BR Sports 1912

Directions Website

BR Sports 1912 welcome my page channel

4  स्लॉट्स, 11.5 करोड़ पर्स IPL 2026 ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर नजर रहेगी पंजाब किंग्स की नज़र किंग्स अभी भी अपने पहले आ...
23/11/2025

4 स्लॉट्स, 11.5 करोड़ पर्स IPL 2026 ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर नजर रहेगी पंजाब किंग्स की नज़र

किंग्स अभी भी अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में है. पिछले संस्करण श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ट्रॉफी के बेहद नजदीक तक पहुंची थी, लेकिन फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें हरा दिया था.
बेशक पंजाब फाइनल हारी, लेकिन उनकी टीम बहुत ही संतुलित नजर आई थी. यही कारण है कि इस बार उन्होंने सिर्फ 4 प्लेयर्स को ही रिलीज किया है, जबकि 21 खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है.
IPL 2026 ऑक्शन में पंजाब किंग्स अधिकतम 4 प्लेयर्स खरीद सकती है. बता दें कि आईपीएल खेल रही सभी टीमों में अधिकतम 25 प्लेयर्स ही हो सकते हैं. पंजाब के 4 में से 2 स्लॉट्स विदेशी प्लेयर्स के लिए अवेलेबल हैं. ऑक्शन में पंजाब किंग्स के पास 11.5 करोड़ रुपये होंगे.
इन खिलड़ियों पर रहेगी पंजाब किंग्स की नजर
पंजाब किंग्स ने विकेट कीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस को रिलीज किया है, ऐसे में उन्हें एक बेहतर विकेट कीपर की तलाश भी होगी. वह न्यूजीलैंड के डेव्हन कॉनवे और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक जैसे बड़े खिलाड़ियों को खरीद सकती है. इसके आलावा उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को भी रिलीज किया है, तो वह आंद्रे रसेल पर भी बोली लगा सकती है. हालांकि रसेल काफी चर्चा में हैं, उम्मीद है उन पर कई टीमें दांव लगाएगी तो ऐसे में पंजाब के लिए मुश्किल हो सकता है क्योंकि उनके पर्स में कुल 11.5 करोड़ रुपये ही है.
पंजाब किंग्स ऑक्शन में 2 ऑलराउंडर, 1 विकेट कीपर और एक तेज गेंदबाज को खरीद सकती है. इनमें से वह एक विदेशी विकेट कीपर को खरीदना चाहेगी, जिसमें 2 बड़े ऑप्शन डी कॉक और कॉनवे हैं.
ऑलराउंडर- दासुन शनाका, विजय शंकर, वियान मुल्डर, लियाम लिविंगस्टोन, आंद्रे रसेल.
तेज गेंदबाज- आकाश दीप, मथीशा पथिराना.
विकेट कीपर- डेव्हन कॉनवे, क्विंटन डी कॉक.
पंजाब किंग्स टीम (रिटेन किए गए प्लेयर्स)
श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्को यानसन, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, मुशीर खान, नेहाल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, व्यशाक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल.
पंजाब किंग्स ने इन 4 को किया रिलीज
ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन.
आपको खबर अच्छी लगी हो तो हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

23/11/2025

KL राहुल साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में कप्तानी करेंगे

23/11/2025

India vs Bangladesh World Cup 2011 Highlights

23/11/2025

गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका 489 पर ऑल आउट: मुथू शामी का शतक यानसेन ने 93 रन बनाए, भारत से कुलदीप यादव को 4 विकेट

23/11/2025

Andrey Russell Wicket

किया आपको पता है
23/11/2025

किया आपको पता है

Virat Kohli top best enning
23/11/2025

Virat Kohli top best enning

23/11/2025

शटलर लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता मात्र 38 मिनट में फाइनल अपने नाम किया;
जापान के युशी तेनाका को हराया

Virat Kohli Net worth.
23/11/2025

Virat Kohli Net worth.

संजू सैमसन को डबल खुशखबरी, SA के खिलाफ ODI सीरीज से पहले बने कप्तान, टीम में बड़े भाई की भी एंटी साउथ अफ्रीका के खिलाफ ह...
23/11/2025

संजू सैमसन को डबल खुशखबरी, SA के खिलाफ ODI सीरीज से पहले बने कप्तान, टीम में बड़े भाई की भी एंटी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली लिमिटेड ओवर सीरीज से पहले स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन और उनके फैंस को खुशखबरी मिली है. संजू को आगामी घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान बनाया गया है.
केरल ने टीम का ऐलान करते हुए इसपर मुहर लगा दी. आईपीएल 2026 से पहले संजू सैमसन T20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. साथ ही फैंस की नजर उनकी कप्तानी पर भी रहेगी.
SMAT 2025-26 का आगाज 26 नवंबर से होगा. आईपीएल 2026 से पहले दिसंबर में होने वाले मिनी ऑक्शन की लिहाज से देखें तो ये घरेलू टूर्नामेंट भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी अहम है. बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन को ट्रेड डील के जरिए राजस्थान रॉयल्स से 18 करोड़ में खरीदा है.
IPL 2026 से पहले संजू सैमसन बने कप्तान
आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में संजू सैमसन केरल की कप्तानी करेंगे. खुशी की बात ये है कि उनके बड़े भाई सैली सैमसन को भी टीम में जगह मिली है. बता दें कि दोनों भाई केरल क्रिकेट लीग (केसीएल) में एक साथ खेल चुके हैं. सैली ने इस वर्ष के शुरू में केसीएल सीजन 2 में कोच्चि ब्लू टाइगर्स की कप्तानी भी की थी और टीम को जीत दिलाई थी।
विग्नेश पुथुर भी टीम में शामिल
सैमसन बंधुओं के अलावा, युवा बल्लेबाज अहमद इमरान को भी उप-कप्तान बनाया गया है, जिन्होंने त्रिशूर टाइटन्स के साथ केसीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। टीम में मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व खिलाड़ी विग्नेश पुथुर और विष्णु विनोद भी शामिल हैं, जबकि सलमान निजार को टीम में शामिल किए जाने के बावजूद फिटनेस क्लियरेंस का इंतजार है। पिछले दो केसीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अखिल स्कारिया भी केरल टीम का हिस्सा हैं। वहीं, अनुभवी सचिन बेबी को टीम से बाहर रखा गया है।
अगर आपको खबर अच्छी लगी हो तो हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Address

Sohanpura Bhadsi Teshil Badnor Bhilwara
Bhilwara
311302

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BR Sports 1912 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category