04/07/2026
राजस्थान के लिए एक ऐतिहासिक स्वर्णिम युग की शुरुआत! 🇮🇳
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर-कमलों द्वारा बालोतरा (पचपदरा) में देश की पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का भव्य लोकार्पण किया गया।
इस परियोजना की मुख्य विशेषताएं:
✅ कुल निवेश: ₹79,450 करोड़ से अधिक।
✅ क्षमता: 9 MMTPA रिफाइनिंग और 2.4 MMTPA पेट्रोकेमिकल उत्पादन।
✅ विशेषता: नेल्सन कॉम्प्लेक्सिटी इंडेक्स 17.0 के साथ यह दुनिया की सबसे आधुनिक रिफाइनरियों में शामिल।
✅ ऊर्जा सुरक्षा: भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता (आत्मनिर्भर भारत) की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर।
✅ रोजगार: 1 लाख से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित।
✅ औद्योगिक क्रांति: पचपदरा बनेगा पेट्रोकेमिकल और प्लास्टिक पार्क का हब।
यह रिफाइनरी न केवल राजस्थान की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगी, बल्कि देश को ऊर्जा के क्षेत्र में विश्व पटल पर एक नई पहचान दिलाएगी।