YogaKaro

YogaKaro

Share

YogaKaro ( www.yogakaro.com ) is The India's First Online On Demand Yoga Services market Place Helping Indian Find a Best Yoga Teachers at Your Home

YogaKaro ( www.yogakaro.com ) is The India's First Online Yoga services MarketPlace helping Indians find a Best Yoga Teacher at Your Door Step , Best Corporate Yoga Teachers For Corporate With Best Price

YogaKaro is Your Convenient Online Marketplace A One Stop Destination For Everyone Who Love Yoga and Want To Stay Fit & Healthy ( Body and Mind )

23/05/2026

: दैनिक जागरण के ब्रांड झारखंड फेसबुक पेज पर शुक्रवार को व‌र्ल्ड मेडिटेशन दिवस पर योग से बढ़ाएं इम्यूनिटी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इसमें अखिल भारतीय योग शिक्षक संघ के संस्थापक योग गुरु मंगेश त्रिवेदी के निर्देशन में संघ के पदाधिकारी एवं कर्नाटक के रहने वाले गिरधारी खड ने लोगों को कोरोना काल में न घबराते हुए साउंड बाथ मेडिटेशन के माध्यम से शरीर की रोग प्रतिरोग शक्ति बढ़ाने व मानसिक शांति प्राप्त करने का तरीका भी समझाया। लाइव कार्यक्रम में न केवल रांची, बल्कि देश के अन्य क्षेत्रों के साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी लोग शामिल हुए और साउंड बाथ मेडिटेशन के विषय में जानकारी प्राप्त की।

योग का सातवां अंग है मेडिटेशन

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए योग गुरु मंगेश त्रिवेदी ने कहा कि ध्यान या मेडिटेशन योग का सातवां अंग है। अपने विचारों को परिष्कृत कर सही जगह पर लगाने को ही ध्यान कहा जाता है। उन्होंने कहा कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में ध्यान के साथ-साथ ध्वनि का भी बड़ा योगदान होता है। ध्वनि एवं प्रकृति दोनों ही ऐसे माध्यम हैं, जहां मन लगाने से हमारा चित्त स्थिर होता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता का बढ़ना अति आवश्यक है। हम साउंड बाथ वाइब्रेशन थेरेपी के माध्यम से रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ाने के साथ ही मेंटल स्ट्रेस को दूर भगाकर एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। उन्होंने कहा कि साउंड बाथ थेरेपी का अर्थ है ध्वनि से नहाना। जिस प्रकार हम अपने बाहरी शरीर की गंदगी को दूर करने के लिए पानी से नहाते हैं, उसी प्रकार शरीर के अंदर की गंदगी को दूर करने में साउंड बाथ थेरेपी काफी कारगर है, लेकिन यह एक दिन करने से अपना असर नहीं दिखा सकती है। इसके लाभ के लिए नियमित अभ्यास जरूरी है।

शारीरिक स्वास्थ्य से अधिक मानसिक स्वास्थ्य का महत्व

कार्यक्रम में मौजूद साउंड बाथ वाइब्रेशन थेरेपी के विशेषज्ञ गिरिधर काड ने कहा कि मौजूदा समय में शारीरिक स्वास्थ्य से अधिक मानसिक स्वास्थ्य का महत्व है। ध्यान करने से हमारा मन स्थिर होता है, जिससे हमारी ऊर्जा केंद्रित होती है और ऊर्जा बढ़ने से रोग प्रतिरोधक शक्ति का विकास होता है। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण के ब्रांड झारखंड फेसबुक पेज पर कार्यक्रम का विषय मेडिटेशन या ध्यान है। मेडिटेशन कई तरीके के होते हैं, जिनमें से एक साउंड बाथ मेडिटेशन भी है। मेडिटेशन की इस विधा में तिब्बती सिगिग बाउल, थाई जाइलोफोन, ट्यूंड हीलिग पाइप जैसे लैब टेस्टेड उपकरणों के माध्यम से मनभावन ध्वनि और हल्के कंपन द्वारा हीलिग की जाती है, जो शरीर को तनावमुक्त करने एवं दिमाग को शांत करने में मदद करती है। चित्त स्थिर होने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति भी धीरे-धीरे बढ़ती है। साउंड थेरेपी में ध्वनि तरंगों की मदद से कंपन उत्पन्न कर शरीर तक पहुंचाई जाती है। ये कंपन शरीर को तनावमुक्त बनाते हैं। गिरिधर ने बताया कि तिब्बती सिगिग बाउल सात तरह के धातुओं से बने होते हैं। इनको बजाने से जो ध्वनि तरंगें उत्पन्न होती हैं, उससे शरीर पर सकारात्मक असर पड़ता है और हमारा शरीर स्थिर होता है। शरीर के विभिन्न अंगों के लिए बाउल के बजाने पर अलग-अलग फ्रिक्वेंसी या आवृत्ति उत्पन्न होती है। उदाहरण के तौर पर अग्नाशय या पैंक्रियाज की फ्रिक्वेंसी 117.6 ह‌र्ट्ज है। उसी प्रकार ट्यूंड हीलिग पाइप से निकली ध्वनि तरंगें 432 ह‌र्ट्ज का फ्रिक्वेंसी बनाती हैं, जो हमारे चित्त को स्थिर करती हैं। थाई जाइलोफोन से निकली ध्वनि तरंगें हमारे शरीर के बाहर का आभामंडल को परिष्कृत करती हैं, जिसकी फ्रिक्वेंसी 790 ह‌र्ट्ज है।

प्रत्येक चक्र की होती है अलग-अलग फ्रिक्वेंसी

उन्होंने बताया कि हमारे शरीर में सात मुख्य चक्र होते हैं और प्रत्येक चक्र की अलग-अलग फ्रिक्वेंसी होती है। उसी तरह अलग-अलग चक्र के लिए अलग-अलग बाउल का प्रयोग किया जाता है। जिसके माध्यम से थेरेपी देकर रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ाने के साथ मानसिक शांति प्राप्त की जा सकती है। उदाहरण के तौर पर हमारे शरीर के मेरूदंड या रीढ़ की हड्डी के ठीक नीचे जो चक्र अवस्थित है, उसे मूलाधार चक्र कहते हैं। उसकी फ्रिक्वेंसी 396 ह‌र्ट्ज है। मूलाधार चक्र का सिगिग बाउल उसे नियंत्रित करता है। उसी प्रकार नाभि चक्र के बिल्कुल चार इंच नीचे स्वाधिष्ठान चक्र स्थित है। यह चक्र क्रिएटिविटी से जुड़ा होता है। इस चक्र का बाउल बजाने से 4171 ह‌र्ट्ज की आवृत्ति उत्पन्न होती है। उसी प्रकार जाइलोफोन की फ्रिक्वेंसी 790 ह‌र्ट्ज है।

साउंड बाथ थेरेपी से निकल जाते हैं विषाक्त तत्व

उन्होंने कहा कि हमारे शरीर में 70-72 फीसदी जल की मात्रा है। साउंथ थेरेपी के तहत बाउल में 70 फीसदी जल भर कर उपकरण के माध्यम से गोल-गोल घूमाने से जो ध्वनि तरंगे उत्पन्न होती है, उससे जल ऊपर आने लगता है और उस ध्वनि के सुनने से शरीर में मौजूद विषाक्त तत्व पसीना, मल एवं मूत्र के माध्यम से बाहर निकल जाता है। इससे हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है जो किसी भी प्रकार के वायरस के प्रभाव से हमें बचाता है। हालांकि यह एक दिन में नहीं होता है। नियमित करने से अच्छा परिणाम सामने आता है।

साउंड बाथ थेरेपी की विधि

साउंड थेरेपी को अच्छे से समझाने के लिए उन्होंने लाइव कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को संबोधित करते हुए जमीन पर मैट बिछाकर लेट जाने को कहा। उसके बाद कम रोशनी में आंख बंदकर शरीर को हल्का कर पूरा ध्यान सांसों पर लगाने के बाद बाउल की ध्वनि तरंगें एकाग्र होकर सुनने को कहा। कहा कि बाउल एवं अन्य उपकरणों के बजने से उत्पन्न मधुर एवं मनभावन ध्वनि तरंगें ध्यान और एकाग्रता बढ़ाने में सहायक हैं। कुछ देर विभिन्न उपकरणों से हल्की ध्वनि तरंगें उत्पन्न करने के पश्चात उन्होंने ओम शांति-शांति-शांति हे का उच्चारण आरंभ किया। इसकी ध्वनि तरंग भी स्ट्रेस घटाने में काफी सहायक साबित हुई। फिर उन्होंने सभी को धीरे-धीरे आंख खोलकर बैठ जाने को कहा। उन्होंने कहा कि इस थेरेपी का नियमित अभ्यास करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति जरूर बढ़ेगी। साथ ही मानसिक तनाव भी दूर होगा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य प्राकृतिक उपायों को अपना कर कोरोना जैसी महामारी से लड़ने की क्षमता विकसित करना है। लिहाजा इस साउंड थेरेपी का इस्तेमाल नियमित तौर पर करने से ही लाभ नजर आएगा।

साउंथ बाथ थेरेपी के फायदे

इस थेरेपी के नियमित अभ्यास से स्ट्रेस और चिता जैसे मानसिक विकार दूर होते हैं। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के साथ-साथ तनाव को कम करती है। थकान के कारण मानसिक तौर से थकावट महसूस करने में भी साउंड थेरेपी फायदेमंद साबित हो सकती है।

https://www.jagran.com/jharkhand/ranchi-sound-bath-theraoy-is-useful-in-immunity-development-21665546.html

21/05/2026

#योग_चेतना_महोत्सव

योग आयोग मध्य प्रदेश शासन एवं अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले “योग चेतना महोत्सव” में आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
यह भव्य आयोजन 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रव्यापी अभियान को गति प्रदान करने तथा जन-जन को योग से जोड़ने के पावन उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ को सहभागिता प्रदान करने हेतु मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री
Dr Mohan Yadav जी
माननीय शिक्षा मंत्री
Uday Pratap Singh जी
एवं मध्य प्रदेश योग आयोग के यशस्वी अध्यक्ष
Raghvendra Sharma जी
का महासंघ परिवार की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।
विशेष धन्यवाद श्री राहुल गौर जी का, जो इस कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष हैं। उनके अथक प्रयासों एवं समर्पण से यह भव्य आयोजन संभव हो पा रहा है।

आप सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन से योग जागरूकता का यह अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचेगा तथा स्वस्थ, सशक्त और संस्कारित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

🧘‍♂️ योग अपनाएं — स्वस्थ भारत बनाएं 🧘‍♀️










#योग_चेतना_महोत्सव
#मध्यप्रदेश_शासन
#मध्यप्रदेश_शिक्षा_मंत्रालय
#मध्यप्रदेश_योग_आयोग

19/05/2026

क्या आप जानते हैं कि 'योगा 365' सिर्फ एक व्यायाम नहीं, बल्कि हर बदलते मौसम और हर व्यस्त दिनचर्या के बीच खुद को सेहत और सुकून का उपहार देने का एक जरिया है। तो देर किस बात की?

आइए, आज ही इस बेहतरीन मुहिम का हिस्सा बनें और खुद से एक अटूट वादा निभाएं अपनी सेहत, शांति और सकारात्मकता के नाम, साल के पूरे 365 दिन योग अपनाएं!

Photos from YogaKaro's post 19/05/2026
Photos from YogaKaro's post 17/05/2026

HAPPYNESS WITHOUT MOBILE, INTERNET, TV!!!!!!

Photos from YogaKaro's post 16/05/2026

12वें अंतर्राष्ट्रीययोग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ (ABYOGASMS FOUNDATION) द्वारा चलाए जा रहे योग जन-जागरूकता अभियान (आयुष मंत्रालय एवं मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा अधिकृत) के अंतर्गत
अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ एवं -दिल्ली योगा हेल्थ फिटनेस ग्रुप द्वारा महिला योगा पार्क "A" ब्लॉक
डिफेंस कॉलोनी
नई दिल्ली में द्वि मासिक योग शिविर का आयोजन योगाचार्य श्याम मालवीय जी द्वारा किया जा रहा है इस अवसर पर श्री श्याम मालवीय जी द्वारा उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया जा रहा है एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं
आप भी इस राष्ट्रीय योग अभियान से जुड़ सकते हैं! अपने फोटो युक्त प्रोफेशनल बैनर ( सॉफ्ट कॉपी ) प्राप्त करें और अपने क्षेत्र में योग शिविर आयोजित करें।

📲 अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: 👉 9213111110 (WhatsApp Only)

🔗 हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें:
https://whatsapp.com/channel/0029Va9m6Gs4Y9lj13O5M124

🇮🇳 योग अपनाएं — स्वस्थ भारत बनाएं 🇮🇳

Photos from YogaKaro's post 16/05/2026

12वें अंतर्राष्ट्रीययोग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ (ABYOGASMS FOUNDATION) द्वारा चलाए जा रहे योग जन-जागरूकता अभियान (आयुष मंत्रालय एवं मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा अधिकृत) के अंतर्गत
अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ एवं आह्वान -एक पुकार संस्था द्वारा भागीरथी एंक्लेव लखनऊ उत्तर प्रदेश में 3 दिवसीय योग शिविर का आयोजन योग साधिका पूजा सिंह जी द्वारा किया गया, इस अवसर परपूजा सिंह जी द्वारा उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया गया एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया
आप भी इस राष्ट्रीय योग अभियान से जुड़ सकते हैं! अपने फोटो युक्त प्रोफेशनल बैनर ( सॉफ्ट कॉपी ) प्राप्त करें और अपने क्षेत्र में योग शिविर आयोजित करें।

📲 अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: 👉 9213111110 (WhatsApp Only)

🔗 हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें:
https://whatsapp.com/channel/0029Va9m6Gs4Y9lj13O5M124

🇮🇳 योग अपनाएं — स्वस्थ भारत बनाएं 🇮🇳

Photos from YogaKaro's post 16/05/2026

12वें अंतर्राष्ट्रीययोग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ (ABYOGASMS FOUNDATION) द्वारा चलाए जा रहे योग जन-जागरूकता अभियान (आयुष मंत्रालय एवं मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा अधिकृत) के अंतर्गत
अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के संयोजन में उत्तर प्रदेश के लखनऊ के साउथ सिटी मिलेनियम स्कूल के पास 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन योग साधिका पूर्णिमा शाह जी द्वारा किया गया, इस अवसर पर पूर्णिमा शाह जी द्वारा उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया गया एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया
आप भी इस राष्ट्रीय योग अभियान से जुड़ सकते हैं! अपने फोटो युक्त प्रोफेशनल बैनर ( सॉफ्ट कॉपी ) प्राप्त करें और अपने क्षेत्र में योग शिविर आयोजित करें।

📲 अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: 👉 9213111110 (WhatsApp Only)

🔗 हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें:
https://whatsapp.com/channel/0029Va9m6Gs4Y9lj13O5M124

🇮🇳 योग अपनाएं — स्वस्थ भारत बनाएं 🇮🇳

Photos from YogaKaro's post 16/05/2026

12वें अंतर्राष्ट्रीययोग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ (ABYOGASMS FOUNDATION) द्वारा चलाए जा रहे योग जन-जागरूकता अभियान (आयुष मंत्रालय एवं मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा अधिकृत) के अंतर्गत
अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ एवं रामानंद योग द्वारा उत्तर प्रदेश के बायोडायवर्सिटी पार्क सेक्टर 137 नोएडा में 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन योगाचार्य रामानंद सक्सेना जी द्वारा किया गया, इस अवसर पर रामानंद सक्सेना जी द्वारा उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया गया एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया
आप भी इस राष्ट्रीय योग अभियान से जुड़ सकते हैं! अपने फोटो युक्त प्रोफेशनल बैनर ( सॉफ्ट कॉपी ) प्राप्त करें और अपने क्षेत्र में योग शिविर आयोजित करें।

📲 अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: 👉 9213111110 (WhatsApp Only)

🔗 हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें:
https://whatsapp.com/channel/0029Va9m6Gs4Y9lj13O5M124

🇮🇳 योग अपनाएं — स्वस्थ भारत बनाएं 🇮🇳

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


40/6 Church Road Basment , Bhogal Jangpura
Delhi
110014