Fitness Buddy

Fitness Buddy

Share

Fitness buddy is your online true health and beauty consultant. This is an informative website related to your good health and beauty.

Fitness buddy research on human health & Beauty related problems.

12/06/2020

दिल्ली सरकार का आदेश- कोविड अस्पतालों को सभी बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था करनी होगी
दिल्ली सरकार 20 जून तक तैयार लेगी 15,000 बेडः सत्येंद्र जैन
दिल्ली सरकार का बेशक 30 जून तक 15,000 कोविड बेड की जरूरत होने का अनुमान है, लेकिन सरकार 20 जून तक इतने बिस्तर तैयार करने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए बैंक्वेट हॉल, होटल, मोटल समेत खेल के मैदानों तक में कोविड का बुनियादी ढांचा तैयार हो रहा है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को बताया कि जिस तरह से दिल्ली में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, उससे 30 जून तक 15,000 बेड की जरूरत होने का अनुमान है। दिल्ली सरकार के पास अभी 11000 कोविड बेड हैं।

फिलहाल 90 निजी अस्पतालों और दिल्ली सरकार के 5 कोविड अस्पतालों में कोरोना वायरस का इलाज हो रहा है। अब आगे सरकार की योजना है कि 20 जून तक 15000 बेड तैयार कर लिए जांए।

सत्येंद्र जैन के मुताबिक, दिल्ली आपदा प्रबंध प्राधिकरण की बैठक में सोमवार को फैसला किया गया था कि होटल, मोटल, बैंक्वेट हॉल, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स समेत बड़े मैदानों में कोविड बेड बनाए जाएंगे। इस दिशा में जिला प्रशासन की तरफ से काम भी शुरू हो गया है। तयशुदा योजना के तहत तैयारी पूरी कर ली जाएगी।

सत्येंद्र जैन ने बताया कि 15 जून तक करीब सात हजार बिस्तर भर जाएंगे। वहीं, 20 जून तक 15,000 बिस्तरों पर मरीज होंगे। सरकार अभी 30 जून की तैयारी कर रही है। हम 20 जून तक 15,000 बिस्तरों की व्यवस्था करेंगे और 15 जुलाई का लक्ष्य 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी सरकार सभी को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए ईमानदार प्रयास करेगी।
https://www.fitnessbuddy.biz/

12/06/2020

Best Weight Loss Pills For Faster Weight Loss
In the ear of work from home, laptop and table are our best friends. Most of the people are in computer work. And the less fieldwork is making us fat and brings obesity. This is not our fault that we get exhausted for an exercise when we come back home. Therefore sitting in the same place for a long time is enough to make us obese. But with the help of the Best Weight Loss Pills, you can make yourself fit. Therefore with regular exercise and a Perfect Healthy Diet, you can make it faster. Similarly, Best Weight Loss Pills don’t have many deadly side effects. Once you need to consult your doctor for the best results. Your doctor can advise you the best with all your body parameters. So first do health and then go for a weight loss remedy with your doctor.
Everything About Best Weight Loss Pills And Work
When you are in a healthy diet, Best Weight Loss Pills can make your work faster. In the process of losing weight, there is no shortage of Best Weight Loss Pills, supplements, Weight Loss Medical treatments. But if you want to avail of the best, there is a lot of advice and articles. But for our readers, we have selected the Best Weight Loss Medical remedies including all the best pills. Therefore we have talked to the celebrity gym trainers and their routine and pills for weight loss. From them, we get to know about a lot of things. We are willing to share with you guys so that you can have the best. But before taking it, make sure that you are having a prescription and a proper health check, else it won’t work much. For better advice, read the article for the best knowledge.
https://www.fitnessbuddy.biz/

30/05/2020

Supplements For Weight Loss Faster And Better Way
Not everybody has to be perfect. But what needs to be fit and healthy is always on click. A lot of people prefer home remedies and a normal diet plan. Similarly, others love to add supplements with their regular diet to make their weight loss faster and effective way. Though the second one is the best, not all supplements are made with chemicals. It’s upon you how your body acts on the Supplements For Weight Loss. That is the reason you need to consult a doctor to get suitable Supplements For Weight Loss. Just like, Adele Weight Loss is a Scot for Fast Weight Loss for the people who are trying. Therefore Weight Loss Pills are also good to have during the diet. But always take the suitable one which will be effective for you. This article will help you find your supplement.
Supplements For Weight Loss- Vitamin D
The vitamin that makes your bones stronger has a great impact on your obesity level too. Therefore the sunshine is no longer is the source for getting Vitamin D. So Vitamin D is one of the most demanding Supplements For Weight Loss. A Researcher team in Italy has found that a lack of Vitamin D in body can cause obesity. Therefore a lot of people suffer in deficiency of vitamin D and that’s why taking the supplement is good. Similarly, your body receptors need Vitamin D to make their functions smooth. These receptors decide the fat intake whether to burn it or to store it. In other words, it decides whether you need food for your hunger, or you are just craving. According to the Weight Loss Calculator, people who take Vitamin D with their everyday diet, lose more weight than the people who are not taking it.
https://www.fitnessbuddy.biz/supplements-for-weight-loss/

30/05/2020

योगी सरकार का फैसला, सरकारी स्कूल के 1.80 करोड़ बच्चों के अभिभावकों के खाते में 780 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे
लॉकडाउन अवधि व गर्मी की छुट्टियों के 76 दिनों के मिड डे मील का राशन व कन्वर्जन कॉस्ट बच्चों को दी जाएगी. कन्वर्जेंस कॉस्ट अभिभावकों के खाते तो राशन कोटेदार के माध्यम से दिया जाएगा. शिक्षकों को इसके लिए तत्काल खातों की सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं.
सीएम योगी की प्राथमिकता वाले बेसिक शिक्षा विभाग को लेकर सरकार ने बड़ा आदेश दिया है. सरकार प्रदेश के प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले 1 करोड़ 80 लाख छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में करीब 780 करोड़ रुपये भेजेगी. ये रकम सीधे अभिभावकों के खातों में भेजी जाएगी. इतना ही नहीं सरकार लॉकडाउन और गर्मी की छुट्टियों के समय का मिड डे मील का राशन भी छात्र-छात्राओं के परिवार को देगी.

राशन के साथ खाना बनाने की रकम भी दी जाएगी
कोरोना के संकट काल में केंद्र ने इस बार गर्मी की छुट्टियों के लिए भी मिड डे मील का राशन देने की व्यवस्था की तो प्रदेश की सरकार ने भी सरकारी प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बड़ा फैसला लिया है. इन छात्र छात्राओं के अभिभावकों के खातों में 76 दिन के हिसाब से मिड डे मील बनाने पर खर्च होने वाली रकम भेजी जाएगी. इसके अलावा अभिभावकों को इतने ही दिन का राशन भी दिया जाएगा. प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को इसके लिए तत्काल खातों की सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं.
सभी शिक्षकों को डिटेल तैयार करने के निर्देश
बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा सरकार इस संकट काल में सभी का ध्यान रख रही है. विभाग की तरफ से सभी शिक्षकों को तत्काल विद्यालय में उपस्थित होकर बैंक खाते और बाकी डिटेल जुटाने के निर्देश दिए गए हैं. खाद्यान का वितरण कोटेदार के माध्यम से किया जाएगा. इसके लिए अभिभावकों को वाउचर दिए जाएंगे जिन पर नाम और उनको मिलने वाले खाद्यान की मात्रा लिखी होगी. सभी BSA खाद्यान और कन्वर्जन कॉस्ट की जानकारी MDM प्राधिकरण को देंगे. योजना की मॉनिटरिंग के लिए शासन ने सभी डीएम को आदेश भेजा है. योजना में 24 मार्च से 30 जून तक का खाद्यान और कन्वर्जन कॉस्ट दिया जाएगा.
https://www.fitnessbuddy.biz/

30/05/2020

PM मोदी- अब हमें अपने पैरों पर खड़ा होना ही होगा, जनता को लिखे पत्र की 13 खास बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता के नाम लिखे पत्र में कहा है कि आज समय की मांग है कि हमें अपने पैरों पर खड़ा होना ही होगा. अपने बलबूते पर चलना ही होगा और इसके लिए एक ही मार्ग है आत्मनिर्भर भारत. भारत आयात पर अपनी निर्भरता कम करेगा और आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ेगा.
• 2019 में आपका आशीर्वाद देश के बड़े सपनों के लिएः PM मोदी
• 'एक साल पहले आज के दिन एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ा'
• 'अब समय की मांग है कि हमें अपने पैरों पर खड़ा होना ही होगा'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला साल आज शनिवार को पूरा हो रहा है. इस खास अवसर पर पीएम मोदी ने देश की जनता के नाम एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा कि यदि सामान्य स्थिति होती तो मुझे आपके बीच आकर आपके दर्शन का सौभाग्य मिलता, लेकिन कोरोना की वजह से जो परिस्थितियां बनी हैं उनमें, इस पत्र के द्वारा आपका आशीर्वाद लेने आया हूं.
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पत्र में पहले कार्यकाल का जिक्र किया, इसके बाद दूसरे कार्यकाल के पहले साल की उपलब्धियों को गिनाया. प्रधानमंत्री मोदी ने जनता के नाम पत्र के जरिए लोगों से संवाद किया है. आइए नजर डालते हैं कि पत्र में लिखे 13 खास बातों पर...
PM मोदी के पत्र की खास बातें
1. आज से एक साल पहले भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ा. देश में दशकों बाद पूर्ण बहुमत की किसी सरकार को लगातार दूसरी बार जनता ने जिम्मेदारी सौंपी थी. इस अध्याय को रचने में आपकी बहुत बड़ी भूमिका रही है. ऐसे में आज का यह दिन मेरे लिए, अवसर है आपको नमन करने का.

http://www.fitnessbuddy.biz/

28/05/2020

सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश- 'मजदूरों से ट्रेन या बस का कोई किराया न लिया जाए, राज्य सरकार किराया दे'
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर सॉलिसीटर जनरल ने कहा कि कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुई हैं. उन्हें बार बार मीडिया में दिखाया गया. ऐसा नहीं है कि सरकार कदम नहीं उठा रही है.
वासी मज़दूरों के मुद्दों पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई और शीर्ष अदालत ने अंतरिम आदेश दिए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मजदूरों से ट्रेन या बस का कोई किराया न लिया जाए, राज्य सरकार किराया दे. आदेश में कहा गया है, ''जो जहां फंसा है उसे वहां की राज्य सरकार भोजन दे. उन तक जानकारी पहुंचाई जाए कि मदद कहां उपलब्ध है.''

सुप्रीम कोर्ट ने सड़कों पर पैदल चल रहे प्रवासी मजदूरों की स्थिति पर सुप्रीम कोर्ट ने 26 मई को संज्ञान लिया था और आज सुनवाई की तारीख तय की थी. आज सुनवाई के दौरान सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुई हैं. उन्हें बार बार मीडिया में दिखाया गया. ऐसा नहीं कि सरकार कदम नहीं उठा रही है. जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम यह नहीं कह रहे कि सरकार कुछ नहीं कर रही. लेकिन ज़रूरतमंदों तक मदद पहुंच नहीं पा रही है.

जज ने पूछा कि किराया कौन दे रहा है? सॉलिसीटर- मैं इसका विस्तृत जवाब दूंगा. या तो यात्रा का शुरुआती राज्य या अंतिम राज्य पैसे दे रहा है. सॉलिसीटर जनरल ने कहा कि ट्रेन को यात्रा से पहले लगातार सैनिटाइज़ किया जाता है. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता है. पहला भोजन राज्य सरकार देती है. आगे रेलवे भोजन और पानी देता है. अब तक रेलवे ने 84 लाख थाली और लगभग 1.5 करोड़ रेल नीर उपलब्ध करवाया है. उनको गंतव्य ओर पहुंचने के बाद राज्य सरकार बस दे रही है.

उन्होंने कहा कि ज़रूरत के मुताबिक क्वारंटीन किया जा रहा है. क्वारंटीन अवधि में राज्य सरकार आश्रय, भोजन आदि उपलब्ध करवा रही है. यह अवधि पूरी होने के बाद फिर राज्य सरकार बस से उनके घर पहुंचाती है. रेलवे भी MEMU ट्रेन चलकर इस काम मे मदद दे रही है. ऐसी 350 ट्रेन चली है जो राज्य के भीतर ही चलती है.

जज ने कहा कि आप दूसरे स्टेज पर पहुंच गए कि लोग अपने राज्य पहुंच गए. सुविधा मिल गई. हम पहले स्टेज पर हैं- बड़ी संख्या में लोग परेशान फिर रहे हैं. उनका नाम कहीं रजिस्टर तक नहीं हो रहा है. सॉलिसीटर जनरल ने कहा कि हम संसाधनों का पूरा इस्तेमाल कर रहे हैं. 27 दिन में 3700 ट्रेन चलाई है. फिर जस्टिस ने कहा कि क्या यात्रा कर रहे लोगों से कभी भी पैसे लिए जा रहे हैं? क्या उन्हें भोजन मिल रहा है?

http://www.fitnessbuddy.biz/

27/05/2020

यूपी: कोरोना वायरस महामारी के बीच जन्मे बच्चे, नाम रखा सैनिटाइजर और क्वारनटीन
दोनों बेटों का नाम सैनिटाइजर और क्वारनटीन रखने की वजह जब पति-पत्नी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस महामारी में कोरोना वायरस से बचने के दो ही नाम हैं सैनिटाइजर और क्वारनटीन, जो लोगों को बचा रहे हैं.
• मेरठ के थाना कंकड़खेड़ा क्षेत्र के पबरसा गांव का मामला
• जागरूकता बढ़ाने के लिए सैनिटाइजर-क्वारनटीन रखा नाम
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने कहर मचा रखा है. इस खतरनाक वायरस ने दुनिया भर के लोगों को प्रभावित किया है. हजारों लोगों की वायरस से मौत हो गई है. कोरोना वायरस के खौफ के चलते कई लोग घरों में कैद हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ परिवार ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान अपने घर में आए नन्हे मेहमानों का नाम क्वारनटीन और सैनिटाइजर रख दिया.
ऐसा ही एक मामला मेरठ के थाना कंकड़खेड़ा क्षेत्र के पबरसा गांव का है. जहां रहने वाले एक परिवार की एक महिला ने एक निजी अस्पताल में जुड़वां बेटों को जन्म दिया. जन्म के बाद दंपति ने अपने दोनों बच्चों का नाम क्वारनटीन और सैनिटाइजर रख दिया. दरअसल, पबरसा गांव के रहने वाले निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी रेनु गर्भवती थी और उसका मेरठ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. तभी समय पूरा होने के कारण रेनु को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. वहीं, पति धर्मेंद्र ने महिला चिकित्सक से बात की.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...
आरोप है कि कोरोना वायरस फैलने की आशंका के चलते महिला चिकित्सक ने कोरोना की रिपोर्ट मांगी और इलाज करने से इनकार कर दिया. इसके बाद धर्मेंद्र ने गर्भवती पत्नी को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर प्रतिमा तोमर ने महिला का प्रसव कराया. महिला ने दो स्वस्थ बेटों को जन्म दिया, जिस के बाद पति-पत्नी ने अपने दोनों बेटों का नाम सैनिटाइजर और क्वारनटीन रखा.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...
दोनों बेटों का सैनिटाइजर और क्वारनटीन नाम रखने की वजह जब पति-पत्नी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस महामारी में कोरोना वायरस से बचने के दो ही नाम हैं सैनिटाइजर और क्वारनटीन, जो लोगों को बचा रहे हैं. सैनिटाइजर और क्वारनटीन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए उन्होंने अपने दोनों बच्चों का नाम सैनिटाइजर और क्वारनटीन रखा है ताकि समाज में लोगों को जागरूक कर सकें और समाज कुछ सीख सकें.

https://www.fitnessbuddy.biz/

27/05/2020

संकट में प्रवासी मजदूर: भूख-प्यास से बेहाल मां की स्टेशन पर ही मौत, जगाने की कोशिश करता रहा बच्चा
दिल्ली और गुजरात से अपने गांव के लिए ट्रेन से चले एक महिला प्रवासी और एक ढाई साल के बच्चे की मुजफ्फरपुर स्टेशन पर पहुंचने के साथ ही मौत हो गई.
भीषण गर्मी और भूख से बेहाल होकर बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने दम तोड़ दिया और उसका छोटा सा बच्चा अपने मां के ऊपर ओढ़ाए गए कफ़न को हटाकर जगाने की कोशिश करता रहा. इस घटना की हिला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. कोरोनावायरस के चलते लागू लॉकडाउन ने जिसे सबसे ज्यादा दुख दिए हैं, वो हैं प्रवासी मजदूर और उनकी दुर्दशा खत्म होने का नाम नहीं ले रही.
मुजफ्फरपुर:
भीषण गर्मी और भूख से बेहाल होकर बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने दम तोड़ दिया और उसका छोटा सा बच्चा अपने मां के ऊपर ओढ़ाए गए कफ़न को हटाकर जगाने की कोशिश करता रहा. इस घटना की हिला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. कोरोनावायरस के चलते लागू लॉकडाउन ने जिसे
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे क्लिप में देखा जा सकता है कि महिला जमीन पर पड़ी हुई है और उसे एक कपड़े से ढंका गया है लेकिन उसका बच्चा उसके ‘कफन' से खेल रहा है और उसे हटाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जाहिर तौर पर मां उसकी बात नहीं सुन रही. जानकारी है कि महिला की भीषण गर्मी, भूख और डिहाइड्रेशन के चलते मौत हो गई थी. महिला श्रमिक ट्रेन के जरिए मुजफ्फरपुर पहुंची थी.
महिला के परिवारवालों ने बताया कि ट्रेन में खाने-पीने को कुछ न मिलने पर महिला की तबियत खराब हो गई थी. उसने शनिवार को गुजरात से ट्रेन ली थी और सोमवार को मुजफ्फरपुर में ट्रेन के पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई. महिला के शव को स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लिटाया गया था. इस दौरान उसका बच्चा उसे बार-बार जगाने की कोशिश करता रहा. बाद में एक दूसरे लड़के ने उसे वहां से हटा दिया.
ढाई साल के बच्चे की भी मौत
इसके अलावा मुजफ्फरपुर स्टेशन पर ही एक ढाई साल के बच्चे की भी मौत हो गई. मृतक बच्चे के परिजन का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण और ट्रेन में खाना-पानी नही मिलने के कारण बच्चे की हालत काफी बिगड़ गई और उसने स्टेशन पर ही दम तोड़ दिया. मां को दूध नहीं उतरा, जिससे कि वो बच्चे को दूध भी नहीं पिला सकी.
मृतक बच्चे के पिता बेतिया निवासी मकसूद आलम ने बताया कि वह दिल्ली में पेंटर का काम करता था. रविवार को अपने परिवार के साथ श्रमिक स्पेशल ट्रेन से घर के लिए चला. सोमवार की सुबह दस बजे उसकी ट्रेन मुजफ्फरपुर पहुंची. भीषण गर्मी के बीच ट्रेन में खाना-पानी नही मिलने के कारण बच्चे की तबियत खराब हो गई थी और मुजफ्फरपुर स्टेशन पर उतरते ही उसकी हालत और खराब हो गई. मकसूद आलम का आरोप है कि वह मदद के लिए पुलिस और स्टेशन पर मौजूद जिला प्रशासन के पदाधिकारियों से संपर्क कर बच्चे के इलाज की गुहार लगाई, लेकिन उसकी बात किसी ने नही सुनी. वह स्टेशन पर 4 घंटे तक मदद के लिए भटकता रहा लेकिन घर जाने के लिए गाड़ी के साधन की भी किसी ने जानकारी नहीं दी और अंततः उसका बच्चा स्टेशन पर ही मर गया.
लॉकडाउन के चलते अपनी नौकरी और पैसों से हाथ धो बैठे लाखों मजदूर अपने-अपने घर जाने की जुगत में लगे हुए है. बहुत से मजदूरों ने पैदल ही सफर शुरू किया है. इस बीच कई मजदूरों की भूख-प्यास से मौत हो गई है. वहीं कई मामलों में उनकी गाड़ियों का एक्सीडेंट तक हो गया है. पिछले दो महीनों में कई मामलों में सैकड़ों मजदूरों की मौत हुई है. (कौशल किशोर के इनपुट)

https://www.fitnessbuddy.biz/

27/05/2020

नक्शा विवाद में पीछे हटा नेपाल, भारत के हिस्सों को नक्शे में दिखाने का प्रस्ताव वापस
भारत के कुछ भूभाग को समेट कर नया नक्शा प्रकाशित करने के बाद राजनीतिक और कूटनीतिक संबंधों में आए दरार के बीच नेपाल ने इस संबंध में संसद में पारित होने वाले प्रस्ताव को फिलहाल रोक दिया है.
• भारत के कुछ भूभाग को समेट कर नए नक्शे का मसला
• संविधान संशोधन की कार्यवाही से प्रस्ताव को हटाया है
भारत के कुछ भूभाग को समेट कर नया नक्शा प्रकाशित करने के बाद राजनीतिक और कूटनीतिक संबंधों में आए दरार के बीच नेपाल ने एक कदम पीछे हटाया है.
असल में, नेपाल की तरफ से जारी नए नक्शे को देश के संविधान में जोड़ने के लिए आज संसद में संविधान संशोधन का प्रस्ताव रखा जाना था. लेकिन नेपाल सरकार ने ऐन मौके पर संसद की कार्यसूची से आज संविधान संशोधन की कार्यवाही को हटा दिया.

https://www.fitnessbuddy.biz/

26/05/2020

Bihar Board 10th Result 2020 Live: बिहार 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, यहां देखिए नतीजे
Bihar Board BSEB 10th Result 2020 LIVE Updates (.bihar.gov.in): बिहार बोर्ड (BSEB) ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इसी के साथ 15 लाख बच्चों का इंतजार भी खत्म हो गया है. छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा नीचे दिए गए 9 अन्य वेबसाइट पर भी बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक किया जा सकता है.
• बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट घोषित
• 15 लाख बच्चों का खत्म हुआ इंतजार
• 12 बच्चे हुए पास, 4 लाख से ज्याद फर्स्ट डिवीजन
Bihar Board BSEB 10th Result 2020 .bihar.gov.in LIVE Updates: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने लम्बे इंतजार के बाद 10वीं क्लास के रिजल्ट की घोषणा कर दी है. हिमांशु राज बिहार के 10वीं क्लास के टॉपर बने हैं. उन्होंने 96.20 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं. यानी हिमांशू ने 500 में से 481 अंक प्राप्त किए हैं. इसी के साथ 15 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार भी खत्म हो गया है. छात्रों की संख्या 15 लाख से ज्यादा होने के कारण एक साथ लाखों की संख्या में बच्चे वेबसाइट पर आए, जिसके कारण रिजल्ट जारी होते ही बिहार बोर्ड की वेबसाइट डाउन हो गई. हालांकि, छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट की घोषणा के दौरान बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड ने बताया कि कुल 1494071 बच्चों ने परीक्षा दी थी. इसमें से 12,03,011 बच्चे पास हुए हैं. 4,03,392 छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं. वहीं, 5,24,217 छात्र सेकेंड डिवीजन और 2,75,402 छात्र थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं.
नीचे दिए गए वेबसाइट पर भी बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक किया जा सकता है. बोर्ड ने छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन और टॉपर्स के इंटरव्यू की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली थी. बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 30 परसेंट अंक लाने वाला छात्र पास माना जाता है. इस लिहाज से छात्र के लिए हर विषय में कम से कम 30 अंक प्राप्त करना आनिवार्य है. बिहार बोर्ड के मुताबिक छात्र को अंग्रेजी और वैकल्पिक विषय को छोड़कर बाकि के सभी विषयों में पासिंग मार्क्स प्राप्त करना होगा.
पिछले एक हफ्ते से बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा के परिणाम की घोषणा को लेकर उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन उस दौरान बोर्ड ने परिणामों की घोषणा नहीं की. 12वीं की तरह ही बोर्ड ने 10वीं के परिणामों की घोषणा के लिए किसी प्रकार का प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की. दरअसल, कोरोना वायरस के कारण सरकार द्वारा जारी सोशल डिस्टेंसिंग की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने यह कदम उठाया और परिणाम की घोषणा अपने कार्यालय से ही की. बोर्ड ने 12वीं के परिणाम जारी करने के दौरान भी किसी प्रकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की थी. बता दें कि शैक्षणिक सत्र 2019-20 के बिहार कक्षा 10वीं मैट्रिक परीक्षा में लगभग 15 लाख छात्र बैठे थे. बिहार बोर्ड ने फरवरी के महीने में परीक्षा आयोजित की थी और 24 फरवरी को परीक्षा खत्म हुई थी.
बच्चों को मिलता है 8 परसेंट का ग्रेस
10वीं की परीक्षा में पास होने के कागार पर खड़े बच्चों को बिहार बोर्ड ग्रेस देकर अगली क्लास में प्रमोट करता है. इसके लिए नियम बनाए हुए हैं. BSEB इस प्रक्रिया के लिए बच्चों को 8 प्रतिशत अंक देता है. आखिर बोर्ड बच्चों को कैसे प्रमोट करता है? दरअसल, कोई भी बच्चा अगर किसी एक सब्जेक्ट में पासिंग मार्क्स से 8 फीसदी कम नंबर पाता है तो बोर्ड उसे 8 फीसदी और नंबर देकर पास कर देता है. इसके अलावा अगर कोई छात्र दो विषयों में पासिंग मार्क्स से 4-4 फीसदी नंबर कम पाता हैं तो उसे दोनों विषयों में 4-4 फीसदी ग्रेस मार्क्स देकर पास कर दिया जाता है.

https://www.fitnessbuddy.biz/

26/05/2020

Weight Loss Pills For Best Results
If you are looking to lose weight, you have to look at a lot of options. The way fast food intake and obesity is increasing, an effective solution for weight loss is much needed. Especially the people who are eyeing on to lose weight, they need to look at the choices. The suitable one is always there to pick. Just like an effective solution to losing weight is Weight Loss Pills. Therefore Weight Loss Pills, natural supplements can keep you away from gaining weight and helps you to lose it too. Therefore there are lot of supplements to help you
Reduce appetite for eating less
Increase fat burning for a toned and shaped body
Lower the absorption Of nutrients like fat, cholesterol, and others
This article will help you With The Best Tips To Lose Fat with the pills. Find yours and start having.
Weight Loss Pills- Caffeine
Caffeine is the most common and readily available among effective Weight Loss Pills. The coffee you drink after waking up from bed contains caffeine. Therefore the other things like green tea, dark chocolate, and other beverages can also contain caffeine.
What It Does: Caffeine is the most popular weight loss supplement and metabolism booster. It helps you digest your food faster and burns your fat by 29%.
Usefulness: The study shows that Caffeine is the most welcoming supplement for weight loss. And it has faster effects to burn fat.
Other Effects: Drinking too much caffeine all day can cause insomnia, jitteriness, nausea even diarrhea. That’s why doctors sometimes restrict the intake of caffeine. It can reduce your sleepiness.
If you don’t want to take pills to have caffeine then you can get it from the beverages. The mentioned foods can fill the caffeine need.

https://www.fitnessbuddy.biz/

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Ghaziabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


Ten Singh Palace A-10, Ground Floor, Tan Singh Palass, Rakesh Marg, Pocket K, Nehru Nagar III, Nehru Nagar
Ghaziabad
201001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm