DYSA Gorakhpur UPYSA

DYSA Gorakhpur UPYSA

Share

this is officeal page of district yogasan sports association gorakhpur ( UPYSA)

15/09/2023

कल दिनांक 14 सितंबर 2023 को शाम 4:30 बजे गोविंद बल्लभ पंत पार्क,गोरखपुर में आगामी 24 सितंबर 2023 को आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु एक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर विचार- विमर्श किया गया। मीटिंग में मुख्य रूप से डॉ0अमर सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर सेंट जोसेफ वूमेन कॉलेज गोरखपुर) डॉ0 अनिल यादव (कार्यकारी सदस्य UPYSA) , डॉ0 सुभाष सिंह,योगी अभिषेक मिश्रा(योगाचार्य, आयुष विभाग) डॉ0 प्रमोद राय (योगाचार्य, होम्योपैथी विभाग)श्री राम आशीष विश्वकर्मा, श्री आशीष सिंह, श्रीमती मंजूलता गुप्ता। (जज UPYSA),श्री विकास गुप्ता (जज UPYSA, श्री विवेक गुप्ता,श्री बजरंगी जैसवाल ,श्री राघव पांडेय (जज UPYSA ),श्री संजय यादव आदि उपस्थित रहे। टीम - डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन, गोरखपुर।

14/09/2023
14/09/2023

खुशखबरी:-
"योगासन" को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में मान्यता देने और समूह 'सी' पदों में शामिल करने से अब योगासन के खिलाड़ियों को खेल कोटा में ‘सी’ ग्रेड की नौकरियां भी मिलेंगी। इसके लिए हम केंद्र सरकार एवं मान्यवर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी का और पूज्य स्वामी रामदेव जी का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हैं, जो की वर्ल्ड योगासन के अध्यक्ष हैं।

माननीय महासचिव डॉ. जयदीप आर्य जी ने इस खुशखबरी को सभी राज्यों के साथ साझा किया एवं यह सन्देश दिया की केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी निर्देश पत्र के माध्यम से जिसमे इसकी घोषणा की गई है, योगासन खेल जोकि भारत की सॉफ्ट पावर है, भारत के सांस्कृतिक उत्थान को, सांस्कृतिक गौरव को और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ाने का कार्य भी करेगा ! इससे युवाओं मे जहां अनुसाशन पैदा होगा ,सामंजस्य पैदा होगा, वहा विश्वबंधुत्व का भारत का सन्देश पूरी दुनिया तक जाएगा और ये खेल सब प्रकार के धर्म, मजहब, जाति की दीवारों से ऊपर उठकर, पूरे विश्व के युवाओं को अपने साथ जोड़ने का कार्य करेगा|

"योगासन खिलाड़ियों को जहा केंद्रीय सरकार ने 'C-ग्रेड ' के पदों पर खेल कोटा प्रदान किया है हम निवेदन करते है सभी राज्य सरकारों से कि वे भी अपने राज्य की नोकरियों मे योगासन खेल के खिलाड़ियों को भी स्पोर्ट्स कोटे मे आरक्षण दे और उन्हें कैश अवार्ड और उनके सर्टिफिकेट को ग्रेडशन भी प्रदान करें! उपरोक्त मांग डॉ जयदीप आर्य जी महासचिव, योगासन भारत, ने एक पत्र के माध्यम से सभी राज्यों के खेल निदेशालय से की हैं |"

एक ऐतिहासिक निर्णय में, भारत सरकार के युवा कार्य और खेल मंत्रालय ने "योगासन" को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में आधिकारिक रूप से मान्यता दी है। यह घोषणा योगासन के विकास और प्रसारण में एक महत्वपूर्ण कदम को सूचित करती है।

राष्ट्रीय योगासन खेल संघ (NYSF) अब वर्तमान नाम "योगासन भारत" है और "योगासन भारत" को राष्ट्रीय खेल संघ (NSF) के रूप में मान्यता प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

भारत सरकार ने योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में प्रोत्साहित करने के साथ-साथ, योगासन भारत को योगासन के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण का आयोजन करने और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन करने की जिम्मेदारी दी है।

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Gorakhpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


NEW KAILASHPURI COLONY, KAJAKPUR POST-RAMPUR DISTRICT-GORAKHPUR PIN
Gorakhpur
273016