Cric Star Sports

Cric Star Sports

Share

Cricket news

12/05/2026

From an unbeaten 7-match streak and sitting at the top of the table to four consecutive defeats — panic mode has officially begun for Punjab Kings! 😳👀
🏏 RR ❌
🏏 GT ❌
🏏 SRH ❌
🏏 DC ❌
अब PBKS के लिए हर मुकाबला “करो या मरो” जैसा बनता जा रहा है। क्या टीम वापसी कर पाएगी या playoff race में पिछड़ जाएगी? 🔥

10/05/2026

🏏 5 बार की चैंपियन टीम Mumbai Indians का IPL 2026 सफर हुआ खत्म! 💔

प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई मुंबई इंडियंस, जबकि अभी 3 मुकाबले बाकी हैं।
इस सीज़न में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। ❌🔥

क्या MI अगले साल दमदार वापसी कर पाएगी? 👀

09/02/2026

बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025–26:
विराट कोहली और रोहित शर्मा ग्रेड A से हुए बाहर
























16/04/2025

14/04/2025

Dc Vs Mi

23/03/2024

Sarfaraz Khan: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को आनंद महिंद्रा ने काले रंग की एक चमचमाती थार गिफ्ट किया है , जिसकी तस्वीर सऱफराज ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. सरफराज और उनके पिता ने आनंद महिंद्रा का शुक्रिया अदा भी किया. सरफराज के टेस्ट डेब्यू के बाद महिंद्रा ने नौशाद को एक थार SUV (New Mahindra Thar SUV ) देने का वादा किया था..यह नौशाद का बलिदान ही था जिसने सरफराज को भारत का प्रतिनिधित्व करने के अपने सपने को साकार करने में मदद की.
महिंद्र थार की कीमत 16 से 17 लाख रुपये तक है. बता दें कि महिंद्रा ने जो SUV सरफराज के पिता को गिफ्ट की है वो काले रंग की है. बता दें कि महिंद्र थार भारत में बिकने वाली सबसे बेहतरीन ऑफ रोड कार में से एक हैं. जो SUV सरफराज के पिता को दी गई है उस कार में 11 फीचर मौजूद हैं. कार में टच स्क्रीन के साथ ड्राइवर इंफॉर्मेशन सिस्टम, ESP, सुरक्षा के लिए एयरबैग्स और एबीएस जैसे फीचर भी हैं वहीं इस कार की कीमत की बात करें तो 17 से 18 लाख में थार मार्केट में मिलती है.
टेस्ट डेब्यू में सरफराज ने दोनों पारियों में लगाए अर्धशतक
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू की दोनों पारियों में सरफराज ने दो अर्धशतक जमाने का कमाल कर दिखाया था. टेस्ट सीरीज में सरफराज ने 79.36 की स्ट्राइक रेट से से 200 रन बनाए जिसने उन्होंने 3 अर्धशतकीय पारी खेली थी. बता दें कि सरफराज ने घरेलू क्रिकेट में गजब का परफॉर्मेंस किया था जिसके बाद उन्हें टेस्ट में भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था

26/02/2024

दोस्तों महिला टी20 इतिहास में सजना ने एक खास रिकॉर्ड भी बनाया। वह मैच की आखिरी गेंद पर पहली बार बल्लेबाजी की और छक्का मारकर मुकाबला जीत लिया। ऐसा महिला टी20 इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी ने किया। सजना जब बल्लेबाजी के लिए आई तो मुंबई को जीत के लिए एक गेंद पर पांच रन बनाने थे। सजना ने आते ही छक्का लगा दिया। संयोग से महिला प्रीमियर लीग में सजना पहली बार बल्लेबाजी के लिए उतरी थीं उनतीस साल की सजना को मुंबई इंडियंस ने नीलामी में 10 लाख रुपये में खरीदा था। वह ऑलराउंडर की भूमिका निभाती हैं। सजना दाएं हाथ से बल्लेबाजी के साथ-साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करती हैं। सजना केरल के वायनाड की रहने वाली हैं। उन्हें अब तक भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है। सजना ने केरल का प्रतिनिधित्व किया है।सजना के पिता सजीवन ऑटो चालक हैं। उनकी मां शारदा पार्षद हैं। सजना के लिए 2018 में काफी मुश्किल समय आया था। केरल में तब भयंकर बाढ़ आई थी और सजना ने सबकुछ गंवा दिया था। एक समय तक जब उनके पास एक जगह से दूसरे जगह जाने के पैसे नहीं थे। जिला स्तर पर खेलने के बाद उन्हें पैसे मिलने लगे। इससे उनका घर भी चला।इस खिलाड़ी ने 18 साल की उम्र तक तो असली बल्ला भी नहीं पकड़ा था। वह प्लास्टिक और नारियल की लकड़ी से बने बल्ले का इस्तेमाल करती थी। उसके बाद उन्हें सही बल्ला मिला और उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। दोस्तों इस होनहार खिलाड़ी के लिए एक लाइक तो बनता ही है

29/01/2024

सरफराज खान की टीम इंडिया में एंट्री हो गई है। घरेलू क्रिकेट और इंडिया ए के लिए रनों का अंबार लगाने का बाद भी सरफराज को टीम में जगह नहीं मिल रही थी। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के लिए सरफराज भारतीय टीम में शामिल कर लिए गए हैं। हाल में ही इंग्लैंड लायंस के खिलाफ उन्होंने 161 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। सरफराज के साथ वॉशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार भी टीम में शामिल किया गया है।
khan khan fastest century vs england khan player of the match india khan cricketer khan news

27/01/2024

दोस्तों डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे सरफराज़ को भारतीय टीम में जगह नहीं मिल रही है। हालांकि इसके बावजूद वो बल्ले से लगातार रन बना रहे है और इसकी झलक उन्होंने एक बार फिर इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दिखाई। उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में नवासी गेंद में शतक जड़ दिया जिसकी बदौलत भारत ए ने इंग्लैंड लायंस को पारी और 16 रन से हरा दिया सरफराज की इस धुवांधार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया ।

25/01/2024

दोस्तों भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है. इस सीरीज में कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे. लेकिन घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले सरफराज खान का इंतजार जारी है. लेकिन सरफराज खान ने इसका तीखा जवाब बोर्ड को बल्ले से दिया है. सरफराज ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मुकाबले में ताबड़तोड़ सेंचुरी ठोक दी है अभी सरफराज 160 गेंद में 161 रन की पारी खेलकर क्रीज पर जमे हुए हैं. उन्होंने अपनी पारी में अभी तक 5 छक्के और 18 चौके लगाए.

20/01/2024

भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से अलग होने के रूमर्स के बीच पाकिस्तान क्रिकेट स्टार शोएब मलिक ने फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है. शोएब मलिक ने खुद शनिवार, 20 जनवरी यानी आज अपने निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. बता दें कि शोएब मलिक और सना जावेद का निकाह 18 जनवरी को कराची में हुआ था.वहीं शोएब मलिक के पारिवारिक के मिली जानकारी के मुताबिक, शोएब मलिक ने सानिया मिर्ज़ा को तलाक दे दिया है. दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए, शोएब मलिक और सानिया मिर्ज़ा का बेटा दुबई में रहेगा, शोएब मलिक और सानिया मिर्ज़ा दोनों उसकी को-पेरेंटिंग करेंगे. हालांकि अभी तक ना तो शोएब और ना ही सानिया ने अपने तलाक को ऑफिशियली कंफर्म किया है.

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


South Delhi
Delhi