Dhanbad Cricket Association

Dhanbad Cricket Association

Share

Dhanbad Cricket Association.

05/09/2026

*DCA करेगा अंपायरिंग व स्कोरिंग वर्कशाप का आयोजन*

https://www.facebook.com/share/p/1Bm6VNhymt/

DCA करेगा अंपायरिंग व स्कोरिंग वर्कशाप का आयोजन

धनबाद। Dhanbad Cricket Association ने 11 सितंबर से अंपायरिंग व स्कोरिंग वर्कशाप का आयोजन किया है। तीन दिन तक चलने वाले इस वर्कशाप में क्रिकेट के नियमों, प्लेइंग कंडीशन समेत अन्य मुद्दों पर विशेषज्ञ अंपायर प्रतिभागियों को जानकारी देंगे व उनकी शंकाओं का निवारण करेंगे।

डीसीए के महासचिव विनय कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष व अंपायरिंग कमेटी के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नए सत्र के शुरुआत में इस तरह का आयोजन अंपायरों व स्कोररों के लिए एक तरह से रिफ्रेशर कोर्स की तरह होगा। इसमें डीसीए से संबंधित अंपायरों व स्कोररों का भाग लेना अनिवार्य है। वैसे लोग जो अंपायरिंग या स्कोरिंग करने के इच्छुक हैं, वे भी इस वर्कशाप में भाग ले सकते हैं।

वर्कशाप 11 से 13 सितंबर तक रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित डीसीए के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक दिन तीन सत्र होंगे। अंतिम दिन अंपायरों का टेस्ट भी लिया जाएगा।

05/09/2026
04/09/2026

धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) ने 11 सितंबर से अंपायरिंग व स्कोरिंग वर्कशाप का आयोजन किया है। तीन दिन तक चलने वाले इस वर्कशाप में क्रिकेट के नियमों, प्लेइंग कंडीशन समेत अन्य मुद्दों पर विशेषज्ञ अंपायर प्रतिभागियों को जानकारी देंगे व उनकी शंकाओं का निवारण करेंगे। डीसीए के महासचिव विनय कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष व अंपायरिंग कमेटी के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नए सत्र के शुरुआत में इस तरह का आयोजन अंपायरों व स्कोररों के लिए एक तरह से रिफ्रेशर कोर्स की तरह होगा। इसमें डीसीए से संबंधित अंपायरों व स्कोररों का भाग लेना अनिवार्य है। वैसे लोग जो अंपायरिंग या स्कोरिंग करने के इच्छुक हैं, वे भी इस वर्कशाप में भाग ले सकते हैं। वर्कशाप 11 से 13 सितंबर तक रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित डीसीए के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक दिन तीन सत्र होंगे। अंतिम दिन अंपायरों का टेस्ट भी लिया जाएगा।

03/09/2026

धनबाद क्रिकेट संघ और पूर्व मध्य रेलवे, धनबाद मंडल के बीच गुरुवार को समन्वय एवं क्रिकेट के विकास को लेकर संयुक्त बैठक हुई। बैठक में रेलवे और क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने खिलाड़ियों के हित में मिलकर कार्य करने तथा भविष्य में बेहतर सहयोग सुनिश्चित करने पर चर्चा की।
बैठक में पूर्व मध्य रेलवे, धनबाद मंडल के सीनियर डिविजनल पर्सनल ऑफिसर अशोक कुमार, धनबाद क्रिकेट संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह, वाइस प्रेसिडेंट जावेद खान, झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के एग्जीक्यूटिव सदस्य उत्तम विश्वास, धनबाद क्रिकेट संघ के सहायक कोषाध्यक्ष सुनील सिंह तथा झारखंड सीनियर चयन समिति के सदस्य आमिर हाशमी मौजूद रहे।
बैठक में सीनियर डिविजनल पर्सनल ऑफिसर अशोक कुमार ने कहा कि धनबाद रेलवे हमेशा धनबाद क्रिकेट संघ और जिले के खिलाड़ियों के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब भी क्रिकेट संघ को रेलवे के सहयोग की आवश्यकता होगी, धनबाद रेलवे हरसंभव सहायता प्रदान करेगा और खिलाड़ियों के विकास के लिए कदम से कदम मिलाकर कार्य करेगा।
बैठक में क्रिकेट गतिविधियों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा रेलवे और क्रिकेट संघ के बीच आपसी समन्वय को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा की गई।

Photos from Dhanbad Cricket Association's post 31/08/2026
Photos from Dhanbad Cricket Association's post 30/08/2026

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) ने नए सत्र के लिए चयनकर्ताओं की घोषणा कर दी है। चयन समिति में धनबाद के चार सदस्यों को स्थान मिला है। धनबाद के मनीष वर्द्धन झारखंड सीनियर चयन समिति के चेयरमैन बनाए गए हैं। वहीं आमिर हाशमी इसके सदस्य होंगे। धनबाद के संजीव गुप्ता जूनियर पुरुष चयन समिति और पप्पू कुमार सिंह महिला चयन समिति के सदस्य होंगे।
चयन समिति में इनके चुने जाने पर धनबाद क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जाहिर की है। उनसे उम्मीद जाहिर की है कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य की टीमों में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा। डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार, महासचिव बिनय कुमार सिंह, जेएससीए के कमेटी मेंबर उत्तम विश्वास, डीसीए के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जावेद खान, संजीव झा, कोषाध्यक्ष ललित जगनानी के अलावा बीएच खान, संजीव राणा, शिवशक्ति, रियाज खान व अन्य ने चयनकर्ताओं को बधाई दी है।
चयन समिति इस प्रकार है-
सीनियर पुरुष चयन समिति: मनीष वर्द्धन (चेयरमैन), अजय कुमार यादव, सोनू कुमार सिंह, आमिर हाशमी। संयोजक : सचिव, जेएससीए।
जूनियर पुरुष चयन समिति: कौशल सिंह (चेयरमैन), संजीव गुप्ता, देबब्रत दास और राजेश कुमार झा। संयोजक : सचिव, जेएससीए।
महिला चयन समिति: कविता राय (चेयरमैन), शाहिद खान, मनोज कुमार सिंह, मिथुन चक्रवर्ती और पप्पू कुमार सिंह। संयोजक : संयुक्त सचिव, जेएससीए।

29/08/2026

धनबाद को गर्व है खेल दिवस पर धनबाद को बेहतरीन तोहफा कुनैन कुरेशी दिलीप ट्रॉफी में शामिल
बधाई हो कुनैन 🎉🎉🎉💐💐💐💐

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Dhanbad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Randhir Verma Stadium Golf Ground
Dhanbad