Khelशाला

Khelशाला

Share

मैं एक खेल पत्रकार हूँ, और इस पेज के माध्यम से सभी खेल गतिविधियाँ कवर करूँगा।

11/10/2023

रोहित बने विश्व कप में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज।

11/10/2023

हिट मैन नाम से प्रसिद्ध भारतीय कप्तान रोहित शर्मा क्रिकेट के दुनिया में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाडी बन गए है।

04/10/2023

जैवलीन में एशियन गेम्स में स्वर्ण और रजत पदक भारत के नाम। नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण और किशोर कुमार जेना ने रजत पदक अपने नाम किया। भारत के दोनों शेरों को बधाई।

03/10/2023

भारतीय खेल प्रेमियों के लिए आज का दिन सुखद दिन रहा। भारत की अन्नू रानी ने जैवलीन में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

03/10/2023

जैसा नाम वैसा काम:- भारत के ओजस प्रवीण ने फाइनल में प्रवेश करने के लिए अपने सभी निशाने 10 पर लगाए। वाह! रे तीरंदाज तूने दिया झंडा गाड़। 🤞🤞🫡🫡👏👏

03/10/2023

रजत पदक🥈
तेजस्विन शंकर ने पुरुषों के डेकाथलॉन में 7666 अंकों के राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ एशियाई खेलों में 1974 के बाद से भारत का पहला डेकाथलॉन पदक जीता! 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
बधाई तेजस्विनी शंकर! 💙🤩

03/10/2023

मोहम्मद अफसल ने पुरुषों की 800 मीटर में 1.48.43 सेकंड के साथ रजत पदक जीता!

Photos from Khelशाला's post 03/10/2023

Medal Alert:-
एशियन गेम में भारत की पारुल चौधरी ने 5000 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक अपने नाम कर भारत का नाम गर्व से ऊंचा किया है। पारुल चौधरी को बधाई!

17/09/2023

आज भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फ़ाइनल मुक़ाबला खेला जायेगा, परंतु खेल से दोनों देश चोट से परेशान दिख रही है। पहले ही श्रीलंका के पाँच प्रमुख गेंदबाज फ़ाइनल से चोट के कारण बाहर हो गए है। जिनमे स्टार स्पिन्नर वानिंदु हसरंगा, तीक्ष्णा, तेज गेंदबाजों में से दुशमंथा चमीरा, लाहिरू मदुशंका भी चोटिल हो कर बाहर हो गए हैं। भारत के ओर से स्टार स्पिन्नर अक्षर पटेल पिछले मैच में चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। भारत ने अक्षर के जगह सुंदर को अपने टीम में शामिल किया है। श्रीलंका तीक्ष्णा के जगह सेन्नायाके लो बुलाया है। श्रीलंका प्रमुख गेंदवाजों के बाहर होने से थोड़ा बॅकफुट पर दिख रही हैं। हालांकि पिछली बार जब श्रीलंका भारत से भिड़ी थी तो स्पिनरों के सामने दोनों देश के बल्लेबाज असहज दिखे थे। आगे वर्ल्ड कप भी भारत में ही खेला जाना है। ऐसे में अगर श्रीलंका के गेंदवाज़ समय पर फिट नहीं होने के स्थिति में टीम का प्रदर्शन पर बुरा असर पड़ सकता हैं।

05/09/2023

BCCI ने 2023 ODI क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यों वाली भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। चहल को फिर से टीम से बाहर रखा गया है। सुर्यकुमार यादव फिर से जगह बनाने में सफल रहे है। रोहित शर्मा कप्तान वही हार्दिक को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। टीमें इस प्रकार है- रोहित शर्मा (कैप्टन), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयश अय्यर, के एल राहुल (Wc), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (VC) सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मुहम्मद सिराज, मुहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर

26/08/2023

युवराज सिंह एक बार फिर पिता बन गए है। उनके घर इस बार बेटी का जन्म हुआ है। युवराज ने अपने परिवार के साथ फोटो तमाम सोशल मीडिया पर शेयर कर खुशी जाहिर की है। बच्ची का नाम उन्होंने "औरा" रखा है।

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Delhi