IBRAR ACADEMY DANAPUR

IBRAR ACADEMY DANAPUR

Share

IBRAR ACADMY DANAPUR

Photos 28/02/2014

राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष झुलसे
===========================
गोपालगंज : शहर के अंबेडकर चौक के समीप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी का पुतला फूंकने के दौरान राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए। इस हादसे से सकते में आये कार्यकर्ता उन्हें सदर अस्पताल ले गये, जहां उनका इलाज चल रहा है। सदर अस्पताल में भी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों से इलाज को लेकर कार्यकर्ताओं की काफी देर तक नोंक झोंक चलती रही।
बताया जाता है कि गुरुवार को राजद कार्यकर्ता राजद विधायकों को पार्टी से साजिश के तहत तोड़ने का आरोप लगाते हुए सड़क पर उतरे थे। कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी का पुतला फूंकने शहर के अंबेडकर चौक के पास पहुंच गये। बताया जाता है इस दौरान राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मांझा के कोइनी गांव निवासी 40 वर्षीय अब्दुल सत्तार पुतला पर पेट्रोल डाल रहे थे। इसी दौरान किसी कार्यकर्ता ने माचिस की तिल्ली जला दिया। जिससे पेट्रोल में आग पकड़ने से राजद नेता बुरी तरह से झुलस गए। आनन फानन में कार्यकर्ता उन्हें सदर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस दौरान इलाज को लेकर राजद कार्यकर्ताओं की चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों से नोंक झोंक भी हुई।N@K

28/02/2014

मांझा में एक पदाधिकारी के भरोसे चल रहा तीन कार्यालय
================================
(गोपालगंज) : मांझा प्रखंड में एक पदाधिकारी के भरोसे तीन कार्यालय चल रहा है। जिससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गयी है। ग्रामीण बताते हैं कि प्रखंड के अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय और बाल विकास परियोजना कार्यालय का कार्यभार बीडीओ मालती गुप्ता के जिम्मे है। ग्रामीण बताते हैं कि अंचल पदाधिकारी राजेश कुमार के स्थानान्तरण के बाद अब तक कोई पदाधिकारी नहीं आये। सीडीपीओ रेणु कुमारी के निलंबन से उनका भी पद रिक्त पड़ा हुआ है। ऐसे में प्रखंड कार्यालय के साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी इन दोनों कार्यालय का भी कार्यभार देख रहे हैं। जिससे कामकाज निपटने में देरी से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गयी है। पदाधिकारियों के अभाव में छात्रों को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने में भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड का विकास कार्य भी बाधित सा हो गया है। N@K

20/02/2014

ट्रकों के फंसने से फिर महाजाम में फंसा एनएच 28
============================
: 36 घंटे से लगा महाजाम मंगलवार को टूटने के एक दिन बाद बुधवार को फिर से एनएच 28 महाजाम में फंस गया। बुधवार को सड़क के गड्ढों में ट्रकों के फंसने से कुचायकोट के सासामुसा बाजार से लेकर बरौली के मिर्जापुर तक 24 किलो मीटर तक वाहनों की कतारें लग गयी है। छोटे वाहन ग्रामीण इलाकों की सड़कों से होकर निकलने की कोशिश में लगे हुए हैं। लेकिन इन सड़कों की दशा भी खराब होने से छोटे वाहनों के भी फंसने की आशंका दिखने लगी है।
यूपी की सीमा से जिले में प्रवेश करते ही एनएच 28 की बदहाली शुरू हो जाती है। बथना से लेकर मिर्जापुर तक इस सड़क की दशा ऐसी हो गयी है कि इस पर से गुजरने वाले वाहन कब हादसे के शिकार बन जाएं कहना मुश्किल है। जाम लगना इस हाइवे की नियति बन गयी है। बीते रविवार को सड़क के गड्ढों में ट्रकों के फंसने यह हाइवे महाजाम में फंस गया था। पुलिस के काफी प्रयास के बाद लगा महाजाम मंगलवार को टूटने से वाहनों का पहिया सरकना शुरू हुआ। लेकिन अगले ही दिन बुधवार को सड़क के गड्ढे में ट्रकों के फंसने का सिलसिला शुरू हो जाने से यह हाइवे फिर से महाजाम में फंस गया। जाम के कारण सासामुसा बाजार से लेकर मिर्जापुर तक सैकड़ों वाहनों की कतारें लग गयी है। छोटे वाहन ग्रामीण सड़कों से निकल कर जाम से बचने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ग्रामीण सड़कों की दशा भी बिगड़ने से इन सड़कों पर भी वाहनों के फंसने की आशंका दिखने लगी है। जाम को छुड़ाने के लिए पुलिस के जवान लगे हुए हैं। लेकिन सड़क की दशा ऐसी बन गयी है कि कब जाम टूटेगा और फिर कब यह हाइवे फिर से जाम में फंस जाएगा, कहना मुश्किल है।
अटक हुआ है पुनर्निमाण का कार्य
गोपालगंज : अ‌र्द्धनिर्मित एनएच 28 का 33 करोड़ रुपये से पुर्ननिर्माण कराने का काम भी लटका हुआ है। जिले में आये शिक्षा मंत्री पीके शाही ने मिर्जापुर से इस पथ के पुर्ननिर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। मंत्री ने शिलान्यास के साथ की पुननिर्माण कार्य शुरू होने की बात कही थी। लेकिन इसके बाद भी अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है। जिसका खामियाजा इस जिले के लोग भुगत रहे हैं। बीते गुरुवार की रात से शुरू बारिश शनिवार तक होने से इस सड़क की दशा और बिगड़ गयी है। बारिश के बाद सड़क के गड्ढे में ट्रकों के फंसने से जाम का सिलसिला ऐसा शुरू हो गया है कि इस हाइवे से गुजरने वाले लोग कराह उठे हैं।
N@K

03/02/2014

आज से शुरू होगी कमला राय फुटबाल प्रतियोगिता
============================
गोपालगंज : नगर के मिंज स्टेडियम में सोमवार से शुरू होने वाले कमला राय मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इस टूर्नामेंट में कई देश की कई नामी टीमें भाग लेंगी। 17 साल तक इस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं होने के बाद इसका आयोजन किये जाने से फुटबाल प्रेमियों में खुशी देखी जा रही है।
रविवार को टूर्नामेंट के आयोजन को अंतिम रूप देने के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष सह संरक्षक सदर एसडीओ रेयाज अहमद खां तथा जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने स्टेडियम की तैयारियों का जायजा लिया। स्टेडियम में रविवार को रोड रोलर चलाकर उसे समतल बनाया गया। इसके अलावा स्टेडियम में पानी देकर उसे ठीक किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि टूर्नामेंट में नेपाल सहित आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। 3 फरवरी से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट का फाइनल 10 फरवरी को खेला जाएगा। जिला पार्षद ओमप्रकाश सिंह तथा सुभाष सिंह ने बताया कि 17 साल से यह टूर्नामेंट बंद हो गया था। प्रशासन के प्रयास से स्टेडियम को दोबारा फुटबाल खेलने लायक बनाया गया। इसके टूटे गोल पोस्ट को दोबारा स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में उड़ीसा, कोलकाता, गोरखपुर, लखनऊ आर्मी, नेपाल, सिवान की आरके स्टील, समस्तीपुर आर्मी, बिहार पुलिस तथा गोपालगंज की टीमें हिस्सा लेंगी। उद्घाटन मैच बिहार पुलिस व आरके स्टील सिवान के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के मुकाबले प्रतिदिन तीन बजे से खेले जाएंगे। इस मौके पर सचिन कुमार सिंह, मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद अरशद, अनूप सिन्हा, नीरज कुमार, संतोष कुमार, विक्की, अशोक, अमिताभ सिन्हा, प्रोफेसर त्रिभुवन सिंह तथा बंटी कुमार आदि मौजूद थे।

30/01/2014

गोपालगंज की टीम ने सिवान को हराया
==========================
==========================
मांझा(गोपालगंज) : प्रखंड के माधव उच्च विद्यालय के खेल मैदान में मंगलवार को टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में गोपालगंज की टीम ने सिवान को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोपालगंज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 189 रन बनाया। जिसमें विक्की की 27 गेंद पर 47 रन तथा रवि की 30 गेंद पर बनाये एक 43 रन का विशेष योगदान रहा। जवाब में उतरी सिवान की टीम 126 रन पर ही आल आउट हो गयी। इससे पूर्व थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने इस प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजन कुमार पाण्डेय ने बताया कि बुधवार को सिवान कैफ एकेडमी और मीरगंज के बीच मुकाबला होगा। इस अवसर पर देवेंद्र दुबे, जुबेर खान, प्राचार्य चंद्रभूषण पाठक, संजीत चौबे, सुनील कुमार बारी, अनि सुरेश कुमार यादव, मुखिया सुमेर प्रसाद, संतोष सिंह, मुखिया रफत जहां, मनोरंजन सिंह, जिला पार्षद छोटेलाल चौधरी, श्यामबहादुर यादव, मुमताज अली, प्रमुख राजबिहारी राम, पीओ राजेश कुमार सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
N@K

29/01/2014

,भारी पड़ी प्रशासन की टीम
===============
गोपालगंज : शहर के मिंज स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर रविवार को खेला गया फैंसी क्रिकेट मैच काफी रोमांचक रहा। नागरिक और प्रशासन के बीच हुए इस मैच में प्रशासन की टीम भारी पड़ी। प्रशासन की टीम ने नागरिक की टीम को भारी अंतर से हरा दिया। प्रशासन की टीम का नेतृत्व जिलाधिकारी कृष्ण मोहन और नागरिक की टीम के कप्तान थे विपिन बिहार श्रीवास्तव। टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रशासन की टीम ने निर्धारित दस ओवर में 125 रन बनाया। जिसमें वरीय उपसमाहर्ता सुमन कुमार, पुलिस अधीक्षक डा.विनोद चौधरी और अपर पुलिस अधीक्षक ने महत्वपूर्ण रन बनाये। जवाब में उतरी नागरिक की टीम प्रशासन की कसी गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और पूरी टीम 62 रन पर आल आउट हो गयी। मैन आफ द मैच पुलिस अधीक्षक डा.विनोद चौधरी व मैन आफ द सिरीज एएसपी अनिल कुमार रहे। इस रोमांचक मैच का आंखों देखा हाल शिक्षक रामाशंकर सिंह प्रसाद व राजेश्वर प्रसाद ने सुनाई। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
N@K

29/01/2014

गड्ढे में फंसे ट्रक, एनएच पर लगा महाजाम
=========================
=========================
(गोपालगंज) : मांझा के कोइनी के पास मंगलवार को गड्ढों में एक के बाद एक ट्रक फंस जाने से एनएच 28 महाजाम में फंस गया। जिससे इस हाइवे की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी हैं। जाम छुड़ाने के लिए पुलिस के जवान जूझ रहे हैं। लेकिन मंगलवार की शाम जाम की स्थिति जस की तस बनी रही। यूपी की सीमा से जिले में प्रवेश होते ही एनएच 28 की बदहाली शुरू हो जाती है। बथना से लेकर मिर्जापुर तक इस हाइवे में जगह-जगह गढ्डे बन गए हैं। कुछ जगह तो स्थिति ऐसी है कि सड़क का अस्तित्व मिट सा गया है। इस हाइवे पर जाम लगना आए दिन की बात हो गयी है। हालांकि इस पथ के पुनर्निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया है। लेकिन अभी गढ्डों में ट्रकों के फंसने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी मांझा के कोइनी के समीप गन्ना लदे ट्रक और ट्रैक्टर के फंस जाने से यह हाइवे महाजाम में फंस गया। हाइवे की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं। पुलिस जाम को हटाने के लिए जूझ रही है। मंगलवार की शाम तक जाम की स्थिति जस की तस बनी रही। N@K

आज से शुरू होगा एनएच 28 का पुनर्निर्माण 11034124 24/01/2014

http://www.jagran.com/bihar/gopalganj-11034124.html

आज से शुरू होगा एनएच 28 का पुनर्निर्माण 11034124 जागरण संवाददाता,गोपालगंज : जिले के लिए नासूर बने एनएच 28 का कायाकल्प होना अब कुछ समय की बात रह गयी है। आज शुक्रवार को सूबे के उर्जा मंत्री विजेन्द् 11034124

22/01/2014

मांझा के वीरों ने अंग्रेजों का छुड़ाया था छक्का
=========================
मांझागढ़ (गोपालगंज) : जंग-ए-आजादी में मांझा के वीरों ने अंग्रेजों का छक्का छुड़ा दिया था। आजादी के दीवानों ने पोस्टआफिस और रेलवे स्टेशन पर कब्जा जमाकर उसे काफी क्षति पहुंचाई। जिससे देखते हुए अंग्रेजों ने स्वतंत्रता का पाठ पढ़ाने वाले ऐतिहासिक माधव उच्च विद्यालय में मैट्रिक की पढ़ाई पर रोक लगा दी।
मांझा की उर्वरा भूमि में ऐसे युवा, बुजुर्ग और छात्र पैदा हुए जिनमें राष्ट्रभक्ति कूट-कूट कर भरी थी। इस प्रखंड में आजादी के दीवानों की फेहरिस्त काफी लंबी है। आजादी के दीवाने प्रखंड के इमिलिया गांव निवासी नौबत बैठा से तंग आकर अंग्रेज अफसरों ने उनके खाने में जहर मिलाकर जान से मार देने का प्रयास किया। आजादी की लड़ाई में तत्कालीन सारण जिले का अगुआ भी मांझा प्रखंड ही रहा। भारतीय राजनीति गलियारों में चाचा नाम से मशहूर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल गफूर की जन्म स्थली और कर्मभूमि भी मांझा रहा। सेनानी सियाबिहारी शरण, शंभुनाथ सिंह, इजहार प्रताप झा, गौतम झा, गौतम सिंह की कर्मभूमि भी मांझा बनी। सन 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में उत्तर बिहार के नेतृत्वकर्ता अब्दुल गफूर के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले उनके सहयोगियों की एक बहुत बड़ी जमात रही है। इन सेनानियों का मांझा की जनता ने भी पूरा साथ दिया। तत्कालीन मांझा राज परिवार ने भी अंग्रेजों का खूंटा उखाड़ फेंकने में सक्रिय भूमिका निभाई।
N@K

01/01/2014

मुजफ्फरपुर को हरा सिवान ने किया ट्राफी पर कब्जा

N@K
गोपालगंज : नगर के मिंज स्टेडियम में चल रहे स्व. सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मुजफ्फरपुर की टीम को हरा कर दुबई इलेवन सिवान की टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। टूर्नामेंट के समापन के बाद विजयी टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
इसके पूर्व टास जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी दुबई इलेवन सिवान की टीम ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में मोहम्मद सुल्तान तथा मोहम्मद जावेद की शानदार बल्लेबाजी के बदौलत 244 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में 245 के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुजफ्फरपुर की टीम में बेहद खराब शुरुआत की। महज 30 रन के योग पर इस टीम ने चार महत्वपूर्ण विकेट को गवां दिया और पूरी टीम 133 रन के योग पर आउट हो गयी। इस प्रकार सिवान की टीम 110 रनों के विशाल अंतर से विजयी रही। टूर्नामेंट के समापन पर मैन आफ द मैच तथा मैन आफ द सीरीज क पुरस्कार सिवान टीम के मोहम्मद सुल्तान को दिया गया। विजयी टीम को एसडीओ रेयाज अहमद खां ने ट्राफी प्रदान किया। टूर्नामेंट में बेहतर बालर का पुरस्कार मुजफ्फरपुर टीम के सौरव को दिया गया। इस मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष सदानंद सिंह, जिला पार्षद ओमप्रकाश सिंह, कृष्णा गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष रुक्मिणी देवी, सचिन कुमार सिंह, अजीतानंद सिंह, ज्योति प्रकाश बरनवाल, परमा एलानी तथा उपेन्द्र सिंह ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Gopalganj?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Danapur
Gopalganj
841428