NPP

NPP

Share

A Pioneer news agency working across Bihar and Jharkhand.

19/08/2018

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए शनिवार से ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू हो गई। अब देश-विदेश में बैठा कोई भी भक्त तीन सौ रुपए शुल्क देकर मंदिर की वेबसाइट पर बुकिंग करा सकता है। टिकट पर दर्शन के लिए तारीख के साथ समय लिखा रहेगा। पूजन के लिए नि:शुल्क उपलब्ध होगा शास्त्री । बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए ह्वीलचेयर की नि:शुल्क व्यवस्था होगी।

16/08/2018

नहीं रहे अटल बिहारी वाजपेयी, देश में शोक की लहर

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है। अटल बिहारी वाजपेयी की हालत पिछले काफी दिनों से नाजुक बनी हुई थी। उन्होंने गुरुवार शाम 5 बजकर 5 मिनट पर अंतिम सांस ली। वाजपेयी को गुर्दा (किडनी) नली में संक्रमण, छाती में जकड़न, मूत्रनली में संक्रमण आदि के बाद 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।

07/08/2018

TN के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि का निधन, लंबे समय से थे बीमार । शहर के एक अस्पताल में पिछले दस दिन से भर्ती द्रमुक अध्यक्ष एम. करुणानिधि का आज निधन हो गया है। कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और उनके महत्वपूर्ण अंगों की कार्यक्षमता को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा था।

श्रद्धालुओं के साथ हो बेहतर व्यवहार : सुमन गुप्ता – Pi News 30/07/2018

https://www.facebook.com/100000733417002/posts/2028578590509902/

श्रद्धालुओं के साथ हो बेहतर व्यवहार : सुमन गुप्ता – Pi News झारखंड सुर्खियाँ  श्रद्धालुओं के साथ हो बेहतर व्यवहार : सुमन गुप्ता July 29, 2018July 29, 2018 Pi News दुमका। राजकीय श्रावणी मेला बासु...

11/05/2018

व्हाट्सएप्प (WhatsApp) में आये “मैसेज बम” के कारण क्रैश हो सकता है आपका स्मार्टफोन !
http://npp.website/?p=391

Highlights

‌Whatsapp में वायरस मैसेज के द्वारा भेजा जा रहा है

‌मैसेज में आये विशेष सिम्बल को छूते ही एप्प एवं फ़ोन दोनों क्रैस हो सकते हैं

‌कुछ खास टेक्स्ट को छूने से भी छिपे हुए सिम्बल पूरे एप्प में फैल जाते हैं

10/05/2018

झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार संजय पाण्डेय आई एस जे ऍफ़ के राष्टीय संगठन मंत्री बने http://npp.website/?p=383

Photos from NPP's post 26/12/2017

अगर ऐसा रहा तो भारत sports loving से sports playing राष्ट्र कैसे बनेगा ।

PlanPlus - Decentralized Planning System 30/08/2017

अति महत्वपूर्ण जानकारी , digital india

इस लिंक पे आप अपने गांव मे हुए सभी कार्यो की जानकारी देख सकते है । किस काम मे कितना पैसा खर्च हुआ ?
यह देखकर हैरानी होती है कि एक छोटे से भी काम के लिए सरकार कितना पैसा देती है। अब हमको जागरूक होने की जरूरत है । सभी जानकारियां सरकार ने ऑनलाइन वेबसाइट पे उपलब्ध करा दी है बस हमे उन्हें जानने की जरूरत है। देखे व जाने किन किन मद में और कितनी आपके ग्राम सभा में प्रधानों ने खर्च की है।

PlanPlus - Decentralized Planning System

Photos from NPP's post 31/01/2017

*Tuesday, 31 Jan* Jharkhand

*रजरप्पा मंदिर में CRPF जवान ने अपना गला रेतकर दे दी बलि, पूजा बंद*

रामगढ़ स्थित रजरप्पा के मां छिन्नमस्तिके मंदिर परिसर में एक अजीबोगरीब आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिससे सनसनी फैल गई है। हजारीबाग में तैनात बिहार के बक्सर के बलिहार गांव के एक सीआरपीएफ जवान ने, जिसका नाम संतोष नट बताया जा रहा है, उसने मंदिर में पूजा अर्चना के बाद अपने साथ लाए गए धारदार हथियार से अपना गला काटकर अपनी बलि चढ़ा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने ने बताया कि इस व्यक्ति ने सुबह मंदिर में मां छिन्नमस्तिका की पूजा अर्चना की और उसके बाद माता की प्रतिमा के आगे खुद की बलि चढ़ा दी। इस घटना के बाद से मंदिर में ताला लगा दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

*बक्सर का रहने वाला है मृतक संजय नट*

व्यक्ति की पहचान बक्सर बलिहार गांव (बिहार) निवासी संजय नट( 45) के रूप में की गई।
मृतक संजय नट सीआरपीएफ का जवान था और हज़ारीबाग़ में तैनात था। दो दिन पहले ही अपने गाव बलिहार में छुट्टी बिता ड्यूटी पर गया था। घर में पत्नी शारदा देवी व दो बेटे और दो बेटियां हैं। घटना की जानकारी मिलने से पूरा परिवार सदमे में है और पत्नी शारदा का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

*माता की पूजा अर्चना कर परिक्रमा की, दे दी बलि*

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संजय को सोमवार से ही मंदिर परिसर के आसपास देखा गया था। मंगलवार सुबह उसने मां छिन्नमस्तिका की पूजा की और फिर मंदिर की परिक्रमा करने लगा। इसी दौरान उसने खुद के साथ लाए कटारी से मंदिर के मुख्य द्वार के पास अपना गला रेत डाला।

इस घटना में मुंदिर का मुख्य द्वारा पर खून फैल पड़ा और संजय वहीं गिर गया और उसकी वहीं मौत हो गई।फौरन पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई और मंदिर के द्वार पर ताला लगा दिया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने संजय के पॉकेट की तलाशी ली तो कागज मिला। इससे उसकी पहचान हुई और कागज में मिले फोन नम्बर से उसके घरवालों को सूचना दी गई। उसके परिजनों के अनुसार, संजय की मानसिक स्थिति बिल्कुल ठीक थी और वो खेती-किसानी का काम करता था।

*पहले से ही बलि का मन बनाकर आया था*

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि संजय पहले से ही बलि का मन बनाकर यहां आया था। उसने ठीक वैसी ही नई कटारी अपने साथ रखी थी, जैसी कि मां छिन्नमस्तिका की प्रतिमा में है।

उधर, घटना के बाद मंदिर में पूजा अर्चना पर रोक लगा दी गई है। मंदिर के महंत ने बताया कि अब शुद्धिकरण के बाद ही मंदिर में पूजा अर्चना शुरु हो सकेगी। दोपहर तक पूजा बंद रहेगी, इस दौरान विधिवत मंदिर का शुद्धिकरण किया जा रहा है।

*पंचद्रव्य और पंचगव्य से किया गया मंदिर का शुद्धिकरण*

मंदिर में हुई आत्महत्या की घटना के पश्चात मंदिर के पूजारियों के द्वारा मंदिर के शुद्धिकरण का कार्य किया गया। इस दौरान पूजारियों ने पंचगव्य , पंचद्रव्य व पांच नदियों के जल से मंदिर का शुद्धिकरण किया। मंदिर शुद्धिकरण के दौरान विशेष रूप से पूजा की गई। तत्पश्चात सुबह नौ बजे के बाद श्रद्धालूओं के लिए मंदिर का पट खोला गया। जिसके बाद बाहर से आए श्रद्धालुओं को पूजा का मौका मिला।

*आत्महत्या की पुलिस ने की पुष्टि*

मौके पर मौजूद रजरप्पा थाना प्रभारी अतिन कुमार ने बताया कि प्रथम द्रष्टया यह मामला आत्माहत्या का लगा रहा है। हलांकि पूरी जानकारी पोस्टपार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दी जा सकती है।

*पुजारी ने भी कहा - आत्महत्या ही है*

रजरप्पा छिन्नमस्तिके मंदिर के न्यास समिति के सचिव सह पुजारी शुभाशिष पंडा ने बताया कि यह मामला पूरी तरह से आत्हत्या का है। युवक ने यहाँ पहुंचकर पहले पूजा-अर्चना की। उसके बाद मां के समक्ष स्वयं अपना गला रेतकर आत्म हत्या कर ली।

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Daltonganj?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Daltonganj
822101