़ी समेत सात खिलाडी भाग ले रहे है। जिसमे गुरुदासपुर टोला वार्ड 32 बीहट निवासी पूनम देवी व टुनटुन भगत के पुत्र उदित कुमार भी भाग ले रहे है*
उदित का चयन राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर किया गया था ।
ज्ञात हो की बिहार टीम के साथ ये खिलाड़ी रवाना होने से पूर्व बिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन व स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, पटना के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे।

Photos from Bihat Taekwondo Academy -BTA 2.0's post 23/03/2023

बिहार दिवस के अवसर पर नगर परिषद बीहट द्वारा आयोजित बिहार गौरव सम्मान समारोह जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे सामाजिक सरोकार से जुड़े सभी सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता बंधुओं का सम्मान किया गया ।
इसी क्रम में ताइक्वांडो खेल के क्षेत्र में प्रशिक्षक के लिए नीरज कुमार को तथा राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर सुश्री सुमन कुमारी को बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस बेहद शानदार आयोजन के लिए नगर परिषद बीहट के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश भैया एवं समस्त आयोजन समिति का बहुत बहुत आभार ।

21/02/2023

*पांचवी राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बीहट की सुमन करेगी बिहार का प्रतिनिधित्व*
जी०एम०सी० स्टेडियम हैदराबाद(तेलंगाना) में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा दिनांक 24/02/2023 से 26/02/2023 तक तीन दिवसीय पांचवी राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों में बेगूसराय के सात खिलाड़ी भाग ले रहे है।इन सभी में बीहट ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ी सुमन कुमारी भी अंडर –37 किग्रा भार वर्ग में चुनौती पेश करेगी ।

गौरतलब है की उक्त खिलाड़ियों का चयन बिहार राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर हुआ था। । जिसमें सुमन ने 4 जिले के खिलाड़ियों को पराजित करते हुए चयनित हुए थे।

13/02/2023

39th Junior National Taekwondo Championship-2023

Photos from Bihat Taekwondo Academy -BTA 2.0's post 04/01/2023

आज बीहट ताइक्वांडो एकेडमी में एकेडमी की पांचवी स्थापना दिवस खिलाड़ियों के बीच केक काटकर मनाया गया।

Photos from Bihat Taekwondo Academy -BTA 2.0's post 26/12/2022

एकेडमी के खिलाड़ियों की मेहनत,अभिभावक के सहयोग आदि से आज बीहट ताइक्वांडो एकेडमी अपने एक नए मुकाम को हासिल कर रही है। यही मेहनत और सहयोग बना रहे तो जल्द ही बीहट की धरती से ये खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक का सफर निश्चित रूप से तय करेगी।
Bihat Taekwondo Academy -BTA 2.0

26/10/2022

Celebrate at
Bihat Taekwondo Academy -BTA 2.0

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Begusarai?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Begusarai

Opening Hours

Monday 5pm - 7pm
Tuesday 5pm - 7pm
Wednesday 5pm - 7pm
Thursday 5pm - 7pm
Friday 5pm - 7pm
Saturday 5pm - 7pm
Sunday 5pm - 7pm