East delhi cycling club

East delhi cycling club

Share

Cyclopaths is best cycling group in East Delhi area , Cyclopaths is run by one of the Delhi’s most renowned cyclists,

09/10/2024
Photos from East delhi cycling club's post 11/08/2024

किस तरह स्पोर्ट्स, फिटनेस और पर्यावरण जैसे आवश्यक मुद्दों का राजनीतिकरण किया जाता है और कैसे उससे लाभ उठाया जाता है, ये आज जवाहर लाल यूनिवर्सिटी, दिल्ली में देखने को मिला ...

नीचे फोटो में ये हैं भारतीय जनता पार्टी के दो कद्नेदावर नेता जिनमे से एक मुख्य अतिथि श्री सर्बानंद सोनोवाल जी, कैबिनेट मंत्री पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय हैं और दुसरे लुम्बाराम चौधरी सांसद, जालोर- सिरोही - सांचौर लोकसभा क्षेत्र एवं भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष,

JNU में "स्वच्छ और हरित अभियान दिल्ली के लिए एक साइकलोथन का आयोजन किया जाने के मेसेज हफ्सतों पहले सभी स्पोर्ट्स ग्रुप में सर्कुलेट हो गया था ...

वाहनों के वायु और ध्वनि प्रदुषण और ट्रेफिक का एक अच्छा प्रभावी विकल्प साइकल है, जिस पर अभी तक तो भारत सरकार अपने निजी फायदे के चलते आँखों को मूंद कर बैठी है....करोडो रूपये का हाइवे बनता है लेकिन उस पर भी साइकल ट्रेक नहीं बनाया जाता ... बल्कि साइकल को वहां जाना ही बैन कर दिया जाता है ..
वहीँ विश्व में कई देशो में साइकल को जमीनी स्तर पर सफल बनाया जा रहा है... इससे इतर भारत में साइकल चलाने वाले को हेय द्रष्टि से देखा जाता है.... और न केवल जनता द्वारा बल्कि सरकारी अधिकारियों द्वारा साइकल सवार को हडकाते और भगाते ही देखा गया है ...

ऐसे में यदि कोई आयोजन आता है जिसमे प्रदुषण और हरियाली के लिए कुछ करने की बात हो तो पूरी दिल्ली की साइकल कम्युनिटी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है ... अपनी जॉब से छुट्टी लेकर अपने बिजनेस को भी साइकलिस्ट साइड कर इन इवेंट्स कोई ज्वाइन करते हैं ...

ऐसा ही ये इवेंट जिसका भ्रामक एड बनाया गया, खूब पब्लिसिटी की गई, उस एड में तरह तरह के वादे किये गए और कहीं ये नहीं बताया गया कि इसमें कोई नेता भी आएगा किस पार्टी का आएगा , क्या करने आयेगा ....

छात्र संस्थान में नेता का आना एक पर्यावरण सम्बन्धी आयोजन में आसाम से कैबिनेट मंत्री और एक राजस्थान लुम्बराम्म चौधरी सांसद और भाजपा जिला अध्यक्ष ... सवाल है कि आयोजन के एड में इनको क्यों नहीं मेंशन किया गया ... ऐसा क्या चोर था इनके मन में .....

खैर आयोजन का समय सुबह सवेरे ६:30 था सभी साइकलिस्ट लोग पहुँच गए ... समय से .. वह जो बदइन्तजामी थी कोई हद नहीं उसकी

जो बाते लिखी थी वो सब झूठ ....
जब मंत्री महोदय समय से एक घंटा लेट हुए और लोगो ने इस पर बोलना शुरू किया तो साइकलिस्ट लोगो को जबरदस्ती रोका गया ...बैरिकेट लगा दिए गए ...

लोग सड़कों पर मर रहे हैं और ये एक्सीडेंट नहीं मर्डर है, ये मर्डर किये जा रहे हैं सरकार और नेताओं के द्वारा , जब कोई साइकलिस्ट मर जाता है तब ये नेता लोग किस कोने में अपना मुहं दुबका लेते हैं ..

आज दिल्ली की सड़कों पर साइकल से चलना तो दूर पैदल चलना मुश्किल है ...

मेरा तो यही कहना है , कि कम् से कम छात्र संस्थान और स्पोर्ट्स को अपनी ओछी गन्दी राजनीती से दूर रखो ...

स्वच्छ और हरित अभियान से सम्बंधित आयोजन के लिए पर्यावरण से सम्बंधित व्यक्ति आएगा या अपनी पार्टी की राजनीती चमकाने ये नेता ..

मैं साइकलिस्ट लोगो से भी कहना चाहूँगा भाई अपनी इज्जत बना के रखो इन राजनैतिक लोगो के चक्कर में मत पड़ो ... इन लोगो ने कभी कुछ किया नहीं है तुम लोगो के लिए ... ये बस तुम्हे use कर रहे हैं ... तुम्हारे लोग सड़कों पर कुत्तो की मौत मर रहे हैं , ट्रक कभी बस तो कभी कारो से कुचल कर और तुम इन्हें सपोर्ट कर रहे हो ...

दिल्ली में कुछ ही से में चुनाव होने वाले हैं,...... JNU के छात्र संघ के चुनाव में भाजपा की छात्र इकाई ABVP इस बार साफ़ हो गई छात्र संघ से ...तो इन्होने अपनी राजनैतिक रैली, सरकारी खर्चे पर, कर ली,
भीड़ भी जुटानी थी कौन आएगा ? तो साइकल और दौड़ने वालो को भ्रमित कर बुलाया गया ...
सरकारी खर्चे से राजनैतिक चमक पाने की असफल कोशिश भाजपा के नेताओं द्वारा की गई

अब तो बस वही शेर याद आ रहा है

बर्बाद गुलिस्ताँ करने को बस एक ही उल्लू काफ़ी था
हर शाख़ पे उल्लू बैठा है अंजाम-ए-गुलिस्ताँ क्या होगा

इस विडिओ में देखिये कैसे परेशान किया जा रहा है ...
विडिओ सोर्स Fatbikervaibhav
https://www.youtube.com/shorts/CX5O3Ci4pFs?si=q6rFnPtiu_fntd0A
go and watch full video .....

Photos from East delhi cycling club's post 18/08/2022
Photos from Cyclopaths's post 07/08/2022
12/01/2022

Today ride
Qudasia Bag
DU Ganesh Tea stall
Bonta

Photos from East delhi cycling club's post 05/12/2021

Sunday ride is always fun... when u have ur best buddies as co rider...

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Delhi
110092