Aim Taekwondo Academy

Aim Taekwondo Academy

Share

"Aim Taekwondo Academy" in Gopalganj, Bihar, is the premier destination for mastering the art of Taekwondo.

With expert training, personalized coaching, and a supportive environment. Contact us at +91 7903258774 to embark on your Taekwondo journey today!

13/03/2025

Celebrating my 11th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉

29/11/2024

Coming Soon.............

12/09/2024

गोपालगंज के निवासियों के लिए ताइक्वांडो से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना

यह जानकारी गोपालगंज के सभी निवासियों को दी जा रही है कि वर्तमान में जिले में दो ताइक्वांडो संघ कार्यरत हैं। दुर्भाग्यवश, पुराने ताइक्वांडो संघ द्वारा लंबे समय से अनैतिक कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें बच्चों से अवैध रूप से धन उगाही और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के करियर को नुकसान पहुँचाने जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं। इन अनियमितताओं के कारण गोपालगंज में एक नए संघ, "ताइक्वांडो संघ गोपालगंज" की स्थापना की गई है, जो "विश्व ताइक्वांडो" द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय संस्था "इंडिया ताइक्वांडो" के अधीन है।

हमारे संघ से जुड़े पाँच प्रमुख खिलाड़ियों को बिहार सरकार द्वारा "बिहार खेल सम्मान 2024" से सम्मानित किया गया है:
1. निहाल सिंह
2. भवानी सिंह
3. रिया सिंह
4. शहबाज अली
5. रजनीश गुप्ता

"ताइक्वांडो संघ गोपालगंज" के सचिव आर्यन पांडेय हैं, और मैं, प्रदीप कुमार यादव, इस संघ का अध्यक्ष हूँ। यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि हमारे संघ का पुराने संघ से कोई संबंध नहीं है।

दुर्भाग्यवश, कुछ लोग दूसरों के काम का अनुचित श्रेय लेने और समाज को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि वे अपनी व्यक्तिगत सफलता दिखा सकें। मैं आप सभी से निवेदन करता हूँ कि ऐसे झूठे और भ्रामक लोगों के जाल में न फँसें और उस संघ का समर्थन करें जो खिलाड़ियों और खेल के विकास के लिए ईमानदारी से कार्य कर रहा है।

आपका सहयोग अपेक्षित है।

प्रदीप कुमार यादव
अध्यक्ष,
ताइक्वांडो संघ गोपालगंज

11/09/2024
11/09/2024
07/09/2024

मैं गोपालगंज के सभी निवासियों को ताइक्वांडो से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी देना चाहता हूं। गोपालगंज में वर्तमान में दो ताइक्वांडो संघ कार्यरत हैं। पुराने ताइक्वांडो संघ द्वारा लंबे समय से बच्चों से अवैध रूप से धन उगाही और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के करियर को नुकसान पहुँचाने का काम किया जा रहा था। इन अनियमितताओं के कारण गोपालगंज में एक नए संघ, ताइक्वांडो संघ गोपालगंज, की स्थापना की गई। यह संघ इंटरनेशनल ताइक्वांडो संघ द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय संस्था इंडिया ताइक्वांडो के अधीन है।

इस संघ से जुड़े पाँच प्रमुख खिलाड़ी हैं: जिन्हे बिहार सरकार द्वारा बिहार खेल सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया ।
- निहाल सिंह
- दिनराज
- भवानी सिंह
- रिया सिंह
- शहबाज अली
- रजनीश गुप्ता

इस संघ के सचिव आर्यन पांडेय हैं, और मैं, प्रदीप कुमार यादव, इस संघ का अध्यक्ष हूँ। यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि ताइक्वांडो संघ गोपालगंज का पुराने संघ से कोई संबंध नहीं है।

दुर्भाग्य से, कुछ लोग दूसरों के काम का अनुचित श्रेय लेने और समाज को गुमराह कर अपनी व्यक्तिगत सफलता दिखाने के लिए प्रयासरत हैं। मैं आप सभी से निवेदन करता हूँ कि ऐसे झूठे और भ्रामक लोगों के जाल में न फँसें और सही संघ का समर्थन करें, जो खिलाड़ियों और खेल के विकास के लिए ईमानदारी से काम कर रहा है।

प्रदीप कुमार यादव
अध्यक्ष
ताइक्वांडो संघ गोपालगंज

07/09/2024

जब मैंने 2014-2015 में एक ताइक्वांडो खिलाड़ी होने के साथ-साथ कोच बनकर ताइक्वांडो का प्रशिक्षण देना शुरू किया, तो शुरुआती दिनों में 2015, 2016, और 2017 में क्रमशः भवानी सिंह, निहाल सिंह दिनराज, और रिया सिंह ने हमारी अकादमी "एम ताइक्वांडो एकेडमी" में प्रशिक्षण लेना शुरू किया। इन तीनों खिलाड़ियों में कई कमजोरियां थीं, जिन्हें दूर करने के लिए मैं रोज़ाना 30 किलोमीटर की दूरी बाइक से तय करके गोपालगंज से सुबह और शाम बरौली स्थित अपनी अकादमी पहुँचता था। कभी-कभी शाम की देर तक ट्रेनिंग कराने के कारण मुझे अकादमी में ही रात गुजारनी पड़ती थी।

सुबह उठकर फिर से प्रशिक्षण का सिलसिला जारी रहता था। हमारे अकादमी में उस समय सिर्फ 12-15 खिलाड़ी थे, बाद में शहबाज अली और रजनीश गुप्ता ने भी अकादमी जॉइन किया। इन कठिन दिनों के दौरान मुझे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कई बार, सभी खिलाड़ियों को अपनी जिम्मेदारी पर ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अलग-अलग जिलों और राज्यों में ले जाना पड़ता था। खुद से ज्यादा मुझे इन बच्चों का ख्याल रखना पड़ता था, और जब हारकर हम घर लौटते थे तो इनका रोना देखना मेरे लिए कठिन था। लेकिन न तो मैं हार मानने वाला था, और न ही ये जिद्दी खिलाड़ी।

संघर्ष जारी था, और हार-जीत का सिलसिला चलता रहा। निहाल सिंह दिनराज और भवानी सिंह दोनों ही बेहतरीन ताइक्वांडो खिलाड़ी थे, लेकिन छोटी-छोटी गलतियों के कारण हार जाते थे। इन गलतियों को दूर करने के लिए मैंने हर संभव प्रयास किया, ताकि सफलता मिल सके। हालांकि, 2018-19 तक यह हार-जीत का दौर जारी रहा, लेकिन इन खिलाड़ियों का संघर्ष और दृढ़ संकल्प अद्वितीय था।

इन खिलाड़ियों के साथ कुछ लोगों ने अन्याय भी किया; अन्याय इस कदर बढ़ गया कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को दबाया जाने लगा, गंदी राजनीति के तहत साजिश करके उनको पिछे किया जाने लगा तथा अपने व्यक्तिगत हितों को साधने के लिए इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया गया। तब मैने एक कठिन दौर से गुजरने लगा क्योंकि मेरा मेहनत और तपस्या खत्म होता दिख रहा था और इन प्रतिभावान खिलाड़ियों का नजर मुझपर टिका था फिर वो समय आया जब मै अपने जीवन का एक बड़ा फैसला लिया और एक गोपालगंज मे एक स्वतंत्र ताईक्वांडो संघ का निर्माण किया फिर ताईक्वांडो संघ बिहार से मान्यता लेकर इन खिलाड़ियों के उम्मिद को जगाया इतने संघर्षों और साजिशो के बाद भी, इन खिलाड़ियों ने कभी हार नहीं मानी और आज ये सभी सितारे राज्यभर में चमक रहे हैं।

यदि आज ये खिलाड़ी इस मुकाम तक पहुँचे हैं, तो इसका श्रेय निहाल सिंह दिनराज के पिता श्री टिंकु सिंह और माता श्रीमती निवेदिता जी को भी जाता है, जिन्होंने हर कदम पर, दिन-रात खिलाड़ियों का पूरा साथ दिया। आज ये सभी खिलाड़ी, जो "एम ताइक्वांडो एकेडमी" के गौरव हैं, न केवल पूरे जिले को गौरवान्वित कर रहे हैं, बल्कि बिहार भर में अपनी चमक बिखेर रहे हैं।

09/05/2024
Photos from Aim Taekwondo Academy's post 24/04/2024

INDIA Taekwondo page Features Aim Taekwondo Academy athlete भवानी सिंह & #रिया_सिंह .

Bihar State Sports Authority - BSSA
Nihal Singh Dinraj

Photos from Aim Taekwondo Academy's post 17/04/2024

Taekwondo Association of Bihar
INDIA Taekwondo
भवानी सिंह
Nihal Singh Dinraj
Aim Taekwondo Academy





Bihar State Sports Authority - BSSA

Photos from Aim Taekwondo Academy's post 15/04/2024

Bihar Foundation, Government of Bihar
Bihar State Sports Authority - BSSA
Taekwondo Association of Bihar
INDIA Taekwondo
Nihal Singh Dinraj
Aim Taekwondo Academy

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Gopalganj?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Bus Stand
Gopalganj
841428