09/06/2017
Dantare defence academy
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dantare defence academy, Stadium, arena & sports venue, Ran Pur Road Bari, Dholpur.
09/06/2017
[03/10 07:46] [email protected]: https://www.facebook.com/groups/120798754924539/
1. `पूसा केसर’ किसकी किस्म है ?
उत्तर : गाजर
2. सेब की ‘अम्ब्री’ किस्म किस प्रदेश में
सर्वाधिक लोकप्रिय है ?
उत्तर : जम्मू और कश्मीर
3. फूलगोभी में फूल बनने के पहले अपरिपक्व अवस्था
में बीज के डण्ठल का बनना कहलाता है -
उत्तर : बोल्टिंग
4. ‘वर्षा उपहार’ किसकी प्रजाति है ?
उत्तर : भिण्डी
5. कौनसी बैंगन की प्रजाति फोमोप्सिस
ब्लाइट एवं बैक्टीरियल विल्ट के प्रति अवरोधी
है ?
उत्तर : पन्त सम्राट
6. आम की कौनसी प्रजाति बेमौसमी है ?
उत्तर : रूमानी
7. आम की ‘सिन्धु’ प्रजाति संकर है -
उत्तर : रतना x आल्फान्जो
8. नीबू में ‘ट्रिस्टेजा’ वायरस बीमारी
फैलाती है
उत्तर : टोक्सोप्टेरा सिट्रिसिडा
9. रायबोफ्लेविन का सर्वोत्तम स्रोत है -
उत्तर : बेल
10. बेर में कलिकायन का सर्वोत्तम समय है -
उत्तर : जुलाई-अगस्त
11. केले की कौनसी प्रजाति ‘पनामा विल्ट’
बीमारी के प्रति अवरोधी है ?
उत्तर : पूवन
12. आलू की कौनसी प्रजाति चिप बनाने के
लिए उपयुक्त है ?
उत्तर : कुफ्री चिप्सोना
13. आडू की कौनसी प्रजाति अल्प द्रुशीतन है ?
उत्तर : सहारनपुर प्रभात
14. आम में ‘लिटल लीफ’ की बीमारी किसकी
कमी से सम्बन्धित है ?
उत्तर : जिंक
15. प्याज की सफेद किस्म है -
उत्तर : उदयपुर-102
16. पालक में पाया जाने वाला प्रभावी
कार्बनिक अम्ल है-
उत्तर : एस्कोर्बिक अम्ल
17. अमरुद की प्रमुख शर्करा है-
उत्तर : फ्रक्टोज
18. अंगूर में ‘हेन एण्ड चिकेन’ बीमारी का कारण
किस तत्व की कमी है ?
उत्तर : बोरॅान
19. काजू का राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र स्थित है -
उत्तर : पुत्तूर में
20. प्याज एवं लहसुन का राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र
स्थित है-
उत्तर : पुणे
21. अमरूद की किस्म ‘ललित’ विकसित हुई -
उत्तर : सी. आई. एस. एच., लखनऊ
22. ‘टमाटर पूरी’ में सुरक्षक रसायन बेन्जोइक अम्ल
की अनुमेय सीमा है-
उत्तर : 750 पीपीए
23. गोल्डन धान में अधिक पाया जाता है -
उत्तर : विटामिन-ए
24. दाने के लिए बाजरा की बुआई करनी
चाहिए-
उत्तर : जुलाई में
25. भारतवर्ष में बंजर भूमि का लगभग कुल क्षेत्रफल
है -
उत्तर : 175.0 मि. हे.
26. उत्तर प्रदेश में शस्य-जलवायु क्षेत्रों की
संख्या है-
उत्तर : 09
27. वानस्पतिक सुप्तावस्था पाई जाती है-
उत्तर : संकर धान में
28. भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान (आई. आई.
पी. आर.) स्थित हैं-
उत्तर : कानपुर
29. एफ. आई. आर. बी. विधि विकसित की गई है
बुआई के लिए -
उत्तर : गेहूँ की
30. मक्के में ऊतक विश्लेषण हेतु लिया जाता है -
उत्तर : ऊपर से तीसरी पत्ती
31. वृक्षों में ‘इक्जैन्थिमा’ नामक बीमारी
किसकी कमी से होती है ?
उत्तर : ताँबा
32. पृष्ठीय मृदा की तुलना में अधो-मृदा का
कार्बन नत्रजन अनुपात होता है -
उत्तर : अधिक
33. कैल्सियम का एक मिलि तुल्यांक बराबर
होता है-
उत्तर : 40 मिग्रा Ca
34. नत्रजन स्थिरीकरण करने वाले जीवों में (N2)
नत्रजन को स्थिर करने वाला किण्वक है-
उत्तर : नाइट्रोजिनेज
35. चलायमान तत्वों की कमी के लक्षण
सर्वप्रथम पौधे के किस हिस्से में प्रदर्शित होता
है ?
उत्तर : नई पत्तियों में
36. आवश्यक खनिज तत्व जोकि जीवअणुओं में
आॅक्सीकृत रूप में उपस्थित है-
उत्तर : S
37. फॅास्फेट का अत्यधिक स्थिरीकरण किस
पी.एच. परिसर पर होता है ?
उत्तर : 4.5 से 5.5
38. अधिकतम धनायन विनिमय क्षमता होती
है-
उत्तर : पोड्जोल मृदा में
39. फसल के लिए मृदा में धीमी गति से सुलभ होने
वाले K का स्रोत है-
उत्तर : अविनिमेय
40. मृदा निर्माण के सक्रिय कारक हैं -
उत्तर : जलवायु एवं जीवमण्डल
41. उर्वरक मिश्रण में आर्द्रताग्राहिता को
घटाने एवं भौतिकीय दशा सुधारने हेतु जो
पदार्थ मिलाया जाता है, उसे कहते हैं -
उत्तर : समुच्चयकारक
42. ‘पूसा मैजेस्टी’ एक उन्नत प्रजाति है-
उत्तर : पपीता
43. भिण्डी की वाई.वी.एम.वी. अवरोधी
प्रजाति है-
उत्तर : पूसा सावनी
44. कौन पेक्टिन का सर्वोत्तम स्त्रोत है ?
उत्तर : पपीता
45. कौन गंधकयुक्त ऐमीनो एसिड है ?
उत्तर : सिस्टीन
46. मृदा गठन का अनुमान लगाने हेतु कणों का
व्यास लेते हैं -
उत्तर : 2 mm से कम
47. सेलूलोज का अधिकतम अपघटन होता है -
उत्तर : मध्य तापरागीय
48. पुरा-ह्यूमस किसे कहते हैं ?
उत्तर : कम्पोस्ट के गड्ढे का ह्यूमस
49. सामान्य मृदा पी.एच. परिसर, जिसमें पादम
पोषक सुलभता एवं सूक्ष्मजीव क्रियाशीलता
अधिकतम होती है, वह है -
उत्तर : 6.5 से 7.5
50. बेडरॅाक के ऊपरी असंपिण्डित सामग्री को
जाना जाता है -
उत्तर : रिगोलिथ
51. ‘टी एण्ड वी’ प्रणाली से कौन सम्बन्धित
है ?
उत्तर : फसल उत्पादन कार्यक्रम
52. शीर्ष संकरण एक संकरण है-
उत्तर : दो अंत:प्रजातों के बीच
53. केन्द्रीय बारानी अनुसंधान संस्थान स्थित
है -
उत्तर : हैदराबाद
54. मसूर में कायिक गुणसूत्रों की संख्या होती
है-
उत्तर : 14
55. संकर बीज उत्पादन कार्यक्रम में मेन्टेनर लाइन
होती है -
उत्तर : R लाइन
56. नोरिन-10 जीन के द्वारा बौने किस्म के
पौधे पैदा किए गए-
उत्तर : गेहूँ
57. आलू की फसल के खेत में मेड़ी चढ़ाते समय कद्दू-
वर्गीय फसलों की बुआई कहलाती है-
उत्तर : समानान्तर फसल
58. बुशेनिंग प्रक्रिया की जाती है -
उत्तर : धान
59. ‘सम्राट’ एक कम अवधि की प्रजाति है -
उत्तर : चने की
60. गेहूँ में सिंचाई के लिए सबसे क्रांतिक अवस्था
है-
उत्तर : ताज मूल आते समय
61. मक्के की ‘कंचन’ प्रजाति पकती है-
उत्तर : 75-80 दिनों
62. जीरो-टिल सीड-ड्रिल विकसित किया
गया-
उत्तर : पंतनगर में
63. जीरो-टील सीड-ड्रिल से बोने पर गेहूँ के
बीज की गहराई होती है-
उत्तर : 5.0 सेमी
64. लीची का व्यावसायिक प्रवर्धन कैसे करते
हैं ?
उत्तर : हवाई दाब
65. ट्राइकोडर्मा विरिडी का प्रयोग चने में
किया जाता है-
उत्तर : झुलसा के नियंत्रण के लिए
66. फूलगोभी के तने में खोखलेपन की बीमारी
का कारण है -
उत्तर : बोरॅान की कमी
67. तिल में तेल की मात्रा होती है-
उत्तर : 46% से 52%
68. ‘धान-गन्ना-पेडी’ की शस्य सघनता है-
उत्तर : 100%
69. अमोनियम सल्फेट में गंधक की मात्रा होती
है-
उत्तर : 24%
70. मूँगफली में दानों की औसत मात्रा होती
है-
उत्तर : 70%
71. अमेरिकन कपास में रेशे का प्रतिशत होता है-
उत्तर : 20%
72. ‘डैपोग’ विधि द्वारा उगाई गई धान की
पौध रोपाई लायक हो जाती है-
उत्तर : 12 दिनों में
73. गन्ने में रस की औसत मात्रा होती है-
उत्तर : 60-70%
74. ग्रीष्मकालीन मूँग की बीज दर होती है-
उत्तर : 25-40 किग्रा/हे
75. पौधों के लिए लौह तत्व की आवश्यकता
सिद्ध की गई थी-
उत्तर : ई. ग्राइस द्वारा
76. मक्के की अंत:प्रजात वंशक्रम के अनुरक्षण के
लिए क्रिया का प्रयोग करते हैं-
उत्तर : पर-परागण
77. वरण प्रकार की विभिन्नता होने पर
प्रभावकारी है -
उत्तर : वातावरण
78. भारत में सर्वप्रथम 1970 में कपास की
विमोचित संकर किस्म थी-
उत्तर : एच-4
79. एल. जे. स्टैडलर (1928) ने एक्स किरणों एवं
रेडियम से विकिरण करने पर उत्परिवर्तन प्रेरित
होने के प्रभाव की खोज की-
उत्तर : जौ
80. प्याज के प्रमाणित बीज उत्पादन के लिए
पृथकीकरण दूरी-
उत्तर : 500 मीटर
81. किसी इनब्रेड लाइन की मिश्रण शक्ति का
परीक्षण करने के लिए किस क्रॅास को प्रयोग में
लाया जाता है ?
उत्तर : टेस्ट क्रॅास
82. उत्परिवर्ती प्रजनन विधि से भारत में
विकसित धान्य फसल की प्रजाति है -
उत्तर : किरन
83. परीक्षार्थ संकरण होता है-
उत्तर : एफ1 x अप्रभावी जनक का
84. ‘फली बेधक’ कीट है-
उत्तर : चना का
85. रबर सेप्टा का प्रयोग है-
उत्तर : फेरोमोन ट्रैप में
86. गोदामों में अनाजों में लगने वाली प्रमुख
फफूँदी है-
उत्तर : म्यूकर
87. पिछले पैर में पराग की थैली पाई जाती है-
उत्तर : तितली
88. किट्ट रोग होता है-
उत्तर : फफूँद द्वारा
89. गुलाबी कन्दुक कीट प्रमुख शत्रु है-
उत्तर : कपास का
90. भारत में सर्वाधिक प्रचलित खेती की
प्रणाली है-
उत्तर : किसान खेती
91. ‘गोल्ड क्रेडिट कार्ड योजना’ का प्रारंभ
किया गया-
उत्तर : भारतीय स्टेट बैंक द्वारा
92. उत्पादन प्रतिफल होता है, मुख्यतः-
उत्तर : लाभों का
93. उत्पादन प्रक्रिया का मुख्य ध्येय होता है-
उत्तर : लाभ अर्जित करना
94. कृषि ज्ञान केन्द्र प्रतिभूत किया गया-
उत्तर : उ. प्र. सरकार द्वारा
95. नियमित बाजार सुनिश्चित करता है
उत्तर : संतोषजनक मूल्य
96. नॅान-प्रोजेक्टेड अध्ययन विधि है-
उत्तर : कठपुतली
97. आई.वी.एल.पी. कार्यक्रम प्रतिभूत हुआ-
उत्तर : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा
98. इरियोसोमा लैनिजेरा पेस्ट है-
उत्तर : सेब का
99. काइलोमेनेस सेक्समैकुलाटा होता है-
उत्तर : प्रीडेटर
100. अंगूर की किस्म ‘अर्का कृष्णा’ संकर है-
उत्तर : ब्लैक चम्पा x क्वीन ऑफ वेनरार्ड
[03/10 07:49] [email protected]: लघु कुंजी (Shortcut Keys)
Ctrl + N
नई फ़ाइल बनाने के किए
Ctrl + Shift + A
केपीटलाइज करने के लिए
Ctrl + O
फाइल खोलने के लिए
Alt + Ctrl + M
कमेंट देने के लिए
Ctrl + W
फाइल को बंद करने के लिए
Alt + F10
एप्लिकेशन को मिनीमाइज़ करने के लिए
Ctrl + S
वर्ड डॉकयुमेंट को सेव करने के लिए
Ctrl + F
फ़ाइल में किसी भी अक्षर या शब्द को ढूंढने के लिए
Alt + Ctrl + Y
कर्सर को अगले पेज पर ले जाने के लिए
Alt + F5
एप्लिकेशन को रिस्टोर करने के लिए
Alt + Ctrl + 1 - Apply Heading 1
( टेक्स्ट की स्टाइल हेडिंग 1 के लिए )
Alt + Ctrl + 2 - Apply Heading 2
टेक्स्ट की स्टाइल हेडिंग के लिए )
ctrl +H
टेक्स्ट को रिप्लेक्स करने के लिए
Ctrl+ G
दिये गए पेज नंबर पर पाहुचने के लिए
Alt + Ctrl + Home
डॉकयुमेंट को ब्राउज करने के लिए
Ctrl + Z
अन्डु करने के लिए
Ctrl + y
रिडु करने के लिए
Ctrl + Shift + L
लिस्ट में बुलेट देने के लिए
Alt + Ctrl + K
ऑटो फॉरमेट के लिए
F3 or Alt + Ctrl + V
ऑटो टेक्स्ट के लिए
Ctrl + B or Ctrl + Shift + B
बोल्ड करने के लिए
Ctrl + Shift + F5
बुकमार्क देने के लिए
Ctrl + Page Down
अगले पेज पर जाने के लिए
Ctrl + Shift + F
फॉन्ट को बदलने के लिए
Ctrl + Shift + P
फॉन्ट की साइज को बदलने के लिए
Ctrl + Shift + >l >
फॉन्ट की साइज को 2 प्वाइंट बड़ाने के लिए
Ctrl + Shift + l
फॉन्ट की साइज को 2 प्वाइंट घटाने के लिए
Ctrl + ]
फॉन्ट की साइज को एक-एक प्वाइंट बड़ाने के लिए
Ctrl + [
फॉन्ट की साइज को एक एक प्वाइंट घटाने के लिए
Ctrl + I
फॉन्ट को इटालिक करने के लिए
Ctrl + U
फॉन्ट को अंडरलाइन करने के लिए
Ctrl + Shift + D
फॉन्ट को डबल अंडरलाइन करने के लिए
Ctrl + Shift + K
फॉन्ट स्टाइल को बदलने के लिए
Ctrl + = Ctrl + =
सबस्क्रिप्ट करने के लिए
Ctrl + Shift + +Ctrl + Shift + +
सुपर स्क्रिप्ट करने के लिए
Ctrl + 1
एक लाइन स्पेस देने के लिए
Ctrl + 2 Ctrl + 2
दो लाइन स्पेस देने के लिए
Ctrl + 5
1.5 लाइन स्पेस देने के लिए
Ctrl + 0
लाइन के स्पेस को लगाने व हटाने के लिए
Ctrl + E
पेरेग्राफ को सेंटर एलाइन मेंट मे सेट करने के लिए
Ctrl + J
पेरेग्राफ को जस्टीफाइ करने के लिए
Ctrl + L
पेरेग्राफ को दायां एलाइन मेंट मे सेट करने के लिए
Ctrl + R
पेरेग्राफ को बायां एलाइन मेंट मे सेट करने के लिए
Ctrl + Shift + Enter
कॉलम को ब्रेक करने के लिए
Ctrl + Shift + F8
कॉलम को सलेक्ट करने के लिए
Ctrl + C
किसी भी फ़ाइल, फोल्डर व टेक्स्ट मेटर को कॉपी करने के लिए
Ctrl + Shift + C
किसी भी टेक्स्ट फारमेट को कॉपी करने के लिए
Alt + Shift + F7
डिस्कनरी को ऑपन करने के लिए
Ctrl + F5
डॉकयुमेंट को रिस्टोर करने के लिए
Ctrl + T
हेन्डिंग इन्डेंन्ट करने के लिए
F1
किसी प्रकार की मदद के लिए
Ctrl + Shift + H
छिपाने (Hidden करने) के लिए
Alt + F8
मेक्रो को ओपेन करने के लिए
Alt + Shift + K
मेल मर्ज को चेक करने के लिए
Alt + Shift + E
मेल मर्ज मे डेटा सोर्स को बदलने के लिए
Alt + Shift + M
मेल मर्ज को प्रिंट करने के लिए
Ctrl + Enter
पेज को ब्रेक करने के लिए
F2
सलेक्टेड फाइल व फोल्डर को रिनेम करने के लिए
F4
लास्ट एक्सन को रिपिट करने के लिए
F9
सलेक्टेड फिल्ड को अपडेट करने के लिए
F10
मीनू बार को एक्टिव करने के लिए
F11
अगली फिल्ड पर जाने के लिए
F12
फाइल को सेव एज करने के लिए
[03/10 07:54] [email protected]: https://www.facebook.com/groups/120798754924539/
1. इनमें से मिश्र वाक्य का उदाहरण कौन-सा है?
(a) दुर्ग से कुछ दूर बीस फुट ऊँचा स्तम्भ था. (b) पूजा खाट पर सोती है.
(c) वे ईश्वर की उपासना में लीन थे. (d) वह पेड़ उग आया है, जो तुमने लगाया था. (Ans : d)
2. ''रमेश का कोट पुराना था'' इस वाक्य में विशेषण शब्द कौन-सा है?
(a) रमेश (b) का (c) कोट (d) पुराना (Ans : d)
3. अलंकार संप्रदाय के प्रवर्तक आचार्य कौन हैं?
(a) भरत मुनि (b) भामह (c) दंडी (d) आनंदवर्धन (Ans : b)
यह भी देखें : झारखण्ड एसएससी सामान्य ज्ञान का हल पेपर
4. जिसमें सभी पर प्रधान होते हैं, वह समास कौन-सा है?
(a) तत्पुरुष समास (b) बहुब्रीहि समास (c) द्वन्द्व समास (d) अव्ययीभाव समास (Ans : c)
5. श्लेष अलंकार किसे कहते हैं?
(a) जहाँ एक जैसे शब्दों के अनेक अर्थ हों.
(b) जहाँ वक्ता द्वारा कहे गए शब्दों का अर्थ श्रोता कुछ और ले.
(c) जहाँ उपमेय की उपमान से तुलना की जाए.
(d) जहाँ उपमेय को उपमान से श्रेष्ठ बताकर उपमान का अनादर किया जाए. (Ans : a)
6. इनमें से अनुप्रास अलंकार का उदाहरण कौन-सा है?
(a) सरूचि सुबास सरस अनुराग (b) जो चाहे चटक न घटै, मैलों होय न मित्त.
(c) रज राजस न छुवाइए (d) एक कबूतर देख हाथ में पूछा कहाँ अपर है? (Ans : a)
7. इनमें से द्वन्द्व समास के उदाहरण चुनिए?
(a) तुलसीकृत (b) शतदल (c) दाल-भात (d) प्रतिदिन (Ans : c)
8. ''गुलाब का फूल होता है'' इस वाक्य में कौन-सा विशेषण जुड़ना उचित है?
(a) सुंदर (गुणवाचक) (b) यह (सार्वनामिक) (c) चार (संख्यावाचक) (d) पाव भर (परिणाम बोधक) (Ans : a)
9. जिस समास का पहला शब्द संख्यावाचक हो वह समास कौनसा है?
(a) द्विगु (b) कर्मधारय (c) तत्पुरूष (d) बहुब्रीहि समास (Ans : a)
10. स्वर संधि का उदाहरण कौन-सा है?
(a) सूर्य + अस्त = सूर्यास्त (b) जगत् + ईश = जगदीश (c) उत् + घाटन = उद्धाटन (d) दिक् + गज = दिग्गज (Ans : a)
11. इनमें से कर्ता वाच्य का उदाहरण कौन-सा है?
(a) राम से पत्र पढ़ा जाता है। (b) राम पत्र पढ़ता है। (c) राम से यह पत्र पढ़ा नहीं आता है। (d) यह पत्र कठिन हैं। (Ans : b)
12. जिस वाक्य में एक ही कर्ता, एक ही क्रिया हो उसे क्या कहा जाता है?
(a) वाक्य (b) सरल वाक्य (c) मिश्र वाक्य (d) संयुक्त वाक्य (Ans : b)
13. ''कलम तोड़ना'' इस मुहावरे का अर्थ क्या है?
(a) कलम बरबाद करना (b) कलम चोरी करना (c) बहुत अच्छा लिखना (d) अनपढ़ होना (Ans : c)
14. 'गधा' का लिंग बदलिए–
(a) गधे (b) गध (c) गधी (d) गधो (Ans : c)
15. 'आप' यह सर्वनाम के किस भेद का उदाहरण है?
(a) पुरुषवाचक (b) निजवाचक (c) निश्चवाचक (d) अनिश्चयवाचक (Ans : b)
16. 'माली' शब्द का स्त्रीलिंग क्या है?
(a) हेमामालिनी (b) मालिन (c) जयमाला (d) अंगुलीमाला (Ans : b)
17. वाच्य के दूसरे भेद कर्म वाच्य में क्या प्रधान होता है?
(a) करने वाला (b) कर्म (c) भाव (d) लिंग (Ans : b)
18. 'स्वर्ग' का पर्यायवाची रूप क्या है?
(a) नरक (b) यमलोक (c) पाताल (d) देवलोक (Ans : d)
19. ''जान पर खेलना'' इस मुहावरे का अर्थ क्या है?
(a) मरने को तैयार रहना (b) जान जोखिम में डालना (c) ढाढस होना (d) अभिन्न (Ans : b)
20. 'इच्छा'-शब्द का पर्यायवाची क्या है?
(a) प्रमोद (b) लालच (c) अभिलाषा (d) रसाल (Ans : c)
21. बात शब्द का बहुवचन क्या है?
(a) बातें (b) बातों (c) बात (d) बाताओं (Ans : b)
22. 'लकड़ा' शब्द की भाववाचक संज्ञा बताइए–
(a) लड़के (b) लड़की (c) लड़कपन (d) लड़ना (Ans : c)
23. 'अच्छा' शब्द का भाववाचक रूप क्या है?
(a) बहुत अच्छा (b) अच्छाई (c) अच्छी (d) अच्छा (Ans : b)
24. सर्वनाम ही विशेषण बन जाए, तो वह क्या कहलाता है?
(a) गुणवाचक (b) सार्वनामिक (c) संख्यावाचक (d) परिमाणबोधक (Ans : b)
25. 'मोहनजी सब्जी के मार्केट जाते हैं' इस वाक्य में क्रिया कौन-सी है?
(a) मोहनजी (b) सब्जी (c) मार्केट (d) जाते (Ans : d)
26. 'बाए हाथ का खेल' इस मुहावरे का अर्थ क्या है?
(a) बिल्कुल अच्छा न लगना (b) बाजी जीतना (c) अत्यंत सरल कार्य (d) होश ठिकाने आना (Ans : c)
27. निम्नलिखित उदाहरणों में से व्यंजन सन्धि का उदाहरण कौन-सा है?
(a) नरेन्द्र (b) महोदय (c) उन्नति (d) सदैव (Ans : c)
28. संज्ञा के बार-बार पुनरावृत्ति के क्रम को कौन रोकता है?
(a) संज्ञा (b) सर्वनाम (c) विशेषण (d) क्रिया (Ans : b)
29. 'बहन' का वचन बदलिए–
(a) बहनों (b) बहना (c) बहनें (d) बहनाएँ (Ans : c)
30. 'नरेन्द्र' शब्द का संधि विच्छेद रूप क्या है?
(a) नरे + इन्द्र (b) नरेन + द्र (c) नर + इन्द्र (d) न + इन्द्र (Ans : c)
31. रचना की दृष्टि से वाक्य के कितने भेद हैं?
(a) तीन (b) चार (c) पाँच (d) छ: (Ans : a)I
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Address
Ran Pur Road Bari
Dholpur
328001