15/11/2023
शाबाश टीम इंडिया 🇮🇳✊
जीत का क्रम जारी रखते हुए न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध सेमी फाइनल में शानदार जीत और वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने पर टीम इण्डिया और समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
चक दे इंडिया 🇮🇳✌️
05/11/2023
जय हो, विजय हो 🇮🇳
विश्व कप में लगातार 8वीं जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम एवं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई।
19/09/2022
सीताराम की दमदार पारी से मालवीय नगर विधानसभा टीम सेमीफाइनल में
हवामहल विधानसभा लीग से बाहर
जयपुर। जयपुर क्रिकेट लीग के क्वार्टर फाइनल मैच में मालवीय नगर विधानसभा ने हवामहल विधानसभा को हरा कर सेमीफाइनल मे अपनी जगह बना ली है।
जयपुर में के एल सैनी स्टेडियम में क्वार्टर फाइनल मैच चल रहे है।
स्वाधीन फाउंडेशन के अध्य्क्ष राजेश चौधरी ने बताया कि जेसीएल के क्वॉर्टर फाइनल मैचों में मालवीय नगर विधानसभा और हवामहल विधानसभा में मुकाबला हुआ। मालवीय नगर के वार्ड 143 की टीम ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। हवामहल विधानसभा के वार्ड 12 की टीम, मालवीय नगर विधानसभा के गेंदबाजों के सामने नहीं टिक पाई। उसने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर सिर्फ 53 रन बनाए।
मालवीय नगर विधानसभा के वार्ड 143 की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट पर 54 रन बनाकर जीत हासिल की। मालवीय नगर के सीताराम मीना ने कप्तानी पारी खेलते हुए, धुआधार नाबाद 20 रन बनाकर टीम को सेमीफाइनल में जगह दिलाई।
मालवीय नगर विधानसभा 8 ओवर में ही आठ विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई।
विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा,स्वाधीन फाउंडेशन अध्यक्ष राजेश चौधरी, सचिव इकबाल खान, आरसीए के सुमित गर्ग ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।
25/02/2022
स्वाधीन फाउंडेशन द्वारा आयोजित जयपुर क्रिकेट लीग 2022 में विद्याधर नगर विधानसभा प्रभारी श्री धीरज शर्मा एवं श्रीमती मंजू शर्मा (उपाध्यक्ष विप्र कल्याण बोर्ड , पूर्व पार्षद एवं पूर्व सचिव RPCC) के द्वारा विद्याधर नगर विधानसभा के वार्ड नं 12 व वार्ड नं 17 के बीच फाइनल मैच करवाया गया जिसमे विजेता वार्ड नं 12 को बहुत - बहुत शुभकामनाये |
वार्ड नं 12 के मैन ऑफ़ द मैच नवीन को श्री जीतेन्द्र बाढ़दार (पार्षद प्रत्याशी वार्ड नं 12 ), श्री सुभाष शर्मा एवं मीडिया पार्टनर श्री दीपक शर्मा ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया एवं सभी टीमों के खिलाडियों का मनोबल बढ़ाया
22/02/2022
स्वाधीन फाउंडेशन द्वारा आयोजित जयपुर क्रिकेट लीग 2022 में विद्याधर नगर विधानसभा प्रभारी श्री धीरज शर्मा एवं श्रीमती मंजू शर्मा (उपाधय्क्ष विप्र कल्याण बोर्ड एवं पूर्व सचिव RPCC) के द्वारा वार्ड नं 01 व वार्ड नं 09 के मध्य खेले गए क्रिकेट मैच में विजेता वार्ड टीम 09 को एवं वार्ड नं 08 व वार्ड नं 06 में विजेता वार्ड टीम 06 एवं वार्ड नं 12 व वार्ड नं 35 में विजेता वार्ड टीम 12एवं वार्ड नं 09 व वार्ड नं 05 में विजेता वार्ड टीम 09 को बहुत - बहुत शुभकामनाये |
वार्ड नं 09 के मैन ऑफ़ द मैच राहुल , वार्ड नं 06 के मैन ऑफ़ द मैच सचिन , वार्ड नं 12 के मैन ऑफ़ द मैच भंवर सिंह , वार्ड नं 09 के मैन ऑफ़ द मैच राकेश सैनी ,को श्री जीतेन्द्र शर्मा (प्रत्याशी वार्ड नं 12), श्री सुभाष शर्मा जी (युवा नेता ), रतन अजमेरा (वार्ड ९ अध्यक्ष एवं पूर्व महासचिव विद्याधर नगर युवा कांग्रेस ) एवं मीडिया पार्टनर श्री दीपक शर्मा ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया एवं सभी टीमों के खिलाडियों का मनोबल बढ़ाया
16/02/2022
स्वाधीन फाउंडेशन द्वारा आयोजित जयपुर क्रिकेट लीग 2022 में विद्याधर नगर विधानसभा प्रभारी श्री धीरज शर्मा एवं श्रीमती मंजू शर्मा ( उपाध्यक्ष, विप्र कल्याण बोर्ड राजस्थान सरकार ) के द्वारा वार्ड नं 14 व वार्ड नं 28 के मध्य खेले गए क्रिकेट मैच में विजेता वार्ड टीम 14 को एवं वार्ड नं 14 व वार्ड नं 42 में विजेता वार्ड टीम 14 एवं वार्ड नं 28 व वार्ड नं 42 में विजेता वार्ड टीम 42 को बहुत - बहुत शुभकामनाएं। वार्ड नं 14 के मैन ऑफ़ द मैच अंशुमान सिंह, वार्ड नं 14 के मैन ऑफ़ द मैच अंशुमान सिंह, वार्ड नं 42 के मैन ऑफ़ द मैच श्याम सिंह, को श्री राकेश मल्होत्रा ( सचिव जयपुर शहर कांग्रेस ) श्री करण वीर सिंह ( ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस ) मीडिया पार्टनर श्री दीपक शर्मा ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया एवं सभी टीमों के खिलाडियों का मनोबल बढ़ाया।
08/02/2022
स्वाधीन फाउंडेशन द्वारा आयोजित जयपुर क्रिकेट लीग 2022 में विद्याधर नगर विधानसभा प्रभारी श्री धीरज शर्मा एवं श्रीमती मंजू शर्मा (पूर्व पार्षद एवं पूर्व सचिव RPCC) के द्वारा वार्ड नं 08 व वार्ड नं 36 के मध्य खेले गए क्रिकेट मैच में विजेता वार्ड टीम 08 को एवं वार्ड नं 22 व वार्ड नं 36 में विजेता वार्ड टीम 36 एवं वार्ड नं 23 व वार्ड नं 09 में विजेता वार्ड टीम 09 एवं वार्ड नं 09 व वार्ड नं 37 में विजेता वार्ड टीम 09 को बहुत - बहुत शुभकामनाये ।
वार्ड नं 08 के मैन ऑफ़ द मैच यश , वार्ड नं 36 के मैन ऑफ़ द मैच सुरज्ञान यादव , वार्ड नं 09 के मैन ऑफ़ द मैच गौरव, वार्ड नं 09 के मैन ऑफ़ द मैच विशाल जांगिड़ को श्री प्रदीप तिवारी (पार्षद् वार्ड नं 22), श्री रतन अजमेरा जी (वार्ड 09 अध्यक्ष एवं पूर्व महाचिव विद्याधर नगर विधानसभा युवा कांग्रेस ), श्री राकेश सैनी जी एवं पार्टनर श्री दीपक शर्मा ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया एवं सभी टीमों के खिलाडियों का मनोबल बढ़ाया।
04/02/2022
जयपुर क्रिकेट लीग:
Today's Media Coverage
जेसीएल में 28 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला,वार्ड 80 ने सुपर ओवर में वार्ड 69 को दी पटखनी.
03/02/2022
स्वाधीन फाउंडेशन द्वारा आयोजित जयपुर क्रिकेट लीग 2022 में विद्याधर नगर विधानसभा के वार्ड नं 18 व वार्ड नं 32 के मध्य खेले गए क्रिकेट मैच में विजेता वार्ड टीम 18 को एवं वार्ड नं 5 व वार्ड नं 19 में विजेता वार्ड टीम 5 एवं वार्ड नं 5 व वार्ड नं 33 विजेता वार्ड टीम 5 एवं वार्ड नं 32 को बहुत - बहुत शुभकामनाये |
वार्ड नं 18 के मैन ऑफ़ द मैच योगेंद्र जी , वार्ड नं 5 के मैन ऑफ़ द मैच चन्दन , वार्ड नं 5 के मैन ऑफ़ द मैच हरफूल को श्री बाबू लाल शर्मा (पार्षद वार्ड नं 19), श्री सुमित मिश्रा (पार्षद प्रतिनिधि वार्ड नं 5) , श्री सीताराम सैनी (सचिव निवारू व्यापर मंडल ), श्री पूरण सैनी , श्री महिपाल यादव , श्री विमल सारस्वत (पार्षद प्रतिनिधि वार्ड नं 19 , लीगल सेल राजस्थान कांग्रेस ), श्री रमेश सिंह रावत (कांग्रेस कार्यकर्ता ) ,मीडिया पार्टनर श्री दीपक शर्मा ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया | विद्याधर नगर विधानसभा प्रभारी श्री धीरज शर्मा जी ने सभी टीमों के खिलाडियों का मनोबल बढ़ाया |
02/02/2022
स्वादिन फाउंडेशन द्वारा आयोजित जयपुर क्रिकेट लीग 2022 में विद्याधर नगर विधानसभा के वार्ड नं 17 व वार्ड नं 3 के मध्य खेले गए क्रिकेट मैच में विजेता वार्ड टीम 17 को एवं वार्ड नं 3 व वार्ड नं 31 में विजेता वार्ड टीम 3 एवं वार्ड नं 17 व वार्ड नं 31 विजेता वार्ड टीम 17 एवं वार्ड नं 18 को बहुत - बहुत शुभकामनाये |
वार्ड नं 17 के मैन ऑफ़ द मैच लोकेन्द्र सिंह , वार्ड नं 3 के मैन ऑफ़ द मैच मुकेश , वार्ड नं 17 के मैन ऑफ़ द मैच शिवा को श्रीमति सरिता घनश्याम मोहनपुरिया (प्रदेश मंत्री महिला कांग्रेस राजस्थान ) , वार्ड (पूर्व पार्षद एवं पूर्व सचिव RPCC ) , मीडिया पार्टनर श्री दीपक शर्मा और विद्याधर नगर विधानसभा प्रभारी श्री धीरज शर्मा जी ने सम्मानित कर टीम का मनोबल बढ़ाया |
07/01/2022
जयपुर क्रिकेट लीग में 16 वार्डों की टीम के बीच रोचक मुकाबला - Impact Voice
वही मैचों की पूर्ण जानकारी देते हैं। सांगानेर विधानसभा के कॉर्डिनेटर ओमी मोटवानी ने बताया कि वार्ड 66 और वार्ड 72 के ....