Mangali Football Acedamy

Mangali Football Acedamy

Share

football team

Photos from Mangali Football Acedamy's post 07/06/2026

जयपुर मे चल रही राजस्थान महिला लीग मे हमारे खिलाड़ियों ने ज़िंक फुटबॉल अकेडमी उदयपुर की तरफ से खेलते हुए पहला स्थान प्राप्त किया.. जिसमे तमन्ना को टूर्नामेंट का बेस्ट प्लेयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया..

25/05/2026

Sukhwinder mam ashwini sir kamlesh mam sumitra mam pankaj sir aapko slute mere sath juda hua har mera bhai and special thanks Doordarshan news

25/05/2026
23/05/2026

हिसार पुलिस की पहल को सलाम है

Photos from Mangali Football Acedamy's post 19/05/2026
18/05/2026

🏏🔥 ओल्ड इज़ गोल्ड में आज चर्चा एक ऐसे तूफानी बल्लेबाज की, जिसका नाम सुनते ही पुराने क्रिकेट प्रेमियों की यादें ताज़ा हो जाती हैं — सोनू मंगाली 🔥🏏

लेफ्ट हैंड बल्लेबाजी का वो अंदाज़… वो आक्रामक तेवर… और मैदान में उतरते ही गेंदबाज़ों पर दबाव 😍
उस दौर में अगर आज के खिलाड़ियों से तुलना की जाए, तो यकीन मानिए ये बल्लेबाज किसी से कम नहीं था। बल्कि कई मामलों में तो आज के बड़े-बड़े हिटर्स से भी ज्यादा खतरनाक माना जाता था 💯

खासकर लेग साइड में इनके शॉट्स देखने लायक होते थे 👑
ऐसा लगता था मानो गेंद को सीमा रेखा तक पहुँचाना इनके लिए आम बात हो। लेकिन सिर्फ लेग साइड ही नहीं, मैदान का शायद ही कोई ऐसा कोना रहा हो जहाँ सोनू मंगाली का बल्ला ना गूंजा हो 🔥

उस समय ना सोशल मीडिया था…
ना ऑनलाइन टेलीकास्ट…
फिर भी मंगाली क्रिकेट की धाक हर तरफ थी, और उस पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सोनू मंगाली का बहुत बड़ा योगदान रहा 👏

ये सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि उस दौर की पहचान रहे हैं ❤️
जिन भाइयों ने उनकी बल्लेबाजी देखी है, वो जानते हैं कि मैदान में उनका जलवा क्या हुआ करता था 💥

कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं 👇
किस-किस भाई ने सोनू मंगाली की बल्लेबाजी देखी है?
और उनकी कौन सी इनिंग आज भी आपके दिल में बसी हुई है? 🏏🔥

14/05/2026

IPL की तरह ही महिला फुटबॉल मे IWL यानि indian womens leauge प्रतियोगिता चल रही है जिसमे हमारे गांव की 9 खिलाडी 5 क्लबो मे खेल कर गांव का सम्मान बढ़ा रही है उन खिलाडियों की कुछ तस्वीरें star of mangali football club in IWL

10/05/2026

मां केवल जन्म नहीं देती, वह अपने संघर्ष, त्याग और हौसले से बच्चों का भविष्य भी गढ़ती है।
आज मदर डे पर ग्राम मंगाली की ऐसी ही प्रेरणादायी माता श्रीमती रामपति जी को नमन, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी बेटी सपना पुत्री स्व. साहेबराम बिश्नोई को आगे बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

सपना, सुपौत्री स्वर्गीय हरिसिंह जी धायल, ढाणी सिंघरान रोड़, मंगाली सुरतिया, ने आर्थिक संघर्षों के बीच फुटबॉल को अपना सपना बनाया। पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी मां के कंधों पर आ गई, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। खेतों में मेहनत की, संघर्ष किया और बेटी के सपनों को टूटने नहीं दिया। यही संघर्ष आज इतिहास बन गया।

ग्राम मंगाली में फुटबॉल की जो छोटी सी शुरुआत श्रीमती सुखविंदर जी कोच द्वारा की गई थी, वह आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुकी है। गांव की बेटियां और बेटे जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंगाली का नाम रोशन कर रहे हैं। इसके लिए श्रीमती सुखविंदर जी का पूरा गांव सदैव ऋणी रहेगा।

सपना ने न केवल अनेक राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर गांव का गौरव बढ़ाया, बल्कि प्रदेश की पहली महिला फुटबॉल रेफरी बनकर यह साबित कर दिया कि बेटियां अवसर मिलने पर हर मुकाम हासिल कर सकती हैं।

आज ग्राम मंगाली केवल एक गांव नहीं, बल्कि खेल प्रतिभाओं की पहचान बन चुका है। यह उपलब्धि केवल खिलाड़ियों की नहीं, बल्कि उन माताओं की भी है जिन्होंने अपने बच्चों के सपनों के लिए दिन-रात मेहनत की।

मदर डे पर ऐसी सभी माताओं को ह्रदय से नमन, जिनके त्याग, संस्कार और संघर्ष से गांव, समाज और देश का भविष्य उज्ज्वल हो रहा है।
सादर,
अनिल भाम्भू,
मंगाली।

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Hisar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Hisar