Chatra District Taekwondo Association,Regd.

Chatra District Taekwondo Association,Regd.

Share

тнιѕ ιѕ oғғιcιal page oғ cнaтra dιѕтrιcт тaeĸwondo aѕѕocιaтιon(Reg.)

16/01/2026
Photos from Chatra District Taekwondo Association,Regd.'s post 15/01/2026

उत्तराखंड में आयोजित 8वीं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखण्ड के 17 सदस्यीय टीम चतरा जिला से हुई रवाना।
आगामी 16 से 18 जनवरी 2026 को उत्तराखंड के देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मल्टी परपस हॉल में आयोजित 8वीं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस आयोजन में लगभग 12 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहें है जिनमें चतरा जिला के खिलाड़ी झारखण्ड राज्य से भारत देश का प्रतिनिधित्व करेगी। *टीम को हरी झंडी दिखाकर व बुक्के भेट कर सदर थाना प्रभारी श्री बिपिन कुमार एवं चतरा जिला ताइक्वांडो संघ के संरक्षक कुमार विवेक सिंह, अध्यक्ष मो जमालुद्दीन, मार्क्समैन के समन्वयक फ़ज़ल रहमान ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखाकर विदा किया ।* जिले में एकमात्र ताइक्वांडो संघ जो झारखंड सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था है जो सचिव विकास कुमार केशरी के प्रतिनिधित्व में फल फूल रहा है एवं इनके अन्तर्गत खिलाड़ियों को विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इनका मार्गदर्शन करते आ रहे ताकि आज के युवा वर्ग के खिलाड़ी मुख्य धारा से जुड़े रहे एवं अन्य गलत संगति में न जाएं और अपना ऊर्जा देश के हित में खर्च करें इसकी पहल करते आ रहे है।
बताते चले कि चतरा जिला से जिन खिलाड़ियों का नाम इस प्रतियोगिता में भेजा गया उनका चयन पूर्व के आयोजित प्रतियोगिता के आधार पर किया गया एवं इनके कौशल एवं प्रतिभा का ही परिणाम है कि ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले पा रहे हैं।
इन खिलाड़ियों में प्रियंका बंकिरा, मानसी सिंह, नंदनी, सपना कुमारी, वर्षा रानी, सूरज कुमार, हर्ष कुमार, निक्कू कुमार, करण राज,प्रदीप रावल, अंकित कुमार सिंह, मिठू केशरी के साथ कोच में बिट्टू कुमार मैनेजर रश्मि कुमारी, रेफरी सुनीता कुमारी, अविनाश कुमार मार्शल के साथ टीम हेड विकास कुमार केशरी मुख्य रूप से शामिल हैं। टीम की रवानगी में मुख्य रूप से संयुक्त सचिव संजीत मिश्रा, सचिंद्र पासवान, कोषाध्यक्ष सूरज कुमार, देवानंद कुमार, पियूष कुमार, मीडिया प्रभारी हेलाल अख़्तर, शिक्षक अभिजीत सिंहा, के अलावा अभिभावक गण मौजूद थे।

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Chatra?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Chatra