Sunrise Cricket Club Babar Pur - SRCC

Sunrise Cricket Club Babar Pur - SRCC

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sunrise Cricket Club Babar Pur - SRCC, 4/24 (9e), Delhi.

19/08/2026
Photos from Sunrise Cricket Club Babar Pur - SRCC's post 04/07/2026

अंकित भारद्वाज (अक्की) 78 रन, व नीरज शर्मा 59 की अर्धशतकीय बल्लेबाजी और कृष्णा जाट व अंकुल यादव 3-3 विकेट की धारदार गेंदबाजी से सनराइज क्रिकेट क्लब ने वैशाली क्रिकेट क्लब को 31 रनों के अंतर से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।

आज दिनांक 03-04-2026 को रात्रि मैच एश क्रिकेट ग्राउंड राजनगर एक्सटेंशन पर सनराईज क्रिकेट क्लब बाबरपूर vs वैशाली क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। वैशाली क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइज क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 196/04 विकेट के नुकसान पर बड़ा स्कोर बनाया, सनराइज क्रिकेट क्लब के ओपनर तेजतर्रार बल्लेबाज नीरज शर्मा (59/35) रन, 4/10, 6/1 बनाकर बारहवें ओवर की तीसरी गेंद पर 115 रन के स्कोर पर पहले विकेट के रूप में बोल्ड आउट हुए, अरूण जाखड़ (07/05) रन, 4/1, बनाकर तेरहवें ओवर की पांचवीं गेंद पर 129 रन के स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में कैच आउट हुए, अमित मावी (06/02) रन, 6/1, बनाकर चौदहवें ओवर की तीसरी गेंद पर 142 रन के स्कोर पर तीसरे विकेट के रूप में बोल्ड आउट हुए, अंकित भारद्वाज (अक्की) (78/58) रन, 4/9, 6/2, बनाकर उन्नीसवें ओवर की छट्ठी गेंद पर 189 रन के स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में बोल्ड आउट हुए, दीपक चौहान (11/22) रन 4/1 बनाकर नाबाद और सोमदेव ने (03/03) रन नाबाद बनाकर मुख्य बल्लेबाज रहे, वैशाली क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अमन साक्या, गौरव, फ़ैज़ और अमित भंडारी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

197 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरे क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत की, नीरज रावत (09/14) रन 4/2 बनाकर पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर 34 रन के स्कोर पर पहले विकेट के रूप में बोल्ड आउट हुए, कमल पैंथर (04/02) रन, बनाकर छट्ठे ओवर की पांचवीं गेंद पर 47 रन के स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में कैच आउट हुए, फ़ैज़ (19/15) रन, 4/2, 6/1 बनाकर दसवें ओवर की दूसरी गेंद पर 86 रन के स्कोर पर तीसरे विकेट के रूप में बोल्ड आउट हुए, सौरभ शर्मा (09/11) रन, 6/1 बनाकर बारहवें ओवर की पांचवीं गेंद पर 109 रन के स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में बोल्ड आउट हुए, अमित भंडारी (12/06) रन, 4/1, 6/1 बनाकर चौदहवें ओवर की पहली गेंद पर 123 रन के स्कोर पर पांचवें विकेट के रूप मे कैच आउट हुए, त्यागी (58/33) रन, 4/10, 6/1बनाकर चौदहवें ओवर की पांचवीं गेंद पर 133 रन के स्कोर पर छट्ठे विकेट के रूप में बोल्ड आउट हुए, हर्ष (07/06) रन, 6/1 बनाकर पंद्रहवें ओवर की तीसरी गेंद पर 139 रनों के स्कोर पर सातवें विकेट के रूप में एलबीडब्ल्यू आउट हुए, अमित बिष्ट (03/06) रन, बनाकर सत्रहवें ओवर की पांचवीं गेंद पर 151 रनों के स्कोर पर बोल्ड आउट हुए, अमन साक्या (18/13) रन, 4/2, 6/1 बनाकर अठारहवें ओवर की पांचवीं गेंद पर 161 रन के स्कोर पर कैच आउट हुए, विवेक रावत (04/06) रन, बनाकर उन्नीसवें ओवर की पांचवीं गेंद पर 165 रनों के स्कोर पर दसवें विकेट के रूप में बोल्ड आउट हुए, तरूण शर्मा (01/02) रन, नाबाद रहते हुए क्रिकेट क्लब ने 18=5 ओवर में 165/10 विकेट बना पाए और 31 रनों से मैच गंवाया, सनराइज क्रिकेट क्लब के गेंदबाज कृष्णा जाट और अंकुल यादव ने 3-3, कप्तान राजबीर सिंह, सोमदेव त्यागी ने 2-2 विकेट हासिल किये।

आज मैच में सनराइज क्रिकेट क्लब के तेजतर्रार खिलाड़ी अंकित भारद्वाज (अक्की) 78 रन, व नीरज शर्मा 59 रन और गेंदबाज कृष्णा जाट व अंकुल यादव को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया 🏏🏏

आज मैच में वैशाली क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों का खेल के प्रति कायम जुझारूपन, जीत के आप्रति ललक के लिए एकजुटता, और शिष्टाचार देखा गया, यही तो है खेल भावना जो सबको एक दूसरे से जोड़कर रखती है और आगे भी खेल के लिए आमंत्रित करती है 🏏🏏🏏🏏🏏🏏🏏🏏🏏

Photos from Sunrise Cricket Club Babar Pur - SRCC's post 01/07/2026

#मेरा_खेल_सफ़र_जारी_है
#यही_सोच_कर_जी_जाता_हूं_मैं

टूटे हुए ख्वाबों से ही बहल जाता हूं मैं
शाम होने से पहले ही ढल जाता हूं मैं

मैं मंजिल के करीब ही था हमेशा से ही
बस करीब से ही ; निकल जाता हूं मैं

मैं ठहरता तो नहीं ; कहीं भी बेवजह
यूं बेवजह मीलों ही चल जाता हूं मैं

तपिश सूरज की क्या जलाएगी मुझे
हवा भी छुए तुझे तो जल जाता हूं मैं

ऐसा नहीं कि मेरे हौसलों में कमी है
तकदीर के दाव से दहल जाता हूं मैं

थोड़ी किस्मत साथ भी दे दे तो मेरा
तब भी कल के लिए टल जाता हूं मैं

तेरी यही बेरुखी देख कर जिंदगी
असल किरदार से बदल जाता हूं

जानना चाहता हुं कि क्या जी पाऊंगा मैं
वो जुनून अपने अक्श में छुपा जाता हूं मैं


#रात_हो_या_दिन_मैं_खेल_में_खो_जाता_हूं

27/06/2026

सनराइज क्रिकेट क्लब ने टाइगर वारियर ईस्ट दिल्ली क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया नीरज शर्मा 115 और अंकित भारद्वाज 57 रन बनाकर @चमके

Photos from Sunrise Cricket Club Babar Pur - SRCC's post 27/06/2026

नीरज शर्मा 115 रनों के शतक और अंकित भारद्वाज 57 रनों की अर्धशतकीय बल्लेबाजी से सनराइज क्रिकेट क्लब ने टाइगर वारियर ईस्ट दिल्ली क्रिकेट क्लब को 8 विकेट के बड़े अंतर से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की।

आज दिनांक 26-06-2026 रात्रि मैच सेंचुरियन 2.0 क्रिकेट ग्राउंड राजनगर पर सनराइज क्रिकेट क्लब बाबरपुर vs टाइगर वारियर ईस्ट दिल्ली क्रिकेट क्लब लक्ष्मीनगर के बीच खेला गया। टाइगर वारियर ईस्ट दिल्ली क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइगर वारियर ईस्ट दिल्ली क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 202/04 विकेट के नुकसान पर बड़ा स्कोर बनाया, टाइगर वारियर ईस्ट दिल्ली क्रिकेट क्लब की शुरुआत अच्छी नहीं हुई, मुख्य बल्लेबाज कासिम प्रधान (05/04) रन, 4/1 बनाकर दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर 13 रन के स्कोर पर पहले विकेट के रूप में कैच आउट हुए, अंकुल यादव (13/09) रन, 4/3, बनाकर तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर 26 रन के स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में बोल्ड आउट हुए, अख्तर खान (33/27) रन, बनाकर तेरहवें ओवर की पहली गेंद पर 105 रन के स्कोर पर तीसरे विकेट के रूप में कैच आउट हुए, प्रमोद गौतम (05/04) रन, 4×1 बनाकर पंद्रहवें ओवर की तीसरी गेंद पर 112 रन के स्कोर पर चौथे विकेट के रुप में बोल्ड आउट हुए, सुरज मिश्रा (101/59) रन, 4/10, 6/6 बनाकर नाबाद और अब्दुल जब्बार (39/17) रन, 4/4, 6/2 नाबाद बनाकर मुख्य बल्लेबाज रहे, सनराइज क्रिकेट क्लब के गेंदबाज‌ विकास त्यागी ने 2, संजय तोमर और राजबीर सिंह ने 1-1 विकेट हासिल किये।

203 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरे सनराइज क्रिकेट क्रिकेट क्लब की धमाकेदार शुरुआत हुई बल्लेबाज अंकित भारद्वाज (अक्की)(57/42) रन 4×8, 6/2 बनाकर बारहवें ओवर की तीसरी गेंद पर 117 रन के स्कोर पर पहले विकेट के रूप में बोल्ड आउट हुए, अमित मावी (01/05) रन बनाकर तेरहवें ओवर की छट्ठी गेंद पर 122 रन के स्कोर पर दूसरे विकेट के रुप में कैच आउट हुए, नीरज शर्मा (115/63) रन, 4/14, 6/5 नाबाद और राजीव कुमार (06/11) रन, नाबाद रहते हुए सनराइज क्रिकेट क्लब ने 19.4 ओवर में 203/02 विकेट खोकर 8 विकेट से मैच जीत लिया, टाइगर वारियर ईस्ट दिल्ली क्रिकेट क्लब के गेंदबाज सुरज मिश्रा और अमान ने 1-1 विकेट हासिल किया।

आज मैच में सनराइज क्रिकेट क्लब के तेजतर्रार खिलाड़ी नीरज शर्मा 115 रन, नाबाद और अंकित भारद्वाज (अक्की) 57 रन को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। 🏏🏏

आज मैच में टाइगर वारियर ईस्ट दिल्ली क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों का खेल के प्रति कायम जुझारूपन, जीत के प्रति ललक के लिए एकजुटता, और शिष्टाचार देखा गया, यही तो है खेल भावना जो सबको एक दूसरे से जोड़कर रखती है और आगे भी खेल के लिए आमंत्रित करती है 🏏🏏🏏🏏🏏🏏🏏🏏🏏

21/06/2026

योग जीवन को ऊर्जावान और स्फूर्तिवान बनता है
#जीवन_का_सबसे_पहला_योग #योग_करिये___निरोग_रहिये
#अंतरराष्ट्रीय_योग_दिवस_2026_की_हार्दिक_शुभकामनायें

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


4/24 (9e)
Delhi