Chatra District Table Tennis Association

Chatra District Table Tennis Association

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Chatra District Table Tennis Association, Sports Club, Chatra.

Photos from Chatra District Table Tennis Association's post 25/10/2023

चतरा जिला टेबल टेनिस संघ से tt खिलाड़ियों का टीम धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के हुई रवाना, संरक्षक कुमार विवेक सिंह एवं विकाश कुमार केशरी सचिव संजीत मिश्रा एवं प्रशिक्षक सूरज कुमार ने हरी झंडी दिखा के टीम को किया रवाना।
25 से 29 अक्तूबर 2023 तक खेल होना है।

25/10/2023

*प्रेस विज्ञप्ति*

*चतरा जिला टेबल टेनिस संघ की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए धनबाद रवाना*

*चतरा टेबल टेनिस के 9 सदस्यी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने धनबाद के लिए रवाना।*

धनबाद के नेहरू कॉम्लेक्स कोयला नगर में 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2023 तक आयोजित राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने चतरा जिला की टीम जिसमें 8 खिलाड़ियों सहित 1 कोच में कुल 9 सदस्यी टीम भाग लेने सुरक्षित वाहन से धनबाद रवाना हुई है।

*इस टीम को हरी झंडी दिखाकर संघ के संरक्षण कुमार विवेक सिंह, विकाश कुमार केशरी सचिव संजीत मिश्रा, प्रशिक्षक सूरज कुमार ने रवाना किया।*

बताते चलें कि इनका चयन चतरा जिला टेबल टेनिस संघ के प्रशिक्षक/ट्रेनर सूरज कुमार के द्वारा आयोजित चयन प्रकिया के दौरान किया गया ।
इस टीम में सगुन कुमारी, रमाशंकर कुमार, अभिषेक कुमार, सुमित कुमार, अमित कुमार, तुषार सिन्हा, वैभव कुमार, कृष्णकांत राज आदि भाग लेंगे वही कोच की भूमिका में आदित्य कुमार साथ गए है।

चतरा जिला टेबल टेनिस संघ के संरक्षक पंकज दुबे, कुमार विवेक सिंह, विकाश कुमार केशरी, अध्यक्ष डी.ए.वी प्राचार्य सय्यद एजाज अहमद, मो. जमालुद्दीन सचिव संजीत मिश्रा, संयुक्त सचिव सह प्रशिक्षक सूरज कुमार, सूर्यप्रकाश सिन्हा, अभिजीत सिन्हा, सुनीता कुमारी, कोषाध्यक्ष हेलाल अख्तर, देवानन्द कुमार, विशिष्ट सदस्य श्रीराम शास्त्री, जुगल कुमार, आदित्य कुमार, दिलीप कुमार आदि ने शुभकामनाएं दी साथ ही मेडल जीतकर लौटने की बात कही।

Photos from Chatra District Table Tennis Association's post 07/06/2023

टेबल टेनिस खेल का मज़ा लेते हुए SDM सर & SDPO सर

07/06/2023
27/05/2023

उपायुक्त श्री अबु इमरान ने टेबल टेनिस क्लब का किया उद्घाटन

खिलाड़ियों के प्रतिभा को देख सराहना करते हुए किया उत्साहवर्धन
==================================
==================================
उपायुक्त श्री अबु इमरान ने जलछाजन भवन के ग्राउंड फ्लॉर में स्थित नव टेबल टेनिस क्लब का विधिवत फीता काट कर उद्घाटन किया।उक्त मौके पर उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने उपस्थित स्टेट लेवल महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के साथ टेबल टेनिस खेला। साथ ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। हैपकिडो के राष्ट्रीय प्रतियोगिता से लौटे विजेता खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।

उक्त मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, आधुनिक सामुदायिक जिम के संचालक विकास केशरी, महिला एवं पुरुष खिलाड़ी समेत चतरा जिला टेबल टेनिस संघ के संरक्षक पंकज दुबे, विवेक सिंह, सचिव संजीत मिश्र , कोषाध्यक्ष हेलाल अख्तर एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

------------------------------------------------------------

**नशा करता है बीमार, मिलकर करें इसका बहिष्कार**
==================================
==================================

Photos from जिला जनसंपर्क कार्यालय चतरा's post 27/05/2023
चतरा में उपायुक्त अबु इमरान ने की टेबल टेनिस क्लब का उद्घाटन, जलछाजन भवन में शुरू हुआ क्लब 27/05/2023

चतरा में उपायुक्त अबु इमरान ने की टेबल टेनिस क्लब का उद्घाटन, जलछाजन भवन में शुरू हुआ क्लब #ब्रेकिंगन्यूजचतरा #उपायुक्त अबु इमरान ने की टेबल टेनिस क्लब का किया उद्घाटनखिलाड़ियों के प्रतिभा को देख सराहना .....

27/05/2023
Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Chatra?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Chatra
825401