16/08/2023
माहि क्रिकेट क्लब की और से हर साल स्वंतत्रता दिवस के अवसर पे इस साल भी आजादी के 77वें स्वंतत्रता दिवस पर पुरनानगर ग्राम के महावीर पहाड़ी खेल मैदान में झंडोतोलन कार्यक्रम,सांस्कृतिक कार्यक्रम और शानदार खेलों का आयोजन रखा गया था,कार्यक्रम की शुरुवात में तिरंगे झंडे का ध्वजारोहण समाजिक कार्यकर्ता राहुल विश्वकर्मा ने किया और राष्ट्रगान गा कर सभी ग्रामीणों ने और माहि क्लब के सदस्यों ने झंडे को सलामी दी। और इसके साथ दिन के सभी कार्यक्रमों की शुरुवात हुई । दिन के कार्यक्रमों में से मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा मैरिड vs अनमैरिड का क्रिकेट मैच जिसमे हर साल की भांति इस साल भी अनमैरिड क्रिकेट टीम ने मैरिड टीम को पिछले 14 साल से लगातार हराते हुए इस साल भी एक शानदार मुकाबले में पराजित किया,इस अवसर पे माहि क्लब के अध्यक्ष रंजीत यादव सामाजिक कार्यकर्ता सुनील साव,विकास तिवारी,दिलीप साव,नंदकिशोर विश्वकर्मा,अखिलेश्वर पंडित ,उज्ज्वल तिवारी सहित माहि क्रिकेट क्लब के सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया ।
26/10/2022
24/10/2022