Cricket Addaa

Cricket Addaa

Share

Cricket News And More

Photos from Cricket Addaa's post 26/01/2024

रविन्द्र जडेजा और केएल राहुल के नाम रहा दूसरा दिन, भारतीय टीम ने हासिल की 150 से अधिक की बढ़त

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया ने 421/7 का बड़ा स्कोर बना लिया है। भारतीय टीम की कुल बढ़त 175 रनों की हो गई और क्रीज पर रविन्द्र जडेजा 81 रन व अक्षर पटेल 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम ने दूसरे दिन 302 रन बनाये और मेहमान टीम को दबाव में ला दिया है।

दूसरा दिन, पहला सत्र
इंग्लैंड टीम के लिए दूसरे दिन जो रूट ने गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए यशस्वी जायसवाल के रूप में बड़ा विकेट झटका। यशस्वी जायसवाल ने 80 रनों की बेहतरीन पारी खेली जिसमें 10 चौके व 3 शानदार छक्के शामिल रहे। नम्बर 4 पर केएल राहुल बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने शुभमन गिल के साथ 36 रनों की साझेदारी की। टॉम हार्टले ने शुभमन गिल को 23 रनों पर पवेलियन भेज दिया। पहले सत्र के अंत तक टीम इंडिया 222/3 का स्कोर बना लिया था।

दूसरा दिन, दूसरा सत्र
दूसरे सत्र की शुरुआत में श्रेयस अय्यर 35 रन बनाकर रेहान अहमद को अपना विकेट दे बैठे। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने चौथे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। केएल राहुल ने रविन्द्र जडेजा के साथ मिलकर तेजी से रन बनाये और दोनों के बीच 65 रनों की अहम साझेदारी हुई। केएल राहुल 86 रनों पर आउट हुए और शतक बनाने से 14 रन दूर रह गए। दूसरे सत्र के अंत भारतीय टीम ने 63 रनों की बढ़त बना ली थी।

दूसरे दिन, तीसरा सत्र
तीसरे सत्र में भारत ने दो विकेट गंवाए जिसमें केएस भरत 41 रन और रविचंद्रन अश्विन 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंतिम सत्र में रविन्द्र जडेजा ने पहले भरत के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की फिर अक्षर पटेल के साथ मिलकर 63 रन जोड़ लिए है। रविन्द्र जडेजा ने 7 चौके व 2 छक्कों की मदद से 81 रन बना लिए हैं, जबकि अक्षर पटेल ने 5 चौकों व 1 छक्के की बदौलत 35 रन जोड़ लिए हैं।इंग्लैंड के लिए अभी तक टॉम हार्टले और जो रूट ने 2-2 विकेट प्राप्त किये हैं, तो रेहान अहमद और जैक लीच को 1-1 विकेट हासिल हुआ है। भारतीय टीम तीसरे दिन में अपनी बढ़त को 200 के पार पहुंचाने की कोशिश करेगी।

Photos from Cricket Addaa's post 26/01/2024

वेस्टइंडीज ने गंवाया बड़ी बढ़त का मौका, ऑस्ट्रेलिया ने सस्ते में 5 विकेट गंवाने के बाद की जोरदार वापसी

ब्रिस्बेन टेस्ट के दूसरे दिन जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज (AUS vs WI) के खिलाफ बेहतरीन तरीके से लड़ाई की और अपनी टीम को सस्ते में सिमटने से रोका। स्टंप्स के समय तक वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 13/1 का स्कोर बना लिया था और उसकी बढ़त 35 रनों की हो गई थी। इससे पहले आज वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 311 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी 289/9 के स्कोर पर घोषित की।पहले दिन के स्कोर 266/8 से वेस्टइंडीज की पारी को आगे बढ़ाते हुए केविन सिंक्लेयर और केमार रोच स्कोर को 300 के करीब ले गए लेकिन रोच दुर्भाग्यशाली रहे और वह 8 रन बनाकर 297 के स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे। सिंक्लेयर ने स्कोर को 300 के पार पहुँचाया और अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक भी जड़ा। उन्होंने 50 रनों की पारी खेली और 108वें ओवर में पारी के अंतिम विकेट के रूप में आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने पारी में सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही और लंच तक टीम ने सिर्फ पांच ओवर में 24 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए। स्टीव स्मिथ 6 और मार्नस लैबुशेन 3 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कैमरन ग्रीन 8 और ट्रैविस हेड अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

लंच के बाद उस्मान ख्वाजा और मिचेल मार्श की जोड़ी ने स्कोर को 50 के पार पहुँचाया लेकिन मार्श 21 रन बनाकर 54 के स्कोर पर चलते बने। ख्वाजा का साथ देने आये एलेक्स कैरी ने आक्रामक रूख अपनाया और 96 रनों की साझेदारी करते हुए स्कोर को 150 तक ले गए। कैरी ने 49 गेंदों में 65 रन बनाये। मिचेल स्टार्क सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह चाय तक ऑस्ट्रेलिया ने 161/7 का स्कोर बनाया।

चाय के बाद उस्मान ख्वाजा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 38वें ओवर में अपने 200 रन भी पूरे किये। उनके और कप्तान पैट कमिंस के बीच 81 रनों की साझेदारी हुई, जिससे स्कोर 242 तक पहुंचा। ख्वाजा को केविन सिंक्लेयर ने अपना शिकार बनाया और वह 75 रन बनाकर 48वें ओवर में आउट हुए।कमिंस ने डटकर मुकाबला किया और अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे तथा नाथन लायन (19) के साथ नौवें विकेट के लिए 33 गेंदों में 47 रन जोड़े। 53वें ओवर में 289 के स्कोर लायन आउट हुए और ऑस्ट्रेलिया ने चौंकाते हुए पारी घोषित कर दी। कमिंस 64 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की तरफ से अल्ज़ारी जोसेफ ने चार और केमार रोच ने तीन विकेट लिए।
वेस्टइंडीज को अपनी दूसरी पारी के आठवें ओवर में पहला झटका लगा और तेजनारायण चंद्रपॉल 4 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हुए। विकेट गिरते ही स्टंप्स की घोषणा कर दी गई। कप्तान क्रेग ब्रैथवेट 3 रन बनाकर नाबाद थे।

Photos from Cricket Addaa's post 26/01/2024

भारत की वर्ल्ड कप में 200 रनों से भी ज्यादा के अंतर से जीत, ऑस्ट्रेलिया ने भी ज़िम्बाब्वे को बुरी तरह हराया

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप (ICC Under-19 World Cup 2024) में 25 जनवरी को भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। ग्रुप ए में भारत ने आयरलैंड को 201 रनों और ग्रुप सी में ऑस्ट्रेलिया ने ज़िम्बाब्वे को 225 रनों के अंतर से हराया। पहले मैच में भारत के मुशीर खान (106 गेंद 118) और दूसरे मैच में हैरी डिक्सॉन (108 गेंद 89) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ब्लोमफोन्टिन में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया और 50 ओवर में 301/7 का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से मुशीर खान ने शतक लगाया और 118 रनों की पारी खेली, जिसमें नौ चौके और चार छक्के शामिल रहे। वहीं कप्तान उदय सहारन ने भी 84 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली। इन दोनों की पारियों की मदद से ही भारतीय टीम बड़े स्कोर तक पहुंची। आयरलैंड की तरफ से ओलिवर राइली को सबसे ज्यादा तीन और जॉन मैकनेली को दो विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड का बेहद खराब प्रदर्शन देखने को मिला और टीम 29.4 ओवर में 100 रन बनाकर ढेर हो गई। डेनियल फोरकिन ने सबसे ज्यादा नाबाद 27 रन बनाये। उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज 20 का स्कोर भी नहीं बना पाया। भारत की तरफ से नमन तिवारी ने चार और सौम्य पांडे ने तीन विकेट हासिल किये।

किमबर्ले में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 296/7 का स्कोर बनाया। हैरी डिक्सॉन ने सबसे ज्यादा 89 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान ह्यू वेबगेन ने 68 और टॉम कैम्पबेल ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली। ज़िम्बाब्वे की तरफ से रयान सिम्बी, ब्रैंडन सुँगुरो और कप्तान मैथ्यू स्कोंकेन ने दो-दो विकेट हासिल किये। लक्ष्य का पीछा करते हुए ज़िम्बाब्वे की टीम 23.2 ओवर में सिर्फ 71 का स्कोर बनाकर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए हरकीरत बाजवा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।

Photos from Cricket Addaa's post 26/01/2024

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज ने की जबरदस्त वापसी, शुरुआत में लड़खड़ाने के बावजूद बनाया 250 से ज्यादा का स्कोर

ब्रिस्बेन में आज से ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज (Australia vs West Indies) के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत हुई, जिसका पहला दिन काफी हद तक मेजबानों के नाम रहा। पहले खेलते हुए स्टंप्स के समय तक वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 89.4 ओवर में 266/8 का स्कोर बना लिया था। कैरेबियाई बल्लेबाज केविन सिंक्लेयर 16 रन बनाकर नाबाद थे।वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो शुरूआती ओवरों में ही गलत साबित होता नजर आया। कप्तान क्रेग ब्रैथवेट के रूप में टीम ने अपना पहला विकेट गंवाया और वह 4 रन बनाकर आठवें ओवर में 9 के स्कोर पर आउट हुए। किर्क मैकेंजी ने कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन 25 गेंदों में 21 रन बनाकर 42 के स्कोर पर विपक्षी कप्तान पैट कमिंस का शिकार बने। तेजनारायण चंद्रपॉल 21 और एलिक एथानाज़े ने 8 रन बनाये। जस्टीन ग्रीव्स भी 6 रन बनाकर चलते बने। इस तरह वेस्टइंडीज ने लंच तक 25.3 ओवर में 67/5 का स्कोर बनाया।

मुश्किल में दिख रही कैरेबियाई पारी को कैवेम हॉज और जोशुआ डा सिल्वा की जोड़ी ने संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे सत्र में जमकर बल्लेबाजी की और अपनी टीम के स्कोर को 100 के पार पहुँचाया। चाय तक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को विकेट नहीं मिला और वेस्टइंडीज ने 53 ओवर में 145/5 का स्कोर बनाया। चाय के बाद इन दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किये और इनके बीच छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी हुई।

ऐसा लग रहा था कि यह जोड़ी आज खेल समाप्त होने तक खेलती रहेगी लेकिन जोशुआ डा सिल्वा 79 रन बनाकर 213 के स्कोर पर नाथन लायन की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हो गए और छठे विकेट के लिए 149 रनों की साझेदारी का अंत हुआ। कैवेम हॉज भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए और 71 रन बनाकर 85वें ओवर में 225 के स्कोर पर पवेलियन लौटे।

यहाँ से केविन सिंक्लेयर के साथ मिलकर अल्ज़ारी जोसेफ ने आठवें विकेट के लिए 41 रन जोड़े लेकिन दिन के आख़िरी ओवर में आउट हो गए। जोसेफ ने 22 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, जोश हेजलवुड को दो सफलताएं हासिल हुईं।

Photos from Cricket Addaa's post 26/01/2024

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेला BAZBALL गेम, भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा पहला दिन

भारत (Indian Cricket Team) के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। पहले दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने बैजबॉल अंदाज में प्रदर्शन करने की कोशिश की लेकिन भारतीय गेंदबाजों के आगे मेहमान टीम 246 रनों पर ढेर हो गई। भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इंग्लैंड के खिलाफ असली बैजबॉल गेम दिखाया। पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम ने 119/1 का स्कोर बना लिया और इंग्लैंड के स्कोर से 127 रन पीछे है।

पहला सत्र
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और जैक क्रॉली ने 55 रनों की साझेदारी की। बेन डकेट ने 39 गेंदों पर 35 रनों की छोटी लेकिन जबरदस्त पारी खेली जिसमें 7 चौके शामिल रहे। बेन डकेट का विकेट रविचंद्रन अश्विन ने अपने नाम किया। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आये ऑली पॉप केवल 1 रन बनाकर रविन्द्र जडेजा का शिकार बने। तीसरे विकेट के रूप में जैक क्रॉली 20 रनों पर पवेलियन लौट गए। 55/0 से 60/3 विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड की पारी को दिग्गज बल्लेबाज जो रूट और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी ने संभाला और लंच तक 108/3 का स्कोर बना लिया था।

दूसरा सत्र
लंच के बाद जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने 61 रनों की साझेदारी की। जॉनी बेयरस्टो ने 58 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 37 रन बना पाए जबकि दूसरे छोर पर जो रूट 60 गेंदों पर 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। निचले क्रम में विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फॉक्स 4 रन व रेहान अहमद 13 रन बनाकर आउट हुए जबकि डेब्यू कर रहे टॉम हार्टले ने 23 रनों की पारी खेली। चायकाल के बाद बेन स्टोक्स ने तूफानी पारी खेलना शुरू की। बेन स्टोक्स ने 88 गेंदों पर 70 रन बनाये जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। पहली पारी में इंग्लिश टीम केवल 246 रन बना पाई। टीम इंडिया के लिए रविन्द्र जडेजा व रविचंद्रन अश्विन ने 3-3 और अक्षर पटेल व जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट अपने नाम किया है।

तीसरा सत्र
भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी करने आये कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने आते ही इंग्लैंड के गेंदबाजों पर हमला बोला। जायसवाल ने एक के बाद एक तूफानी शॉट खेले। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 12.2 ओवर में 80 रन जोड़े। रोहित शर्मा 24 रन बनाकर जैक लीच का शिकार बने लेकिन दूसरे छोर पर खड़े जायसवाल की जबरदस्त बल्लेबाजी जारी रही। दिन का खेल खत्म होने पर यशस्वी ने नाबाद 76 व शुभमन गिल ने 14 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल ने अपनी 76 रनों की पारी के दौरान 9 चौके और 3 छक्के लगा दिए हैं।

Photos from Cricket Addaa's post 19/01/2024

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ढाया कहर, आयरलैंड ने भी की जीत के साथ शुरुआत

दक्षिण अफ्रीका में आज से Under-19 World Cup 2024 की शुरुआत हुई। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका का सामना वेस्टइंडीज से हुआ, जबकि दूसरा मैच में आयरलैंड और यूएसए के बीच मुकाबला खेला गया। दक्षिण की तरफ से क्वेन मफाका (5/38) और आयरलैंड की तरफ से ओलिवर राइली प्लेयर (3/21 और 2 कैच) ऑफ द मैच बने।ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 31 रनों से हराया। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 285/9 का मजबूत स्कोर बना दिया। टीम की तरफ से डेवन मराइस ने सबसे ज्यादा 65 रनों की पारी खेली। वहीं, कप्तान जुआन जेम्स ने 47, डेविड टीगर ने 44 और एल प्रिटोरियस ने 40 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की तरफ से नाथन सीली ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किये। वहीं, नाथन एडवर्ड्स और डीशॉन जेम्स ने दो-दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 40.1 ओवर में 254 के स्कोर पर सिमट गई। वेस्टइंडीज की तरफ से ज्वेल एंड्रू ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और शतक जड़ा। उन्होंने 96 गेंदों में 14 चौके और तीन छक्के की मदद से 130 रनों की पारी खेली। हालाँकि, अन्य कोई बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं बना पाया और एक के बाद एक आउट होते गए, जिसकी वजह से टीम को हार मिली। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्वेना मफाका ने सबसे ज्यादा पांच और राइली नॉर्टन ने तीन विकेट लिए।

आयरलैंड के सामने यूएसए मामूली स्कोर बनाकर हुई आउट
ग्रुप ए में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए यूएसए की पूरी टीम को 40.2 ओवर में 105 के स्कोर पर समेट दिया। खुश भलाला ने सबसे ज्यादा 22 रनों का योगदान दिया। आयरलैंड की तरफ से आर विल्सन और ओलिवर राइली ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड ने शुरुआत में कुछ विकेट गंवाए लेकिन रयान हंटर ने नाबाद 50 और कप्तान फिलिपस ले रुक्स ने नाबाद 23 रन बनाकर अपनी टीम को 22.5 ओवर में 109/3 के स्कोर पर पहुंचाकर जीत दिला दी।

Photos from Cricket Addaa's post 19/01/2024

डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने दिलाई न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के खिलाफ लगातार चौथी जीत

क्राइस्टचर्च में खेले गए चौथे T20I मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान (NZ vs PAK) को 7 विकेट से हराया और पांच मैचों की सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली। पहले खेलते हुए पाकिस्तान टीम ने 20 ओवर में 158/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड टीम ने 18.1 ओवर में 159/3 का स्कोर बनाया। कीवी बल्लेबाज डैरिल मिचेल को शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया लेकिन उसकी शुरुआत खराब रही। ओपनर सैम अयूब 1 रन बनाकर दूसरे ही ओवर में 5 के स्कोर पर चलते बने। दूसरे ओपनर मोहम्मद रिज़वान और बाबर आज़म की अनुभवी जोड़ी ने पाकिस्तान के स्कोर को 50 के पार पहुँचाया लेकिन सातवें ओवर में 56 के स्कोर पर बाबर 11 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए। फखर ज़मान 9 और साहिबज़ादा फरहान सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने, जिससे स्कोर 13 ओवर में 86/4 हो गया। इस बीच मोहम्मद रिज़वान ने एक छोर से रन बनाना जारी रखा और उन्होंने 38 गेंदों में अपना 26वां T20I अर्धशतक पूरा किया। उनके और इफ्तिखार अहमद (10) के बीच 40 रनों की साझेदारी हुई, जिससे पाकिस्तान का स्कोर 126 तक पहुंचा।

18वें ओवर में इफ्तिखार के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये मोहम्मद नवाज़ ने 9 गेंदों में तीन छक्के की मदद से नाबाद 21 रन बनाये और स्कोर को 150 के पार पहुंचाने में अहम रोल अदा किया। हालाँकि, उनके साथ क्रीज पर मौजूद रिज़वान तेजी से रन नहीं बना पाए और अपने शतक से भी चूक गए। उनके बल्ले से 63 गेंदों में 90 रनों की नाबाद पारी आई। न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी और लोकी फर्ग्यूसन को दो-दो विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही टीम को पहले ही ओवर में 10 के स्कोर तक शाहीन अफरीदी ने दो बड़े झटके दिए। शानदार फॉर्म में चल रहे फिन एलन 4 गेंदों में 8 और टिम साइफर्ट अपना खाता खोले बिना ही आउट हो गए। 20 के स्कोर पर विल यंग को भी अफरीदी ने अपना शिकार बनाया और वह 4 रन ही बना पाए। मुश्किल में दिख रही न्यूजीलैंड को डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने संभाला।इन दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किये और फिर न्यूजीलैंड के लिए T20I में चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करते हुए अपनी टीम को 19वें ओवर में जीत दिला दी। मिचेल ने 44 गेंदों में सात चौके और दो छक्के की मदद से 72 रनों की नाबाद पारी खेली।

Photos from Cricket Addaa's post 19/01/2024

ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 10 विकेट से बुरी तरह हराया

ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले (AUS vs WI) में वेस्टइंडीज को 10 विकेट से बुरी तरह हरा दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए सिर्फ 26 रनों का टार्गेट मिला था, जिसे उन्होंने आसानी से बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) को उनकी जबरदस्त गेंदबाजी (9 विकेट) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस तरह से कंगारू टीम ने इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच डे-नाइट होगा और ये ब्रिस्बेन में 25 जनवरी से खेला जाएगा।वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी पहली पारी में 188 रन बनाए थे। उन्होंने तीन खिलाड़ियों को इस मैच में डेब्यू कराया था, जिसमें से शामर जोसेफ ने 36 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा अनुभवी बल्लेबाज किर्क मैक्केंजी ने भी 50 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने 4-4 विकेट लिए थे।

शामर जोसेफ ने डेब्यू मैच में झटके पांच विकेट

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 283 रन बनाकर 95 रनों की अच्छी बढ़त हासिल कर ली थी। हालांकि एक समय टीम मुश्किल में थी लेकिन मिडिल ऑर्डर में ट्रैविस हेड ने 119 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर टीम को लीड दिला दी थी। वेस्टइंडीज की तरफ से डेब्यू कर रहे युवा तेज गेंदबाज शामर जोसेफ ने पांच विकेट चटकाए और अपने डेब्यू मैच में ही बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी कैरेबियाई टीम ज्यादा मुकाबला नहीं कर सकी और सिर्फ 120 रन पर ही सिमट गई। किर्क मैक्केंजी ने एक बार फिर टीम के लिए सबसे ज्यादा 26 रन बनाए लेकिन बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दूसरी पारी में जोश हेजलवुड ने जबरदस्त गेंदबाजी की और पांच विकेट लिए। इस तरह से मेजबान टीम को जीत के लिए 26 रनों का टार्गेट मिला, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया। स्टीव स्मिथ 11 और मार्नस लैबुशेन 1 रन बनाकर नाबाद रहे। उस्मान ख्वाजा 9 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।

Photos from Cricket Addaa's post 18/01/2024

वानिन्दु हसरंगा की घातक गेंदबाजी के आगे ज़िम्बाब्वे 100 के अंदर ढेर, श्रीलंका की तीसरे T20I में बड़ी जीत

कोलंबो में खेले गए तीसरे मुकाबले में श्रीलंका ने ज़िम्बाब्वे (SL vs ZIM) को 9 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की। पहले खेलते हुए ज़िम्बाब्वे की पूरी टीम 14.1 ओवर में सिर्फ 82 का स्कोर बनाकर ऑलआउट हो गई, जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 10.5 ओवर में 88/1 का स्कोर बनाया। श्रीलंका के कप्तान वानिन्दु हसरंगा (4/15) को प्लेयर ऑफ द मैच और एंजेलो मैथ्यूज (112 रन और 2 विकेट) को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और ज़िम्बाब्वे को पारी की दूसरी ही गेंद पर 1 के स्कोर पर पहला झटका लग गया। क्रेग एर्विन खाता खोले बिना ही चलते बने। ब्रायन बेनेट ने 12 गेंदों में 29 रनों की तूफानी पारी खेली लेकिन तीसरे ओवर में 35 के स्कोर पर आउट हो गए। टी कामुनहुकाम्वे भी 12 रन बनाकर 51 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। कप्तान सिकंदर रजा कुछ खास नहीं कर पाए और वह 10 रन बनाकर आउट हो गए।

विकेटों का सिलसिला जारी रहा और टोनी मुनयोंगा भी 4 रन बनाकर 71 के स्कोर पर निपट गए। शॉन विलियम्स ने 15 रन बनाये और 73 के स्कोर पर आउट हुए। यहाँ से ज़िम्बाब्वे की पारी ज्यादा देर नहीं टिकी और 15वें ओवर में सिमट गई। श्रीलंका की तरफ से वानिन्दु हसरंगा ने चार, एंजेलो मैथ्यूज और महीश तीक्षणा ने दो-दो विकेट लिए। दिलशान मधुशंका और धनंजय डी सिल्वा को भी एक-एक विकेट मिला।लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका को पैथुम निसांका और कुसल मेंडिस की जोड़ी ने तेज शुरूआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े। इस जोड़ी को शॉन विलियम्स ने तोड़ा और मेंडिस 27 गेंदों में 33 रन बनाकर आठवें ओवर में आउट हो गए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल रहा। निसांका ने 23 गेंदों में 39 रन बनाये और धनंजय डी सिल्वा के साथ मिलकर अपनी टीम को 11वें ओवर में ही जीत दिला दी। डी सिल्वा ने नाबाद 15 रन बनाये।

Photos from Cricket Addaa's post 18/01/2024

युवराज सिंह की छक्कों की बारिश गई बेकार, सचिन तेंदुलकर की टीम को इरफ़ान पठान ने दिलाई बेहतरीन जीत

श्री मधुसूदन साई वैश्विक मानवतावादी मिशन द्वारा आयोजित किये गए One World One Family Cup 2024 के एकमात्र मैच में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की अगुवाई वाली वन वर्ल्ड ने युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की कप्तानी वाली वन फैमिली को 4 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मुकाबले में पहले खेलते हुए वन फैमिली ने 20 ओवर में 180/6 का स्कोर बनाया, जवाब में वन वर्ल्ड ने 19.5 ओवर में 184/6 का स्कोर बनाया।वन वर्ल्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वन फैमिली की तरफ से पारी की शुरुआत करने आई डैरेन मैडी और रोमेश कालूवितराना की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। कालूवितराना ने 15 गेंदों में 22 रन बनाये और पांचवें ओवर में आउट हुए। मोहम्मद कैफ कुछ खास नहीं कर पाए और 9 रन बनाकर चलते बने।

मैडी ने अच्छी बल्लेबाजी की और 41 गेंदों में 51 रन बनाकर 13वें ओवर में 97 के स्कोर पर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। पार्थिव पटेल ने 13 गेंदों में 19 और युवराज सिंह ने 24 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली। युवी ने चार जबरदस्त छक्के भी लगाए। युसूफ पठान ने 24 गेंदों में 38 रन बनाये और अपनी टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुँचाने का काम किया। वन वर्ल्ड कप की तरफ से हरभजन सिंह ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करते हुए वन वर्ल्ड को पहला झटका चौथे ओवर में 31 के स्कोर पर लगा और नमन ओझा 18 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से सचिन तेंदुलकर के साथ मिलकर एल्विरो पीटरसन ने अच्छी बल्लेबाजी की और दोनों स्कोर को 72 तक ले गए। तेंदुलकर ने 16 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली। पीटरसन ने उपुल थरंगा (29) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की लेकिन थरंगा को 131 के स्कोर पर जेसन क्रेजा ने चलता किया। एस बद्रीनाथ कुछ खास नहीं कर पाए और 4 रन बनाकर आउट हो गए।पीटरसन ने 19वें ओवर में 170 के स्कोर पर आउट होने से पहले 50 गेंदों में 74 रन बनाये। आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन चाहिए थे लेकिन पहली चार गेंदों में 4 रन ही आये। हालाँकि, पांचवीं गेंद पर इरफ़ान पठान (12*) ने छक्का जमा दिया और अपनी टीम को जीत दिला दी। वन फैमिली की तरफ से चामिंडा वास ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

Photos from Cricket Addaa's post 18/01/2024

ट्रैविस हेड के शतक ने दिलाई ऑस्ट्रेलिया को अहम बढ़त, 6 विकेट खोकर हार की कगार पर वेस्टइंडीज

एडिलेड टेस्ट (AUS vs WI) में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 81.1 ओवर में 283 के स्कोर पर सिमटी और टीम को 95 रनों की बढ़त हासिल हुई। स्टंप्स के समय दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने 22.5 ओवर में 73/6 का स्कोर बना लिया था और टीम अभी भी 22 रन पीछे है।पहले दिन के स्कोर 59/2 से आगे खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया को 67 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा और कैमरन ग्रीन 14 रन बनाकर चलते बने। उस्मान ख्वाजा अर्धशतक पूरा करने से चूक गए और 45 रन बनाकर 113 के स्कोर पर चलते बने। मिचेल मार्श भी सस्ते में निपट गए और उनके बल्ले से 5 रन आये। ट्रैविस हेड और एलेक्स कैरी ने लंच तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया और ऑस्ट्रेलिया ने 48 ओवर में 144/5 का स्कोर बनाया

लंच के बाद, ऑस्ट्रेलिया ने 50वें ओवर में 150 रन पूरे किये। वहीं ट्रैविस हेड ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। छठे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी को जस्टिन ग्रीव्स ने तोड़ा और एलेक्स कैरी 15 रन बनाकर चलते बने। हेड को मिचेल स्टार्क (10) का साथ मिला और दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए स्कोर को 200 के पार पहुँचाया, जिससे ऑस्ट्रेलिया को बढ़त मिली।स्टार्क को शमार जोसेफ ने आउट किया और ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका लगा। हेड ने 122 गेंदों में अपना शतक पूरा किया लेकिन 119 रन बनाकर 255 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इस तरह चाय के समय ऑस्ट्रेलिया ने 75 ओवर में 260/8 का स्कोर बनाया।

चाय के बाद, ऑस्ट्रेलिया को 283 के स्कोर पर नौवां झटका लगा और नाथन लायन (24) को शमार जोसेफ ने अपना पांचवां शिकार बनाया। कप्तान पैट कमिंस 12 रन बनाकर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए, जिससे ऑस्ट्रेलियाई पारी 283 पर समाप्त हुई। वेस्टइंडीज की तरफ से शमार जोसेफ ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। वहीं केमार रोच और जस्टिन ग्रीव्स को दो-दो विकेट मिले।

दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में ओपनर तेजनारायण चंद्रपॉल खाता खोले बिना ही चलते बने। कप्तान क्रेग ब्रैथवेट भी 1 रन बनाकर चलते बने। एलिक एथानाज़े अपना खाता नहीं खोल पाए और कैवेम हॉज 3 रन बनाकर आउट हुए, जिससे स्कोर 19/4 हो गया। कर्क मैकेंजी ने कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन 26 के निजी स्कोर पर वह भी आउट हो गए।यहाँ से जस्टिन ग्रीव्स (24) और जोशुआ डा सिल्वा (17*) ने 33 रन जोड़े और ऐसा लग रहा था कि स्टंप्स तक कोई विकेट नहीं गिरेगा लेकिन ग्रीव्स एलबीडबल्यू आउट हो गए।

Photos from Cricket Addaa's post 18/01/2024

भारतीय टीम ने दूसरे सुपर ओवर में जीता रोमांचक मुकाबला, रोहित शर्मा बने जीत के हीरो

भारत और अफगानिस्तान के बीच बैंगलोर के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। टीम इंडिया ने कप्तान रोहित और रिंकू सिंह की जबरदस्त पारियों के चलते अफगानिस्तान को 213 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। इस बड़े लक्ष्य के जवाब में अफगानिस्तान की टीम मुकाबला टाई करने में सफल रही। दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर खेला गया जोकि टाई पर खत्म हुआ। इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में टीम इंडिया ने 10 रनों से मुकाबले को अपने नाम कर लिया।पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद ही खराब रही। यशस्वी जायसवाल 4 रन, शिवम दुबे 1 रन और विराट कोहली व संजू सैमसन पहली-पहली गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। भारत ने एक समय पर 22 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए थे लेकिन यहाँ से रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने 190 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की। रोहित शर्मा ने 69 गेंदों पर 121 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें 11 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। दूसरे छोर पर रिंकू सिंह अपने पुराने अंदाज में नजर आए रिंकू सिंह ने 39 गेंदों पर 69 रनों की जबरदस्त पारी खेली इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 6 छक्के जमाये। अफगानिस्तान के लिए फरीद अहमद मलिक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिये तो अजमातुल्लाह ओमरजाई को भी 1 सफलता हाथ लगी।

213 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाजों ने 93 रनों की धमाकेदार शुरुआत की। रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहीम जादरान ने 50-50 रनों की बेहतरीन पारी खेली। लेकिन अंतिम ओवरों में गुलबदीन नायब ने 23 गेंदों पर 4 छक्के और 4 चौकों की मदद से मुकाबले को बराबर पर खत्म कर दिया। नायब ने अंतिम ओवर में 18 रन बनाकर मुकाबले को टाई कर दिया।

पहला सुपर ओवर
मुकाबला टाई होने के बाद सुपर ओवर का मुकाबला खेला गया जहाँ अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और 6 गेंदों पर 16 रन बनाये। भारत के लिए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी करने उतरे। रोहित शर्मा ने 2 छक्के जमाये और फिर मैदान के बाहर चले गए। अंतिम गेंद पर जायसवाल 1 रन बना पाए और सुपर ओवर भी बराबरी पर खत्म हुआ। नियमों के तहत दूसरा सुपर खेला गया।

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Hyderabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Uppal Stadium Road, Uppal, Hyderabad, Telangana, India
Hyderabad
500007