I am Praveen Sports

I am Praveen Sports mera naam hai Praveen Kumar aur Main daily cricket news ki video upload karta hun thank you doston

05/08/2025
SA vs PAK: एबी डिविलियर्स मिशन सक्सेसफुल... 60 गेंद में निकाल दी पाकिस्तान की हेकड़ी, साउथ अफ्रीका बना चैंपियन जागरण 8:2...
03/08/2025

SA vs PAK: एबी डिविलियर्स मिशन सक्सेसफुल... 60 गेंद में निकाल दी पाकिस्तान की हेकड़ी, साउथ अफ्रीका बना चैंपियन जागरण 8:27 am 3 Aug 2025 स्पो ट्र्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के फाइनल में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 9 विकेट से हराकर खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में एबी डिविलियर्स के बल्ले से नाबाद 120 रन की मैच विनिंग पारी देखने को मिली। मैच में साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीम को खिताब जीतने के लिए 20 ओवर में 196 रनों का टारगेट मिला था, जिसे साउथ अफ्रीका ने 16.5 ओवर में सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। पाकिस्तान लगातार दूसरी बार खिताब जीतने से चूक गया।
शरजील ने खेली 76 रन की पारी मैच में पाकिस्तान चैंपयंस ने पहले बल्लेबाजी की। ओपनर बल्लेबाज शरजील खान के बल्ले से 76 रनों की बेहतरीन पारी निकली। इसके अलावा अन्य कोई भी खिलाड़ी 50 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सका। साउथ अफ्रीका चैंपियंस की तरफ से हार्डस विज्लोन और वेन पर्नेल ने 2- 2 विकेट हासिल किए। वहीं, दिग्गज स्पिनर इमरान ताहिर भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे। 5.2 ओवर में जोड़े 72 रन लक्ष्य का पीछा करने साउथ अफ्रीका की तरफ से एबी डिविलियर्स और हाशिम अमला की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतरी। दोनों के बीच 5.2 ओवर में पहले विकेट के लिए 72 रनों की तेज साझेदारी देखने को मिली। हाशिम अमला इस मैच में 14 गेंद में 18 रन की पारी खेलने के बाद सईद अजमल का शिकार बने। डिविलियर्स का तूफान अमला के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे जेपी डुमिनी ने एबी डिविलियर्स के साथ मिलकर पाकिस्तानी चैंपियंस टीम को कोई और विकेट हासिल करने का मौका

IND vs ENG: 'जस्सी... तुस्सी न जाओ', बुमराह की विदाई पर भावुक सिराज ने पूछा ये सवाल, जानें बूम-बूम ने क्या दिया जवाबसाथ ...
02/08/2025

IND vs ENG: 'जस्सी... तुस्सी न जाओ', बुमराह की विदाई पर भावुक सिराज ने पूछा ये सवाल, जानें बूम-बूम ने क्या दिया जवाब
साथ ही गेंदबाजी में जिम्मेदारी लेने पर बड़ा खुलासा किया।
मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में घातक गेंदबाजी की। उन्होंने चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद जसप्रीत बुमराह की विदाई के दौरान हुई बातचीत का खुलासा किया।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच द ओवल में खेला जा रहा है। भारत की पहली पारी 224 के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन पर सिमट गई। इसमें मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जसप्रीत बुमराह को वर्क लोड मैनेजमेंट के चलते टीम से रिलीज कर दिया गया।

विदाई पर भावुक हुए सिराज

उनकी विदाई पर सिराज ने जसप्रीत बुमराह से हुई बातचीत का खुलासा किया है। सिराज ने कहा कि उन्होंने बुमराह से कहा कि जब वह पांच विकेट ले लेंगे तो किसी गले लगाएं। बीसीसीआई टीवी से बात करते हुए सिराज ने अपने और बुमराह के बीच बॉडिंग का खुलासा किया।

'भैया आप चले गए तो गले...'

सिराज ने कहा, हां जस्सी भाई को या बोला था कि भैया, आप जा क्यों रहे हो, जब मैं पांच विकेट लेकर आकर किसको गले लगाऊंगा। तो उन्होंने बोला कि, मैं हूं इधर ही। तू बस पांच विकेट ले लो। यह हम लोगों की बात हुई थी। उनके साथ खेलने में मजा आता है।

'जिम्मेदारी लेने में मजा आता है'

सिराज ने आगे कहा, जब जिम्मेदारी मिलती है तो मजा आता है। बॉलरों से बात करना कि क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए? मेरा ध्यान बस इसी पर रहता है कि मैं टीम के लिए अपना 100 प्रतिशत दूं। रिजल्ट जो भी रहे।

सबसे ज्यादा विकेट ले चुके हैं सिराज

बता दें कि मोहम्मद सिराज इस मौजूदा पांच मैच की सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने बेन स्टोक्स (17) को पछाड़ दिया है। सिराज इस सीरीज में अभी तक कुल 18 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान वह कुल 155.2 ओवर फेंक चुके है। इससे पहले साल 2021 में भी इंग्लैंड दौरे पर सिराज ने कुल 18 विकेट लिए थे और 153.2 ओवर गेंदबाजी की थी।

12/07/2025

I am

Address

Hardoi
241125

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when I am Praveen Sports posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share