19/03/2026
भारतीय सनातन परंपरा, संस्कृति और नवचेतना के प्रतीक हिंदू नव वर्ष, नव संवत्सर, विक्रम संवत-2083 के पावन अवसर पर आप सभी क्रिकेट प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह दिवस सृष्टि के नव आरंभ, धर्म, सत्य और संस्कारों की पुनर्स्थापना का प्रतीक है। हिंदू नव वर्ष हमारी काल गणना, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रबोध को सुदृढ़ करने वाला दिन है।
आइए, नव संकल्पों के साथ सशक्त भारत, समृद्ध भारत व विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
04/03/2026
सभी क्रिकेट प्रेमियों को होली की अनंत शुभकामनाएं। रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए। हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो, यही कामना है।
15/12/2025
🌟 सिद्धू कान्हु क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का भव्य समापन 🎉
भव्यता, जोश और उमंग से परिपूर्ण सिद्धू कान्हु क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का ग्रैंड फिनाले ऐतिहासिक बन गया, जहाँ गिरिडीह जिला की Balmukund super king ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गिरिडीह जिला की SK TRADERS को रोमांचक मुकाबले में हराकर विजेता का ताज अपने नाम किया। 🏆🔥
विजेता बालमुकुंद सुपर किंग को हार्दिक बधाई और SK TRADERS को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं। 🙌
इस आयोजन में हजारों की संख्या में उपस्थित खेलप्रेमी दर्शकों, ग्रामीण युवाओं, और सम्मानित अतिथियों ने जिस उत्साह व खेल भावना के साथ भागीदारी निभाई, वह इस टूर्नामेंट को एक अविस्मरणीय अनुभव बना गया। हम आप सभी का तहे दिल से हार्दिक अभिनंदन एवं आभार प्रकट करते हैं। ❤️🙏
विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराते हुए युवाओं के प्रेरणा स्रोत, सिद्धू कान्हु क्रिकेट प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि माननीय सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी जी पधारे हुए सभी अतिथिगण इस आयोजन में चार चांद लगा दिए।
सिद्धू कान्हु क्रिकेट प्रतियोगिता के समस्त सदस्यों का इस सफल आयोजन हेतु विशेष आभार, खासकर सिद्धू कान्हु क्रिकेट प्रतियोगिता के सभी सदस्यों को दिल से बधाई एवं धन्यवाद। 👏💐
आइए, इस जुनून और जज़्बे को लेकर हम सभी मिलते हैं सिद्धू कान्हु क्रिकेट प्रतियोगिता के 3वें संस्करण में — और भी अधिक जोश, मस्ती और खेल भावना के साथ! 🇮🇳🎊
तब तक के लिए — धन्यवाद, आभार, अभिनंदन और जोहार! 🙏🎉
15/12/2025
सिद्धू कान्हु क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 2 के मुख्य अतिथि माननीय सांसद महोदय श्री चंद्रप्रकाश चौधरी जी समापन समारोह में उपस्थित..