Centre of Excellence for Vegetables Indo-Israel

Centre of Excellence for Vegetables Indo-Israel Efficient Hi-tech nursery of vegetables in North India having 3 stars out of 3 stars (NHB Accredited)

The biggest nursery of vegetable in Asia, There is new n new formulas and technique for how to make best production of vegetable at all level & condition. The center also provide the training programmed for farmer, students, professionals of agriculture. and also provide the books of protected cultivation of vegetables, Flower and fruits. The project is an Indo-Israel project.The Afghanistan & India's Every state's farmers and professional of agriculture department comes here. Now The Center of Excellence for Vegetables Indo-Israel Project is become famous for its work.

पंजाब के कृषि अधिकारियों व 30 किसानों द्वारा शैक्षणिक एवं व्यावहारिक ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से सब्ज़ी उत्कृष्टता केंद्र,...
11/09/2026

पंजाब के कृषि अधिकारियों व 30 किसानों द्वारा शैक्षणिक एवं व्यावहारिक ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से सब्ज़ी उत्कृष्टता केंद्र, घरौंडा, करनाल का दौरा किया l

एच०टी०आई, उचानी, करनाल द्वारा आयोजित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे किसानों द्वारा शैक्षणिक एवं व्यावहारिक ज्ञानवर्धन के उद्दे...
10/09/2026

एच०टी०आई, उचानी, करनाल द्वारा आयोजित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे किसानों द्वारा शैक्षणिक एवं व्यावहारिक ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से सब्ज़ी उत्कृष्टता केंद्र, घरौंडा, करनाल का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों को सब्जी उत्पादन की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों तथा नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी के साथ-साथ नर्सरी प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

सब्जी उत्कृष्टता केंद्र, घरौंडा, करनाल में “उच्च मूल्य वाली सब्जियों की संरक्षित खेती, उच्च- तकनीकी नर्सरी में सब्जियों ...
10/09/2026

सब्जी उत्कृष्टता केंद्र, घरौंडा, करनाल में “उच्च मूल्य वाली सब्जियों की संरक्षित खेती, उच्च- तकनीकी नर्सरी में सब्जियों की पौध तैयार करना, सूक्ष्म सिंचाई तकनीक तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती आदि।”* विषय पर आयोजित प्रथम पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय व चतुर्थ दिन की झलकियां। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हरियाणा प्रदेश के स्थानीय किसानों के लिए निःशुल्क आयोजित किया जा रहा है।

सब्जी उत्कृष्टता केंद्र, घरौंडा, करनाल में “उच्च मूल्य वाली सब्जियों की संरक्षित खेती, उच्च- तकनीकी नर्सरी में सब्जियों ...
08/09/2026

सब्जी उत्कृष्टता केंद्र, घरौंडा, करनाल में “उच्च मूल्य वाली सब्जियों की संरक्षित खेती, उच्च- तकनीकी नर्सरी में सब्जियों की पौध तैयार करना, सूक्ष्म सिंचाई तकनीक तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती आदि।”* विषय पर आयोजित प्रथम पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम व द्वितीय दिन की झलकियां। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हरियाणा प्रदेश के स्थानीय किसानों के लिए निःशुल्क आयोजित किया जा रहा है।

उद्यान प्रशिक्षण संस्थान (HTI), ऊंचानी, करनाल द्वारा आयोजित "नर्सरी प्रबंधन" विषय जोकि हरियाणा हॉर्टिकल्चर नर्सरी अधिनिय...
04/09/2026

उद्यान प्रशिक्षण संस्थान (HTI), ऊंचानी, करनाल द्वारा आयोजित "नर्सरी प्रबंधन" विषय जोकि हरियाणा हॉर्टिकल्चर नर्सरी अधिनियम- 2025 एवम् हरियाणा हॉर्टिकल्चर नर्सरी नियम - 2026 के प्रावधानों के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं का शैक्षणिक एवं व्यावहारिक ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से *सब्ज़ी उत्कृष्टता केंद्र, घरौंडा, करनाल का भ्रमण किया गया*। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों को सब्जी उत्पादन की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों तथा नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी के साथ-साथ नर्सरी प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL 2024) के माध्यम से चयनित...
04/09/2026

कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL 2024) के माध्यम से चयनित केंद्रीय सचिवालय सेवा संवर्ग (Central Secretariat Service Cadre ) के 47 सहायक अनुभाग अधिकारियों (Assistant Section Officers) द्वारा फाउंडेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत ग्राम संलग्नता कार्यक्रम (Village Attachment Program) के तहत दिनांक 02.09.2026 को सब्ज़ी उत्कृष्टता केन्द्र, घरौंडा, करनाल का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम इंस्टीट्यूट ऑफ सेक्रेटेरियल ट्रेनिंग एंड मैनेजमेंट (ISTM), नई दिल्ली स्थित के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।

ग्राम संलग्नता कार्यक्रम की मेजबानी हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान (HIRD), नीलोखेड़ी द्वारा की जा रही है। इस दौरान अधिकारियों को केंद्र पर स्थापित संरचनाओं जैसे कि सब्जी फसलों की हाई-टेक नर्सरी, संरक्षित खेती, खुले क्षेत्र में खेती तथा जैविक खेती की तकनीकों एवं किसानों के लाभार्थ/कल्याण हेतु विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके पश्चात सभी अधिकारियों ने सब्ज़ी केंद्र में निर्मित सभी संरचनाओं का भ्रमण किया एवम् प्रदान की गई जानकारी की अत्यधिक सराहना की तथा उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का संतोषजनक एवं प्रभावी समाधान होने पर वह पूर्णतः संतुष्टि व्यक्त की।

सब्जी उत्कृष्टता केंद्र, घरौंडा, करनाल में “खुले एवं संरक्षित क्षेत्र में वैज्ञानिक नर्सरी प्रबंधन एवं गुणवत्तापूर्ण पौध...
19/08/2026

सब्जी उत्कृष्टता केंद्र, घरौंडा, करनाल में “खुले एवं संरक्षित क्षेत्र में वैज्ञानिक नर्सरी प्रबंधन एवं गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन”* विषय पर आयोजित द्वितीय पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम, द्वितीय व तीसरे दिनों की झलकियां। *यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हरियाणा हॉर्टिकल्चर नर्सरी अधिनियम, 2025 एवं हरियाणा हॉर्टिकल्चर नर्सरी नियम, 2026 के प्रावधानों के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है।*

सब्ज़ी उत्कृष्टता केन्द्र, घरौंडा में राष्ट्र की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता और गौरव के 80 स्वर्णिम वर्षों का भव्य उत्सव 🇮🇳...
15/08/2026

सब्ज़ी उत्कृष्टता केन्द्र, घरौंडा में राष्ट्र की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता और गौरव के 80 स्वर्णिम वर्षों का भव्य उत्सव 🇮🇳 हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। डॉ. राकेश कुमार, उपनिदेशक उद्यान, ने तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया। भारत-इजराइल कृषि परियोजना के अंतर्गत केन्द्र ने किसानों के सशक्तिकरण, नवाचार, सतत बागवानी एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के साथ-साथ बागवानी किसानों की सेवा में सदैव तत्पर रहने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता हैं।

तिरंगा हमारी आन है, तिरंगा हमारी शान है, तिरंगा ही भारत की पहचान है। 🇮🇳

जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳

एच०टी०आई, उचानी, करनाल द्वारा आयोजित"नर्सरी प्रबंधन" विषय प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे किसानों द्वारा श...
14/08/2026

एच०टी०आई, उचानी, करनाल द्वारा आयोजित"नर्सरी प्रबंधन" विषय प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे किसानों द्वारा शैक्षणिक एवं व्यावहारिक ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से सब्ज़ी उत्कृष्टता केंद्र, घरौंडा, करनाल का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों को सब्जी उत्पादन की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों तथा नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी के साथ-साथ नर्सरी प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

खुले एवं संरक्षित क्षेत्र में वैज्ञानिक नर्सरी प्रबंधन एवं गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन विषय पर आयोजित पाँच दिवसीय प्रशिक्ष...
14/08/2026

खुले एवं संरक्षित क्षेत्र में वैज्ञानिक नर्सरी प्रबंधन एवं गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन विषय पर आयोजित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण जोकि हरियाणा हॉर्टिकल्चर नर्सरी अधिनियम, 2025 एवं हरियाणा हॉर्टिकल्चर नर्सरी नियम, 2026 के प्रावधानों के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत भाग लेने वाले प्रतिभागियों को CSTF, लाडवा का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया l

Address

Centre Of Excellence For Vegetables, National Highway-1, Opp. LIberty Shoes Company, G. T. Road, Gharaunda (Karnal)
Gharaunda
132114

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+917404362580

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Centre of Excellence for Vegetables Indo-Israel posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Centre of Excellence for Vegetables Indo-Israel:

Shortcuts

Share