03/11/2025
म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के....!!👑🏆🇮🇳
मेरे देश की बेटियों के ज़ज़्बे को सलाम ! 🏆🇮🇳
हरमनप्रीत और उनकी साथी क्रिकेटरों ने कड़ी मेहनत और लगन से वर्षों के सपने को साकार किया। आज भारत ने विश्व चैंपियन बन कर विश्व पटल पर अपना डंका बजा दिया है। हमेशा से विश्व चैंपियन रही ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइन में ही रेस से बाहर कर अपनी जीत लगभग सुनिश्चित कर ली थी जिस पर कल दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत ने मुहर लगा दी है।
भारतीय जांबाज शेरनियों पर पूरे देश को गर्व है।
बहुत बहुत बधाई 💐 💐
जय हिन्द जय भारत 🇮🇳
14/07/2025
#श्रीबलवंतव्यायामशाला में #55वी #गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया गया*
#जिसमें धर्मांश संस्थान के अध्यक्ष डॉ ओमेंद्र रत्नू जी, आदर्श राजपूत सभा के अध्यक्ष महावीर सिंह जी नाथावत, पिंजरापोल गौशाल के मंत्री विवेक लड्ढा,नहर के गणेश जी मुख्य पंडित श्री जय शर्मा,महंत मानव शर्मा, रि.कर्नल सुरजपाल सिंह, शेखावत,जांगिड़ सेना के राष्ट्रीय अध्यश मुकेश जांगिड़,आदि लोग उपस्थित रहे*
इस अवसर पर #संचालक #भगतसिंह राठौड़ ने बताया कि ये व्यायाम शाला किए 55वी गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया जा रहा है*
इस अवसर वेद गुरु नितिन तिवारी और उनके शिष्यों के द्वारा शांति पाठ् कराया गया, बाद में डॉ ओमेंद्र रत्नू और डॉ महावीर सिंह जी अपने ओजस्वी विचार रखे
बाद #गुरु #सुमेरसिंह जी ने व्यायामशाला गीत गाया और सबको बैठाकर पंगत प्रशादी कराई गई।
06/07/2025
📣📣जरूरी सूचना✅
*जय सियाराम*
श्रीबलवंत व्यायामशाला के सभी सदस्य शिष्यों और सहयोगियों को सूचित करते हुए बड़ा ही हर्ष हो रहा है,
कि आगामी 13 जुलाई रविवार को 55वा गुरुपूर्णिमा महोत्सव बड़ी धूमधाम से शाला स्थल पर प्रात 8 बजे बडी धूमधाम से मनाया जाएगा।
आप सभी लोग 13 जुलाई रविवार प्रात 8 बजे आमंत्रित है और साथ में प्रसादी लेकर जावे।
भगतसिंह राठौड़ (संचालक)
टीम–श्रीबलवंतव्यायामशाला
✅✅✅✅✅
25/02/2025
Celebrating my 8th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉
27/09/2024
अगर आप #शहर में रहते है आपके पास #बालकनी भी नही है घर के पास खाली जगह भी नही है लेकिन आप #सब्जियां अपने घर पर तैयार की हुई #शुद्ध खाना चाहते है तो अपनी ये ख्वाइश भी पूरी कर सकते है ।
आपकी इसी #बेबसी को ध्यान में रखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने एक तकनीकी का ईजाद किया है जिसका नाम है #हाइड्रोनोपिक्स
इस तकनीकी से आप #वर्टिकल रूप में सब्जियों की खेती कर सकते है आपको इसमें ना #जमीन की जरूरत है ना #मिट्टी की जरूरत है और ना ही आपको जगह की जरूरत है।
अब आप सोच रहे होंगे जब किसी भी चीज की जरूरत नही है तो खेती होगी कैसे? आईए मैं आपको बताता इसका तरीका।
आप ये #पाईप की स्ट्रेक्चर देख रहे है आप भी ऐसी स्ट्रेक्चर बनाकर पाइपों को एक दूसरे से कनेक्ट करें और उनमे ही जल में घुलनशील पोषक तत्व पानी के साथ मिलाकर चलने दें।
पौधे की जड़ें पानी मे तैरती रहेंगी और उन्हें संपूर्ण पोषक तत्व पानी से मिलता रहेगा इसमें एक छोटा सा #मोटर पंप रहता है जो पानी रिसाइक्लिंग का कार्य करता है।
इस विधि से सब्जियां सामान्य सब्जियों से लगभग 30-40% कम समय मे उग जाती है आजकल ये तकनीकी काफी #ट्रेंडिंग में है ।
आप भी इस बारे में यूट्यूब और गूगल पर हाड्रोपोनिक्स के नाम से सर्च कर सकते है।
राजस्थान में उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय झालावाड़ एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र बूंदी में इस पर शानदार कार्य चल रहा है आप वहां विजिट कर देख सकते है
18/09/2024
*** एक और भ्रामक , असत्य पोस्ट जो वायरल हो रही है। NHAI ने साफ कहा है कि ऐसा कुछ नही है फिर भी तेजी से फारवर्ड हो रही है। इसकी सत्यता गूगल पर जांची जा सकती है। ***
------------------------------------------------------------------- निम्न पोस्ट झूठ और भ्रामक है
--------------------------------‐---------------------------------
वाहन चालकों के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण... टोल की रसीद की कीमत को समझें और उसका उपयोग करें
"टोल बूथ पर मिली इस रसीद में क्या छिपा है और इसे सुरक्षित क्यों रखा जाए?
इसके अतिरिक्त लाभ क्या हैं?" आईए आज जानते हैं।
1. यदि टोल रोड पर यात्रा करते समय आपकी कार अचानक रुक जाती है तो आपकी कार को टो करने के लिए टोल कंपनी जिम्मेदार होती है।
2. अगर एक्सप्रेस हाईवे पर आपकी कार का पेट्रोल या बैटरी खत्म हो जाती है तो आपकी कार को बदलने और पेट्रोल और बाहरी चार्जिंग प्रदान करने के लिए टोल संग्रह कंपनी जिम्मेदार है। आपको फोन करना चाहिए। दस मिनट में मदद मिलेगी और 5 से 10 लीटर पेट्रोल फ्री मिलेगा। अगर कार पंचर हो जाए तो भी आप इस नंबर पर संपर्क कर मदद ले सकते हैं।
3. यहां तक कि अगर आपकी कार दुर्घटना में शामिल है तो आपको या आपके साथ आने वाले किसी व्यक्ति को पहले टोल रसीद पर दिए गए फोन नंबर पर संपर्क करना चाहिए।
4. यदि कार में यात्रा करते समय अचानक किसी की तबीयत खराब हो जाती है तो उस व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाने की आवश्यकता हो सकती है। से समय में यह टोल कंपनियों की जिम्मेदारी है कि आप तक एंबुलेंस पहुंचाएं।
31/08/2024
राजस्थान की दो बेटियों ने बढ़ाया वैश्विक पटल पर मां भारती का गौरव…
पेरिस पैरालंपिक 2024 की शूटिंग प्रतियोगिता में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में अवनि लेखरा द्वारा स्वर्ण पदक एवं मोना अग्रवाल द्वारा कांस्य पदक प्राप्त करने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मां भारती को गौरवभूषित करती आप दोनों की यह अभूतपूर्व सफ़लता राजस्थान सहित देश के असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा है!
हमे दोनों आप पर अत्यंत गर्व है।
जय हिंद! 🇮🇳
23/08/2024
*अंग्रेज़ी कैलेंडर तो हम सबको याद है
पर हम प्रायः अपना कैलेंडर नहीं जानते।
यहाँ आपकी सुविधा के लिए
दोनों को साथ साथ प्रस्तुत किया है।
19/08/2024
मेरी नजर में ये 4 खिलाड़ी हैं जिन्हें उतना प्रोत्साहन नही मिला जितना मिलना चाहिए था अपने प्रदर्शन के आधार पर
- स्वप्निल कुसाले (पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन) में कांस्य पदक
- सरबजोत सिंह (10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम) में कांस्य पदक
- अमन सहरावत (पुरुष 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती) में कांस्य पदक
- लक्ष्य सेन (पुरुष बैडमिंटन एकल) में चौथा स्थान
आपके हिसाब से ओलम्पिक में वो कौन से खिलाड़ी हैं जिन्हें न तो उतना मीडिया अटेंशन मिला और न ही लोगो की सराहना जो वो डिजर्व करते थे