Lovely Sports Club

Directions

Lovely Sports Club Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Lovely Sports Club, Sports Club, Delhi.

26/09/2026

नमस्कार साथियों 🙏आपको याद है ना कल 27 सितंबर है जैसा कि हमने स्वच्छ भारत अभियान को लेकर छोटा सा प्रयास कर रहे है कल 27 सितंबर 2026 सुबह 9 बजे से 10 बजे तक घर से बाहर निकलिए और 2 काम जरूर कीजिए पहला आपके गली मोहल्ले में जितने भी बैनर होर्डिंग्स और कियोस्क लगे है उनको उखाड़ फेंकिए दूसरा काम यह कीजिए अपने आसपास दुकानदारों से मिलिए और उनको समझाएं दुकान के बाहर डस्टबिन जरूर रखे और अपने कस्टमर को हिदायत से की दुकान के बाहर कूड़ा ना फैलाए ऐसा हमें हर महीने के आखिरी रविवार को करना है । ऐसे ही छोटे छोटे प्रयासों से हमें बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। टोह आइये साथियों एक दिन एक समय जनसैलाब बनकर घरों से बाहर निकले । कूड़ा ना फैलाएंगे ना फैलाने देंगे!
स्वच्छ भारत || स्वस्थ भारत ||
धन्यवाद
टीम LSC

25/09/2026
24/09/2026

कदम छोटे जरूर है पर हौसले बुलंद है
कूड़ा ना फैलाएंगे ना फैलाने देंगे!
स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत

23/09/2026

रुकेंगे नहीं थकेंगे नहीं कदम छोटे जरूर है पर हौसले मजबूत है ।

17/09/2026

नमस्कार दोस्तों
आज हमारी टीम के द्वारा सफाई कर्मियों को नाश्ते के लिए आमंत्रित किया साथ ही सफाई कर्मियों से जानने की कोशिश की सुबह सफाई के दौरान किन किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है । बात करने पर जो तथ्य सामने आए वो चौंकाने वाले थे ।
सफाई कर्मियों का कहना था हम लोग सुबह 5 बजे उठकर 6 बजे तक गली मोहल्लों में पहुंचते है । और गलियों में सफाई करते है । तब तक सब ठीक रहता है लेकिन हमारा मनोबल तब गिरता है जब 2 घंटे के बाद उसी गली में जाकर देखते है फिर से वही गंदगी,कूड़ा सड़कों पर फैला हुआ है । दुकानदार भी अपना कूड़ा सड़क पर ही फेंक देते है ।
सफाई कर्मियों का कहना था
सफाई करना तो हमारा काम है । पर जनता को भी सफाई को लेकर जागरूक होना चाहिए । हम भी जनता के सहयोग के बिना कुछ नहीं कर सकते ।
हमारे एक सफाई कर्मी ने सड़क पर शोच के लिए मना करने पर अपने ऊपर हुए हमले का भी जिक्र किया।
आज इन सभी सफाई कर्मियों से मिलने के बाद समझ में आया हमारी सरकारें,प्रशासन,जनता, सभ�

14/09/2026

नमस्कार दोस्तों
आप देश भक्ति में भरोसा रखते है? आप वाकई में देश के लिए कुछ करना चाहते है? तो ये वीडियो आपके लिए है ।
पूरी वीडियो देखने के बाद अगर आप मेरी बातों से सहमत हो तो 27 सितंबर तक अपने सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप्प पर खुद से वीडियो बनाकर या फिर यही वीडियो को शेयर करे और स्टेटस लगाए । ताकि इस अभियान के साथ ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ सके
दोस्तों आज देश के अलग अलग राज्यों में बहुत से संगठन सफाई अभियान को लेकर जागरूकता फैला रहे है । लेकिन ये आवाज शायद कूड़ा फैलाने वालों तक नहीं पहुंच रही । इसलिए बहुत से अभियान विफल हो रहे है ।
हमारे द्वारा सफाई अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पता चलता है । लोग तो जागरूक है बस सही डायरेक्शन नहीं है । हम ही गलत तरीके से अभियान को चला रहे है । हम देशवासियों को एकजुट होकर एक दिन और एक ही समय पर जनसैलाब बनकर सड़कों पर उतरकर अभियान चलाना चाहिए । ताकि कूड़ा फेंकने वालों को डर का अहसास हो और कूड़ा फेंकने से

12/09/2026

**नमस्कार दोस्तों!**

क्या आप देशभक्ति में विश्वास रखते हैं?
क्या आप वाकई देश के लिए कुछ करना चाहते हैं?
तो ये वीडियो आपके लिए है।

आज देश के अलग-अलग हिस्सों में सफाई को लेकर कई अभियान चल रहे हैं, लेकिन सवाल है—**क्या हमारी आवाज़ कूड़ा फैलाने वालों तक पहुंच रही है?**

मेरी सोच है कि कमी जागरूकता में नहीं, **हमारे एकजुट होने के तरीके में है।**

इसलिए 27 सितंबर को हम सबको एक दिन, एक समय और एक आवाज़ बनकर सड़कों पर उतरना है।

जैसे *गब्बर इज़ बैक* में गब्बर का नाम ही भ्रष्ट लोगों में डर पैदा करता था, वैसे ही हमारा **जनसैलाब कूड़ा फैलाने वालों के मन में जिम्मेदारी का एहसास पैदा करे।**

**27 सितंबर 2026, सुबह 9 से 10 बजे तक**
घर से बाहर निकलें, बैनर, थाली-चम्मच के साथ इस अभियान का हिस्सा बनें।

और अगर आप मेरी बात से सहमत हैं, तो इस वीडियो को अपने **WhatsApp और Social M

10/09/2026

दिन के 60 मिनट देश के नाम
✅एक दिन ✅एक तारीख ✅ एक समय
27th September 2026
गब्बर is बैक
घर से निकलकर दिल्ली वासियों को दिखाना है हम भी स्वच्छता के प्रति गंभीर है । कोई सफाई नहीं बस सफाई चाहिए
स्वच्छ भारत || स्वस्थ भारत ||

09/09/2026

https://www.instagram.com/reel/Dc5VjM8TJd-/?stkn=MXJ6Y2NybXN6ajZ5eA==

स्वच्छ भारत अभियान के साथ जब एक ही समय पर जन सैलाब सड़कों पर उतरेगा । तभी बदलाव की लहर एक क्रांति का रूप ले लेगी । ऐसा मेरा विश्वास है।
"कूड़ा" ना फैलाएंगे ना फैलाने देंगे !
स्वच्छ भारत || स्वस्थ भारत ||

Address

Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lovely Sports Club posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category